Category: POLITICAL

  • कांग्रेस को लगा एक और झटका शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

     कांग्रेस को लगा एक और झटका शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

     

    फिल्म एक्टर और पॉपुलर टीवी होस्ट शेखर सुमन ने दोबारा अपनी राजनीतिक पारी बीजेपी के साथ शुरू की है. शेखर इससे पहले 2009 में कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव मैदान में उतरे थे. शेखर सुमन के साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं पूर्व मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है.

    मतदान के दिन कांग्रेस को झटका, शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

    बीजेपी ज्वाइन करने हुए शेखर सुमन और राधिका खेड़ा
     

    देश में आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की पूर्व नेता और मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा के साथ ही फिल्म कलाकार शेखर सुमन ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है. बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने दोनों को ज्वाइन करवाया है. इस दौरान शेखर सुमन ने कहा- मैं खुद को नेता नहीं मानता लेकिन हमारा भी एक सामाजिक दायित्व है. हम भी अपने देश को विकसित देखना चाहते हैं, उसमें योगदान देना चाहते हैं.

    बीजेपी में योगदान करने के बाद शेखर सुमन ने ये भी कहा कि उन्हें कल तक पता नहीं था कि वो आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत कुछ अनायास हो जाता है, मैं बीजेपी में सकारात्मक सोच के साथ आया हूं. मुझे भगवान का आदेश मिला और मैं बीजेपी में शामिल होने आ गया.

    दस साल में आया बड़ा बदलाव- शेखर सुमन

    शेखर सुमन ने टीवी9 से बात करते हुए कहा कि 10-15 साल पहले हम जहां थे, आज उससे बहुत आगे बढ़ चुके हैं, हर क्षेत्र में बदलाव आया है. पहले जहां ठहराव आ गया था, अब उसमें गतिशीलता आ गई है. शेखर सुमन ने कहा कि स्टार प्रचारक या लोकसभा चुनाव जैसा कुछ सोच कर नहीं आया हूं, पार्टी मुझे कोई भी जिम्मेदारी देगी, उसे स्वीकार करूंगा. उन्होंने इस दौरान हीरामंडी की सफलता को लेकर भी खुशी जताई

  • देश में आज से 7वें चरण की चुनावी प्रक्रिया जारी, रेस में PM मोदी, कंगना, मनीष और पवन सिंह 

    देश में आज से 7वें चरण की चुनावी प्रक्रिया जारी, रेस में PM मोदी, कंगना, मनीष और पवन सिंह

     

    देश में लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. एक ओर जहां तीसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं, तो वहीं सातवें चरण के लिए आज से चुनावी प्रक्रिया का आगाज होने जा रहा है. यह चरण इस मायने में बेहद खास है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े चेहरों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी. यहां पर एक जून को वोट डाले जाएंगे. फिर 4 जून को देशभर में मतगणना होगी.

     

    देश में आज से 7वें चरण की चुनावी प्रक्रिया शुरू, रेस में होंगे PM मोदी, कंगना, मनीष और पवन सिंह

    देश में सातवें चरण की चुनावी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई.

    देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मंगलवार को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है. इसमें उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में अपना वोट डाल दिया है. गुजरात में एक ही चरण में चुनाव कराए जा रहे हैं. साथ ही आज से 7वें चरण के चुनाव की भी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. 7वें चरण के तहत पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोटिंग (1 जून) कराई जाएगी.

    उत्तर प्रदेश देश के उन 3 राज्यों में (पश्चिम बंगाल और बिहार) शुमार है जहां पर सभी सातों चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं. पहले 2 चरणों में 8-8 सीटों पर वोटिंग कराई गई. जबकि तीसरे चरण में 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है. शेष अन्य चरणों में कम से कम 13 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी. सातवें चरण में यूपी में 14 संसदीय सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी. वाराणसी के अलावा गोरखपुर, बांसगांव, चंदौली और बलिया की लोकसभा सीट शामिल है. 7वें चरण के चुनाव के लिए आज मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

    14 मई तक किए जा सकेंगे नामांकन

    7वें चरण के चुनाव के लिए 14 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. जबकि 17 मई तक दाखिल नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. इस चरण के लिए मतदान एक जून को कराए जाएंगे. इस चरण के दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

    पंजाब-हिमाचल में एक ही चरण में वोटिंग

    उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के अलावा पंजाब (13), बिहार (8), पश्चिम बंगाल (9), हिमाचल प्रदेश (4), झारखंड (3), ओडिशा (6) और चंडीगढ़ (1) में वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर भी इसी चरण में वोट पड़ेंगे. पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं तो हिमाचल प्रदेश में 4 सीटें आती हैं.

  • पंजाब सरकार पर सुशील रिंकू ने लगाया आरोप, कहा केंद्र सरकार की नीतियों को जालंधरवासियों से कर रही वंचित..

    पंजाब सरकार पर सुशील रिंकू ने लगाया आरोप, कहा केंद्र सरकार की नीतियों को जालंधरवासियों से कर रही वंचित..

     

    जालंधर : जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए आयुष्मान कार्ड पंजाब में चलने बंद हो गए हैं।उन्होंने कहा कि मान सरकार केंद्र की स्कीम का लोगों को फायदा नहीं लेने दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की योजना और नीतियों का फायदा फायदा लेने से जालंधरवासियों को वंचित किया जा रहा है। रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए आयुष्मान कार्ड पंजाब में चलने बंद हो गए हैं।ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि वह केंद्र सरकार को सिर्फ पंजाब के लोगों की आंखों के सामने गिराना चाहते हैं। मगर आम आदमी पार्टी की राजनीति का शिकार आम लोग हो रहे हैं।रिंकू ने कहा कि जालंधर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लूट और चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बारे में बताते हुए कहा कि वहां की सरकार ने गैंगस्टरवाद खत्म कर दिया गया है और ये सिर्फ वहां की सरकार की देन है। पंजाब का कारोबार यूपी में जा रहा है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को वोट डालकर अपना वोट खराब मत करना। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी डूबता हुआ जहाज है जिसने जिसने पंजाब और दिल्ली के लोगों को गुमराह करके भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने जालंधरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस और आप पार्टी को पीछे छोड़कर भाजपा को एक बार मौका दे और जालंधर के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करें।

  • जानें किस नेता पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ से 133 करोड़ रुपए का फंड लेने का लगा आरोप, NIA जांच की सिफारिश

    जानें किस नेता पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ से 133 करोड़ रुपए का फंड लेने का लगा आरोप, NIA जांच की सिफारिश

     
     0 

    नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से कथित तौर पर राजनीतिक फंडिंग प्राप्त करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है।

    एलजी के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया की शिकायत आई थी, जिसमें कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी आतंकी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133 करोड़ रुपए लिए थे, ताकि देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई कराई जा सके। इस शिकायत के आधार पर एलजी ने यह सिफारिश की है।

    लेटर में लिखा है कि 1 मई को एलजी के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया ने एक शिकायत भेजी थी। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता डॉ. मुनीष कुमार रायजादा के कुछ पोस्ट का प्रिंटआउट, एक लेटर और एक पेनड्राइव भी थी। अपनी शिकायत में आशू मोंगिया ने पेनड्राइव के एक वीडियो का जिक्र किया था, जिसमें खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस का फाउंडर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133.60 करोड़ रुपए की फंडिंग ली है।

    इसमें यह दावा भी किया गया था कि 2014 में केजरीवाल ने न्यूयॉर्क के गुरुद्वारा रिचमंड हिल में खालिस्तान समर्थक सिखों से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर आम आदमी पार्टी को खालिस्तानी समूहों से फंडिंग मिलती रहेगी तो वे देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करेंगे।

  • जानें अब किस कांग्रेसी नेता दामाद सहित 5 लोगों के खिलाफ CBI को मिली शिकायत? 800 करोड़ के घोटाले में शामिल होने का आरोप

    जानें अब किस कांग्रेसी नेता दामाद सहित 5 लोगों के खिलाफ CBI को मिली शिकायत? 800 करोड़ के घोटाले में शामिल होने का आरोप

     

    बेंगलुरू : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद एवं कुलबर्गी से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राधाकृष्ण डोड्डामणि सहित पांच लोगों के खिलाफ 800 करोड रुपये के कथित घोटाले में शामिल होने की शिकायत सोमवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और कर्नाटक लोकायुक्त के पास दर्ज की गई।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेंगलुरु दक्षिण जिला अध्यक्ष एनआर रमेश द्वारा दायर की गई शिकायत में विशेष रूप से डॉ. बीआर अंबेडकर मेडिकल कॉलेज और डॉ. बीआर अंबेडकर डेंटल कॉलेज में प्रबंधन समिति के प्रमुख के रूप में कार्यरत श्री डोड्डामणि पर कथित घोटाले में केंद्रीय व्यक्ति होने का आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से लेकर जालसाजी और सत्ता का दुरुपयोग शामिल है।

    शिकायत में श्री डोड्डामणि के साथ एचएस महादेव प्रसाद, डॉ. एनटी मुरली मोहन, वीएस कुबेर और जनसंपर्क अधिकारी अमानुल्ला खान के नाम है। रमेश का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अयोग्य छात्रों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला देकर धन लेने की योजना बनाई थी। उनका दावा है कि कॉलेज प्रशासन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न हितधारकों द्वारा कई शिकायतें दर्ज किए जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि आरोपियों ने फर्जी तरीकों से प्रवेश का वादा करके प्रत्येक छात्र से एक करोड़ रुपये से दो करोड़ रुपये तक की रकम एकत्र की। रमेश ने आगे आरोप लगाया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में असफल हुए छात्रों को प्रवेश की सुविधा देने के लिए झारखंड और अन्य राज्यों के कॉलेजों से फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र खरीदे गए थे। उन्होंने कहा कि विशेष चिंता का विषय कलबुर्गी में आगामी चुनाव के लिए डोड्डामणि की उम्मीदवारी है, जिससे राजनीतिक मिलीभगत और भाई-भतीजावाद के आरोप लग रहे हैं।

  • NEET पेपर लीक पर बोली प्रियंका गांधी, कहा 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ एक बार फिर से हुआ खिलवाड़ …

     NEET पेपर लीक पर बोली प्रियंका गांधी, कहा 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ एक बार फिर से हुआ खिलवाड़ …

     

     

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने NEET एग्जाम का पेपर लीक होने पर कहा कि पिछले दस बरसों से करोड़ों होनहार युवाओं के साथ चल रहा यह सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. क्या देश के प्रधानमंत्री इस पर कुछ कहेंगे? युवाओं को बहलाने के लिए संसद में पेपर लीक के खिलाफ कानून पास हुआ था. वह कानून कहां है?

    24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ हुआ... NEET पेपर लीक पर बोली प्रियंका गांधी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी 2024) 5 मई को आयोजित किया. देश भर में हुए नीट एग्जाम 2024 में पेपर लीक होने की खबरों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि एक बार फिर से NEET का पेपर लीक होने की खबरें आ रही हैं. देश के 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ हुआ.

    प्रियंका गांधी ने एग्जाम का पेपर लीक होने की खबरों पर आगे सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले दस बरसों से करोड़ों होनहार युवाओं के साथ चल रहा यह सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. क्या देश के प्रधानमंत्री इस पर कुछ कहेंगे? युवाओं को बहलाने के लिए संसद में पेपर लीक के खिलाफ कानून पास हुआ था. वह कानून कहां है? लागू क्यों नहीं होता?

     

  • राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भड़के 200 यूनिवर्सिटीयों के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

    राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भड़के 200 यूनिवर्सिटीयों के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

     

    करीब 200 विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स ने राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सभी ने साझा बयान कर कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा की है. साझा बयान पर 180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर हैं.

    राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के 200 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    हिंदुस्तान में मेरिट के आधार पर नहीं बनते VC

    बता दें कि करीब चार-पांच महीने राहुल गांधी ने हिंदुस्तान के वाइस चांसलर्स को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, आज हिंदुस्तान के वाइस चांसलर मेरिट के आधार पर नहीं बनते हैं. आज सभी वाइस चांसलर एक ही संगठन के हैं. सारी संस्थाओं पर बीजेपी का कब्जा है.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ करीब 200 विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सभी ने साझा बयान जारी कर राहुल गांधी के आरोपों की कड़ी निंदा की है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि वाइस चांसलर्स की नियुक्ति योग्यता को ताक पर रख कुछ संगठनों से संबंधों के आधार पर की जा रही है.

    साझा बयान में कुलपतियों और अन्य वरिष्ठ शिक्षाविदों ने राहुल गांधी के आरोप का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि कुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से योग्यता के आधार पर हो रही है. कुलपति अपने कामकाज में संस्थाओं की मर्यादा और नैतिकता का ध्यान रखते हैं. ग्लोबल रैंकिंग के हिसाब से देखें तो भारतीय विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है.

    180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर

    साझा बयान वाले दस्तावेज पर 180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर हैं. दस्तखत करने वालों में संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी,एनसीआईआरटी, नेशनल बुक ट्रस्ट, एआईसीटीई, यूजीसी आदि के प्रमुख भी शामिल हैं.

  • पुंछ आतंकी हमले वाले बयान के बाद अब पंजाब के पूर्व-CM चन्नी का आया स्पष्टीकरण

    पुंछ आतंकी हमले वाले बयान के बाद अब पंजाब के पूर्व-CM चन्नी का आया स्पष्टीकरण

     

    चंडीगड़:  जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला होने के मामले में पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने विवादित बयान पर उनका अब स्पष्टीकरण आया है। चन्नी ने कहा- मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। मेरे कहने का मतलब था कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही हमला हुआ था। मगर बीजेपी द्वारा उसकी जांच नहीं करवाई गई और अभी तक नहीं पता चल पाया कि उक्त हमले में कौन लोग शामिल थे। चन्नी ने कहा- जम्मू कश्मीर के गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक द्वारा पिछले अटैक के बार कह दिया गया था कि ऐसे अटैक फिर हो सकते हैं। मगर सरकार ने उक्त शिकायत की सार नहीं ली। चन्नी ने कहा- पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने पिछले अटैक पर पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा था।

    ये साजिश के तहत अटैक किया गया था। ये बयान जाखड़ द्वारा स्टेज पर दिया गया था। चन्नी ने कहा- जाखड़ का कोई स्टैंड नहीं है। चन्नी ने कहा- मेरे देश के जवान जब शहीद होते हैं तो मुझे दुख होता है। मगर बीजेपी इसे अपना स्टंट बनाकर रही है।चन्नी ने कहा था कि पुंछ हमला बीजेपी का स्टंट है। हर बार केंद्र सरकार ऐसी नौटंकी करती आ रही है। ये पूर्व नियोजित स्टंट हैं और भाजपा को जिताने के लिए किए गए हैं। लोगों को मारना और उनके शवों पर खेलना भाजपा का काम है। पटियाला में बीते दिन एक किसान की बीजेपी का विरोध करते हुए मौत हो गई थी।

    इस पर चन्नी ने कहा- भाजपा पंजाब की अर्थव्यवस्था को नष्ट करना चाहती है। वे जानते हैं कि अगर हमने खेती-किसानी को बर्बाद कर दिया तो पंजाब डूब जाएगा। इन्हीं बयानों को लेकर चन्नी को पिछले 24 घंटे से पूरे देश में विरोध का सामान करना पड़ रहा था। अब चन्नी ने वीडियो जारी कर अपना स्पष्टिकरण दिया है।

  • जानें किस जगह पर कांग्रेस कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने बोला हमला, कारों में तोड़फोड़; जमकर मचाया उत्पात..

    जानें किस जगह पर कांग्रेस कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने बोला हमला, कारों में तोड़फोड़; जमकर मचाया उत्पात..

     

    अमेठी : अमेठी में कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर रविवार आधी रात के आसपास कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने बाहर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की और हंगामा मचाने के बाद भाग गए।

    इस घटना के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंगल पार्टी कार्यालय पहुंचे। सीओ सिटी मयंक द्विवेदी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।

    द्विवेदी ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  •  ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ते भारत से सभी देश  दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

     ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ते भारत से सभी देश  दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

     

     

    विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ‘हम अमेरिका और यूरोप के साथ-साथ रूस और अफ्रीकी देशों के साथ भी मिलकर काम कर सकते हैं. इसी तरह भारत एक तरफ इजराइल और दूसरी तरफ खाड़ी और अरब देशों से दोस्ती कर सकता है.

     

    चाहे अमीर हों या गरीब, सभी देश भारत से दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

    विदेश मंत्री ए जयशंकर

    ओडिशा दौरे के दूसरे दिन एक सभा में ‘विश्व बंधु भारत’ विषय पर बोलते हुए जयशंकर ने दुनिया भर में साझेदारी करने की भारत की क्षमता का जिक्र किया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि कुछ देशों में चल रहे युद्ध और अनिश्चितता के बीच कई देश भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं.

    उन्होंने अमेरिका, यूरोप, रूस, अफ्रीकी देशों, इजराइल, खाड़ी और अरब देशों सहित विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में विस्तार से बताया.

    सभी देशों के साथ सहयोग

    एस जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि अन्य देशों में चल रहे युद्ध के बावजूद भारत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है. इसकी वजह से वह अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मोर्चों पर सभी देशों के साथ सहयोग कर सकता है.

    उन्होंने ने कहा कि ‘हम अमेरिका और यूरोप के साथ-साथ रूस और अफ्रीकी देशों के साथ भी मिलकर काम कर सकते हैं. इसी तरह भारत एक तरफ इजराइल और दूसरी तरफ खाड़ी और अरब देशों से दोस्ती कर सकता है. उन्होंने अपने राष्ट्रीय हितों के लिए विभिन्न देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने में सक्षम एक देश को ‘विश्व बंधु’ की संज्ञा दी.