जानिए कौन हैं पीएम मोदी के 4 प्रस्तावक,पार्टी ने नाम तय करने में पुराने कार्यकर्ताओं को दी तवज्जो..

जानिए कौन हैं पीएम मोदी के 4 प्रस्तावक,पार्टी ने नाम तय करने में पुराने कार्यकर्ताओं को दी तवज्जो..

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. वहीं, पीएम मोदी के प्रस्तावक तय करने में बीजेपी ने एक साथ तमाम रणनीति बनाई. पार्टी ने नाम तय करने में पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो दिया है.

ब्राह्मण, ओबीसी, दलित...जानें कौन हैं पीएम मोदी के 4 प्रस्तावक, नाम तय होने की Inside Story

पीएम मोदी ने चार प्रस्तावक बनाए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से गंगा सप्तमी के शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल करेंगे. वह लगातार तीसरी बार इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. गंगा के किनारे अस्सी घाट से होकर पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचेंगे और काशी के काल भैरव की अनुमति लेने के बाद अपना नामांकन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. 12 राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे. नीतीश कुमार, जयंत चौधरी, चिराग पासवान समेत सहयोगी दलों के नेता भी शिरकत करेंगे. इन सब के बीच पीएम ने बैजनाथ पटेल को अपना प्रस्तावक बनाकर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने गनेश्वर शास्त्री द्रविड़ के जरिए राम मंदिर के प्रति अपनी कृतज्ञता, संजय सोनकर और लालचंद कुशवाहा के जरिए वाराणसी लोकसभा सीट के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश की है. पीएम मोदी के प्रस्तावक तय करने में बीजेपी ने एक साथ तमाम रणनीति बनाई. पार्टी ने नाम तय करने में पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो दिया है. जातीय समीकरण का ध्यान रखा है और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने का भरसक प्रयास किया है.

किस समाज के कितने वोटर?

बैजनाथ पटेल जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और रोहनिया-सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं. पिछले कुछ दिनों से पार्टी के पुराने कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे थे. बाहर से आए लोगों का पार्टी में बढ़ते प्रभाव से वो दुखी थे. उनको साधने के लिए बीजेपी ने ये मास्टर स्ट्रोक खेला है. साथ ही बैजनाथ पटेल वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के जिस रोहनिया-सेवापुरी से आते हैं वहां दो लाख से ज्यादा पटेल वोटरों की संख्या है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *