पंजाब में आज से अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनावी कैंपेन की शुरुआत, सीएम भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

 पंजाब में आज से अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनावी कैंपेन की शुरुआत, सीएम भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

 

चंडीगढ़  : आप पार्टी की तरफ से सोमवार को पंजाब में चुनावी कैंपेन लॉन्च किया जा रहा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब का चुनावी कैंपेन लॉन्च करेंगे। मोहाली क्लब से चुनावी कैंपेन को लॉन्च किया जाएगा।

बता दें दिल्ली, हरियाणा के बाद पंजाब में भी चुनावी कैंपेन को लॉन्च किया जा रहा है। इस दौरान पंजाब चुनाव के लिए आप की तरफ से बड़ा नारा दिया जाएगा। इसके साथ ही 2 सालों में आप सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *