Category: POLITICAL

  • लोकसभा से उम्मीदवार रिंकु के नामांकन पर उमडा लोगों का जनसैलाब , जनता का समर्थन देख विपक्षी दलों के उड़े होश

     

    • जालंधर के वोटर भाजपा को बड़ी लीड से बनाए विजयी, हम करेंगे हल्के का चहुंमुखी विकास :गजेंद्र सिंह शेखावत
    • नामांकन से पहले रोड़ शो में पहुंचने पर जालंधर भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता का प्रचंड समर्थन के लिए कोटि कोटि धन्यवाद :सुशील रिंकु
    • जनता की सेवा करने के लिए रहूँगा वचनबद्ध–सुशील रिंकु

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी जनरल लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन पर जिस तरह से शहर की जनता और कार्यकर्त्ता उमड़ कर आए,उससे न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं,वहीं विपक्षी दलों के होश व नींद दोनों उड़ गए हैं।इस मौके पर जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा शामिल किए गए ढोल ताशों से जहां हर तरफ रिंकु रिंकु की गूंज थी,वहीं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने सम्मिलित होकर विरोधी को चारों खाने चित्त कर दिया।

    इस नामांकन के कार्यक्रम में भाजपा ने एक तरह से अपना शक्ति प्रदर्शन किया।नामांकन कार्यक्रम कचहरी चौक से शुरू होकर डी सी ऑफिस से पहले पहुँच कर संपन्न हुआ और और फिर सुशील रिंकू नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए डीसी ऑफिस के लिए रवाना हो गए।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी और राजेश बाघा,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, प्रदेश मीडिया को कन्वीनर राकेश गोयल,ध्रुव वधवा,राजन अंगुराल,सुनीता रिंकु,देहात अध्यक्ष रंजीत पवार आदि उपस्थित थे।

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के देश का विकास करती है और केंद्र की लाभकारी योजनाओं को लागू करती है।उन्होंने कहा कि जालंधर के मतदाता भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वो भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु को एक बड़ी लीड के साथ विजयी बनाएंगे तथा हम पूरे निर्वाचन क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे।उन्होंने कहा कि आज उमड़ी भीड़ देखकर भाजपा सहित आम लोगों का भी हौसला बढ़ गया है और विपक्षी दलों की नींद हराम कर दी है।

    उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा से भाजपा की जीत पक्की है,बस घोषणा होनी बाकी है।उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए जबरदस्त समर्थन से सभी अभिभूत हैं और लोगों ने बता दिया है कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु को बड़ी लीड से विजयी बना कर लोकसभा में भेज कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कोटि कोटि धन्यवाद किया।

    उन्होंने जालंधर की जनता को विश्वास दिलाया कि वह सदैव जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि जिस तरह से जालंधर के हालात चल रहे हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई पड़ी है, लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए गए,पहले प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकाल और अब आप की सरकार के दो साल के कार्यकाल में जालंधर का विकास रुका पड़ा है।उन्होंने कहा कि इन सब से मुक्ति पाने के लिए जालंधर से भाजपा को विजयी बनाएं और 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिता कर पंजाब में भाजपा की सरकार बनाए।

    उन्होंने कहा कि जालंधर की जनता ने कांग्रेस,आप पार्टी का कार्यकाल देख लिया है और लोग अब समझ चुके हैं कि जालंधर का भविष्य और तरक्की भारतीय जनता पार्टी के ही हाथ में है। इसलिए लोग अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं से पूरी तरह प्रभावित और आश्वस्त है और प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने के लिए तैयार है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,दविंदर भारद्वाज,गुरिंदर सिंह लांबा,भूपिंदर कुमार,दर्शन भगत,मुनीश विज,ज़िला सचिव अजय चोपड़ा,शाम शर्मा,अशवनी अटवाल,गौरव महे,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,अमित भाटिया,ज़िला कैशियर हितेश स्याल,ऑफिस इंचार्ज श्री गोपाल कृष्ण सोनी,ऑफिस को इंचार्ज योगेश मल्होत्रा,ज़िला प्रवक्ता सन्नी शर्मा,लोकसभा मीडिया तरुण कुमार और अमित भाटिया,डिंपी लुबाना,मंडल अध्यक्षों में राजेश मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विक्की,आशीष सहगल,संदीप कुमार,राकेश शर्मा,प्रदीप कपानिया,क्षितिज ढल्ल,राहुल जमवाल,कुलदीप मानक,अनुज शारदा,गौरव राय,भुवन मल्होत्रा,पंकज जुल्का,अजमेर सिंह बादल,किशन लाल शर्मा,प्रमोद कश्यप,रमेश शर्मा,हिमांशु शर्मा,सन्नी शर्मा,मनोज अग्रवाल,बलजीत सिंह प्रिंस,नरिंद्रपाल सिंह ढिल्लों,बलजीत सिंह अहुलाविया,राजेश अग्निहोत्री भोला,आदि उपस्थित थे।

  • पिछली सरकार की गलत नीतियों का शिकार हुआ आदमपुर, हल्के का कोई नेता सुध बुध लेने नहीं पहुंचा

     

    पिछली सरकार की गलत नीतियों का शिकार हुआ आदमपुर, हल्के का कोई नेता सुध बुध लेने नहीं पहुंचा

     

    जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कहा है कि आदमपुर हल्के में लंबित पड़े फ्लाई ओवर का निर्माण भाजपा का सांसद आने पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से कांग्रेस और आप पार्टी की गलत नीतियों का शिकार हुए आदमपुर हल्के की कोई सुध बुध लेने वाला नही है।

    उन्होंने कहा कि इसी के प्रणाम हैं कि सत्ताधारी सरकारों के कार्यकाल में राहगीरों और आम लोगों को बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि मान सरकार का घटिया रवैया इस कदर जारी है कि अपने चुनावी एजेंडे में उन्होंने इस समस्या को वोटो की राजनीति में खूब चमकाया था।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों ने आदमपुर की जनता के साथ विश्वासघात किया है और इस बार भाजपा का सांसद आने पर इस क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास होगा और अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करके नया इतिहास कायम किया जायेगा।सुशील रिंकु ने कहा कि पंजाब की आप सरकार और कांग्रेस किस मुंह से इस हल्के के लोगों से वोट मांगने आ रहे है।सुशील रिंकु ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस बार जालंधर में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और 4जून को विरोधियों को चारों खाने चित्त करके पार्टी यह सीट बड़े अंतर से जीतेगी।

  • रूस ने अमेरिका को खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू मामले में लगाई लताड़, कहा- सबूत कहां है?

    रूस ने अमेरिका को खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू मामले में लगाई लताड़, कहा- सबूत कहां है?

     

    नई दिल्‍ली  : रूस ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू की हत्या की साजिश में भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के संयुक्त राज्य अमेरिका के दावों को खारिज किया है। रूस ने कहा कि वाशिंगटन ने अब तक कोई विश्वसनीय जानकारी या सबूत नहीं दिया है, जिससे यह साबित हो सके कि गुरपतवंत सिंह पन्‍नू की हत्‍या की साजिश रचने में भारत किसी भी तरह से संलिप्‍त था।

     रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि अमेरिका भारत में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने और आम चुनावों को जटिल बनाने की कोशिश कर रहा है। मारिया ने कहा, वॉशिंगटन की कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है। जहां तक ​​अटकलों का सवाल है, चूंकि कोई सबूत नहीं है, इसलिए यह स्वीकार्य नहीं है। अमेरिका एक देश के रूप में भारत का सम्मान नहीं कर रहा है।

    रूसी अधिकारी ने कई अन्य देशों के खिलाफ गलत आरोप लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना की है। मारिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मामलों में वॉशिंगटन से अधिक दमनकारी शासन की कल्पना करना कठिन है। पिछले साल नवंबर में अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर गुरपतवंत सिंह पन्‍नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम करने का आरोप लगाया था। आतंकवाद के आरोप में भारत में वांछित पन्‍नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है।

  • विदेश मंत्री जयशंकर बोले,‘PoK भारत का हिस्सा’  देश की हर राजनीतिक पार्टी उसकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

     विदेश मंत्री जयशंकर बोले,‘PoK भारत का हिस्सा’  देश की हर राजनीतिक पार्टी उसकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

     

    नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि गुलाम कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और देश की हर राजनीतिक पार्टी उसकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह वास्तव में हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। विदेश मंत्री जयशंकर बुधवार को गार्गी कालेज में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने मान लिया था कि अनुच्छेद 370 को बदला नहीं जा सकता, लेकिन भाजपा सरकार ने अगस्त, 2019 में उसे निरस्त कर दिया।

    जयशंकर ने कहा कि आज देशवासियों के मन में गुलाम कश्मीर का मुद्दा भी आ गया है। यदि आपके विचारों में आ गया है तो बाकी चीजें निश्चित रूप से किसी न किसी बिंदु पर पूरी होंगी। जयशंकर ने आगे कहा कि गुलाम कश्मीर में बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर राजनीतिक और मानवाधिकार संगठनों ने लंबा मार्च निकाला है। साथ ही 11 मई को पीओके के मुजफ्फराबाद में धरने का आह्वान किया है।

    यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) और ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने संयुक्त बयान में घोषणा की है कि गंभीर बेरोजगारी, गेहूं और आटे पर सब्सिडी रद करने सहित अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा।

    इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीओके पर बयान देते हुए कहा था कि वहां हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है और वो खुद भारत में आ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग अब उब चुके हैं और वहां से भारत में आना चाहते हैं।

  • संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 14वी मूर्ति स्थापना जयंती कार्यक्रम में सुशील रिंकु ने सम्मिलित होकर लिया आशीर्वाद

    संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 14वी मूर्ति स्थापना जयंती कार्यक्रम में सुशील रिंकु ने सम्मिलित होकर लिया आशीर्वाद

    *संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 14वी मूर्ति स्थापना जयंती कार्यक्रम में सुशील रिंकु ने सम्मिलित होकर लिया आशीर्वाद*

    *समानता,न्याय और आपसी भाईचारे की नींव को मजबूत करके ही समाज उन्नति के मार्ग पर चल सकता–सुशील रिंकु*

    MBD NEWS जालंधर( मनीष) संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 14वी मूर्ति स्थापना जयंती कार्यक्रम बस्ती दानिशमंदा कटरा मोहल्ला में जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु ने सम्मिलित होकर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया।महिलाओं ने भजन कीर्तन कर संत रविदास का गुणगान किया।इस मौके पर कमेटी द्वारा उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक संत रविदास ने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्त्तव्यों को भी बखूबी निभाया।उन्होंने लोगों को भेदभाव से दूर रहने और प्रेम,सदभाव फैलाने की शिक्षा दी।उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के उपदेश और शिक्षाएं आज भी समाज का मार्गदर्शन करती हैं।उन्होंने कहा कि गुरु महाराज जी का दृष्टिकोण सर्वव्यापी और पूरी कायनात के लिए था। आप ने अपने जीवन में हमेशा मनुष्य को प्राथमिकता दी और उसकी भलाई के लिए ही प्रचार-प्रसार किया।उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज ने अपना पूरा जीवन अपनी विवेक-बुद्धि से परमात्मा की स्तुति करते हुए मनुष्य को सदाचार और मान-सम्मान भरा जीवन जीने का रास्ता दिखाने में बिताया। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमें श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं से शिक्षा लेकर जहां नशे और बेरोजगारी के विरुद्ध एकजुट होकर प्रयास करने चाहिएं, वहीं उनके बताए मार्ग पर चल कर समानता,न्याय और भाईचारे की नींव को मजबूत करके देश व समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाना चाहिए।

  • सुशील रिंकू को खुला समर्थन देने का जताया भरोसा,कहा भारी मतों से विजयी बनाने का करेंगे प्रयास..

     सुशील रिंकू को खुला समर्थन देने का जताया भरोसा,कहा भारी मतों से विजयी बनाने का करेंगे प्रयास..

     

    MBD NEWS जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को आज जालंधर की इंडस्ट्री ने अपना खुला समर्थन दे दिया है और यह कारण लिया है कि इस बार सुशील रिंकू को भारी मतों से विजई बनाकर यह सीट बीजेपी की झोली में डालेंगे। आज गदाईपुर में शहर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सुशील रिंकू भी शामिल हुए।

    गदाईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की टीम ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सुशील कुमार रिंकू को सम्मानित किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उद्योग जगत के लिए जो कुछ किया है वह इससे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शहर के सभी उद्योगपति व व्यापारी इस बार भाजपा को जीतने के लिए एकजुट है और बड़ी तादाद में मतदान करके सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित करवाएंगे। उद्यमियों ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 10 साल में देश में जो कार्य किए हैं उससे देश के हर वर्ग से संबंधित लोग बेहद खुश हैं और अब तीसरी बार भी देश की कमान भाजपा को सौपना चाहते हैं।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि वह पहले भी बतौर सांसद लगातार जालंधर की भलाई के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह जालंधर के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में ऐसे मुद्दे हल किए हैं जिन्हें आजादी के बाद से किसी भी सरकार ने हाथ नहीं डाला था।

     

    इस कार्यक्रम में गदाईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की संपूर्ण टीम एवं वरिष्ठ सदस्य श्री जसमीत राणा, श्री गुरनाम चोपड़ा, श्री दीपेंद्र सिंह, श्री जगदीश विज, मधुसूदन अरोड़ा,सुखविंदर कालिया, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, रमन कालरा, दीपक चोपड़ा, मनोज अरोड़ा, निखिल खन्ना, अजय वर्मा,संजय गुप्ता,संजय खरबंदा, अरुण कोहली, मुनीश जुनेजा, संजीव खुल्लर, नितिन पूरी, कमल टंडन, नवदीप बेदी, कुलदीप सिंह, नवजीत सिंह, हितेश दत्ता,शेखर धवन,तुषार गुप्ता, मनोज अग्रवाल,सुनील मेहता,राहुल विज, रेशम सिंह,सुरेंद्र पाल,अनिल शर्मा, डॉक्टर बाली, रामकुमार एवं पियूष सेठ मौजूद रहे।

  • नामांकन के दूसरे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी( आजाद उम्मीदवार) नीटू  ने नामांकन पत्र दाखिल किया

    नामांकन के दूसरे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी( आजाद उम्मीदवार) नीटू  ने नामांकन पत्र दाखिल किया

     

    नामांकन के दूसरे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी( आजाद उम्मीदवार) नीटू  ने नामांकन पत्र दाखिल किया

    MBD NEWS जालंधर, 8 मई लोकसभा क्षेत्र 04-जालंधर ( अ.ज.)के लोक सभा आम चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन आजाद उम्मीदवार नीटू ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

    जिला चुनाव अधिकारी-कम- डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र जालंधर के लिए नामांकन 14 मई तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन की जांच 15 मई को होगी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है।

    उन्होंने कहा कि 10 मई को छुट्टी के दिन भी प्रत्याशियों से नामांकन पत्र लिये जाएंगे ।

    शनिवार और रविवार, 11 और 12 मई को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाएंगे। नामांकन के लिए उम्मीदवार सहित केवल 5 व्यक्ति ही जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिश्नर के कोर्ट रूम में आ सकते हैं।

  • एकजुटता और आपसी समन्वय से बीजेपी के सभी विभाग लोकसभा चुनावों में निभायेंगे अहम भूमिका–राकेश राठौर

    एकजुटता और आपसी समन्वय से बीजेपी के सभी विभाग लोकसभा चुनावों में निभायेंगे अहम भूमिका–राकेश राठौर

    *भाजपा चुनाव प्रबंधन कमेटी की लोकसभा चुनावो को लेकर हुई बैठक*

    *एकजुटता और आपसी समन्वय से बीजेपी के सभी विभाग लोकसभा चुनावों में निभायेंगे अहम भूमिका–राकेश राठौर*

    *राष्ट्रहित के प्रति भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह समर्पित–नरेंद्र रैना*

    MBD NEWS जालंधर 8 मई (सुमेश शर्मा ) भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन को लेकर एक बैठक का आयोजन स्थानीय पंजाब लोकसभा चुनाव के ऑफिस विजय रिसोर्ट में रखी गई जिसकी अध्यक्षता जालंधर के पूर्व मेयर एवं पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने की इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी नरेंद्र रैना प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, जीवन गुप्ता, संजीव मिन्हास, रणदीप देओल,अमरजीत सिंह अमरी,जीवन गर्ग, अनिल सच्चर,इंदरजीत,अशोक चड्ढा, एवं राकेश कपूर, मुख्य रूप से उपस्थित हुए। राकेश राठौर ने इस बैठक में जो भी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनावो को लेकर जो विभाग बनाए गए हैं उनमें से परिवहन विभाग, आवास विभाग, एवं प्रवास विभाग, सोशल मीडिया एवं आई,टी विभाग के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि एकजुटता और आपसी समन्वय से बीजेपी के सभी विभाग लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभायेंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा का बढ़ता जनादार विरोधियों की हार को सुनिश्चित कर रहा है।उन्होंने कहा कि देश को बांटने वाली कांग्रेस और प्रदेश की आप सरकार का लोकसभा चुनावों के बाद सुपड़ा साफ हो जाएगा।इस अवसर पर नरेंद्र रैना ने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह समर्पित हो कर कार्य कर रहा है। उन्होंने भाजपा के सभी विभागों के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में विजय पताका लहराने के लिए हम सभी को आम लोगों के बीच पहुंच करनी होगी और दिन रात मेहनत करके मोदी जी के 400 सीटों के जादुई आंकड़े में पूरा योगदान डालना है।

  • क्या अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार? बीजेपी ने किया ये दावा

    क्या अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार? बीजेपी ने किया ये दावा

     

    चंडीगढ़: हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा नायब सैनी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेने पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। लोकसभा चुनावों के बीच में हुए खेला पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जहां कांग्रेस पर निशाना साधा है तो वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने निर्दलीय विधायकों ने सही समय पर सही फैसला लिया है। कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा है कि नायब सैनी सरकार अल्पमत में आ गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उनके मीडिया सेक्रेटरी ने दावा किया है कि सरकार को कोई खतरा नहीं है।

    इन तीन विधायकों ने छोड़ा था, सौंपा पत्र
    हरियाणा में नायब सैनी सरकार को समर्थन दे रहे चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान और विधायक पुंडरी रणधीर गोलन के साथ धर्मपाल गोंदर विधायक नीलोखेड़ी ने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है। इन विधायकों ने राज्यपाल को सूचित भी कर दिया है। विधायकों ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का ऐलान किया है। गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से निर्दली विधायक राकेश दौलताबाद भी नाराज बताए जा रहे हैं। तीन निर्दलियों के समर्थन खींचने से नायब सैनी सरकार पर संकट आया है।

    पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर और आज़ाद रणजीत चौटाला के इस्तीफे के बाद 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में फिलहाल 88 विधायक हैं, ऐसे में बीजेपी को मौजूदा विधानसभा की 88 सीटों के आधार पर 45 विधायकों का समर्थन चाहिए। लेकिन नायब सिंह सैनी सरकार के पास 43 विधायकों का ही समर्थन है। जिसमें से 40 बीजेपी के विधायक, हरियाणा लोकहित पार्टी के एक और दो निर्दलीय हैं। मतलब सरकार को अभी भी 2 विधायकों का समर्थन चाहिए। हालांकि बीजेपी को ऐसी उम्मीद है कि जेजेपी के बागी विधायक सरकार को अपना समर्थन दे सकते हैं।

    बीजेपी का दावा अल्ममत में नहीं
    मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी परवीन अत्रे ने दावा किया है कि सरकार की सेहत पर कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिए जाने पर हरियाणा सरकार पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। आज भी हरियाणा की सरकार बहुमत की सरकार है। हरियाणा की सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है। अत्रे ने कहा कि अगर अंक गणित और आंकड़ों को देखा जाए आज सरकार के पास 47 विधायकों का समर्थन है। जिसकी वजह से सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है, उन्होंने कहा कि अगर क़ानूनी दृष्टि से बात की जाए तो सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आ सकता, इससे पहले विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी, जो कि गिर गया था, क़ानून ये कहता है कि छह महीने तक दुबारा अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता।

  • खर्चा आब्जर्वर ने एम.सी.एम.सी.सैल का किया दौरा , अधिकारियों और सदस्यों को सोशल मीडिया, पेड न्यूज और इश्तिहारों पर तीखी नज़र रखने को कहा

    खर्चा आब्जर्वर ने एम.सी.एम.सी.सैल का किया दौरा , अधिकारियों और सदस्यों को सोशल मीडिया, पेड न्यूज और इश्तिहारों पर तीखी नज़र रखने को कहा

     

    खर्चा आब्जर्वर ने एम.सी.एम.सी.सैल का किया दौरा

    अधिकारियों और सदस्यों को सोशल मीडिया, पेड न्यूज और इश्तिहारों पर तीखी नज़र रखने को कहा

    MBD NEWS जालंधर, 7 मई भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 04-जालंधर- लोक सभा हलका (अ.ज.) के लिए नियुक्त खर्चा आब्जर्वर 2009 बैच के आई.आर.एस. अधिकारी माधव देशमुख ने आज मीडिया सर्टीफिकेशन और निगरान सैल (एम.सी.एम.सी.) का दौरा करते हुए अधिकारियों और सदस्यों को सोशल मीडिया, पेड न्यूज और इश्तिहारों पर बाज़ नज़र रखने की हिदायतें दी।

    खर्चा आब्जर्वर ने अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम-कम-नोडल अधिकारी ज़िला खर्चा आब्जर्वर अमरजीत सिंह सहित यहां ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स के कमरा नं. 14 ए में स्थापित एम.सी.एम.सी.में अधिकारियों से बातचीत करते हुए लोक सभा मतदान लड़ने वाली राजनीतिक पार्टियों/ उम्मीदवारों सोशल मीडिया, इलैक्ट्रानिक मीडिया, प्रिंट मीडिया के द्वारा किये जा रहे प्रचार, इश्तिहारबाज़ी, पेड न्यूज, कंटैंट संबंधी अलग- अलग मंजूरियों संबंधी जानकारी ली।

    उन्होंने सैल के अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि अखबार, रेडियो, टी.वी.,सोशल मीडिया पर तीखी नज़र रखी जाए और यदि किसी उम्मीदवारों की इशितहार/ पेड न्यूज मिलती है तो उसे उसके चुनाव ख़र्चे में शामिल करने के लिए तुरंत बनती कार्यवाही अमल में लाई जाए।

    उन्होंने आगे बताया कि इलैक्ट्रानिक मीडिया,जिसमें ई-पेपर और सोशल मीडिया भी शामिल है, में इश्तिहार देने के लिए एम.सी.एम.सी.से मंजूरी लेना ज़रूरी है। समिति इसके कंटैंट को पढ़ने के इलावा इश्तिहार बनाने पर लगाने पर आए ख़र्चे के बारे में जानकारी ले कर यह अनुमति देगी।

    ज़िला लोक संपर्क अधिकारी-कम-मैंबर सचिव एम.सी.एम.सी.सुबेग सिंह ने खर्चा आब्जर्वर को जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में गठित एम.सी.एम.सी.द्वारा चुनाव संहिता लगने उपरांत राजनीतिक पार्टियों/ उम्मीदवारें द्वारा प्रिंट, इलैक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के द्वारा किये जा रहे प्रचार, इश्तिहारबाज़ी खबरों पर 24 घंटे नज़र रखी जा रही है।

    इस काम के लिए 40 कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो तीन शिफ्टों में अपनी ड्यूटी निभा रहे है। उन्होंने बताया कि एम.सी.एम.सी. सैल की तरफ से कंटैंट संबंधी अब तक 13 मंजूरियां प्रदान की गई है।