Category: NATIONAL

  • देश की जनता को मिली पांच नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगातः PM मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन पर दिखाई हरी झंडी

    देश की जनता को मिली पांच नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगातः PM मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन पर दिखाई हरी झंडी

     

     
     

    भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मध्यप्रदेश को दो नई वंदेभारत ट्रेनों समेत देश को पांच नई वंदेभारत ट्रेनों की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने राजधानी भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने इससे पहले ट्रेन का अवलोकन भी किया। वे कुछ समय के लिए ट्रेन के अंदर भी गए।

    उन्होंने रानी कमलापति स्टेशन से ट्रेन में सवार होने वाले स्कूली बच्चों से मुलाकात की और बच्चों द्वारा वंदेभारत ट्रेन के लिए बनाई पेंटिंग्स का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री लगभग 10 मिनट तक बच्चों से बात करते और उन्हें मार्गदर्शन देते हुए भी दिखाई दिए।

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार ये वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर, रांची-पटना, धारवाड़-बेंगलुरु और गोवा(मडगांव)-मुंबई के बीच चलाई जाएंगी। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

    इससे पहले प्रधानमंत्री वायुसेना के विशेष विमान से आज सुबह लगभग दस बजे राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल पर पहुंचे। पीएम मोदी को हवाईअड्डे से विशेष हेलीकॉप्टर से बरकतुल्ला विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपेड पर पहुंचना था और वहां से उन्हें सड़क मार्ग से नजदीक ही स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन ले जाने का कार्यक्रम था। लेकिन बारिश के कारण हेलीकॉप्टर से जाने की बजाए पीएम मोदी को सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन ले जाया गया।

  • स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, 5 कॉलगर्ल सहित महिला सरगना को किया गिरफ्तार

     स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, 5 कॉलगर्ल सहित महिला सरगना को किया गिरफ्तार

     
     

    हल्द्वानी : उत्तराखंड के काठगोदाम में सैक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने प्लान बी स्पा पर छापा मारा। मौके पर पलिस को कॉलगर्ल भी मिली। साथ ही पुलिस की छापेमारी में रिसेप्शनिस्ट मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। काठगोदाम पुलिस ने एक महिला व पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इस गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस के अनुसार काठगोदाम पुलिस टीम में स्पा सेंटरों और होटल में सत्यापन कर रही थी। तभी नैनीताल रोड स्थित प्लान बी स्पा में सैक्स रैकेट की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची तो रिशेप्सन पर बैठा युवक मौके से फरार हो गया। अचानक हुई छापेमारी से स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। डर से स्पा सेंटर में मौजूद युवतियां एक कमरे में दुबक गईं।

    पुलिस ने जब कमरों की तलाश की तो एक कमरे में रखे बेड के गद्दे के नीचे से गर्भ निरोधक वस्तुएं और दवाओं के खाली रैपर मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

    तभी दूसरे कमरे में पुलिस को पांच लड़कियां मिली। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह काठगोदाम निवासी अंजू गुप्ता और फरीदाबाद निवासी अरुण गुलाटी के कहने पर स्पा में काम कर रहे था। इस काम में महिला व अरुण ग्राहकों से डील करते हैं। काम का पैसा रिशेप्सन पर ही जमा हो जाता है। पुलिस कालगर्ल की काउंसिलिंग करा रही है।

    वहीं काठगोदाम निवासी सरगना अंजू गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दूसरे आरोपी अरुण गुलाटी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान पता चला कि विगत 30 मई के बाद से स्पा में आने वाले लोगों का कोई लेखा- जोखा रजिस्टर में दर्ज नहीं था।

  • जानें किस वजह से जम्मू जा रही इंडिगो फ्लाइट पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसी, लैंड होने से पहले 2 घंटे तक लगाए चक्कर

    जानें किस वजह से जम्मू जा रही इंडिगो फ्लाइट पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसी, लैंड होने से पहले 2 घंटे तक लगाए चक्कर

     

     
     

    अमृतसर : खराब मौसम के चलते श्रीनगर से जम्मू के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट 6e-2124 पाकिस्तानी एयर स्पेस में जा पहुंची। यह घटना 25 जून रविवार शाम करीब चार बजे की है। इंडिगो फ्लाइट का पाकिस्तान एयर स्पेस में दाखिल होने का दो हफ्तों में यह दूसरा मामला है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर से इंडिगो की फ्लाइट ने जम्मू के लिए उड़ान भरी थी।

    उड़ान भरने के 28 मिनट बाद मौसम खराब होने के कारण जम्मू के कोट जयमल के रास्ते फ्लाइट को पाकिस्तान एयर स्पेस में ले जाया गया। एयरपोर्ट पर लैंड होने से पहले यह फ्लाइट 2 घंटे तक चक्कर लगाती रही। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही फ्लाइट को लैंड करवाने की स्वीकृति प्रदान की। करीब पांच मिनट तक पाकिस्तानी एयर स्पेस में रहने के बाद यह फ्लाइट सियालकोट से होते हुए जम्मू की तरफ चली गई।

    बता दें कि इससे पहले 10 जून को भी अमृतसर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट खराब मौसम के कारण पाकिस्तान एयर स्पेस में गई थी। यह फ्लाइट 31 मिनट तक पाकिस्तान एयर स्पेस में रही।

  • जानें किस जगह सरकारी अस्पताल में सर्जिकल वार्ड में कोबरा के 10 बच्चे मिलने से मचा हड़कंप, 8 मरीजों को दूसरे वार्ड में किया गया शिफ्ट

    जानें किस जगह सरकारी अस्पताल में सर्जिकल वार्ड में कोबरा के 10 बच्चे मिलने से मचा हड़कंप, 8 मरीजों को दूसरे वार्ड में किया गया शिफ्ट

     

     
     

    तिरुवनंतपुरम : केरल के मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना में सरकारी जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड और उसके आसपास 10 कोबरा सांप के बच्चे पाए गए। इसके बाद इस वार्ड को बंद कर दिया गया। तीन दिन के अंतराल में ये कोबरा के बच्चे मिले हैं। वार्ड के आठ मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

    सर्जिकल वार्ड का अहाता झाड़िय़ों से भरा हुआ है और वार्ड के फर्श की टाइलें भी टूटी हुई हैं। माना जाता है कि इन टाइलों से ही सांप रेंगते हुए आ जाते हैं। कुछ दिनों पहले एक 55 वर्षीय महिला, जो कन्नूर जिले में सरकारी अस्पताल के पे वार्ड के फर्श पर सो रही थी, को एक सांप ने काट लिया था।

  • प्रधानमंत्री मोदी ,अमित शाह और नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर

    प्रधानमंत्री मोदी ,अमित शाह और नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुधवार को जाने से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी दिल्ली पुलिस को कॉल के जरिए मिली। पुलिस के मुताबिक, उनके पास धमकी भरे दो कॉल आए हैं जिसके बाद पुलिस ने फौरन फोन करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की है। दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान मादीपुर के रहने वाले संजय वर्मा के रूप में हुई। संजय ने शराब के नशे में कॉल किया था। दिल्ली पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए रेड कर रही है।

    डीसीपी/बाहरी, हरेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई जिसमें फोन करने वाले ने 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। इसकी लोकेशन नांगलोई इलाके में मिली है। फिर सुबह 10:54 बजे, उसी कॉलर ने 2 करोड़ रुपये नहीं देने पर पीएम नरेंद्र मोदी और एचएम अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी। सभी कॉल मोबाइल नंबर 09871493972 पर किए गए थे।

  • चक्रवात तूफान बिपरजॉय ने 105 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, राजस्थान में पहली बार मॉनसून से पहले बनी बाढ़ जैसी स्थिति

    चक्रवात तूफान बिपरजॉय ने 105 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, राजस्थान में पहली बार मॉनसून से पहले बनी बाढ़ जैसी स्थिति

     

     
     

    जयपुर  चक्रवात बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। इसने कई रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। राजस्थान में पहली बार मॉनसून से पहले बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। जयपुर आईएमडी के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, बिपरजॉय चक्रवात ने जून के महीने में अजमेर में बारिश के 105 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 17 जून, 1917 को, अजमेर में एक ही दिन में कुल 119.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो जून महीने में सबसे अधिक थी।

    राधेश्याम शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार की सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे के अंतराल में अजमेर में 131.8 मिमी बारिश होने के बाद यह रिकॉर्ड टूट गया। चार दिनों में चक्रवात बिपरजॉय के कारण कई इलाकों में बारिश हुई है, जिससे बाड़मेर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर में बाढ़ आ गई है। पिछले 24 घंटे में पाली के मुथाना में 530 मिमी बारिश हुई। दूसरी तरफ बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा के कई गांवों में बिजली नहीं है।

    मौसम विभाग ने कोटा, बारां-सवाई माधेपुर में मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया। 17 जून को शहर में 91.3 मिमी बारिश दर्ज करने के बाद जोधपुर में 12 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछला रिकॉर्ड 28 जून 2016 को बना था, जब लगभग 74 मिमी बारिश हुई थी।

    राजस्थान में 16 जून से 19 जून तक चक्रवात के कारण औसतन 100 मिमी बारिश हुई, जो मॉनसून के मौसम के दौरान औसत बारिश का लगभग 24 प्रतिशत है। राजस्थान में मॉनसून (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 415 मिमी बारिश होती है। जून महीने के शुरूआती दिनों में औसतन 50 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।

  • जालंधर में CM की योगशाला: 15,000 लोगों के साथ भगवंत मान समेत मंत्री-सांसद ने किए आसन

    जालंधर में CM की योगशाला: 15,000 लोगों के साथ भगवंत मान समेत मंत्री-सांसद ने किए आसन

     

     
     

    जालंधर: मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ‘सीएम की योगशाला’ में पहुंचे हैं। मान ने पंजाब के अन्‍य जिलों में ‘सीएम की योगशाला’ शुरू कराने का बटन दबाकर आगाज किया। योग कार्यक्रम में पंजाब सरकार के सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

    लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि शक्ति प्रदर्शन करने नहीं आए हैं योग करने आए हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि सारे काम बाद में सबसे पहले सेहत जरूरी है। हर दिन इंजॉय करना चाहिए। हर दिन ठगी की बजाय किसी गरीब की गदद करनी चाहिए। चलों किसी रोते बच्‍चे को हंसाया जाए। योगा ऊर्जा और शक्ति देने वाला है। उन्‍होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में योगशाला शुरू की थी लेकिन एलजी ने बंद करवा दी थी। योगा को इंस्‍ट्रक्‍टर निशुल्‍क उपलब्‍ध कराया जाएगा।

    पीएपी मुख्यालय के खेल मैदान में लगभग 15,000 योगी मौजूद रहे। योग करने वालों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से बकायदा तौर पर मैट प्रदान किए गए हैं, और योग गुरु को नजदीक से देखने के लिए स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है। ज्योति प्रज्वलित करने के बाद मुख्यमंत्री ने योगियों को संबोधित क‍िया। प्रदेश भर से योगियों को जालंधर तक लाने के लिए पनबस एवं पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पीआरटीसी) की बसें रवाना कर दी गई हैं।

  • विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, अहमदाबाद में मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह

    विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, अहमदाबाद में मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह

     

     

     
     

    पुरी : विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ विराजमान होते हैं और इनके साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी होते हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी के मंदिर से निकलते हुए गुंडिचा मंदिर जाती है। गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर कहा जाता है।

    Rath Yatra 2023: पुरी में थोड़ी देर में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ  यात्रा, अहमदाबाद की यात्रा में जुटा श्रद्धालुओं का हुजूम | Jagannath Rath  Yatra 2023 ...

    इस गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा तीनों ही आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तक रुकते हैं। फिर इसके बाद वापस अपने पुरी के मंदिर में वापस लौट आते हैं। इस रथ को देखने के लिए और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए देश-दुनिया से भक्त बड़ी संख्या में पुरी आते हैं।

    Jagannath Rath Yatra 2023 begins in puri and other parts of the India ord  Jagannath Balabhadra balram and devi Subhadra - India TV Hindi

    अहमदाबाद में देश की दूसरी सबसे बड़ी जगन्नाथ रथ यात्रा
    भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को देशभर में निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में होती है। गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में परिवार समेत मंगला आरती की।

    भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दर्शन करने के लिए भक्त काफी संख्या में पहुंचे।

    अहमदाबाद में रथयात्रा सुबह 7 बजे शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले सुबह 4.30 बजे भगवान को खिचड़ा हुआ। 6.30 बजे भगवान की तीनों मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया।

  • पंजाब कैबिनेट ने लिये अहम फैसले; असिस्टेंट प्रोफेसरों की आयु सीमा 42 साल हुई, ब्लड रिलेशन में फ्री होगी पावर ऑफ अटार्नी-गुरुबाणी प्रसारण को लेकर भी बड़ा फैसला

    पंजाब कैबिनेट ने लिये अहम फैसले; असिस्टेंट प्रोफेसरों की आयु सीमा 42 साल हुई, ब्लड रिलेशन में फ्री होगी पावर ऑफ अटार्नी-गुरुबाणी प्रसारण को लेकर भी बड़ा फैसला

     

     
     

    चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सहायक प्रोफेसरों की आयु सीमा 37 से बढ़ाकर 42 साल कर दी गई है। मान ने कहा कि आने वाले दनिों में अस्सिटेंट प्रोफेसरों की पोस्टें निकाली जाएंगी और इसको आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में नियमावली भी पास की गई है। कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले के तहत ब्लड रिलेशन में पॉवर ऑफ अटार्नी की कोई फीस नहीं लगेगी। कैबिनेट में कई और अहम फैसले लिए गए।

     

    मुख्यमंत्री भगवंत मान वे कहा कि पंजाब का अलग गुरुद्वारा एक्ट होगा और सिख गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल 2023 हम लाने जा रहे हैं। मान ने कहा कि मैं आज जो भी बोलूंगा सच बोलूंगा। उन्होंने कहा कि जो खोज पड़ताल की गई उसके मुताबिक एसजीपीसी एक्ट में गुरुबाणी रिले का कोई जिक्र नहीं है। साल 2012 में 11 साल के लिए पीटीसी ने गुरुबाणी प्रसारण के अधिकार खरीद लिए थे। गुरुबाणी के कारण लोगों को चैनल लगाना ही पड़ता है। जुलाई में समझौता रद्द हुआ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि एसजीपीसी स्टेट एक्ट है। सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में ब्राडकास्ट शब्द ही है। उन्होंने कहा कि गुरुबाणी के प्रसारण के समय कोई विज्ञापन नहीं चलेगा।

  • IPS अधिकारी रवि सिन्हा बने RAW चीफ, 30 को संभालेंगे कार्यभार

     

     

     
     

    नई दिल्ली  : आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा के रूप में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया चीफ मिल गया है। रवि सिन्हा इसी माह की 30 तारीख को कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल सामंत गोयल रॉ प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। एक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है।