UP के पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मिली CIC पद की जिम्मेदारी…
साल 2023 में 31 मई को विश्वकर्मा रिटायर हुए थे. इसके बाद योगी सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए यूपी के पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है. राजकुमार विश्वकर्मा को तीन साल के लिए मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए यूपी के पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है. राजकुमार विश्वकर्मा को तीन साल के लिए मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है.
आरके विश्वकर्मा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. बीते साल विश्वकर्मा डीजी भर्ती बोर्ड के साथ उत्तर प्रदेश के डीजीपी के पद पर काबिज थे. अब उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार दिया गया है.
2023 में हुए थे रिटायर
बीते साल यानी साल 2023 में 31 मई को विश्वकर्मा रिटायर हुए थे. इसके बाद योगी सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. डीएस चौहान के सेवानिवृत होने के बाद विश्वकर्मा को प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी चुना गया था. इसके अलावा 10 सूचना आयुक्त भी चुने गये हैं. वरिष्ठ पत्रकार पीएन द्विवेदी, डॉक्टर दिलीप अग्निहोत्री मोहम्मद नदीम को भी सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है. राज्य सरकार ने तीन साल के लिए सूचना आयुक्तों की तैनाती की है.








Leave a Reply