आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 203 सीटों पर वोटिंग जारी, नायडू ने डाला वोट

आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 203 सीटों पर वोटिंग जारी, नायडू ने डाला वोट

आंध्र प्रदेश में आज सोमवार को राज्य की 25 लोकसभा सीटों के अलावा सभी 175 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव कराया जा रहा है. ओडिशा में चौथे चरण में राज्य की 28 विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होनी है. यहां पर 4 चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे

 

देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 10 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान कराया जा रहा है. साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं. आंध्र प्रदेश में आज सोमवार को राज्य की 25 लोकसभा सीटों के अलावा सभी 175 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव कराया जा रहा है. यहां पर वाईएसआरसी, कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. वहीं ओडिशा में चौथे चरण में राज्य की 28 विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होनी है. यहां पर 4 चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. दोनों राज्यों में विधानसभा के लिए जारी वोटिंग से जुड़े हर अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहे…

  • सुरक्षा के बीच ओडिशा में भी वोटिंग जारी

    ओडिशा में 4 लोकसभा सीटों के अलावा 28 विधानसभा सीट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वोटिंग जारी है. जिन 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है वो है बरहमपुर, कोरापुट, नबरंगपुर और कालाहांडी. इन लोकसभा सीट के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली 28 विधानसभा सीट पर भी वोटिंग कराई रही है.

    अपने खर्च पर वोट कर रहे लोगः नायडू

    आंध्र प्रदेश के गुंटूर में TDP प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “सुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए हर किसी को मतदान करना चाहिए… पूरे देश में लोग मतदान करने आए हैं, यहां तक कि सब्जी विक्रेता, मजदूर भी अपने खर्च पर वोट करने आए हैं. वे लोकतंत्र की और अपने भविष्य की रक्षा करना चाहते हैं.”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *