SCO बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को दो दी टूक नसीहत …कुछ देश देते हैं आतंकवादियों को पनाह

SCO बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को दो दी टूक नसीहत …कुछ देश देते हैं आतंकवादियों को पनाह

 

नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शंघाई कोऑपरेशन समिट (SCO) की वर्चुअल समिट को मेजबानी करते हुए एक बार फिर परोक्ष रूप से आतंकियों के आका पाकिस्तान को नसीहत दी। PM मोदी ने कहा- कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं। ये क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा है। आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं है।

PM मोदी ने ईरान के SCO में शामिल होने की घोषणा भी की। उन्होंने ईरान के लोगों को इसके लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा- भारत का सिद्धांत पूरा विश्व एक परिवार है। हम SCO को भी अपना परिवार मानते हैं। पीएम मोदी ने एससीओ बैठक को संबोधित करते हुए, SCO के अध्यक्ष के रूप में भारत ने हमारे बहुआयामी सहयोग को नई उचाईयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इन सभी प्रयासों को हमने दो सिद्धांतों पर आधारित किया है। पहला- ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यानी पूरा विश्व एक परिवार है। ये सिद्धांत प्राचीन समय से हमारे सामाजिक आचरण का अभिन्न अंग रहा है और आधुनिक समय में ये हमारी प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। दूसरा- सुरक्षित यानी सुरक्षा, आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *