Category: NATIONAL

  • अगले कुछ घंटों में ‘काल’ बनेगा ‘बिपोर्जॉय’ चक्रवात तूफान ,NDRF टीमें अलर्ट- IMD ने किया अलर्ट 

    अगले कुछ घंटों में ‘काल’ बनेगा ‘बिपोर्जॉय’ चक्रवात तूफान ,NDRF टीमें अलर्ट- IMD ने किया अलर्ट

     

     
     
    नई दिल्ली : चक्रवात तूफान बिपोर्जॉय अगले छह घंटे में एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने वाला है। मौसम विभाग ने रविवार के अपडेट में बताया कि अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान उत्तर पश्चिम में बढ़ेगा, और फिर गुरुवार तक पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों सौराष्ट्र और कच्छ तक पहुंचेगा। इसकी वजह से महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। आईएमडी ने यह भविष्यवाणी की है।
    हिमाचल प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उधर तेलंगाना के 23 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है।
    चक्रवात के गुजरात के पोरबंदर तट से 200-300 किलोमीटर की दूरी से गुजरने का अनुमान है, लेकिन अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अपने नवीनतम पूर्वानुमान में, आईएमडी ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपोर्जॉय’ के अगले 12 घंटों के दौरान एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन के दौरान उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने से पहले इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है।
    अहमदाबाद (भारत मौसम विज्ञान विभाग) केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, ‘चक्रवाती तूफान वर्तमान में पोरबंदर से 600 किमी दूर है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, बंदरगाह संकेत चेतावनी इसके अनुसार बदल जाएगी। इस समय चक्रवात के पोरबंदर से 200-300 किमी और नलिया (कच्छ) से 200 किमी की दूरी से गुजरने का अनुमान है। जहां तक मौजूदा पूर्वानुमान का संबंध है, इसके गुजरात तट से टकराने की आशंका नहीं है।’ उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मछुआरों को अगले पांच दिन के दौरान अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है। मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।
    मोहंती ने कहा,‘चक्रवात उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में इसकी गति बदलकर उत्तर पूर्व की ओर होने का अनुमान है। इसके बाद, चक्रवात की गति उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर होगी।’ उन्होंने कहा कि गुजरात में अगले पांच दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है, खासकर सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में हवा की गति तेज रहेगी। मोहंती ने कहा,‘अगले दो दिनों के दौरान, सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवा की गति देखी जा सकती है। इसके बाद, इस क्षेत्र में 30-50 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।’
    वहीं अधिकारियों ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड जिलों में भेज दिया है। भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात, दमन और दीव के मछुआरा समुदाय और नाविकों को जरूरी सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है
  • पंजाब के लोगों को लगा बड़ा झटका ,महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मान सरकार ने बढ़ाया VAT

     पंजाब के लोगों को लगा बड़ा झटका ,महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मान सरकार ने बढ़ाया VAT

     

     
     
    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पैट्रोल-डीजल पर एक रुपये वैट बढ़ा दिया है जिस वजह से पंजाब में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। आज से नए पेट्रोल के दाम 98.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.95 रुपये प्रति लीटर होंगे। नए दाम कल रात 12 बजे से लागू की गई है।
    पंजाब में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ा दिया है। इसके चलते प्रदेश में अब पेट्रोल के दाम 98.65 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम बढ़कर 88.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी में भी पंजाब सरकार ने वैट में इजाफा क‍िया था। इसके चलते तब पंजाब में पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। दरअसल नकदी संकट से जूझ रही पंजाब सरकार को ईंधन पर वैट में बढ़ोतरी से अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।
    दरअसल शुक्रवार को पंजाब कैब‍िनेट की बैठक में गुपचुप तरीके से वैट में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी गई। वहीं शन‍िवार देर रात इसका नोट‍िफ‍िकेशन भी जारी कर द‍िया गया। पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर बढ़ी हुई कीमतें शन‍िवार रात 12 बजे से ही लागू हो गई हैं। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, वैट में लगभग एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।
    बता दें कि पंजाब में इसी साल फरवरी के महीोमने में पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। तब पंजाब के आवास और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा था क‍ि इस तरह की बढ़ोतरी की जरूरत कुछ समय से महसूस की जा रही थी। पंजाब को और राजस्व पैदा करने की जरूरत है और यह उसी दिशा में एक कदम है।
  • अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामों के लिए सरकार ने दिये निर्देश, 5 लाख रुपये का बीमा और मिलेगी ये सुविधाएं

    अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामों के लिए सरकार ने दिये निर्देश, 5 लाख रुपये का बीमा और मिलेगी ये सुविधाएं

     

     
     

    नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में आगामी एक जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं। शाह ने शुक्रवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, सीमा सुरक्षाबल और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के महानिदेशक, सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव, सेना और केंद्र सरकार तथा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

    अमरनाथ यात्री का पाँच लाख रुपये का होगा बीमा
    बैठक में यह जानकारी दी गई कि श्री अमरनाथ यात्रा के सभी यात्रियों को आरएफआईडी कार्ड दिए जाएंगे जिससे उनकी ‘रियलटाइम लोकेशन’ का पता लगाया जा सके। हर अमरनाथ यात्री का पाँच लाख रुपये और हर पशु का 50,000 रूपए का बीमा करवाया जाएगा। इसके अलावा यात्रा के लिए टेंट, यात्रा मार्ग पर वाईफाई हॉटस्पॉट और समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बाबा बर्फानी के ऑनलाइन लाइव दर्शन, पवित्र अमरनाथ गुफा में सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण और बेस कैंप में धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि अमरनाथ यात्रियों को सुगमता से दर्शन हों और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने श्री अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशन से यात्रा बेस कैंप तक के मार्ग पर हर प्रकार की सुचारू व्यवस्था पर ज़ोर दिया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए रात में भी श्रीनगर और जम्मू से हवाई सेवा उपलब्ध कराने को कहा। शाह ने ऑक्सीजन सिलिंडर और उनकी रिफिलिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ इसका पर्याप्त स्टॉक रखने और डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमें उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त चिकित्सा बेड और किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस तथा हेलीकाप्टर तैनात करने को भी कहा। साथ ही अमरनाथ यात्रियों के आवागमन, ठहरने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने यात्रा मार्ग में बेहतर संचार और भूस्खलन होने की स्थिति में मार्ग तुरंत खोलने के लिए मशीनें तैनात करने के निर्देश भी दिये।

  • जानें किस देश के हवाई अड्डे पर दो विमान टकराए, घटना के बाद रनवे बंद; एक विमान का विंग का हिस्सा टूटा

    जानें किस देश के हवाई अड्डे पर दो विमान टकराए, घटना के बाद रनवे बंद; एक विमान का विंग का हिस्सा टूटा

     

     

    टोक्यो : जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे पर शनिवार को दो यात्री जेट की एक टैक्सीवे के पास आपस में टक्कर हो गयी। जापान के परिवहन मंत्रालय ने यह जानकारी दी हैं।

    स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने हवाई अड्डे के साथ सूत्रों का हवाले से बताया कि आज सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 11:00 बजे बैंकॉक जा रहे थाई एयरवेज का विमान और ईवा एयर का विमान हनेडा हवाई अड्डे के रनवे ए पर टकरा गये।

    टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम की टेलीविजन फुटेज दिखाया गया है कि इस समय दोनों विमान रनवे में खड़े हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि टक्कर के कारण थाई एयरवेज विमान के विंग का हिस्सा टूट गया और जो कि रनवे के पास देखा गया है।

    हवाई अड्डा ने दुर्घटना स्थल के पास रनवे को बंद कर दिया है। दुर्घटना में अब तक किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है। कुछ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई है।

  • मणिपुर में एक बार फिर से भड़की हिंसा, सुबह-सुबह बुजुर्ग महिला सहित 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

    मणिपुर में एक बार फिर से भड़की हिंसा, सुबह-सुबह बुजुर्ग महिला सहित 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

     

     
     

    मणिपुर : मणिपुर में हिंसा की आग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। राज्य के कांगपोकपी जिले के कूकी गांव में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पुलिस और इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) की वर्दी पहन रखी थी। मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह हाल ही में कहा था कि 48 घंटे से हिंसा नहीं देखी गई है। आपको बता दें कि पिछले एक महीने से अधिक समय से जातीय संघर्षों ने मणिपुर को अशांत कर दिया है।

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हथियारबंद लोग सुबह करीब 4 बजे आए और गांव में करीब दो घंटे तक रुके रहे और गोलियां चलाईं। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों के मारे जाने और दो के घायल होने की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने घटना के बारे में इससे अधिक कुछ नहीं कहा है।

    खोकेन कांगपोकपी जिले की सीमा पर स्थित है। इंफाल पश्चिम जिले के अंतर्गत आने वाले संगाईथेल से यह गांव महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, खोकेन के निवासियों ने मारे गए तीनों लोगों की पहचान 65 वर्षीय डोमखोहोई, 52 वर्षीय खाइजामंग गुइते और 40 वर्षीय जंगपाओ तौथांग के रूप में की है। गांव के निवासी और डोमखोई के छोटे भाई थोंगखुप डोंगल ने कहा कि तड़के करीब 40 लोग गांव में दाखिल हुए थे।

    उन्होंने कहा, ”वे अरामबाई तेंगगोल के सदस्यों और पुलिस और आईआरबी की वर्दी पहने हुए थे। उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक फायरिंग चलती रही। हमने गांव खाली किया और नजदीकी सीआरपीएफ कैंप गए और उन्हें यह जानकारी दी। सीआरपीएफ और गोरखा रेजीमेंट के गांव में आने के बाद ही हमलावर निकले। वे पांच जिप्सी में आए थे।”

    डोमखोई को गांव के उस चर्च में मार दिया गया जहां वह प्रार्थना करने गई थी। परिजन ने कहा, “दोनों आदमी साधारण किसान थे। मेरी बहन विधवा थी।”

    इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने आरोप लगाया कि यह हमला सेना की वर्दी में छिपे घाटी के विद्रोहियों द्वारा किया गया था। घटना के जवाब में जनजातीय एकता सदर हिल्स समिति ने राष्ट्रीय राजमार्ग को फिर से बंद करने का फैसला किया है।

    केंद्रीय जांच ब्यूरो ने छह प्राथमिकी फिर से दर्ज की हैं और एक डीआईजी-रैंक अधिकारी की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

    आपको बता दें कि मणिपुर में मेइती और कुकी के बीच जातीय हिंसा में लगभग 100 लोगों की जान चली गई थी। एसआईटी में 10 अधिकारी शामिल हैं।

  • पंजाबी गायक अमृत मान के पिता ने फर्जी SC सर्टिफिकेट देकर 34 साल की सरकार नौकरी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जारी किया नोटिस

    पंजाबी गायक अमृत मान के पिता ने फर्जी SC सर्टिफिकेट देकर 34 साल की सरकार नौकरी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जारी किया नोटिस

     

     
     

    चंडीगढ़ : पंजाबी गायक अमृत मान के पिता सरबजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर जाली एससी प्रमाण पत्र बनाकर पंजाब के शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी करने का आरोप है। बताया जाता है कि सरबजीत ने 34 साल से अधिक समय तक यह नौकरी की। बताया जाता है कि इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अपने चेयरमैन विजय सांपला के आदेश पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 15 दिनों में एक एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग ने पंजाब सरकार के प्रमुख सचिव (स्कूल शिक्षा विभाग) एवं प्रमुख सचिव (सामाजिक, न्याय एवं सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक विभाग) को मामले की जांच करने एवं तथ्य आधारित रिपोर्ट 21 जून तक मामले की जांच करने के लिए 21 जून तक ईमेल के माध्यम से या डाक द्वारा या पत्र सौंपने के लिए कहा है।

    चेयरमैन सांपला ने अधिकारियों को साफ कहा है कि अगर कार्रवाई की रिपोर्ट तय समय में प्राप्त नहीं होती है तो आयोग भारतीय संविधान की धारा 338 के तहत प्राप्त सिविल अदालत की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है और आयोग के समक्ष निजी तौर पर दिल्ली में पेश होने के लिए समन जारी कर सकता है। फरीदकोट जिले के तहसील कोटकपूरा इलाके के गांव खारा के निवासी सरबजीत सिंह ने वर्ष 1989 में एक गणित शिक्षक की अनुसूचित जाति की आरक्षित नौकरी पाने के लिए एक नकली अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जमा किया था, जिसको कि राज्य सरकार ने मंजूरी दी थी, उस दौरान पंजाब के स्कूलों में 252 शिक्षण पद जिनमें से 25 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थीं। इस संबंध में पंजाब के एक सेवानिवृत्त अधिकारी, अवतार सिंह सहोता ने पंजाब के मुख्यमंत्री को एक शिकायत सौंपी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि सरबजीत सिंह ने झूठे एससी प्रमाण पत्र का उपयोग करके 34 साल से अधिक समय तक नौकरी की है।

  • ‘आदिपुरुष’ दिखाने वाले सभी सिनेमाघरों में 1 सीट भगवान हनुमान के लिए बुक रहेगी

    ‘आदिपुरुष’ दिखाने वाले सभी सिनेमाघरों में 1 सीट भगवान हनुमान के लिए बुक रहेगी

    SHARE
    मुंबई : फिल्मकार ओम राउत अपनी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि जब भी हिंदू महाकाव्य रामायण का पाठ किया जाता है तो भगवान हनुमान वहां मौजूद होते हैं। तिरुपति में फिल्म के लिए एक ट्रेलर इवेंट के दौरान, राउत ने फिल्म के निर्माताओं से अनुरोध किया कि वे हर थिएटर में एक सीट खाली रखें, जहां भी यह फिल्म चल रही हो।

    फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज होगी। अभिनेता देवदत्त नाग हनुमान की भूमिका निभाएंगे, जो जानकी को बचाने के लिए लंकेश के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। रामायण पर आधारित पौराणिक फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक साथ हिंदी और तेलुगू भाषाओं में शूट किया गया है। इसमें कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह भी हैं।

    सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है और सैफ अली खान फिल्म में लंकेश की भूमिका में हैं। इसमें वत्सल शेठ भी इंद्रजीत के रूप में नजर आएंगे। ‘आदिपुरुष’ का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर, यूवी क्रिएशंस के प्रमोद और वामसी ने किया है।

  • 2000 रुपये के नोट बदलने पर RBI के फैसले के खिलाफ सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    2000 रुपये के नोट बदलने पर RBI के फैसले के खिलाफ सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

     

     

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गर्मी की छुट्टी के दौरान अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की उस याचिका को सूचीबद्ध करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया, जिसमें दिल्ली उच्च न्यायालय के 29 मई के फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें बिना किसी पहचान के 2,000 रुपये के नोट बदलने की अनुमति दी गई थी। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और राजेश बिंदल की पीठ ने उपाध्याय से कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में अदालत के फिर से खुलने के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष अपनी याचिका का उल्लेख करें।

    पीठ ने कहा कि अन्य अवकाश पीठ ने पहले ही कहा था कि गर्मी की छुट्टी के बाद आओ और कहा, हमने रजिस्ट्रार की रिपोर्ट का अवलोकन किया। हमारी राय में, अवकाश पीठ के निर्देश को हम बदल नहीं सकते हैं। उपाध्याय ने कहा कि 10 दिनों में 1.8 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है और केवल 10 करोड़ रुपये का कर चुकाया गया है। पीठ ने कहा कि छुट्टी के दौरान याचिका को सूचीबद्ध करने की कोई जल्दी नहीं है।

    अवकाश के दौरान याचिका को सूचीबद्ध करने से पीठ के इनकार के बाद उपाध्याय ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पीठ ने उनसे कहा कि यह अदालत है, सार्वजनिक मंच नहीं, इस तरह की टिप्पणी न करें और कुछ मर्यादा होनी चाहिए।

    सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून को दिल्ली हाई कोर्ट के 29 मई के फैसले को चुनौती देने वाली उपाध्याय की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। फिर, जस्टिस सुधांशु धूलिया और के.वी. विश्वनाथन ने व्यक्तिगत रूप से पेश हुए अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय से कहा, अदालत छुट्टी के दौरान इस प्रकार के मामलों को नहीं ले रही है और आप हमेशा प्रमुख (भारत के मुख्य न्यायाधीश) से इसका उल्लेख कर सकते हैं।

  • जानें किस जगह परेड में दिखाई गई इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी, एस जयशंकर ने जताया कड़ा विरोध

    जानें किस जगह परेड में दिखाई गई इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी, एस जयशंकर ने जताया कड़ा विरोध

     

     

     
     

    नई दिल्ली : कनाडा के पंजाब बहुल ब्रैम्पटन में एक परेड में सिख अंगरक्षकों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाने वाली झांकी दिखाई गई। झांकी 4 जून को ब्रैम्पटन में एक सिख परेड के दौरान दिखाई गई। एक पोस्टर लगा था, जिसमें लिखा था – ‘बदला’ और खालिस्तान का झंडा भी लगा था।

    इस घटना को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ लहजे में कहा कि यह भारत और कनाडा के बीच रिश्तों के साथ-साथ खुद कनाडा के लिए भी ठीक नहीं है। उन्होंने इसे वोट बैंक की राजनीति करार दिया है।

    उन्होंने इसे राजनीति करार देते हुए कहा कि सच कहूं तो हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर कोई ऐसा क्यों करेगा। अलगाववादियों, चरमपंथियों और हिंसा की वकालत करने वाले लोगों को दिए जाने वाले स्पेस के बारे में एक बड़ा अंतर्निहित मुद्दा है। विदेश मंत्री की ओर से कनाडा को लेकर यह तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब कनाडा में खालिस्तानियों की ओर से निकाली गई झांकी का वीडियो सामने आया।

    वीडियो तीन जून का बताया जा रहा है, जिसमें खालिस्तानी समर्थक पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या की थीम पर आधारित झांकी निकालते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें सेना की वर्दी में दो सिख बॉडीगार्ड इंदिरा गांधी पर गोली बरसाते दिख रहे हैं। यह झांकी छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से ठीक पहले निकाली गई थी। पिछले कुछ दिनों में कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    पंजाब में लोग इस घटना से चकित हैं। उन्होंने कहा कि ब्रैम्पटन में एक परेड में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी को शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताने के लिए भारत को कनाडा के उच्चायुक्त को तलब करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया, क्या यह कनाडा की इंडो-पैसिफिक रणनीति में मदद करता है?

    खुफिया एजेंसियों का मानना था कि यह अमृतसर में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 39वीं वर्षगांठ से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, जो 1 से 8 जून, 1984 के बीच किया गया था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी और अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और इसके परिसर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

    ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए किया गया था। यह सैन्य कार्रवाई तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर की गई थी। इसका बदला लेने के लिए दो सिख सुरक्षा गार्डो ने स्टेनगन से गोलियां चलाकर इंदिरा गांधी की जान ले ली थी।

    इससे पहले, ब्रैम्पटन प्रांत में एक हिंदी मंदिर को ‘भारत-विरोधी’ भित्तिचित्रों के साथ तोड़ दिया गया था, जिससे भारतीय समुदाय सदमे में था। टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गौरी शंकर मंदिर पर हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया था।

    भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को हाल के दिनों में कनाडा में भारतीय राजनयिक मिशनों के खिलाफ खालिस्तानी चरमपंथी तत्वों द्वारा कार्रवाई के बारे में अपनी चिंताओं से अवगत कराने के लिए तलब किया था।

  • अब ट्रेन के लिए मिलने वाली जनरल टिकटों के लिए लाइन में लगने का झंझट हुआ खत्म, रेलवे का ये ऐप करेगा काम आसान

    अब ट्रेन के लिए मिलने वाली जनरल टिकटों के लिए लाइन में लगने का झंझट हुआ खत्म, रेलवे का ये ऐप करेगा काम आसान

     

     

    नई दिल्ली- रेलवे में जनरल टिकट लेने के लिए अब लंबी लाइन में लगकर टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। आप इंडियन रेलवे की UTS मोबाइल ऐप का उपयोग कर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप से आप जनरल टिकट बुक करने के साथ- साथ प्लैटफॉर्म की टिकट और मासिक टिकट की बुकिंग भी कर सकते हैं।

    इस तरह कर सकेंगे बुकिंग
    सबसे पहले यूटीएस ऐप को गूगल प्ले और एपल आईओएस से डाउनलोड करें। इसके बाद अपने फोन नंबर, नाम लिंग और जन्म तिथि ऐप में दर्ज कर साइन अप करें। यूटीएस ऐप के नियम और शर्तों को समझें। इसके बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट हो जाएगा। ऐप पर पेपरलेस और पेपर टिकट में से एक विकल्प चुनें। इसके बाद जिन स्टेशनों के बीच यात्रा करनी है उसे चुनें। फिर आपको “Next” और “Get Fare” का विकल्प चुनें। इसके बाद बुक टिकट बटन पर क्लिक करें। आप इसका भुगतान यूपीआई, नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं।

    यूटीएस मोबाइल ऐप पर आप अनआरक्षित टिकटों को ट्रेन में यात्रा करने से तीन घंटे पहले ही बुक कर सकते हैं। प्लैटफॉर्म टिकट को बुक करने के लिए आपको स्टेशन से 2 किलोमीटर की परिधि में होना चाहिए। यात्री इस ऐप से मासिक टिकट को 3, 6 और 12 महीनों के लिए बुक कर सकते हैं।