Category: POLITICAL

  • आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 203 सीटों पर वोटिंग जारी, नायडू ने डाला वोट

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 203 सीटों पर वोटिंग जारी, नायडू ने डाला वोट

    आंध्र प्रदेश में आज सोमवार को राज्य की 25 लोकसभा सीटों के अलावा सभी 175 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव कराया जा रहा है. ओडिशा में चौथे चरण में राज्य की 28 विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होनी है. यहां पर 4 चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे

     

    देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 10 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान कराया जा रहा है. साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं. आंध्र प्रदेश में आज सोमवार को राज्य की 25 लोकसभा सीटों के अलावा सभी 175 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव कराया जा रहा है. यहां पर वाईएसआरसी, कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. वहीं ओडिशा में चौथे चरण में राज्य की 28 विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होनी है. यहां पर 4 चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. दोनों राज्यों में विधानसभा के लिए जारी वोटिंग से जुड़े हर अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहे…

    • सुरक्षा के बीच ओडिशा में भी वोटिंग जारी

      ओडिशा में 4 लोकसभा सीटों के अलावा 28 विधानसभा सीट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वोटिंग जारी है. जिन 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है वो है बरहमपुर, कोरापुट, नबरंगपुर और कालाहांडी. इन लोकसभा सीट के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली 28 विधानसभा सीट पर भी वोटिंग कराई रही है.

      अपने खर्च पर वोट कर रहे लोगः नायडू

      आंध्र प्रदेश के गुंटूर में TDP प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “सुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए हर किसी को मतदान करना चाहिए… पूरे देश में लोग मतदान करने आए हैं, यहां तक कि सब्जी विक्रेता, मजदूर भी अपने खर्च पर वोट करने आए हैं. वे लोकतंत्र की और अपने भविष्य की रक्षा करना चाहते हैं.”

  • हरियाणा :फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में राज्य सरकार, गवर्नर ने 30 कांग्रेस विधायकों से मांगे दस्तखत

    हरियाणा :फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में राज्य सरकार, गवर्नर ने 30 कांग्रेस विधायकों से मांगे दस्तखत

     

    रोहतक- हरियाणा में मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए राजनीतिक पार्टियों के बीच माहौल काफी गर्माया हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बीजेपी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार अब ये जानकारी सामने आई है कि राज्य सरकार फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है।

    पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया है कि हरियाणा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। उन्होंने कहा कि जेजेपी को इस मामले को नहीं उठाना चाहिए था लेकिन अब उन्होंने उठा लिया है तो वो कटघरे में फंस गए हैं, जेजेपी के 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं। खट्टर ने दावा किया कि कांग्रेस भी एकजुट नहीं है, 30 में से चार या पांच विधायक उनके छिटक सकते हैं। वहीं राज्यपाल ने कांग्रेस से 30 विधायकों के हस्ताक्षर मांगे हैं।

    बता दें कि पिछले दिनों हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की थी। इस चिट्ठी में लिखा गया था कि वह राज्य में सरकार बनाने वाली किसी भी पार्टी का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। साथ ही ये भी कहा है कि हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

  • जालंधर सीट से उम्मीदवार सुशील रिंकू की जीत निश्चित करने के लिए कार्यकर्ता मैदान में उतरे : मनीष विज, हिमांशु शर्मा

    जालंधर सीट से उम्मीदवार सुशील रिंकू की जीत निश्चित करने के लिए कार्यकर्ता मैदान में उतरे : मनीष विज, हिमांशु शर्मा

    जालंधर सीट से उम्मीदवार सुशील रिंकू की जीत निश्चित करने के लिए कार्यकर्ता मैदान में उतरे : मनीष विज, हिमांशु शर्मा

    MBD NEWS: आज भाजपा मंडल 1 के अधीन पड़ते बूथ नंबर 68 में एक बैठक स्पोर्ट्स सेल के उप प्रधान नवनीत कुमार वह राज कुमार के निवास स्थान पर रखी गई। बैठक में इलाके के लोगो के साथ चाय पे चर्चा की गई वह इलाके के सुधार के लिए विचार लिए गए।
    भाजपा जिला उपप्रधान मनीष विज ने आए हुए लोगो को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया वह आने वाले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार शुशील रिंकू के हक में वोट करने की अपील की। मनीष विज ने कहा कि सभी 1 जून को सुबह जहा अपनी वोट डाले वह अपने रिश्तेदार वह आस पास के लोगो को भी वोट डालने के लिए कहे।
    भाजपा जिला प्रवक्ता हिमांशु शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए काम बताए वह बताया की भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहा कार्यकर्ता की अहमियत है वह यह पार्टी आम जनता की पार्टी है। हिमांशु शर्मा ने कहा कि भाजपा देश हित की पार्टी है वह सभी धर्मो का सत्कार करने वाली पार्टी है।
    शक्ति केंद्र जगमोहन मागो वह बूथ प्रधान अनिल बहल, राजीव गोयल ने आए हुए लोगो का धन्यवाद किया वह सभी को भाजपा के साथ जुड़ने को कहा।
    बैठक में कुलदीप छाबरा दीपा , पुरव कुमार , कमल मल्होत्रा , नितिन खन्ना , हरीश कुमार , सुभाष वर्मा , रविंद्र मल्होत्रा , रमणीक सिंह रंधावा ,अंकुर मल्होत्रा , साहिल निश्चल , सचिन निश्चल , जतिंदर अग्रवाल , सतीश सक्सेना शर्मा , राज कुमार , विराज शर्मा , केवल किशन शर्मा , रिशु जहराथ , राजीव गुंबर आदि मौजूद थे।

  • POK में युद्ध जैसी स्थिति:बेकाबू हुए हालात; प्रदर्शनकारियों ने फौज पर बरसाए पत्थर, पुलिस से भी हुई झड़प- एक अधिकारी की मौत

    POK में युद्ध जैसी स्थिति:बेकाबू हुए हालात; प्रदर्शनकारियों ने फौज पर बरसाए पत्थर, पुलिस से भी हुई झड़प- एक अधिकारी की मौत

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में अभी कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। लोग बिजली बिलों पर लगाए गए ‘अन्यायपूर्ण’ टैक्स का जमकर विरोध करते हुए सड़कों पर उतर गए है। कश्मीरियों ने शाहबाज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गुस्से में पाकिस्तानी फौज पर जमकर पत्थर बरसाए। लोगों के बेकाबू गुस्से को शांत करने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग करनी पड़ी, लेकिन तब भी हलात सामान्य नहीं हुए।

    शनिवार को पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में हड़ताल किया गया। इस दौरान व्यवसाय बंद रहे और सामान्य जनजीवन प्रभावित भी हुआ। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए टकराव में एक पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई।

    पीओजेके में चल रहे विरोध प्रदर्शन और शटडाउन हड़ताल के दौरान हुई हिंसक झड़पों में कम से कम एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और 90 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, मीरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कामरान अली के उप-निरीक्षक अदनान कुरेशी की इस्लामगढ़ शहर में सीने में गोली लगने से मौत हो गई, जहां वह मुजफ्फराबाद के लिए एक रैली को रोकने के लिए अन्य पुलिस कर्मियों के साथ तैनात थे।

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेकेजेएएसी) के आह्वान पर शुक्रवार को मुजफ्फराबाद में शटर-डाउन और व्हील-जाम हड़ताल आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे घरों में लोग प्रभावित हुए। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव के बाद मस्जिदों पर भी पथराव किया गया। पीओके के समहनी, सेहंसा, मीरपुर, रावलकोट, खुइरत्ता, तत्तापानी, हट्टियन बाला में विरोध प्रदर्शन हुए।

  • जानें PM मोदी पर केजरीवाल की टिप्पणी के बाद क्या बोले अमित शाह

    जानें PM मोदी पर केजरीवाल की टिप्पणी के बाद क्या बोले अमित शाह

     

    तेलंगाना दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर हमला बोला है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर भी पलटवार किया है जिसमें दिल्ली के सीएम ने कहा था कि पीएम मोदी 75 साल की उम्र पूरी करने के बाद पद से हट जाएंगे.

     

    मोदी जी ही तीसरा टर्म पूरा करेंगे, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं... केजरीवाल की टिप्पणी पर बोले अमित शाह

    तेलंगाना में मीडिया से बात करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए तेलंगाना दौरे पर हैं. जहां, शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस टिप्पणी का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि 75 साल की उम्र पूरी होने पर पीएम मोदी बीच में ही पद छोड़ देंगे. इसके साथ-साथ शाह ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोला.

    अमित शाह ने कहा कि देखिए मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडिया एलायंस को बताना चाहता हूं कि आपको खुश होने की जरूरत नहीं है. मोदी जी 75 साल के हो जाएं इससे आपको खुश होने की जरूरत नहीं है. बीजेपी के संविधान में ये कही नहीं लिखा है. मोदी जी ही तीसरा टर्म पूरा करेंगे और आगे भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है. ये लोग (विपक्षी) कन्फ्यूजन खड़ा करना चाहते हैं. केजरीवाल को 1 जून को फिर से सरेंडर करना है. अंतरिम जमानत को केजरीवाल को क्लीन चिट न मानें.

     

  • भाजपा ने होशियारपुर हल्के में अकाली दल को दिया बड़ा झटका,हल्का दसुआ के इंचार्ज को किया भाजपा में शामिल

    भाजपा ने होशियारपुर हल्के में अकाली दल को दिया बड़ा झटका,हल्का दसुआ के इंचार्ज को किया भाजपा में शामिल

    *भाजपा ने होशियारपुर हल्के में अकाली दल को दिया बड़ा झटका,हल्का दसुआ के इंचार्ज को किया भाजपा में शामिल*

    *जमानत पर प्रचार करने के लिए जेल से बाहर आने वाले केजरीवाल का पंजाब की जनता पर नहीं पड़ेगा कोई असर; विजय रुपाणी*

    MBD NEWS जालंधर 11 मई ( सुमेश शर्मा) आज भाजपा दसुआ के अध्यक्ष अजय कौशल सेठु की अध्यक्षता में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी,ने होशियारपुर से लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश,व भाजपा के मुकेरिया से विधायक जंगीलाल महाजन के प्रयासों से अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए तो दसुया से अकाली दल के हलका इंचार्ज सुशील कुमार पिंकी को भाजपा की सदस्यता दिलवाई सुशील कुमार पिंकी ने 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ा था और 23000 से ज्यादा मत प्राप्त किए थे उनके साथ ध्रुव सिंह जो नगर कौंसिल के अध्यक्ष रह चुके हैं उन्होंने भी बीजेपी ज्वाइन की और उनके साथ उद्योगपति सतनाम सिंह सैनी कुलदीप छत्रु ने भी भाजपा का दामन थामा।इस अवसर पर विशेष रूप से लोकसभा प्रदेश ऑफिस इंचार्ज एवं पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रमन पब्बी, सुभाष सूद, हर्ष मेहता अजय कौशल सेठु भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विजय रुपाणी ने सभी नेताओं का भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया तथा कहा कि इन लोगों का पार्टी में आने से होशियारपुर लोकसभा में भाजपा और ज्यादा मजबूत हो गई है।इस अवसर पर विजय रुपाणी ने भाजपा ज्वाइन करने पर सभी नेताओं का भाजपा का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि इनकी आने से भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि मौजूदा पंजाब के हालात चिंता का विषय बने हुए हैं।उन्होंने कहा कि 2014 से निरंतर मोदी सरकार द्वारा देश में मूलभूत सुविधाओं तथा सामान्य वर्ग के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए बहुत कुछ किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार का एक ही नारा दिया है कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रांतों को भी आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि अनीता सोमप्रकाश के नेतृत्व में भाजपा होशियारपुर में विजय का परचम लहराएगी और मोदी सरकार के 400 सीटों के मिशन को पूरा करने में मजबूती के साथ सहयोग करेंगे। विजय रुपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में आज देश के सभी भ्रष्टाचारी नेता जमानत पर बाहर है और केजरीवाल का भी जमानत लेकर प्रचार करने का पंजाब की जनता पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला

  • जालंधर से भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को मिल रहा सभी वर्गों से समर्थन 

    जालंधर से भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को मिल रहा सभी वर्गों से समर्थन 

    जालंधर से भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को मिल रहा सभी वर्गों से समर्थन

     BJP के जालंधर से प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को समाज के सभी वर्गों से भारी समर्थन जुटाने के जी तोड़ मेहनत में कर रहे है। इसी कारण लगातार सुशील Rinku जीत की और अग्रसर दिखाई दे रहे हैं।

    ऐसे में सुशील कुमार Rinku का कद लगातार बड़ा होता जा रहा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अभी तो भाजपा के बड़े दिग्गज नेता प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे भी नहीं है।

     

    अगर इस प्रचार में योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, अमित शाह व नरेंद्र Modi जैसे चेहरे मैदान में उतरे तो अन्य पार्टियों के उम्मीदवार तो तूफान में जैसे कागज उड़ते हैं ऐसे उड़ जाएंगे।

    ऐसे में लगातार सुशील कुमार Rinku के साथ जालंधर शहर वासियों के अलावा सभी हल्कों के लोग जुड़ते जा रहे हैं और रिंकू Loksabha Election की जीत के और नजदीक होते जा रहे हैं।

  • केजरीवाल ने किया जनता के सामने ये दावा, ‘अगर मोदी जीते तो अमित शाह होंगे PM, योगी को भी दो महीने में निपटाएंगे’

    केजरीवाल ने किया जनता के सामने ये दावा, ‘अगर मोदी जीते तो अमित शाह होंगे PM, योगी को भी दो महीने में निपटाएंगे’

     

    नई दिल्ली- तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सियासी रण में कूद पड़े है। आम आदमी पार्टी के दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि मोदी ने बहुत प्रताड़ना दी है।

    ‘खतरनाक मिशन पर काम कर रहे हैं मोदी’

    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वन नेशन वन लीडर नामक खतरनाक मिशन चालू रख रखा है। वह विपक्ष के सारे नेता को निपटा देंगे और उनकी राजनीति खत्म कर देंगे। आज वह विपक्ष के सारे नेताओं को जेल भेज दिया। उत्तर से दक्षिण तक के कई नेताओं को जेल में बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ये चुनाव जीत गए तो ये सीएम योगी आदित्यनाथ को दो महीने में निपटा देंगे। ये शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, वसुंधरा राजे का करियर खत्म कर दिया। ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि ये तानाशाह देश के सभी नेताओं को खत्म कर देंगे। इसलिए मैं आज आपसे भीख मांगने के लिए आया हूं कि मेरे देश को बचा लो। मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे 20 दिन दिए हैं। मैं देश में बचाने के लिए पूरे देश का भ्रमण करूंगा।

    भगवंत मान बोले- “अबकी बार 400 पार नहीं, अबकी बीजेपी का बेड़ा पार”
    इस दौरान हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के पहुंच जाने से अंदर खचाखच भीड़ हो गई। इसको देखकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह प्रेस कांफ्रेंस नहीं बल्कि रैली बन गई। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच हैं। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लोगे, सोच को कैसे करोगे। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “अबकी बार 400 पार नहीं, अबकी बीजेपी का बेड़ा पार।” उन्होंने कहा कि आप विपक्ष के नेताओं को अंदर करके जीतना चाहते हो। लेकिन जनता सच जानती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदान तक अब 12 नहीं 18 घंटे काम करें। उन्होंने कहा कि 4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना केंद्र में सरकार नहीं बन पाएगी।

  • दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बोलीं पत्नी सुनीता

    दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बोलीं पत्नी सुनीता

     

    सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट के फैसले के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने खुशी जाहिर की. उन्होंने एक्श पर लिखा, हनुमान जी की जय. ये लोकतंत्र की जीत है.सभी को कोटि कोटि धन्यवाद.

     

    जय हनुमान... CM केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर बोलीं पत्नी सुनीता

    सुनीता केजरीवाल

    लंबे समय से जमानत के लिए न्यायिक लड़ाई लड़ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिर खुशखबरी मिल गई. दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है. वहीं जमानत मिलने के बाद सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने खुशी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्श पर ट्वीट करके लिखा, “जय हनुमान जी की जय. ये लोकतंत्र की जीत है. लाखों करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है. सभी को कोटि कोटि धन्यवाद”.

    जानकारी के मुताबिक सीएम केजरीवाल की पत्नी ने फैसले के बाद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले वैभव कुमार की मुलाकात. बता दें कि वैभव सीएम के निजी सचिव हैं. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सीएम को सिर्फ एक जून तक के लिए ही जमानत दी है. सीएम को 2 जून को वापस सरेंडर करना होगा.

     

    विपक्षी नेताओं ने भी जाहिर की खुशी

    सीएम केजरीवाल की जमानत के बाद AAP पार्टी सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर है. वहीं, अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर पाएंगे. बता दें कि पत्नी सुनीता केजरीवाल के अलावा विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी खुशी जताई है.

    सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, मैं कोर्ट का धन्यवाद करना चाहता हूं. अब हम लोगों को ज्यादा ताकत मिल जाएगी. कोर्ट का ये फैसला केंद्र सरकार को करारा जवाब है. केजरीवाल निर्दोष साबित होंगे. उन्हें चुनावी कैंपेन के लिए छोड़ा गया है.

  • चरणजीत चन्नी,सुशील रिंकू, महिंदर केपी के इलावा इन उम्मीदवारों ने जालंधर सीट से भरा अपना नामांकन ..

     चरणजीत चन्नी,सुशील रिंकू, महिंदर केपी के इलावा इन उम्मीदवारों ने जालंधर सीट से भरा अपना नामांकन ..

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) पंजाब लोकसभा चुनाव से पहले नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है। चुनाव के अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन, आज विभिन्न दलों के 18 उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें लुधियाना से जालंधर से बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ,बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू, जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी, जालंधर से अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी बलविंदर कुमार शामिल हैं।