Category: NATIONAL

  • दर्दनाक हादसा; नागपुर-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से 25 लोग जिंदा जले

    दर्दनाक हादसा; नागपुर-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से 25 लोग जिंदा जले

     

     

    नागपुर : बुलढाणा में शनिवार को नागपुर-मुंबई सुपर-एक्सप्रेस-वे पर एक बस दुर्घटना में कम से कम 25 यात्रियों की नींद में ही जलकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विदर्भ ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी और यह हादसा रात करीब 1.15 बजे सिंधखेडराजा इलाके के पास हुआ।

    पुलिस के अनुसार, तेज गति से जा रही बस एक्सप्रे-सवे के डिवाइडर से टकराई, फिर एक खंभे से टकराकर नियंत्रण से बाहर हो गई। इससे पहले एक विस्फोट हुआ और उसके बाद आग का एक गोला उठा, जिसने बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में दो ड्राइवर और एक क्लीनर समेत 33 लोग सवार थे।

    इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक चालक की भी मौत हो गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

  • बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब ; आज भक्तों को मिलेंगे बाबा के प्रथम दर्शन

    बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब ; आज भक्तों को मिलेंगे बाबा के प्रथम दर्शन

     

     
     

    नई दिल्ली : आज से अमरनाथ यात्रा शुरु हो गई है। श्रद्धालू पहलगाम और बालटाल के रास्ते पवित्र गुफा की ओर निकल पड़े हैं। यात्रा के लिए 3488 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बेस कैंप से अपने-अपने निर्धारित प्वाइंट पर पहुंचा था। दोनों रूट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंपी गई है। जम्मू से लेकर कश्मीर फिर अनंतनाग ने गुफा और अनंतनाग से बालटाल हर जगह चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं। पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, बीएसएफ और एसएबीसी ने कॉर्डिनेटेड सुरक्षा प्लान बनाया है। जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक दोनों रास्तों पर कड़े सुरक्षा के प्रबंध किये गए है। दिन-रात गश्त हो रही है। लक्ष्य है कि यात्रा ठीक ठाक और सुरक्षित चले।

    जानकारी के अनुसार, केंद्र ने अमरनाथ यात्रा के लिए बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ के 40000 अतरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। मौसम को देखते सुरक्षाबलों और प्रशसन ने भी यात्रा के दौरान किसी आपातकाल सिथिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है। डिसास्टर मैनेजमेंट, एसडीआरएफ़, एनडीआरएफ की दर्जनों टीमोंके को यात्रा के दोनों रास्तों पर तैनात किया गया है।

  • बरसात में भी देवशयनी एकादशी पर चुलकाना धाम में लाखों की भीड़ उमड़ी

    बरसात में भी देवशयनी एकादशी पर चुलकाना धाम में लाखों की भीड़ उमड़ी

    समालखा/शर्मा : बारिश के बावजूद भी देवशयनी एकादशी पर चुलकाना धाम मेंं श्री श्याम बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। बारिश में भी बाबा श्याम प्रेमी दुकानों पर दिनभर खरीददारी करते रहे। सोनू शर्मा छदिया ने बताया कि एकादशी, द्वादशी रविवार को पानीपत, सोनीपत, गोहाना, रोहतक, करनाल, जींद, कैथल और दिल्ली से यहां के लिए हरियाणा सरकार को बस सेवा शुरू करनी चाहिए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान रोशन लाल, रब्बू छौक्कर, रवि, रॉकी, सोनू शर्मा, संजू पुजारी, अंकित रोहिल्ला व पोखर आदि मौजूद रहे। देश भर में प्रसिद्व चुलकाना धाम का श्री श्याम मंदिर आजकल भक्तों के आर्कषण का केन्द्र बना हुआ। खासकर एकादशी,द्वादसी तथा रविवार को यहां पर भारी भीड़ होती है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते खराब होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हो चले हैं कि आज हुई बारिश में कई श्रद्धालु किचड़ में गिरकर चोटिल हो गए। श्री श्याम प्रेमियों ने जिला प्रशासन व गांव की पंचायत से मांग की है कि वह श्रद्धालुओं की भावनाओं की कद्र करते हुए श्री श्याम जी के मंदिर आने वाले सभी रास्ते पक्के बनवाए व उनकी साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।

  • WHO की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन, Cold Drink और च्यूइंगगम से हो सकता है कैंसर!

    WHO की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन, Cold Drink और च्यूइंगगम से हो सकता है कैंसर!

     

     
     

    नई दिल्ली : अगर आप भी कोल्ड ड्रिंक्स और च्यूइंगगम के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि इससे आप भी कैंसर की चपेट में आ सकते हैं। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन की कैंसर पर रिसर्च करने वाली एजेंसी ने अपनी स्टडी में पाया है कि आर्टिफिशियल स्वीटनर ड्रिंक्स में कैंसर पैदा करने वाले तत्व हो सकते हैं। ऐसे में कोल्ड ड्रिंक्स और च्यूइंगगम में भी कैंसर पैदा करने वाले तत्व हो सकते हैं। यह जानकारी इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर की स्टडी में दी गई है। IARC की इस रिपोर्ट को हाल ही में मंजूरी दी है और जुलाई में इसे प्रकाशित किया जाएगा।

    हालांकि स्टडी में यह नहीं बताया है कि किसी इंसान को कितनी मात्रा में इन चीजों का सेवन करना चाहिए। WHO की एक और संस्था JECFA इस रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। इसके बाद उसकी ओर से एक लिस्ट जारी की जा सकती है, जिसमें कैंसर के खतरे वाली चीजों की जानकारी हो सकती है। बता दें कि 14 जुलाई को IARC की रिपोर्ट का प्रकाशन होगा। JECFA के मुताबिक 60 किलोग्राम वजन वाले किसी भी वयस्क को 12 से 36 कैन सोडा ही पीना चाहिए। इससे अधिक का सेवन करना खतरनाक हो सकता है। इस रिपोर्ट का अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया भर के देशों में पालन किया जाता है और एडवाइजरी के तौर पर इस्तेमाल होता है।

  • रूस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया ‘महान मित्र’, भारत के ‘मेक इन इंडिया’ पहल की प्रशंसा की

    रूस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया ‘महान मित्र’, भारत के ‘मेक इन इंडिया’ पहल की प्रशंसा की

     

     
     

    मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “रूस का अच्छा मित्र” कहा और भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल की भी प्रशंसा की।

    मॉस्को में एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स (एएसआई) द्वारा आयोजित एक आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा, “भारत में हमारे मित्र और हमारे बड़े मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई साल पहले ‘मेक इन इंडिया’ पहल शुरू की थी। इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर वास्तव में बड़ा प्रभाव पड़ा है।”

    पुतिन ने पश्चिमी देशों की प्रतिबंध लगाने की नीति को रूसी कंपनियों के लिए अवसर बताया और कहा कि हमारी कंपनियों को अपने उत्पाद अधिक कुशलता से विपणन करने में इस नीति से मदद मिलती है। आरटी न्यूज ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा, औद्योगिक और उत्पाद डिजाइन घरेलू व्यापार के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनना चाहिए।

    ‘मेक इन इंडिया’ पहल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य देश में बने उत्पादों को विकसित करने, निर्माण करने और इकट्ठा करने के लिए कंपनियों को बनाना और प्रोत्साहित करना और विनिर्माण में समर्पित निवेश को प्रोत्साहित करना था। पुतिन और मोदी की आखिरी मुलाकात सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान में एक क्षेत्रीय सुरक्षा ब्लॉक शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई थी।

  • एक बार फिर से सुर्खियों में आया खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल, साथियों के साथ डिब्रूगढ़ जेल में शुरू की भूख हड़ताल

    एक बार फिर से सुर्खियों में आया खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल, साथियों के साथ डिब्रूगढ़ जेल में शुरू की भूख हड़ताल

     

     
     

    असम : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। अमृतपाल सिंह ने डिब्रूगढ़ जेल में उसने साथियों के साथ मिलकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह के साथ 10 लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अमृतपाल सिंह ने जेल में खराब खाना मिलने की शिकायत करते हुए भूख हड़ताल की है।

    भूख हड़ताल से जेल प्रशासन में तहलका मच गया है। जेल में अमृतपाल और उसके साथियों की ओर से भूख हड़ताल करने की जानकारी अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर ने दी। किरणदीप ने कहा कि अब वह भी अपने पति के साथ एकजुटता दिखाते हुए भूख हड़ताल करने वाली हैं।

    किरणदीप ने बताया कि वह हर हफ्ते अपने पति से मिलने के लिए अमृतसर से डिब्रूगढ़ जेल जाती हैं। इस बार मुलाकात के दौरान पता चला कि अमृतपाल समेत सभी सिख कैदी भूख हड़ताल पर हैं। उनकी हड़ताल के पीछे एक कारण यह है कि पंजाब सरकार द्वारा उन्हें अपने-अपने परिवारों से फोन पर संपर्क करने की अनुमति नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि अगर फोन की सुविधा मुहैया करा दी जाए तो एक मुलाकात के लिए 20-25 हजार रुपये एक व्यक्ति को खर्च नहीं करने पड़े।

    उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि फोन की सुविधा नहीं मिलने के कारण वकीलों से भी बात नहीं हो पाती है। इस वजह से वकीलों से न तो कुछ कहा जा सकता है और न ही कुछ पूछा जा सकता है।

  • प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली मेट्रो में सफर करते देख हैरान रह गए यात्री , सफ़र के दौरान यात्रियों से बातचीत कर जाना हाल; देखें VIDEO

    प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली मेट्रो में सफर करते देख हैरान रह गए यात्री , सफ़र के दौरान यात्रियों से बातचीत कर जाना हाल; देखें VIDEO

     

     
     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए मेट्रो की सवारी की। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए। मेट्रो से सफर के दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया। इस दौरान सभी यात्री अपने बीच प्रधानमंत्री को देखकर काफी उत्साहित नजर आए। (वीडियो साभार- ANI)

    देखें VIDEO-

     

    पीएम मोदी दिल्ली विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक की आधारशिला रखेंगे। ये भवन विश्‍वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे।

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों ने कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन भी जारी की हैं। स्टूडेंट्स से काले कपड़े पहनकर न आने के लिए कहा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर हैं।

  • बारिश में देखते ही देखते नदी में बह गया 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल

    बारिश में देखते ही देखते नदी में बह गया 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल

     

     
     0 

    दुर्ग : देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में पिछले पांच दिनों से बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चार दिन से लगातार हो रही बारिश से शिवनाथ, आमनेर और सागनी नदी के संगम पर स्थित सगनी घाट पर 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल बह गया। इस निर्माणाधीन पुल के नदी में बहने का नजारा एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

    उस व्यक्ति ने बताया कि इलाके में पिछले चार दिन से बारिश हो रही थी, जिसके चलते वह घाट पर नदी का जलस्तर देखने गया था और इसे फिल्मा भी रहा था। इसी बीच सिल्ली और ननकट्टी गांव को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा पुल ढह गया और नदी में बहने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि अभी पुल में केवल स्टेजिंग और शटरिंग का काम किया था। उसमें कंक्रीट नहीं डला था। अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

    आपको बता दें कि दुर्ग जिले के सगनी घाट पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य 11 नवंबर 2020 को शुरू हुआ था और इसे 11 अप्रैल 2022 तक पूरा हो जाना चाहिए था। इसका मतलब है कि पुल का निर्माण पहले ही डेडलाइन की सीमा को एक साल पार कर चुका है। पुल को बनाने के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि पहले तो निर्माणाधीन पुल ढहकर मलबे में तब्दील हो जाता है और फिर नदी में बह जाता है। इस दौरान घाट पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि दुर्ग जिले में पिछले 4 दिन से लगातार बारिश हो रही है। मोगरा जलाशय से 24,000 क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। अधिकारियों का तर्क है कि इस अचानक आए पानी का प्रवाह पुल का ढांचा नहीं सह सका और बह गया।

  • झमाझम बारिश: दिल्ली में दिन निकलते ही छाया घोर अंधेरा, हिमाचल-हरियाणा समेत कई राज्यों में अलर्ट

     झमाझम बारिश: दिल्ली में दिन निकलते ही छाया घोर अंधेरा, हिमाचल-हरियाणा समेत कई राज्यों में अलर्ट

     
     

    नई दिल्ली : देश के अधिकांश राज्यों में मानसून दस्‍तक दे चुका है। राष्ट्रीय राजधानी द‍िल्‍ली में अचानक मौसम ने करवट ली और सुबह ही आसमान में घनघोर काले बादल छा गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक कई राज्यों को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इधर, भारी बारिश के चलते मुंबई में गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खबर है कि मौसम की मार के चलते मुंबई में दो की मौत हो गई है। वहीं, एक घायल है।

    IMD ने बुधवार को बताया कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों तक सक्रिय मॉनसून की स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के बचे हुए हिस्सों की ओर बढ़ सकता है। इनमें राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्से शामिल हैं।

    राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में देर रात से ही बारिश जारी है। बिहार में भी बादल और हल्की बारिश के साथ मौसम राहत दे रहा है। केरल, गोवा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, गुजरात समेत समेत कई राज्य बीते दो दिनों में भारी बारिश का सामना कर चुके हैं।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तीन दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, अगले 5 दिनों में कोंकण और गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के घाट, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश जमकर भीगेंगे। बिहार में भी 30 जून तक भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर 5 घंटे चली BJP की बैठक, UCC-चुनाव समेत बड़े मुद्दों पर हुआ मंथन

     
     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री आवास पर बुधवार देर रात तक चली भारतीय जतना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा होने की खबर है। लगभग 5 घंटे चली बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास पर चली इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

    सूत्रों की मानें, तो बैठक में यह तय हुआ है कि अलग-अलग धर्मों के प्रमुख लोगों से बीजेपी के आला नेता यूसीसी के मुद्दे पर बात करेंगे और सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बिल लाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया है। बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा लाये जा रहे यूसीसी बिल पर भी चर्चा हुई है।

    2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी मंथन किया गया है। बैठक में भाजपा संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल थे। यूसीसी को लेकर देश में पिछले कुछ दिनों से हलचल काफी तेज हो गई है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में समान नागरिक संहिता की पुरजोर वकालत करते हुए कहा था, ‘हम देख रहे हैं यूसीसी के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में परिवार के एक सदस्य के लिए एक कानून हो, दूसरे के लिए दूसरा, तो क्या वह परिवार चल पाएगा। फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा?’

    कई राजनीतिक दलों ने यूसीसी पर बयान को राजनीति से प्रेरित बताया है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि यूसीसी के नाम पर क्या देश का बहुलवाद ‘छीन लिया जाएगा।’ हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) ही एकमात्र ऐसा विपक्षी दल है जिसने यूसीसी को सैद्धांतिक समर्थन दिया है।