Category: NATIONAL

  • सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन, खिड़कियों से कूद कर यात्रियों ने बचाई जान

    सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन, खिड़कियों से कूद कर यात्रियों ने बचाई जान

     

     

    कानपुर प्रयागराज रेल लाइन पर सियालदह से अजमेर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई. यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका और जान बचाने के लिए खिड़कियों से ही कूद पड़े. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी है.

    Prayagraj News: सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन, खिड़कियों से कूद कर यात्रियों ने बचाई जान

    सांकेतिक तस्वीर

    कौशांबी: उड़ीसा में कोरोमंडल ट्रेन हादसे की आग अभी ठंढी भी नहीं हुई कि मंगलवार की सुबह सियालदह से अजमेर जा रही 12987 एक्सप्रेस ट्रेन में शॉर्ट सर्किट हो गया. देखते ही देखते पूरी बोगी आग की चपेट में आ गई. बड़ी मुश्किल से यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका और जान बचाने के लिए खिड़कियों से ही कूद पड़े. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारी और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी है.

    ताजा अपडेट के मुताबिक आग काबू तो हो गई है, लेकिन अभी भी राहत कार्य जारी है. यह घटना कानपुर- प्रयागराज रेल लाइन पर कौशांबी जिले में भरवारी स्टेशन के पास की है. जानकारी के मुताबिक सियालदह से चलकर 12987 एक्सप्रेस ट्रेन अजमेर जा रही थी. जैसे ही यह ट्रेन प्रयागराज स्टेशन के आगे कौशांबी जिले में भरवारी स्टेशन के पास पहुंची, अचानक कोई शॉर्ट सर्किट हो गया. ट्रेन में आग देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया.

    आनन फानन में यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोकी और जान बचाने के लिए खिड़कियों से ही कूदने लगे. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बड़े जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और रेल कर्मचारियों की टीम ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी है.

     

  • बालासोर ट्रेन हादसे पर हुआ बड़ा खुलासा, इंटरलॉकिंग सिस्टम से की गई जानबूझकर छेड़खान

    बालासोर ट्रेन हादसे पर हुआ बड़ा खुलासा, इंटरलॉकिंग सिस्टम से की गई जानबूझकर छेड़खानी

     

    Coromandel Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच चल रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़छाड़ किया गया. रेलवे को इसके सबूत मिले हैं. मामले की जांच के लिए सीबीआई टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है.

    Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे पर बड़ा खुलासा, इंटरलॉकिंग सिस्टम से की गई जानबूझकर छेड़खानी

    ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद की तस्वीर:

    Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रिपल ट्रेन हादसे की जांच शुरू हो गई है. रेलवे की शुरुआती जांच में पता चला है कि पटरियों के इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ जानबूझकर छेड़खानी की गई थी. जांच में बताया जा रहा है कि इसके सबूत भी मिले हैं. हादसे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस इंटरलॉकिंग सिस्टम की ही रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी शुरुआती जांच के आधार पर इसी सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका जताई थी.

    सीआरबी रेलवे ने हादसे के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय को जानकारी दी है. हादसे पर रेलवे ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि यह जो भी घटना हुई वह पॉइंट में बदलाव की वजह से हुई. पीएमओ को जानकारी दी गई कि रेलवे को ऐसा लगता है कि यह सब कुछ जानबूझकर किया गया है या फिर किसी ऐसे शख्स ने किया है, जिसको पॉइंट के बारे में पूरी जानकारी थी.

    इंटरलॉकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ के स्पष्ट सबूत

    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उनकी प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ के स्पष्ट सबूत मिले हैं. रेलवे अधिकारी ने कहा कि सीबीआई जांच में इस बारे में और भी खुलासे हो सकेंगे. सीबीआई इस बात का पता लगाएगी कि आखिर इस हादसे के पीछे किसका हाथ है, किसने हादसे को अंजाम दिया, या फिर हादसा आखिर कैसे हुआ.

    रेलवे के एक अधिकारी ने रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उस बात को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंटरलॉकिंग सिस्टम सिग्नलिंग का एक बहुत ही सुरक्षित तरीका है. इसे ‘फेल सेफ’ कहा जाता है, जिसका मतलब है कि अगर सिस्टम विफल हो जाता है, तो सभी सिग्नल लाल हो जाएंगे, जिससे सभी ट्रेनें रुक जाएंगी.

    बिना छेड़छाड़ नहीं हो सकता सिस्टम में बदलाव

    रेलवे के मुताबिक, जबतक इस इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ कोई जानबूझकर छेड़छाड़ नहीं करता, ऐसा मुमकिन ही नहीं है कि मेन लाइन के लिए निर्धारित लाइन को लूप लाइन से बदला जाए. अधिकारी ने सिफारिश की है कि इसी एंगल से जांच होनी चाहिए. बताया जाता है कि भारतीय रेलवे जिस इंटरलॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है उसके पास चार सर्टिफिकेशन हैं और 100 फीसदी सुरक्षित माना जाता है.

  • टेरर फंडिंग के खिलाफ पंजाब-हरियाणा में NIA की 10 जगहों पर रेड जारी

    टेरर फंडिंग के खिलाफ पंजाब-हरियाणा में NIA की 10 जगहों पर रेड जारी

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से जुड़े एक मामले में पंजाब और हरियाणा में 10 स्थानों पर छापेमारी की है।

    प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन केटीएफ के लिए धन जुटाने और सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी के लिए रची गई आपराधिक साजिश के सिलसिले में पंजाब में 9 स्थानों और हरियाणा में एक स्थान पर छापेमारी की जा रही है।

    बता दें कि एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

    इसी मामले में एनआईए ने कनाडा स्थित ‘सूचीबद्ध आतंकवादी’ अर्श ढल्ला के दो ‘वांटेड’ करीबी सहयोगियों को इस साल 19 मई को फिलीपींस के मनीला से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था।

    पंजाब के रहने वाले अमृतपाल सिंह उर्फ अम्मी और अमृत सिंह के रूप में पहचाने गए दोनों को एनआईए ने सुबह एक ऑपरेशन में पकड़ा था।

  • मां ने खोया आपा, अपने चार बच्चों को मार कर ली खुदकुशी

    मां ने खोया आपा, अपने चार बच्चों को मार कर ली खुदकुशी

     

     

    जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त किए जाने के बाद अपने चार बच्चों की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उर्मिला नाम की महिला अपने बच्चों के साथ घर पर थी, जबकि उसका पति जेठा राम काम के सिलसिले में जोधपुर गया हुआ था। उसने पहले अपने बच्चे विक्रम (5), भावना (8), मनीषा (2) और विमला (3) को एक बाजरे के टैंकर के अंदर बंद कर दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम तक जब परिवार के सदस्यों ने उसे नहीं देखा तो वे घर गए और शव देख कर चौंक गए। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस ने कहा कि पूरी जांच की जाएगी। हालांकि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। हालांकि, उर्मिला के चाचा, जिनका नाम दुर्गाराम है, ने जेठा राम और उसके ससुराल वालों पर पिछले पांच वर्षों में पीडि़ता का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों ने पति के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताडऩा का भी मामला दर्ज कराया है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

  • बच्चों को गेम खेलने के बहाने छात्राओं को बुलाकर हेडमास्टर करता था गंदा काम

    बच्चों को गेम खेलने के बहाने छात्राओं को बुलाकर हेडमास्टर करता था गंदा काम

     

     
     

    जयपुर : राजस्थान पुलिस ने सरकारी स्कूल के एक प्रधानाध्यापक को छह नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की पहचान रमेशचंद्र कटारा के रूप में हुई है, जो लड़कियों को छुट्टियों के दौरान गेम खेलने के बहाने बुलाता था और उनसे छेड़छाड़ करता था।

    डूंगरपुर के एसपी कुंदन कावरिया ने कहा कि कटारा के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। छात्राओं ने आपबीती अपने माता-पिता से साझा की। आरोपी को शिक्षा विभाग ने निलंबित भी कर दिया है। पूछताछ के दाैरान कटारा ने बताया कि उसे पाेर्न फिल्में देखने की लत है। उसने 6 बच्चियाें से दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। 4 बच्चियाें काे घर ले गया था।

  • नहीं रहे TV की दुनिया  के ‘शकुनी मामा’, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

    नहीं रहे TV की दुनिया  के ‘शकुनी मामा’, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

     

     
     

    मुंबई : महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल ने दम तोड़ दिया। एक्टर की मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है।

    एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर्स ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए।

  • Punjab university में हिस्सेदारी पर Punjab और Haryana के CM के बीच एक बार फिर से नहीं बनी सहमति

    Punjab university में हिस्सेदारी पर Punjab और Haryana के CM के बीच एक बार फिर से नहीं बनी सहमति

     

     
     

    चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के मामलों को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक राज्यपाल बीएल पुरोहित की अगुआई में हुई। यह बैठक यूटी सचिवालय में हुई जिसमें दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे। हालांकि इस बैठक में पीयू में हरियाणा को हिस्सेदारी देने पर सहमति नहीं बन पाई। वहीं अब इस मामले में अगली मीटिंग 3 जुलाई को होगी।

    मीटिंग के बाद पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि 1970 में बंसीलाल हरियाणा के CM थे। उन्होंने अपनी मर्जी से यूनिवर्सिटी से हिस्सा निकाल लिया और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से कॉलेज जोड़ लिए। इस वक्त यूनिवर्सिटी को 40% फंड पंजाब दे रहा है। हिमाचल ने भी अपनी मर्जी से हिस्सेदारी छोड़ी। इसके बाद PU को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की गेम चली। उन्होंने कहा कि पीयू पंजाब की विरासत है और उनकी सरकार राज्य के हकों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। बता दें कि इससे पहले भी भगवंत मान PU में हरियाणा की हिस्सेदारी देने से दो टूक इनकार कर कर चुके हैं।

    वहीं दूसरी तरफ हरियाणा CM ने मांग की कि यदि PU हरियाणा के कुछ कॉलेजों को मान्यता देती है तो बदले में उनकी सरकार यूनिवर्सिटी के कुल खर्च का 40% हिस्सा ग्रांट के रूप में दे सकती है।

  • अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी  को मिली उम्रकैद और लगा एक लाख का जुर्माना

    अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी  को मिली उम्रकैद और लगा एक लाख का जुर्माना

     

     
     

    वाराणसी : वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड में सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया। अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित पांच लोग आरोपी हैं। अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी मुख्य आरोपी है। कोर्ट ने एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

     

    कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर के साथ ही नौ मंजिला बिल्डिंग स्थित अदालत कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। वाराणसी और प्रयागराज में हुआ मुकदमे की सुनवाई लहुराबीर क्षेत्र में तीन अगस्त 1991 को पूर्व विधायक अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने इस हत्याकांड को लेकर मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

  • सीएम मान ने विरोधी पार्टियों को कहा एक थाली के चट्टे बट्टे, मजीठिया और सिद्धू को लगी मिर्ची 

     

    सीएम मान ने विरोधी पार्टियों को कहा एक थाली के चट्टे बट्टे, मजीठिया और सिद्धू को लगी मिर्ची

     

     
     

    जालंधर  : अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की जफ्फी पर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट करके बिना नाम लिए इन पर निशाना साधा वहीं सिद्धू और मजीठिया ने भी ट्वीट वार शुरू कर दी।

    सीएम मान ने किया ट्वीट
    मान ने ट्वीट में लिखा कि जब जनरल डायर को रोटियां खिलाने वाले, धार्मिक स्थानों पर टैंक चढ़ाने वाले, गुरु साहिबों की बेअदबियां करवाने वाले, देश को धर्म के नाम पर लड़ाने वाले, किसान विरोधी कानून बनाने वाले, तस्करों को गाड़ी में बठाने वाले, बात बात पर ताली मारने वाले हो जाएं सारे इकट्ठे तो इसे कहते हैं- एक थाली के चट्टे बट्टे।

    मजीठिया ने ट्वीट के जरिए दिया जवाब
    इसके जवाब में बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट किया कि जब। दरबार साहिब हमले के लिए जिम्मेदार परिवार को गले लगाया। जिन्हें गुरु घरों पर धारा 144 मिलती है। विमान से उतारना है मातृत्व की शपथ लेने वाले। अपने बच्चों को गोद नहीं ले रहे हैं। सिख नौजवान और एनएसए पाने वाले और सुरक्षा हटाकर सिद्धू मुसेवाले की हत्या करने वाले। लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार। गोल्डी बराड़ और बीएमडब्ल्यू झूठे। शहीद भगत सिंह की जगह उनकी तस्वीरें लगाने वाले, एसवाईएल के जरिए हरियाणा को पानी की गारंटी देने वाले, दिल्ली से दूर रहकर पंजाब को नियंत्रित करने वाले। पंजाब पर 45000 करोड़ का कर्ज। जो जेलों में अध्यक्ष के रूप में बैठे हैं। कटारुचुक के विचार उत्तेजक। बच्चों के झूठे उपहार खाने वाले। जो शराब के नशे में तृप्ति का ट्वीट कर रविवार मनाते हैं।

    नवजोत सिद्धू ने भी ट्वीट के ज़रिए घेरी मान सरकार
    लोकतंत्र को विजिलैंस तंत्र बनाने वाले, दिल्ली के इशारे पर पंजाब को प्यादा बन रिमोट कंट्रोल से चलाने वाले, पंजाब के माफीयों को कमीश्नन लेकर सुरक्षा कवच पहनाने वाले। मीडिया को इश्तेहारों के लालच पर नचाने वाले। पंजाब पर कर्जे कर्जा चढ़ाने वाले। केंद्र सरकार के साथ सौदे कर पंजाब को गिरवी रखवाने वाले। पंजाब के अमन-अमान को राजनीतिक मनसुबों में उल्झाने वाले। झूठ बेचकर फोके ऐलानों के पुलिंदे बनाने वाले। पूजने वाली मां की झूठी कस्में खाने वाले। केसरी शहीदों वाली पग सिरपर बांधकर शादी का सेहरा सजाने वाले अपने चेहरे पर लगी धूड़ को शीशे की धूल समझ के मिटाने वाले। नैतिक लैकचरिंग करदे ने…. फेर पंजाब दे लोग ने मित्रा……

  • उड़ीसा रेल दुर्घटना में माता-पिता खो चुके बच्चों की पढ़ाई का ज़िम्मा उठाएंगे गौतम अडानी

    उड़ीसा रेल दुर्घटना में माता-पिता खो चुके बच्चों की पढ़ाई का ज़िम्मा उठाएंगे गौतम अडानी

     

     
     

    नई दिल्ली- गौतम अडानी ने कोरोमंडल ट्रेन हादसे पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हादसे में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है, उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी अब अडानी ग्रुप उठाएगा। बता दें, ओडिशा हादसे में करीब 288 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसमें बच्चे, बूढ़े समेत कई लोग शामिल हैं। ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

    गौतम अडानी ने किया ऐलान
    अरबपति बिजनेसमैन गौतम अडानी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से उनका मन काफी दुखी है। लोगों का दुख कुछ हद तक कम करने के लिए अडानी ग्रुप ने फैसला किया है कि वो हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की स्कूली पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ितों और उनके परिजनों को हिम्मत और बच्चों का फ्यूचर अच्छा बने ये हम सबकी जिम्मेदारी है।

    10 लाख के मुआवजे का हुआ ऐलान
    कोरोमंडल ट्रेन एक्सीडेंट में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उधर, रेल मंत्रालय ने भी मृतकों के परिजनों के 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इसके अलावा तमिलनाडु के CM MK स्टालिन और वेस्ट बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी अपने राज्यों के पीड़ितों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।