पंजाबी गायक अमृत मान के पिता ने फर्जी SC सर्टिफिकेट देकर 34 साल की सरकार नौकरी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जारी किया नोटिस

पंजाबी गायक अमृत मान के पिता ने फर्जी SC सर्टिफिकेट देकर 34 साल की सरकार नौकरी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जारी किया नोटिस

 

 
 

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक अमृत मान के पिता सरबजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर जाली एससी प्रमाण पत्र बनाकर पंजाब के शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी करने का आरोप है। बताया जाता है कि सरबजीत ने 34 साल से अधिक समय तक यह नौकरी की। बताया जाता है कि इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अपने चेयरमैन विजय सांपला के आदेश पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 15 दिनों में एक एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग ने पंजाब सरकार के प्रमुख सचिव (स्कूल शिक्षा विभाग) एवं प्रमुख सचिव (सामाजिक, न्याय एवं सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक विभाग) को मामले की जांच करने एवं तथ्य आधारित रिपोर्ट 21 जून तक मामले की जांच करने के लिए 21 जून तक ईमेल के माध्यम से या डाक द्वारा या पत्र सौंपने के लिए कहा है।

चेयरमैन सांपला ने अधिकारियों को साफ कहा है कि अगर कार्रवाई की रिपोर्ट तय समय में प्राप्त नहीं होती है तो आयोग भारतीय संविधान की धारा 338 के तहत प्राप्त सिविल अदालत की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है और आयोग के समक्ष निजी तौर पर दिल्ली में पेश होने के लिए समन जारी कर सकता है। फरीदकोट जिले के तहसील कोटकपूरा इलाके के गांव खारा के निवासी सरबजीत सिंह ने वर्ष 1989 में एक गणित शिक्षक की अनुसूचित जाति की आरक्षित नौकरी पाने के लिए एक नकली अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जमा किया था, जिसको कि राज्य सरकार ने मंजूरी दी थी, उस दौरान पंजाब के स्कूलों में 252 शिक्षण पद जिनमें से 25 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थीं। इस संबंध में पंजाब के एक सेवानिवृत्त अधिकारी, अवतार सिंह सहोता ने पंजाब के मुख्यमंत्री को एक शिकायत सौंपी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि सरबजीत सिंह ने झूठे एससी प्रमाण पत्र का उपयोग करके 34 साल से अधिक समय तक नौकरी की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *