Category: NATIONAL

  • रेलवे 10 फीसदी तक कम कर सकता है वंदे भारत का किराया, जानें क्या है वजह

    रेलवे 10 फीसदी तक कम कर सकता है वंदे भारत का किराया, जानें क्या है वजह

     

     

    नई दिल्ली : सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है। रेलवे बोर्ड इसको शताब्दी के विकल्प के रूप में देश के कई शहरों के बीच चला रहा है। खबर है कि रेलवे जल्द ही कम दूरी की वंदे भारत ट्रेन का किराया 5 से 10 फीसदी तक कम कर सकता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश रेलमार्गों पर वंदे भारत ट्रेन की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी है, लेकिन कई मार्गों पर क्षमता से कम यात्रियों के साथ वंदे भारत चल रही है। इसका कारण यह है कि उन रूटों पर पहले से चल रही शताब्दी ट्रेन का किराया वंदे भारत से कम है।

    उदाहरण के रूप में समझें तो नई दिल्ली से देहरादून के बीच शताब्दी एक्सप्रेस के एसी चेयर कार का किराया 905 रुपये है। एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1405 रुपये है। इस तरह यदि एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया जिसमें कैटरिंग चार्ज शामिल है। शताब्दी यह दूरी 6 घंटे 10 मिनट में तय करती है। वहीं, आनंद विहार से देहरादून की दूरी वंदे भारत चार घंटे 45 मिनट में तय करती है, जबकि इसमें एसी चेयर कार का किराया 1065 रुपये है। एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1890 रुपये (कैटरिंग सहित) है।

    इन रूटों में नहीं बदलेगा किरायारेलवे वंदे भारत के किराए में बैलेंस बनाने के लिए रेलवे इसमें कटौती पर विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि 200 से 300 किलोमीटर की दूरी वाली वंदे भारत के किराये को बनाया जा सकता है। खासतौर पर जिन ट्रेन की ऑक्यूपेंसी कम है। इसके अलावा कम दूरी के बीच चलने वाली नई वंदे भारत में भी यह फार्मूला लागू किया जा सकता है। यह तर्क है कि जिन रेलमार्गों पर भारी मांग है और वंदे भारत ट्रेन हाउसफुल चल रही है उनका किराया यथावत रहेगा।

  • उच्च शिक्षण संस्थानों में अब से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए NET/SET अनिवार्य, UGC ने जारी किया नोटिस

    उच्च शिक्षण संस्थानों में अब से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए NET/SET अनिवार्य, UGC ने जारी किया नोटिस

     

    नई दिल्ली  : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। इसके तहत अब शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सीधी भर्ती के लिए NET/SET/SLET अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, इस नियम के कुछ अपवाद भी हैं। यूजीसी ने NET/SET परीक्षा के बिना असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता प्राप्त करने के वैकल्पिक तरीके भी प्रदान किए हैं।

    जिन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री है, वे NET/SET परीक्षा उत्तीर्ण किए बिना असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य हैं। इसके अलावा यूजीसी की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान भी NET/SET परीक्षा के बिना असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य हैं। यूजीसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए जो मानदंड रखे हैं, उसके तहत उम्मीदवारों के पास कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

    इसके अलावा मास्टर डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। हालांकि, SC/ST/OBC/PWD श्रेणियों के उम्मीदवारों को पांच प्रतिशत की छूट दी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट या स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री है, उन्हें NET या SET में उपस्थित होने से छूट दी है।

  • पेशाबकांड पर MP के गृहमंत्री का बड़ा ऐलान; सीधी पेशाबकांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चलेगा बुलडोजर

    पेशाबकांड पर MP के गृहमंत्री का बड़ा ऐलान; सीधी पेशाबकांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चलेगा बुलडोजर

     

     

    भोपाल : मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी कार्यवाही की बात कही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा।

    सीधी में हुए पेशाब कांड को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा की सरकार और कानून का राज है। घटना मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही NSA (एनएसए) लगाने की कार्रवाई की गई। आरोपी की रात में ही गिरफ्तारी हो गई थी और अब अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा।

    बताया जा रहा है कि ये वीडियो 9 दिन पुराना है, जो कुबरी बाजार का है। आरोपी प्रवेश शुक्ला कुबरी का ही रहने वाला है। वह सीधी जिले से विधायक का प्रतिनिधि रह चुका है। सीधी एसपी रवींद्र वर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।

  • भारी बारिश से जोशीमठ में फिर पड़ने लगीं दरारें, बद्रीनाथ यात्रा पर मंडराने लगा खतरा

    भारी बारिश से जोशीमठ में फिर पड़ने लगीं दरारें, बद्रीनाथ यात्रा पर मंडराने लगा खतरा

     

     

    चमोली : जोशीमठ में एक बार फिर लोगों में डर और दहशत देखने को मिल रही है। एक तरफ चारधाम यात्रा अपने चरम पर चल रही है। वहीं बरसात के सीजन में फिर से दरारों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को पहले ही सचेत कर दिया था कि बरसात में जोशीमठ के हाल और अधिक खराब होने वाले हैं। मगर प्रशासन ने इसको गंभीरता से नहीं लिया और लोगों की बात न सुनने का नतीजा है कि जोशीमठ में एक बार फिर से दरारे बढ़ रही हैं और दरारों का और अधिक बढ़ना लगातार जारी है जो कि बेहद चिंता का विषय है।

    उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में एक बार फिर लोगों के बीच खौफ पैदा हो गया है। जोशीमठ में एक खेत में 6 फीट की गहरी दरार मिली है, जो कि माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते हुआ है। लोगों को डर था कि मानसून के चलते जोशीमठ में परिस्थितियां हाथ से निकल सकते हैं और कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। मॉनसून को शुरू हुए भी कुछ ही दिन हुए हैं और जोशीमठ में दरारें और अधिक बढ़ रही हैं। इन दिनों चारधाम यात्रा जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में बद्रीनाथ जाने वाले रास्ते में पड़ने वाला मुख्य इलाका जोशीमठ में एक बार फिर दरारों को लेकर चर्चा में आ गया है।

    उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में एक चश्मदीद के मुताबिक, उसे अपने एक खेत में 6 फीट की दरार दिखाई दी। भारी बारिश के चलते ऐसा हुआ। जनवरी के महीने में कई घरों में आई खतरनाक दरारों के चलते सैकड़ों परिवारों को निकालना पड़ा था। अब जोशीमठ शहर के सुनील वार्ड के निवासी विनोद सकलानी के खेत में दरार दिखाई दी। उन्होंने कहा, “मुझे अपने घर के पास एक छोटे से खेत में कम से कम 6 फीट की एक दरार मिली है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे मानसून की बारिश के कारण हुआ हो।”

    जनवरी में एक के बाद एक कई घरों में दरारें आने लगी थीं, जिसके चलते सैंकड़ों परिवारों को सुरक्षित जगह भेजना पड़ा और घर खाली कराने पड़े। उसके बाद से ही लगातार स्थानीय लोग प्रशासन को मरम्मत का कार्य करने की अपील कर रहे थे। लोगों का कहना था कि मॉनसून आने से पहले अगर कार्य पूरा हो जाए तो दरारें आने का खतरा कम हो सकता है। मगर प्रशासन ने सुध नहीं ली। इसके बाद अब मॉनसून में दरारों का बढ़ना फिर से शुरू हो गया है जो कि चिंता का विषय है।

  • बीजेपी ने इन चार राज्यों में बदले अपने ‘कप्तान’, कोर वोटरों के सहारे पार्टी की नई सोशल इंजीनियरिंग

    बीजेपी ने इन चार राज्यों में बदले अपने ‘कप्तान’, कोर वोटरों के सहारे पार्टी की नई सोशल इंजीनियरिंग

     

     

    बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदल दिए हैं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए सुनील जाखड़ को पंजाब की कमान सौंपी गई, जो अश्वनि शर्मा की जगह लेंगे. झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बाबूलाल मरांडी को सौंपी गई है, जो दीपक प्रकाश का स्थान लेंगे.

    बीजेपी के चार राज्यों में नए 'कप्तान', कोर वोटरों के सहारे पार्टी की नई सोशल इंजीनियरिंग

    बीजेपी ने चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं.

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 2024 के चुनावी मोड में आ चुकी है. महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक विपक्षी खेमे में सेंधमारी करके सियासी गठजोड़ बनाने में जुटी है तो पंजाब से लेकर झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बदलकर सियासी समीकरण साधने की कवायद की है. सिख बहुल पंजाब में बीजेपी ने सुनील जाखड़ के जरिए हिंदू कार्ड तो झारखंड में बाबूलाल मरांडी के चेहरे को आगे करके आदिवासी समुदाय के वोटों को अपने साथ जोड़ने का दांव चला है. ऐसे में बीजेपी को नई सोशल इंजीनियरिंग के लिए दलबदलू नेताओं पर ही भरोसा करना पड़ा है.

    बीजेपी के चार नए प्रदेश अध्यक्ष
    बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदल दिए हैं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए सुनील जाखड़ को पंजाब की कमान सौंपी गई, जो अश्वनि शर्मा की जगह लेंगे. झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बाबूलाल मरांडी को सौंपी गई है, जो दीपक प्रकाश का स्थान लेंगे. इसी तरह तेलंगान में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री जे किशन रेड्डी को मिली है, जो संजय बांडी की जगह लेंगे तो आंध्र प्रदेश में बीजेपी डी पुरंदेश्वरी को पार्टी की कमान सौंपी, जो सोमू वीरराजू का स्थान लेंगी. बीजेपी ने चारों प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्त के जरिए अपने सियासी समीकरण को दुरुस्त करने की रणनीति अपनाई है.

    जाखड़ के जरिए एक तीर के कई शिकार

    बीजेपी ने सुनील जाखड़ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपकर एक तीर से कई शिकार किए हैं. बीजेपी ने जाखड़ के जरिए जाट हिंदू वोटों को साधने के साथ-साथ किसानों की नाराजगी को भी दूर करने का दांव चला है. इसके अलावा पार्टी ने जाखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस और दूसरे दलों के उन नेताओं को भी संदेश दे दिया है कि अगर दलबदल कर बीजेपी में आते हैं तो पार्टी में स्वागत ही नहीं बल्कि सियासी अहमियत भी देगी. इतना ही नहीं बीजेपी को पंजाब में लंबे अर्से और नवजोत सिद्धू के पार्टी से जाने बाद सुनील जाखड़ के रूप में एक मजबूत जनाधार वाला नेता जरूर मिल गया है, जिसके पास अपने पिता बलराम जाखड़ की सियासी विरासत है.

    बीजेपी का कमजोर दुर्ग हुआ मजबूत

    पंजाब की सियासत में बीजेपी के पास अब नेताओं की एक पूरी फौज है. शिरोमणि अकाली दल के साथ रहते हुए बीजेपी पंजाब की चंद सीटों पर ही चुनाव लड़ती रही है, जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर सीटें शामिल हैं. ऐसे में मालवा के इलाके में अकाली दल के चुनाव लड़ने से बीजेपी कभी अपना आधार नहीं जमा पाई थी. अकाली दल से नाता टूटने के बाद से बीजेपी मालवा के इलाके को मजबूत करने में लगी है, जिसके लिए सुनील जाखड़ से कैप्टन अमरिंदर सिंह, अरविंद खन्ना और मनप्रीत सिंह बादल जैसे दिग्गज नेता बीजेपी के साथ आ गए हैं.

    मालवा से आने वाले सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने मालवा को साधने का दांव चला है. पंजाब की सियासत पर मालवा का दबदबा रहा है और अभी तक जितने मुख्यमंत्री बने हैं, वो सब भी मालवा से हैं. आम आदमी पार्टी मालवा क्षेत्र जीतकर पंजाब में अपनी सरकार बनाई है. पंजाब के शहरी इलाके में हिंदू मतदाता है, जो आम आदमी पार्टी का कोर वोटबैंक बन गया है. बीजेपी अब उसे अपने पाले में लाने के लिए ही सुनील जाखड़ पर दांव खेला है, जो जाट हिंदू समुदाय से आते हैं. जाखड़ के पास संगठन का अनुभव है और किसानों की बीच उनकी मजबूत पड़ रही है, जिसका बीजेपी लाभ उठाना चाहती है.

    मरांडी के जरिए आदिवासी वोटों पर नजर

    बीजेपी ने झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बाबूलाल मरांडी को सौंपी है. मरांडी के लंबा सियासी अनुभव है और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. राज्य की सियासत में मरांडी आदिवासी चेहरा माने जाते हैं और संताल अदिवासी समुदाय से आते हैं. संताल के इलाके में बीजेपी काफी कमजोर स्थिति में है, जिसके चलते बाबूलाल मरांडी को पार्टी की जिम्मेदारी देकर आदिवासियों के साथ संताल को भी साधने की कवायद की है. झारखंड में बीजेपी को 2019 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी समुदाय की नाराजगी का खामियाजा उठाना पड़ा है, जिसके चलते सत्ता गवांनी पड़ी है.

  • अमेरिका में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए दर्शको के दिलों पर राज करने वाले शारूख खान, करवानी पड़ी सर्जरी

    अमेरिका में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए दर्शको के दिलों पर राज करने वाले शारूख खान, करवानी पड़ी सर्जरी

    मुंबई : बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान, जो जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगे, हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गए। यह शूटिंग अमेरिका में चल रही थी। घायल होने के चलते उन्हें छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी।

    कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में शाहरुख एक अनटाइटल प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी नाक पर चोट लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी टीम को बताया गया कि चोट के चलते खून बहने से रोकने के लिए एक छोटी सर्जरी की जाएगी।

    सर्जरी के बाद ‘पठान’ एक्टर को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। शाहरुख फिलहाल अपने मुंबई वाले घर में हैं और आराम कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब शाहरुख शूटिंग सेट पर घायल हुए हो, उन्हें पहले भी कई चोटें आई है। उनकी पीठ, घुटने, पसलियों और यहां तक कि बांह समेत सर्जिकल असिस्टेंस की जरुरत पड़ी है।

    एक्टर ने बांह में स्लिंग पहनकर अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमोशनल गाने की शूटिंग की थी।

  • SCO बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को दो दी टूक नसीहत …कुछ देश देते हैं आतंकवादियों को पनाह

    SCO बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को दो दी टूक नसीहत …कुछ देश देते हैं आतंकवादियों को पनाह

     

    नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शंघाई कोऑपरेशन समिट (SCO) की वर्चुअल समिट को मेजबानी करते हुए एक बार फिर परोक्ष रूप से आतंकियों के आका पाकिस्तान को नसीहत दी। PM मोदी ने कहा- कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं। ये क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा है। आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं है।

    PM मोदी ने ईरान के SCO में शामिल होने की घोषणा भी की। उन्होंने ईरान के लोगों को इसके लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा- भारत का सिद्धांत पूरा विश्व एक परिवार है। हम SCO को भी अपना परिवार मानते हैं। पीएम मोदी ने एससीओ बैठक को संबोधित करते हुए, SCO के अध्यक्ष के रूप में भारत ने हमारे बहुआयामी सहयोग को नई उचाईयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इन सभी प्रयासों को हमने दो सिद्धांतों पर आधारित किया है। पहला- ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यानी पूरा विश्व एक परिवार है। ये सिद्धांत प्राचीन समय से हमारे सामाजिक आचरण का अभिन्न अंग रहा है और आधुनिक समय में ये हमारी प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। दूसरा- सुरक्षित यानी सुरक्षा, आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण।

  • भाजपा में हुए बड़े फेरबदल: सुनील जाखड़ बने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष

    भाजपा में हुए बड़े फेरबदल: सुनील जाखड़ बने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष

     

    नई दिल्ली– भाजपा ने बड़ा फेरबदल करते हुए आज चार राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब की कमान सुनील जाखड़ को साैंपी गई है। पार्टी ने बदलाव पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में किया है। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया गया है।

  • बालासोर रेल हादसे के बाद अब हुआ CRS की रिपोर्ट में ये बड़ा खुलासा,स्टेशन मास्टर की गलती ने ली 292 लोगों की जान…

    बालासोर रेल हादसे के बाद अब हुआ CRS की रिपोर्ट में ये बड़ा खुलासा,स्टेशन मास्टर की गलती ने ली 292 लोगों की जान…

     

     

    बालासोर : बालासोर रेल हादसे को लेकर कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी यानी CRS ने रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन विभाग में कई स्तरों पर हुई चूक के कारण रेल हादसा हुआ था। रिपोर्ट में सिग्नलिंग और दूरसंचार (एस एंड टी) विभाग में “कई स्तरों पर चूक” के बारे में भी बताया है। साथ ही संकेत दिया कि अगर पिछली चेतावनी को ध्यान में रखा जाता तो त्रासदी से बचा जा सकता था।

    रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) ने रेलवे बोर्ड को सौंपी स्वतंत्र जांच रिपोर्ट में कहा है कि सिग्नलिंग कार्य में खामियों के बावजूद अगर स्टेशन प्रबंधक ने एस एंड टी कर्मचारियों को दो समानांतर पटरियों को जोड़ने वाले स्विचों के ‘बार-बार असामान्य व्यवहार’ की सूचना दी होती तो वे उपचारात्मक कदम उठा सकते थे।

    रिपोर्ट में ये भी कहा है कि लेवल क्रॉसिंग गेट 94 पर ‘इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर’ को बदलने के कार्यों के लिए स्टेशन-विशिष्ट अनुमोदित सर्किट आरेख (डायग्राम) की आपूर्ति न करना एक गलत कदम था, जिस कारण गलत वायरिंग हुई।

    रिपोर्ट में कहा कि अगर इस घटना के बाद गलत वायरिंग की समस्या को दूर करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए गए होते तो बालासोर में दुर्घटना नहीं होती। बता दें कि ओडिशा के बालासोर जिले में बाहानगा बाजार के पास दो जून को हुई दुर्घटना में 292 लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

  • खालिस्तानी समर्थकों ने एक फिर की शर्मनाक हरकत,सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास को लगाई आग

    खालिस्तानी समर्थकों ने एक फिर की शर्मनाक हरकत,सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास को लगाई आग

     

     
     

    सैन फ्रांसिस्को  : खालिस्तानी समर्थक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। देश ही नहीं विदेश में भी खालिस्तानी समर्थक उत्पाद मचा रहे हैं और भारतीयों को निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी। हालांकि, अग्निशमन विभाग ने आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

    सूत्रों के अनुसार इस घटना में कोई बड़ी क्षति या कर्मचारियों को नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय, राज्य और संघीय अधिकारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर पांच महीने में दूसरा हमला है।

    वहीं, खालिस्तानी समर्थकों की इस हरकत की अमेरिका ने कड़ी निंदा की है। अमेरिका ने इसे गंभीर अपराध करार दिया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के खिलाफ कथित बर्बरता और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है।