वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

 

पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. 2014 में पहली बार वह इस सीट से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी. इसके बाद 2019 में भी वह वाराणसी से जीतकर संसद पहुंचे. इस बार के लोकसभा चुनाव में पीएम के सामने इंडिया गठबंधन के अजय राय होंगे. वाराणसी में वोटिंग 1 जून को होगी. 4 जून को नतीजे घोषित होंगे.

 

पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. पीएम मोदी तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने 2014 में पहली बार यहां से किस्मत आजमाई थी और जीत हासिल की थी. 2019 में पीएम मोदी यहीं से लड़े और काशीवासियों ने उन्हें नाराज नहीं किया और लगातार दूसरी बार संसद भेजा.

सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी पहने पीएम मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वाराणसी जिलाधिकारी के कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उनका स्वागत करने के लिए एकत्र भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, काशी के साथ मेरा रिश्ता अनूठा, अभिन्न और अतुलनीय है… मैं कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले मंगलवार को सुबह गंगा नदी के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा की और काल भैरव मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती भी की. वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *