सीतापुर हाई प्रोफाइल हत्याकांड का हुआ खुलासा, अपना ही खून निकला कातिल, 6 लोगों को मारकर सुना रहा था मनगढ़ंत कहानी

सीतापुर हाई प्रोफाइल हत्याकांड का हुआ खुलासा, अपना ही खून निकला कातिल, 6 लोगों को मारकर सुना रहा था मनगढ़ंत कहानी

 

यूपी के सीतापुर हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है. मृतक अनुराग के भाई ने बताया कि उसी ने 6 लोगों की हत्या की है. आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई. साथ ही ये भी बताया कि इस कांड में दो और लोगों ने उसका साथ दिया था. फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जल्द ही और भी कई खुलासे होंगे.

सीतापुर हाई प्रोफाइल हत्याकांड का खुल गया राज, अपना ही खून निकला कातिल, 6 लोगों को मारकर सुना रहा था मनगढ़ंत कहानी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 6 संदिग्ध मौतों का राज अब खुल गया है. इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड को मृतक के भाई और सहायक टीचर अजीत सिंह ने अंजाम दिया था. वही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला. उसने 6 मर्डर करके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी. बता दें, पुलिस की एसटीएफ टीम को इस मामले की जांच सौंपी गई थी. उन्होंने 11 मई को हुई इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश कर दिया है. फिलहाल आरोपी अजीत पुलिस की गिरफ्त में है. उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर में मां, भाई उसकी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाला आरोपी बड़ा भाई अजीत बेहद शातिर किस्म का है. महमूदाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात अजीत सिंह ने छह लोगों की सुनियोजित ढंग से हत्या करने के बाद चालाकी से मनगढ़ंत कहानी बनकर पूरा आरोप अपने भाई पर ही लगा दिया. कड़ाई से पूछताछ के बाद बडे भाई अजीत सिंह ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है.

पुलिस अब अजीत से पूछताछ कर रही है. एसओजी को मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य भी मिले हैं. पता चला है कि अजीत ने हत्या के बाद खून से अपने कपड़े भी धो डाले. पुलिस से बचने के लिए उसने अपने कपड़े छिपा भी दिए थे. फॉरेंसिक टीम ने अजीत की निशानदेही पर इन कपड़ों को भी बरामद कर लिया है. आईजी की क्राइम टीम ने उससे पूछताछ की है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *