Category: NATIONAL

  • चक्रवात बिपरजॉय के कारण गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी,लगभग 67 ट्रेनें रद्द; कई पेड़ गिरे- 47 हजार लोग किए गए शिफ्ट

    चक्रवात बिपरजॉय के कारण गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी,लगभग 67 ट्रेनें रद्द; कई पेड़ गिरे- 47 हजार लोग किए गए शिफ्ट

     

     
     

    कच्छ : भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार तक सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है और मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र में न जाएं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर चक्रवात संभावित क्षेत्रों से गुजरने वाली 67 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।

    रद्द की गई कुछ ट्रेनों में ओखा-राजकोट अनारक्षित स्पेशल, वेरावल-ओखा एक्सप्रेस, राजकोट-ओखा अनारक्षित स्पेशल, भावनगर टर्मिनस-ओखा एक्सप्रेस, अहमदाबाद-वेरावल एक्सप्रेस, पोरबंदर-वेरावल एक्सप्रेस शामिल हैं। भारतीय तटरक्षक बल भी गुजरात के तट पर सक्रिय रूप से गश्त कर रहा है। बिपाजॉय वर्तमान में पोरबंदर और देवभूमि द्वारका के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। इसके गुरुवार शाम को अत्यधिक चक्रवाती तूफान के रूप में जखाऊ बंदरगाह के पास से गुजरने की उम्मीद है।

    चक्रवात बिपारजॉय का सूरत में गंभीर असर देखा जा रहा है। सूरत में कई स्थानों पर तेज हवा की वजह से पेड़ उखड़ गए। चक्रवात तूफान में अंजना फार्म के पास कई पेड़ गिरे हैं। एक युवक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी उसपर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इमरजेंसी मीटिं की। आईएमडी ने अब ऑरेंज के बदले सौराष्ट्र-कच्छ तट पर रेड अलर्ट जारी किया है।

    चक्रवात बिपारजॉय के संभावित खतरे की वजह से गुजरात में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। चक्रवात का सबसे ज्यादा असर कच्छ में देखा जा रहा है। यहां 17,739 लोगों को शिफ्ट किया गया है। इनके अलावा जामनगर में भी 8,542 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। गुजरात सरकार ने विस्थापित लोगों के लिए सैकड़ों राहत शिविर स्थापित किए हैं। कुल 47,113 लोग विस्थापित हुए हैं। जूनागढ़ – 4,462, पोरबंदर – 3,469, द्वारका – 4,863, मोरबी – 1,936, राजकोट – 4,497 लोग शिफ्ट किए गए हैं।

  • आवारा कुत्तों का आतंक; 3 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला; बचाने गई 6 वर्षीय बच्ची को किया घायल

    आवारा कुत्तों का आतंक; 3 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला; बचाने गई 6 वर्षीय बच्ची को किया घायल

     

     
     

    आगरा : आगरा में आवारा कुत्तों के हमले में तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई और छह साल की एक बच्ची घायल हो गई। घटना डोकी थाना क्षेत्र के कुमारगढ़ गांव में हुई। सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा, अपने घर के सामने खेल रही तीन साल की एक बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते उसे खींचकर गांव के बाहर एक खुले मैदान में ले गए।

    अधिकारी ने कहा कि दूसरी नाबालिग लड़की, जिसने बच्ची को बचाने की कोशिश की, उस पर भी कुत्तों ने हमला किया, लेकिन वह भागने में सफल रही। पुलिस ने कहा कि जब तक स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों को भगाया, तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया।

    घटना के बाद गांव में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सौरभ सिंह के साथ गए कुमार ने कहा, हालांकि परिवार ने अभी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन दूसरी लड़की का इलाज चल रहा है। इसी तरह की एक घटना में 18 अप्रैल को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में टहलने के दौरान एक सेवानिवृत्त डॉक्टर को आवारा कुत्तों ने मार डाला था।

  • लुधियाना लूटकांड;  8.49 करोड़ के लूट मामले को पुलिस ने सुलझाया, 10 में से पांच आरोपी गिरफ्तार

    लुधियाना लूटकांड;  8.49 करोड़ के लूट मामले को पुलिस ने सुलझाया, 10 में से पांच आरोपी गिरफ्तार

     

     
     

    लुधियाना : लुधियाना के राजगुरू नगर में सीएमएस कंपनी के कार्यालय में हुई 8.49 करोड़ों की लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस विभाग के सहयोग से पुलिस ने यह मामला सुलझाया है।

    DGP ने आगे लिखा कि 60 घंटे से पहले मामले को सुलझा लिया है। बड़ी बरामदगी हुई है। पूछताछ जारी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर ट्वीट कर कहा है कि पुलिस ने इसे सुलझा लिया है।

    बता दें कि शहर के राजगुरूनगर से एटीएम में पैसे डालने वाली सीएमएस कंपनी के कार्यालय से लुटेरों ने 8.49 करोड़ रुपए की लूट की थी। जिसके बाद वह वहां से सिक्योरिटी वैन और हथियार भी लेकर फरार हुए थे। पुलिस ने यह गाड़ी गांव पंडोरी से बरामद कर ली थी और नजदीकी गांव ढटा से कल ही दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार भी किया था। यही नहीं पुलिस ने पुल के नीचे से नगदी भी बरामद कर ली थी।

  • जानें किस जगह भड़की हिंसा; गोलीबारी में 9 लोगों की मौत; अब तक 115 की गई जान

    जानें किस जगह भड़की हिंसा; गोलीबारी में 9 लोगों की मौत; अब तक 115 की गई जान

     

     
     

    मणिपुर : मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिले के बीच सीमा पर मौजूद अजिगंज गांव में मंगलवार रात 10 से 10:30 बजे के बीच हुई गोलीबारी हुई। इस हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इन मौतों के साथ ही मणिपुर की हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है।

    दरअसल, हथियारबंद हमलावरों का एक पूरा ग्रुप गांव में पहुंच गए, जिसके बाद ये हिंसा हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। हमलावरों से निपटने के लिए जब सुरक्षाबलों की टीम इलाके में पहुंची, तो इससे मुठभेड़ की शुरुआत हुई। इंफाल पूर्व के पुलिस सुपरिटेंडेंट के शिवकांता सिंह ने कहा कि हमें गांव में रात 10 से 10:30 बजे के बीच गोलीबारी की जानकारी मिली। 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इसमें से एक व्यक्ति ऐसा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिस जगह पर हिंसा रिपोर्ट की गई है, वहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी असम राइफल्स के पास है। फिलहाल हिंसा वाले इलाके में हालात काबू में हैं।

  • उत्तर भारत की कांपी धरती, 5.4 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर में

    उत्तर भारत की कांपी धरती, 5.4 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर में

     

     

    अभी तक न ही भारत और न ही पाकिस्तान के किसी इलाके से भूकंप के चलते किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.

    Earthquake: उत्तर भारत में कांपी धरती, 5.4 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर में

    भूकंप. (सांकेतिक)
     

    भारत और पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में भी भूकंप के ये झटके महसूस किए गए . ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए हैं. हालांकि अभी तक न ही भारत और न ही पाकिस्तान के किसी इलाके से भूकंप के चलते किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई गई है. भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के डोडा में बताया जा रहा है. भूकंप का केंद्र डोडा में जमीन की सतह से 6 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है. भूकंप का केंद्र कारगिल से 158 किलोमीटर, हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली से 163 किलोमीटर दूर है. पाकिस्तान से मिल रही जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है.

    दिल्ली एनसीआर के इलाके में एक बार फिर भूकंप आया है. पंजाब तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कुछ इलाकों में कंपन महसूस की गई. भूकंप के झटकों का अहसास 20 सेकंड तक रहा. इससे पहले मई के महीने में भी भूकंप के झटके लगे थे, तब भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था.

     

  • मां को बेटी ने नींद की 90 गोलियां खिलाकर की हत्या,  शव बैग में भरकर थाने पहुंच गई बेटी, वजह जान दंग रह जाएंगे आप

    मां को बेटी ने नींद की 90 गोलियां खिलाकर की हत्या,  शव बैग में भरकर थाने पहुंच गई बेटी, वजह जान दंग रह जाएंगे आप

     
     

    बंगलुरू : एक चौंकाने वाली घटना में बेंगलुरु में एक महिला ने अपनी ही मां की हत्या कर दी और फिर शव को एक ट्रॉली बैग में भरकर पुलिस स्टेशन ले आई। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। आरोपी महिला की पहचान 39 वर्षीय सेनाली सेन के रूप में हुई है, जो बिलेकहल्ली इलाके के एनएसआर ग्रीन अपार्टमेंट में रहती है। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और छह साल से यहां रह रही है।

    मृतका की पहचान 70 वर्षीय विभा पाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अपार्टमेंट में सेनाली अपनी मां, पति और सास के साथ रहती थी। मृतका विभा पाल और सेनाली की सास में लगभग हर दिन झगड़ा होता था और एक समय तो विभा पाल ने धमकी भी दी थी कि वह नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर लेगी।

    पुलिस ने कहा कि रोज-रोज के झगड़ों से निराश सेनाली ने जबरदस्ती अपनी मां को नींद की 90 गोलियां खिला दीं और जब विभा पाल ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
    बाद में आरोपी महिला शव को एक ट्रॉली बैग में भरकर सीधे थाने आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

  • इन 3 तरह के ऑनलाइन गेम्स पर बैन लगाएगी केन्द्र सरकार, आईटी मंत्री बोले- यूजर्स की सुरक्षा सर्वोपरि

     
     –
    ऑनलाइन गेम को लेकर भारत सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। यूजर्स को नुकसान पहुंचानेवाले 3 तरह के गेम्स पर सरकार बैन लगाने जा रही है। सरकार का कहना है कि वह किसी भी ऐसे गेम की परमिशन नहीं दे सकती, जो यूजर्स के लिए कोई भी खतरा उत्पन्न करे। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर पहली बार एक रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत देश में 3 तरह के खेलों पर पाबंदी होगी।

    कैसे ऑनलाइन गेम्स पर लगेगा बैन?
    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जिन गेम्स पर देश में पाबंदी लगाने की तैयारी हो रही है, उनमें ऐसे खेल जिनमें सट्टेबाजी शामिल है, जो यूजर्स के लिए हानिकारक हो सकते हैं, और जिसमें लत लगने का एक कारक शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने उन खास गेम्स की कोई लिस्ट फिलहाल जारी नहीं की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश-विदेश में ऐसे कई मामले सामने आये हैं, जिसमें गेम्स की लत ने यूजर्स को भारी नुकसान पहुंचाया है।

    ऑनलाइन गेम्स का खतरनाक ‘खेल’
    ऑनलाइन गेम्स में ज्यादातर ऐसे होते हैं, जो मनोविज्ञान साइकोलॉजी के आधार पर यूजर को बांधकर रखने के लिए डिजाइन किये जाते हैं। मनोवैज्ञानिकों की मानें, तो इन गेम्स की आदत इसलिए पड़ जाती है क्योंकि इनका ऐक्सेस यूजर के पास होता है। वह उठते-बैठते, खाते-पीते हुए भी अपना खेल जारी रखता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सरकार ने पबजी मोबाइल ऐप को सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था। इसी तरह, भारत सरकार ने डेटा सुरक्षा चिंताओं को लेकर टिकटॉक को भी बैन कर दिया था। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में ऑनलाइन गेमिंग का मार्केट साइज साल 2025 तक 231 अरब रुपये को पार कर जाएगा।

  • Central Bank of India से तीन करोड़ की ठगी का मामला आया सामने, CBI करेगी मामले की जांच

    Central Bank of India से तीन करोड़ की ठगी का मामला आया सामने, CBI करेगी मामले की जांच

     

     
     

    अलीगढ़  अलीगढ़ में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नौरंगाबाद शाखा के पूर्व प्रबंधक द्वारा तीन करोड़ रुपये के गबन की जांच अब केंद्रीय ब्यूरो जांच (सीबीआई) करेगी। आरोपी अमरजीत सिंह पर अप्रैल में कथित रूप से बैंक से 30 लाख रुपये निकालने का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन एक आंतरिक जांच से पता चला कि ठगी गई राशि 3 करोड़ रुपये की हो सकती है।

    आगरा में बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश गैरा ने कहा, बैंक से लगभग 3 करोड़ रुपये गायब हैं, और बैंक के केंद्रीय कार्यालय की एक टीम मामले पर काम कर रही है। इस शाखा में एक नया प्रबंधक नियुक्त किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हम मामले को सीबीआई को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।’

    प्रभावित ग्राहकों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर बैंक प्रबंधक सालेश शर्मा ने कहा, बैंक शाखा के 33 ग्राहकों ने दावा किया कि उनके खातों से पैसे गायब हो गए हैं। उनमें से पांच ने क्वार्सी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। एसएचओ परवेश राणा ने कहा, आरोपी अमरजीत सिंह और उसके सहयोगी सौरभ गुप्ता के खिलाफ रविवार को आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत 420 (धोखाधड़ी) सहित पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं। वे फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    अप्रैल में, गैरा द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), और 409 (सरकारी कर्मचारी द्वारा विश्वास का आपराधिक हनन) के तहत एफआईआर दर्ज की। पूछताछ की जानकारी मिलते ही कई ग्राहकों ने बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ितों में से एक, कॉन्ट्रैक्टर मुकेश चौधरी ने दावा किया कि उसे बैंक से लेन-देन के एसएमएस नहीं मिले और इसलिए, वह अपने अकाउंट स्टेटस से अनजान था।

  • भयानक हादसा; शादी समारोह से लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, छाया मातम

     

     

     
     

     ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में शादी समारोह से लौट रही बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीबीसी ने बताया कि हंटर वैली में ग्रेटा के पास रविवार रात करीब 11.30 बजे शादी समारोह से बारातियों को लेकर एक वाइनरी में लौटने के दौरान हादसा हुआ। एनएसडब्ल्यू पुलिस की कार्यवाहक सहायक आयुक्त ट्रेसी चैपमैन के अनुसार बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है

    चैपमैन ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, 25 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि अब भी बस के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका है। बीबीसी ने शीर्ष पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भी चोट लगी है।

    प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कैनबरा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हादसा दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई। एनएसडब्ल्यू प्रीमियर क्रिस मिन्स ने कहा कि इतने लोगों की मौत से वह टूट गए हैं। जहां खुशियां होनी चाहिए थी, वहां शोक छा गया। यह दुखद है।

  • चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’, हो रहा है विकराल,PM मोदी ने बुलाई समीक्षा बैठक; कई राज्यों में अलर्ट

     चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’, हो रहा है विकराल,PM मोदी ने बुलाई समीक्षा बैठक; कई राज्यों में अलर्ट

     

     

     

    नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की मुंबई में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल, कर्नाटक, गोवा, कोंकण, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 12 जून यानी आज भारी बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात में 12 जून से 15 जून तक तेज बारिश की संभावना है।

    मौसम विभाग का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल में 15 जून तक तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 14 जून तक बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। चक्रवात बिपारजॉय एक “बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान” में बदल गया है। गुजरात समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एक समीक्षा बैठक बुलाई है। पीएम आज दोपहर 1 बजे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

    बता दें, कच्छ तट पर एंट्री की तैयारी कर रहे ‘बिपरजॉय’ हाल के दशकों में भारत को प्रभावित करने वाला लंबे समय तक बने रहने वाला चक्रवात है। इसकी बड़ी वजह अरब सागर पर चक्रवात के तौर पर 10 दिन बने रहना माना जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि अरब सागर पर चक्रवाती तूफानों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और ये ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते और भी ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं।