Category: POLITICAL

  • दकोहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का किया आयोजन, समर्थन के लिए जुटी क्षेत्र निवासियों की बारी भीड़..

     दकोहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का किया आयोजन, समर्थन के लिए जुटी क्षेत्र निवासियों की बारी भीड़..

    सुशील रिंकु

    MBD NEWS जालंधर 14 मई – भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेंट्रल हल्के में पार्टी उम्मीदवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन मंडल 5 के अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में दकोहा में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंनोरंजन कालिया ने कहा कि जालंधरवासी आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।

    सुशील रिंकु

    उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है, और इस बार चार सौ से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर मोदी जी को मज़बूत करेंगे।

    सुशील रिंकु

    इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है और पार्टी को जालंधर सीट पर विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।

  • भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जालंधर सीट को जीतनें लिए प्रयास किये तेज,”जनता ने ठाना ” मोदी को PM बनाना

    भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जालंधर सीट को जीतनें लिए प्रयास किये तेज,”जनता ने ठाना ” मोदी को PM बनाना

    लोगों ने भाजपा को बड़ी लीड से जिताने का मन बना लिया है: अनूप सरीन

    “जनता ने ठाना ” रिंकू को जीतना ; मोदी को PM बनाना

    जालंधर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा वेस्ट हल्के में पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में कुणाल शर्मा प्रधान मंडल नंबर 9 और अनूप सरीन दुवारा वार्ड नंबर 60 में एक जलसा रखा गया जिसमें शिव शर्मा वेस्ट मंडल और शक्ति वेश भगत ने भी सहयोग किया इसमें, इसमें पारस एस्टेट, कमल विहार, रोहिणी कॉलोनी, राजन नगर पन्नू विहार के निवासी शामिल हुए। इस मोके सुशील रिंकु ने कहा जालंधरवासी आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है। इस मोके कुणाल शर्मा ने कहा की भाजपा जालंधर सीट को जीतकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बुनियाद को पूरी तरह हिला देगी।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और उसके लिए हम सभी को आज से ही यह संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। इस मोके अनूप सरीन ने कहा की भाजपा का सांसद ही जालंधर के रुके हुए विकास के भविष्य में तस्वीर बदल सकता है। लोगों ने भाजपा को बड़ी लीड से जिताने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

     

  • वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

    वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

    वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

     

    पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. 2014 में पहली बार वह इस सीट से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी. इसके बाद 2019 में भी वह वाराणसी से जीतकर संसद पहुंचे. इस बार के लोकसभा चुनाव में पीएम के सामने इंडिया गठबंधन के अजय राय होंगे. वाराणसी में वोटिंग 1 जून को होगी. 4 जून को नतीजे घोषित होंगे.

     

    पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. पीएम मोदी तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने 2014 में पहली बार यहां से किस्मत आजमाई थी और जीत हासिल की थी. 2019 में पीएम मोदी यहीं से लड़े और काशीवासियों ने उन्हें नाराज नहीं किया और लगातार दूसरी बार संसद भेजा.

    सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी पहने पीएम मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वाराणसी जिलाधिकारी के कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उनका स्वागत करने के लिए एकत्र भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया.

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, काशी के साथ मेरा रिश्ता अनूठा, अभिन्न और अतुलनीय है… मैं कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले मंगलवार को सुबह गंगा नदी के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा की और काल भैरव मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती भी की. वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा.

  • जानिए कौन हैं पीएम मोदी के 4 प्रस्तावक,पार्टी ने नाम तय करने में पुराने कार्यकर्ताओं को दी तवज्जो..

    जानिए कौन हैं पीएम मोदी के 4 प्रस्तावक,पार्टी ने नाम तय करने में पुराने कार्यकर्ताओं को दी तवज्जो..

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. वहीं, पीएम मोदी के प्रस्तावक तय करने में बीजेपी ने एक साथ तमाम रणनीति बनाई. पार्टी ने नाम तय करने में पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो दिया है.

    ब्राह्मण, ओबीसी, दलित...जानें कौन हैं पीएम मोदी के 4 प्रस्तावक, नाम तय होने की Inside Story

    पीएम मोदी ने चार प्रस्तावक बनाए हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से गंगा सप्तमी के शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल करेंगे. वह लगातार तीसरी बार इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. गंगा के किनारे अस्सी घाट से होकर पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचेंगे और काशी के काल भैरव की अनुमति लेने के बाद अपना नामांकन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. 12 राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे. नीतीश कुमार, जयंत चौधरी, चिराग पासवान समेत सहयोगी दलों के नेता भी शिरकत करेंगे. इन सब के बीच पीएम ने बैजनाथ पटेल को अपना प्रस्तावक बनाकर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने गनेश्वर शास्त्री द्रविड़ के जरिए राम मंदिर के प्रति अपनी कृतज्ञता, संजय सोनकर और लालचंद कुशवाहा के जरिए वाराणसी लोकसभा सीट के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश की है. पीएम मोदी के प्रस्तावक तय करने में बीजेपी ने एक साथ तमाम रणनीति बनाई. पार्टी ने नाम तय करने में पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो दिया है. जातीय समीकरण का ध्यान रखा है और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने का भरसक प्रयास किया है.

    किस समाज के कितने वोटर?

    बैजनाथ पटेल जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और रोहनिया-सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं. पिछले कुछ दिनों से पार्टी के पुराने कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे थे. बाहर से आए लोगों का पार्टी में बढ़ते प्रभाव से वो दुखी थे. उनको साधने के लिए बीजेपी ने ये मास्टर स्ट्रोक खेला है. साथ ही बैजनाथ पटेल वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के जिस रोहनिया-सेवापुरी से आते हैं वहां दो लाख से ज्यादा पटेल वोटरों की संख्या है.

  • आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले कोतवाल के सामने पेश हो कर इजाजत लेंगें पीएम मोदी..

    आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले कोतवाल के सामने पेश हो कर लेंगें इजाजत पीएम मोदी..

     

    वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव से अनुमति लेकर अपना नामांकन करेंगे। पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार मैदान में उतरे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी पहले दशाश्वमेध घाट पर पहुंचेंगे। यहां गंगा स्नान और पूजन करेंगे। एक घंटे तक घाट पर रहेंगे। यहां से क्रूज पर सवार होकर नमो घाट जाएंगे। फिर काल भैरव मंदिर के दर्शन करेंगे। यहां से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे।

    नामांकन प्रक्रिया के बाद पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मलदहिया में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!”

    रालोद प्रमुख जयंत चौधरी वाराणसी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हम लोगों के लिए प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वाराणसी के लोगों के लिए सांसद हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार, पीएम मोदी के नामांकन में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

    इनमें बिहार सीएम नीतीश कुमार, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय, महाराष्ट्र सीएम सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, गोवा सीएम प्रमोद सावंत, सिक्किम सीएम प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा सीएम माणिक साहा शामिल होंगे।

    नामांकन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना है। एनडीए के प्रमुख घटक राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद आदि मौजूद रहेंगे।

  • चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा  बीबी जागीर कौर के साथ किया मजाक पड़ा भारी, महिला आयोग लिया सख्त एक्शन

    चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा  बीबी जागीर कौर के साथ किया मजाक पड़ा भारी, महिला आयोग लिया सख्त एक्शन

     

     जालंधर (सुमेश शर्मा) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के साथ चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई हरकत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस हरकत पर पंजाब महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। पंजाब महिला आयोग ने पंजाब के डीजीपी से कल 14 मई 2024 को दोपहर 2 बजे तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई हैं।

    बता दें, बीबी जागीर कौर और चरणजीत सिंह चन्नी एक चुनाव प्रचार के दौरार एक-दूसरे आमने-सामने आ गए, जिस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने बीबी जागीर कौर की ठोडी को हाथ लगा कर निकल गए, जिसका ये वीडियाे साेशल मीडिया पर बहुत वायरल हाे रहा हैं। इसी वीडियाे के बाद पंजाब महिला आयोग ने एक्शन लेते हुए डीजीपी से कल 14 मई 2024 को दोपहर 2 बजे तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई हैं।

    पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी ने इस वीडियाे पर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि बीबी जगीर कौर मेरी मां-बहन जैसी, इसी लहजे में मैंने उनसे मजाक किया हैं। बता दें, इससे पहले भी 2019 में एक लड़की के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही थी। जाे काफी चर्चा का विषय रही हैं।

  • जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन टीनू ने भरा नामांकन, भारी मात्रा में पहुंचे समर्थक

    जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन टीनू ने भरा नामांकन, भारी मात्रा में पहुंचे समर्थक

     

    जालंधर (सुमेश शर्मा)  जालंधर से आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी पवन कुमार टीनू ने आज यानी सोमवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर नामांकन भर दिया है। नामांकन भरने से पहले टीनू ने एक भव्य रोड शो निकाला। पहले तो चर्चा थी कि सीएम भगवंत सिंह मान रोड शो में शामिल होंगे, मगर किन्हीं कारणों से वह शामिल नहीं हो पाए। रोड शो में राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह सहित कई एमएलए और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। ये रोड शो कचहरी चौक से लेकर डीसी ऑफिस तक निकाला गया। जिसके बाद उन्होंने मंत्रियों के साथ चुनाव अधिकारी कम डीसी के ऑफिस में पहुंच कर नामांकन दाखिल किया।

  • स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के PA पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप,जांच के लिए CM हाउस पहुंची दिल्ली पुलिस

    स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के PA पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप,जांच के लिए CM हाउस पहुंची दिल्ली पुलिस

     

    नई दिल्ली  : आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही है और सीएम हाउस पर सीएम एवं उसके पीए ने उनकी पिटाई की है।

     इसके बाद एक दूसरी कॉल में कहा गया कि सीएम के कहने पर उनके पीए विभव ने उनकी यानी स्वाति मालीवाल की पिटाई की है। सूचना के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम की जिप्सी वहां पहुंची, तो स्वाति मालीवाल ने बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने अपना मेडिकल कराने से इनकार कर दिया और पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह बाद में इस बाबत लिखित में रिपोर्ट देंगी।

    BJP ने जम कर साधा निशाना

    भाजपा राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चीफ सेक्रेटरी और एमएलए के बाद अब अपनी ही पार्टी की महिला राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पिटवाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा है।

    सिरसा ने कहा कि, “अरविंद केजरीवाल के घर से बड़ी सनसनीखेज खबर आ रही है कि स्वाति मालीवाल जो कि राज्यसभा की सांसद हैं, अरविंद केजरीवाल ने अपने पीए विभव से कहकर उनको पिटवाया, उनके साथ मार-पिटाई करवाई। स्वाति मालीवाल ने पुलिस को फोन करके यह जानकारी दी और जब पुलिस वहां पहुंचती हैं तो स्वाति मालीवाल कहती है कि लिखित शिकायत बाद में देंगी।”

    सिरसा ने आगे कहा, “स्वाति मालीवाल के साथ मार-पिटाई और इस तरह का दुर्व्यवहार क्यों किया गया? सीएम आवास पर महिलाओं के साथ क्या-क्या किया जाता है? ये सारी बातें बहुत जल्द सामने आएगी, जब स्वाति मालीवाल लिखित में अपनी शिकायत देंगी। पर एक बात स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट भी हैं और औरतों को पिटवाते भी हैं। जैसे चीफ सेक्रेटरी को अपने घर बुलाकर पिटवाया था, जैसे अपने एमएलए को पिटवाया था, वैसे ही स्वाति मालीवाल को पिटवाया। एक महिला जो दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन रही हो, जो महिलाओं के अधिकारों की वकालत करती रही हो, वह आज अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए पुलिस को फोन कर रही है, आज यह हालात बन गए हैं। अरविंद केजरीवाल औरतों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर रहे हैं।”

  • PM मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर हरिमंदिर जी पटना साहिब में शीश निवाया, केसरिया रंग की पगड़ी बांधे नजर आए; लंगर बनाने व बाटनें में की सेवा

    PM मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में शीश निवाया, केसरिया रंग की पगड़ी बांधे नजर आए; लंगर बनाने व बाटनें में की सेवा

     

    पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार की सुबह गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पहुंचे और हाजिरी लगाई। इस दौरान प्रधानमंत्री केसरिया रंग की पगड़ी बांधे नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और लंगर में सेवा की। इस दौरान गुरुघर की मर्यादा के अनुकूल प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले से ही उनके आगमन को लेकर विशेष तैयारी की गई थी।

    PM Narendra Modi wears Sikh turban, serves food in langar | Watch | Latest  News India - Hindustan Times

    मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो हरमंदिर साहिब पहुंचे। पटना साहिब के भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने लंगर का प्रसाद बनाया और रोटियां बनाईं। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों के दर्शन किए और शबद सुने। लोगों से मिले और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

    PM Modi Dons Saffron Turban As He Visits Gurudwara Patna Sahib, Serves  Langar - WATCH Video

    उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी जी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने गुरु गोविंद सिंह के पावन जन्मस्थली के दर्शन किए। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो किया था। रविवार की रात वो राजभवन में ही रुके। सोमवार को उनका हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी कार्यक्रम है।

  • जालंधर में चली गोलियों को लेकर क्या बोले चरणजीत सिंह चन्नी,जाननें के पढ़े पूरी खबर…

    जालंधर में चली गोलियों को लेकर क्या बोले चरणजीत सिंह चन्नी,जाननें के पढ़े पूरी खबर…

    जालंधर (सुमेश शर्मा)जालंधर में गोलियां चलाकर अमन कानून की व्यवस्था को बिगाड़ा जा रहा है और दहशत का माहौल इसलिए बनाया जा रहा है तांकि लोग डर के मारे चुनाव में भाग न लें। यह बात जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं ने यहां का माहौल खराब कर दिया है।

    इस माहौल को सुधारने के लिए बड़े कदम उठाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि वडाला चौंक में भी गोली चलाई गई है और उन्हें संदेह है कि राजनीतिक दल ऐसे मौकों पर लोगों को डराने के लिए खेल खेले जा रहे है तांकि लोग डर के मारे वोट देने के लिए घरों से न निकलें या फिर सब कुछ अच्छा करने का दावा करने वाली पार्टी को वोट दे दें।उन्होने कहा कि चुनाव के नजदीक ऐसी बातें क्यों होने लगी हैं, लेकिन जालंधर के लोग ऐसे खेलों से नहीं डरते।

    इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जो नेता जालंधर के लिए बड़े काम करने का दावा करते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि यहां सरेआम गोलियां क्यों चल रही हैं और अमन कानून व्यवस्था की स्थिति खराब क्यों है।चन्नी ने कहा कि जब से उन्होंने जलंधर में नशे का मुद्दा उठाया है, तब से पुलिस नशा तस्करों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई है और अब रोजाना नशा तस्करों की गिरफ्तारियों की खबरें सामने आ रही हैं।उन्होने कहा कि पुलिस बताए कि आज तक किन लोगो की छत्र छाया होने के कारण इन नशा तस्कनों नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि वह जालंधर से नशा बंद करवा कर ही सांस लेंगे।