जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन टीनू ने भरा नामांकन, भारी मात्रा में पहुंचे समर्थक

जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन टीनू ने भरा नामांकन, भारी मात्रा में पहुंचे समर्थक

 

जालंधर (सुमेश शर्मा)  जालंधर से आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी पवन कुमार टीनू ने आज यानी सोमवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर नामांकन भर दिया है। नामांकन भरने से पहले टीनू ने एक भव्य रोड शो निकाला। पहले तो चर्चा थी कि सीएम भगवंत सिंह मान रोड शो में शामिल होंगे, मगर किन्हीं कारणों से वह शामिल नहीं हो पाए। रोड शो में राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह सहित कई एमएलए और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। ये रोड शो कचहरी चौक से लेकर डीसी ऑफिस तक निकाला गया। जिसके बाद उन्होंने मंत्रियों के साथ चुनाव अधिकारी कम डीसी के ऑफिस में पहुंच कर नामांकन दाखिल किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *