Category: NATIONAL

  • पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध- बलकार सिंह   कैबिनेट मंत्री ने अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की

    पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध- बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री ने अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की

    पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध- बलकार सिंह


    कैबिनेट मंत्री ने अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की

    MBD WEB NEWS: जालंधर:मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से गांवों और शहरों के सर्वपक्क्षीय विकास में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इन बात पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री बलकार सिंह ने आज विधान सभा हलका करतारपुर के अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए कही।
    इस मौके पर गांव निवासियों की सभा को संबोधन करते हुए स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों को शहरों जैसा आधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया करवा रही है। मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के पास ग्रामीण और शहरी विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने गांवों की पंचायतों को कहा कि गांवों में शुरू हुए विकास कार्यों को समय पर मानक ढंग से पूरा करवा कर नए विकास कार्यों के अनुमान भेजे जाए, ताकि इसके लिए और विकास फंड जारी किए जा सके।
    उन्होंने गांव पत्ती काहनपुर में 9 लाख रुपए और गाँव राऊवाली में 12 लाख रुपए की लागत से सीवरेज के काम की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि गांवों में शुरू किए गए विकास कार्यो को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए अधिकारियों को पहले ही आदेश जारी किए जा चुके है।

  • पिकनिक मनाने के लिए निकले पांच लोग झील में डूबे, एक दूसरे को बचाने की कोशिश की गई जान

      पिकनिक मनाने के लिए निकले पांच लोग झील में डूबे, एक दूसरे को बचाने की कोशिश की गई जान

     
     

    नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक झील किनारे पिकनिक मनाने गए आठ युवकों में से पांच युवक एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में झील में डूब गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब रविवार शाम करीब पांच बजे आठ युवकों का एक समूह पिकनिक मनाने के लिए जिल्पी झील के किनारे हिंगना इलाके में गया था। वहां चार युवक पानी में उतर गए, हालांकि वे तैरना नहीं जानते थे।

    उन्होंने बताया कि इन युवकों ने पहले झील के किनारे पर स्नान किया। बाद में ऋषिकेष गहरे पानी में चला गया। तीन अन्य युवक भी उसके पीछे चले गए और पानी में डूबने लगे। इन लोगों को डूबता देख वैभव वैद्य उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। लेकिन वह भी डूब गया।

    पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी पांचों शवों को रात करीब 10 बजे झील से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नागपुर के वाथोडा (पारडी क्षेत्र) निवासी ऋषिकेश परेड (21), नितिन कुंभारे (21), वैभव वैद्य (20), राहुल मेश्राम (21) और शांतनु अरमरकर (22) के रुप में की गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया।
    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा

    पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा

     

     
     

    चंडीगढ़ -पंजाब भाजपा को आज नया अध्यक्ष मिल सकता है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की खबर के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि आज नए नेता को पंजाब भाजपा की कमान मिल सकती है। वैसे इस दाैड़ में सुनील जाखड़ का नाम सबसे ऊपर है।

  • बरसात आते ही टमाटर के बाद अब मसालों के दाम बढ़ने से अब ‘स्वादिष्ट तड़के’ बना गृहणियों के लिए मुसीबत!

     बरसात आते ही टमाटर के बाद अब मसालों के दाम बढ़ने से अब ‘स्वादिष्ट तड़के’ बना गृहणियों के लिए मुसीबत!

     

     
     

    लखनऊ : सब्जियों खासकर टमाटर की बढ़ती कीमतों के बाद अब ‘तड़का’ मुसीबत में है। मसालों की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि से रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला जीरा अब रसोई में सबसे महंगी सामग्रियों में से एक बन गया है।इसकी कीमत अप्रैल में 400 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 750 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुकी है।

    खरबूजे के बीज और लौंग जैसे कई अन्य मसालों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। खरबूजे के बीज, जिनकी कीमत फिलहाल 750 रुपये किलो है, तीन महीने पहले 300 रुपये प्रति किलो बिक रही थी । इसी तरह, लौंग की कीमत अप्रैल में 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 1,200 रुपये हो गई है। व्यापारी इसके लिए कम पैदावार, चक्रवात बिपरजॉय के कारण खराब परिवहन और अब मानसूनी बारिश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

    हजरतगंज में एक किराने की दुकान के मालिक ने कहा, “हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि हम उन्हें बहुत अधिक कीमत पर खरीद रहे हैं। जीरा और तरबूज के बीज की कीमतें तीन महीने में लगभग दोगुनी हो गई हैं।” बुआई के दौरान अधिक वर्षा के कारण मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव के कारण प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में किसानों ने सरसों जैसी अन्य फसलों की ओर रुख कर लिया है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक बारिश से हल्दी और मिर्च जैसे अन्य मसालों की कीमतों में उछाल आ सकता है।

  • उत्तर भारत के गैंगस्टर्स को मिलेगा ‘कालापानी’! NIA और MHA के बीच लंबी चर्चा

     उत्तर भारत के गैंगस्टर्स को मिलेगा ‘कालापानी’! NIA और MHA के बीच लंबी चर्चा

     

     
     

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गृह मंत्रालय से उत्तर भारत की जेलों में बंद 10-12 कुख्यात गैंगस्टरों को अंडमान निकोबार जेल में ट्रांसफर करने की अपील की है। इस मसले पर गृह मंत्रालय के अधिकारियों और NIA के अफसरों के बीच लंबी चर्चा हुई है। NIA ने गृह मंत्रालय के अफसरों को कहा है कि कुछ चुनिंदा शातिर कैदियों को अंडमान निकोबार जेल में ट्रांसफर किया जाए।

    बता दें कि अंडमान निकोबार में कैद की सजा काफी सख्त मानी जाती है। इसे काला पानी भी कहा जाता था।

    सूत्रों के मुताबिक, एनआईए दिल्ली पंजाब और हरियाणा की जेलों में बंद उन गैंगस्टरों को अंडमान की जेल में भेजना चाहती है जो यहां की जेलों में बंद रहकर अपना क्राइम सिंडिकेट चला रहे हैं। एनआईए का मकसद इन गैंगस्टरों के नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

    रिपोर्ट के अनुसार NIA कुछ गैंगस्टरों को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में भी भेजने के विकल्प पर भी विचार कर रही है, जहां फिलहाल वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगी मौजूद हैं। अमृतपाल पंजाब में कई मामलों का आरोपी है।

    गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक प्रस्ताव गैंगस्टरों को दक्षिण भारत की जेलों में स्थानांतरित करने का था, लेकिन यह एक लंबी प्रक्रिया होगी क्योंकि इसके लिए राज्य सरकारों से अनुमति लेनी होगी। जबकि अंडमान निकोबार केंद्र शासित प्रदेश है और ऐसे में वहां इन गैंगस्टर्स को शिफ्ट किये जाने के लिए केंद्र को किसी से अलग से इजाजत भी नही लेनी होगी। अंडमान की जेल को कालापानी भी कहा जाता है।

    गैंगस्टर्स को असम में भी शिफ्ट किये जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे पहले गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में एनआईए ने उत्तर भारत की जेलों से कम से कम 25 गैंगस्टरों को दक्षिणी राज्यों में स्थानांतरित करने की मांग की थी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस सूची में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई भी शामिल है।

    दरअसल दिल्ली की जेलों में बंद गैंगस्टरों के बीच आपसी गैंगवार का खतरा बना रहता है। इसी साल 2 मई को तिहाड़ जेल के अंदर बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप कथित तौर पर गौगी गैंग के दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान पर लगा। ये भी सामने आया था कि हमलावर जेल के अंदर ही ताजपुरिया को मारने के लिए पिछले दो से तीन साल से प्लानिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर तिहाड़ जेल का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसमें ऐसा दिख रहा था कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने उस वक्त भी हमला किया गया था, जब वे उसे चाकू मारने के बाद ले जा रहे थे।

    आपको बता दें कि कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में खुलासा किया था कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा जेल में बैठकर क्राइम सिंडिकेट चला रहे हैं। दोनों जेल में बैठकर बैठकर यंग लड़कों को रिक्रूट कर रहे हैं और उनसे पूरे भारत में फायरिंग करवाकर रंगदारी वसूल करवा रहे हैं। लगातार वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं।

    वहीं बिश्नोई और नेहरा ने खुलासा किया है कि दिल्ली से फरार होकर लंदन में बैठा गैंगस्टर कपिल उर्फ नंदू और अमेरिका में बैठा बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई मिलकर वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने बिश्नोई और नेहरा से पूछताछ के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में बीजेपी नेता की हत्या में शामिल था।

  • अमरनाथ यात्रा में पहले दिन 7,900 भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन,भोले बाबा के जयकारों से गूंजी घाटी

    अमरनाथ यात्रा में पहले दिन 7,900 भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन,भोले बाबा के जयकारों से गूंजी घाटी

     

     
     

    श्रीनगर  : जय बाबा बर्फानी और बम-बम भोले के जयघोष के बीच शनिवार को श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में तकरीबन 7,900 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बता दें कि बाबा के दरबार में भक्तों के जोश से पूरा माहौल शिवमय बना रहा।

    शनिवार तड़के बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा के लिए 5,600 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया था। बाकी श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। यात्रा मार्ग के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल निगरानी कर रहे हैं। इस बार यात्रा 62 दिन की होगी जो 31 अगस्त को समाप्त होगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा को देश की विरासत का दिव्य और भव्य स्वरूप बताते हुए कहा, मेरी कामना है कि बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में नए उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हो, साथ ही अमृतकाल में हमारा देश संकल्प से सिद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़े। जय बाबा बर्फानी।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्हंने कहा कि अमरनाथ यात्रा सनातन संस्कृति की अटूट परंपरा व मान्यताओं का प्रतीक है।

    आधार शिविर संगम के पास हादसे के शिकार हुए एक यात्री की सैन्य जवानों जान बचाई है। जैसे ही वह गुफा की ओर रवाना हुआ था गिर गया। उसे जवानों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

  • जालंधर के सर्किट हाउस में हुई डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की मीटिंग में पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा, बोले – डिजिटल मीडिया को मिलेगा आप सरकार का पूर्ण सहयोग , पत्रकारों की हर समस्या को करेंगे दूर, कंधे से कंधा मिलाकर देंगे पूरा साथ, जल्द करवायेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात

    जालंधर के सर्किट हाउस में हुई डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की मीटिंग में पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा, बोले – डिजिटल मीडिया को मिलेगा आप सरकार का पूर्ण सहयोग , पत्रकारों की हर समस्या को करेंगे दूर, कंधे से कंधा मिलाकर देंगे पूरा साथ, जल्द करवायेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात

    जालंधर के सर्किट हाउस में हुई डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की मीटिंग में पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा, बोले – डिजिटल मीडिया को मिलेगा आप सरकार का पूर्ण सहयोग 

    पत्रकारों की हर समस्या को करेंगे दूर, कंधे से कंधा मिलाकर देंगे पूरा साथ, जल्द करवायेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात

    MBD WEB NEWS :जालंधर (सुमेश शर्मा ) अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की तरफ से एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में सर्किट हाउस में विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक श्री रमन अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    इस मौके डीएमए के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट अजीत सिंह बुलंद, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू,चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आज़ाद, सीनियर उपाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह,सीनियर उपाध्यक्ष महाबीर सेठ,सीनियर उपाध्यक्ष योगेश सूरी, स्क्रीनिंग कमेटी हेड सुमेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    इस बैठक में उप प्रधान संदीप वर्मा,पीआरओ धरमिंदर सोंधी, सेक्रेटरी कपिल ग्रोवर मोहित सेखड़ी हेमंत कुमार गोलडी जिंदल, गुरनेक विरदी, पीएस अरोड़ा कल्चरल विंग उप इंचार्ज, महिला विंग से सीनियर उपाध्यक्ष नीतू कपूर और उपाध्यक्ष पुष्पिंदर कौर, जतिंदर शर्मा,साहिल संयुक्त सचिव सुखविंदर सिंह लक्की, करणबीर, सन्नी भगत, पवन कुमार, कोऑर्डिनेटर हनी सिंह, अनुराग कौंडल, संजय सेतिया, सतबीर,रजनीश, राहुल धीर, दिनेश मल्होत्रा, गुरप्रीत सिंह, राकेश चावला, आई टी विंग से जसपाल उप इंचार्ज, वैभव बांसल, दिलबाग सल्लन, विक्रम विक्की, कबीर सोंधी,अंकित विजय पॉल, संजीव कपूर, विजय अटवाल,दीपक लूथरा, विक्की सूरी, दलवीर, बिधि चंद, कुलप्रीत सिंह, हितेश सूरी,अंकित भास्कर, हरीश शर्मा, मनीष वर्मा, विक्रांत, राजिंदर महेंद्रू,रवि पॉल आदि अनेकों पत्रकार शामिल हुए।

    इस मौके MLA रमन अरोड़ा ने कहा कि आज वह डीएमए की मीटिंग में पहुंच कर एक साथ 100 पत्रकारों को मिल बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में पहुंच कर मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि हर पत्रकार में सकारात्मकता उत्साह आपसी प्यार व भाईचारा है। ये सकारात्मकता और आपसी प्रेम ही डीएमए को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

    उन्होंने कहा कि आप सब की एकजुटता व आपसी प्रेम व भाईचारे से मिल कर एसोसिएशन के लिए कार्य करना बहुत ही काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि हम डिजिटल मीडिया एसोसिएशन( DMA) के सभी पत्रकारों को विश्वास दिलाते है कि हम आप सब के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

    DMA हमारी जो भी सेवा लगाएगी हम हमेशा पूर्ण सहयोग देंगे, उन्होंने कहा कि आप की सरकार में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की हर मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे और पत्रकारों की हर समस्या को दूर किया जाएगा।

    इस मौके अमन बग्गा प्रदीप वर्मा अजीत सिंह बुलंद महाबीर सेठ, गुरप्रीत सिंह संधू जसविंदर सिंह आज़ाद योगेश सूरी अमरप्रीत सिंह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का युग डिजिटल मीडिया का युग है और ऐसे में डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को चाहिए कि वह एकजुट होकर DMA के साथ मिलकर कार्य करे।

    उन्होंने कहा कि आज अगर डिजिटल मीडिया के पत्रकारों का सम्मान बढ़ा है तो उस के पीछे एसोसिएशन के पत्रकारों की एकजुटता व आपसी प्रेम ही असली वजह है।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएमए की तरफ से डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं और मांगो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की जाएगी।

  • मोदी सरकार ने छोटे निवेशकों दी राहत, छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरें बढ़ीं

     मोदी सरकार ने छोटे निवेशकों दी राहत, छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरें बढ़ीं

     

     
     

    नई दिल्ली : PPF, SSY, SCSS और KVP में पैसा निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने आज छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। सरकार ने ब्याज दरों में 0.30 फीसदी तक का इजाफा किया है। सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें निर्धारित की हैं। कुछ योजनाओं पर ब्याज दरों को 0.10 से 0.30 फीसदी तक बढ़ाया गया है। अब स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें 4.0 से 8.2 फीसदी के बीच आ गई हैं।

    वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार शाम यह जानकारी दी। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, सबसे ज्यादा 0.3 प्रतिशत ब्याज पांच साल के आवर्ती जमा (आरडी) पर बढ़ाया गया है। इससे चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आवृत्ति जमा धारकों को 6.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो अब तक 6.2 प्रतिशत था। ब्याज दरों की समीक्षा के बाद डाकघरों में एक साल की मियादी जमाओं (एफडी) पर ब्याज 0.1 प्रतिशत बढ़कर 6.9 प्रतिशत मिलेगा। वहीं, दो साल की मियादी जमा पर ब्याज अब 7.0 प्रतिशत होगा जो अब तक 6.9 प्रतिशत था।

  • पंजाब- हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों पर नकेल कसेगी NIA, संस्थागत तंत्र स्थापित करने पर फोकस

    पंजाब- हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों पर नकेल कसेगी NIA, संस्थागत तंत्र स्थापित करने पर फोकस

     

     
     

    चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के पुलिस बलों के सहयोग से वास्तविक समय के साथ-साथ नियमित सूचना साझा करने और उत्तरी क्षेत्र में गैंगस्टर इको-सिस्टम के खिलाफ समन्वित कार्रवाई और संचालन के लिए एक सामूहिक संस्थागत तंत्र की स्थापना करने की घोषणा की।

    उन्होंने उत्तरी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय विभिन्न आपराधिक सिंडिकेट के समस्त नेटवर्क को सूचीबद्ध करने के लिए एनआईए और तीन पुलिस बलों के प्रतिनिधि अधिकारियों के साथ एक ‘संयुक्त लिस्टिंग समिति‘ स्थापित करने का भी निर्णय लिया। इन क्षेत्रों में संगठित अपराधों और अपराधियों के मुद्दे के समाधान के लिए सभी हितधारकों की मासिक बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

    उक्त निर्णय एनआईए महानिदेशक दिनकर गुप्ता की अध्यक्षता में हरियाणा के पंचकुला में आयोजित एक उच्च स्तरीय अंतर-राज्य समन्वय बैठक में लिए गए। बैठक में उत्तरी राज्यों में सक्रिय संगठित आपराधिक सिंडिकेट/समूहों के लीडर और सदस्यों की गतिविधियों और उनसे जुड़े विभिन्न आपराधिक मामलों में चल रही जांच पर भी चर्चा हुई। दिनकर गुप्ता ने विशेष रूप से उत्तरी क्षेत्र में इन आपराधिक सिंडिकेटों द्वारा बढ़ते खतरे को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए एनआईए, पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस के बीच सहयोग और जानकारी साझा करने का आह्वान किया।

    एनआईए, जो आपराधिक आतंकी सिंडिकेट के खिलाफ ऐसे तीन मामलों की जांच कर रही है, ने जेलों से संचालित सिंडिकेट द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली पर अपने निष्कर्ष और टिप्पणियां साझा की। साथ ही गवाह सुरक्षा योजना की आवश्यकता के साथ-साथ समस्या से निपटने के लिए एक प्रभावी उपकरण के रूप में इन गैंगस्टरों के खिलाफ मुकदमों की तेजी से ट्रैकिंग की आवश्यकता पर भी बल दिया।

    डीजीपी हरियाणा पी.के. अग्रवाल ने इन आपराधिक सिंडिकेट के नेटवर्क को नष्ट करने, उनकी गतिविधियों को बाधित करने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को आश्वस्त किया कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध से निपटने के समन्वित प्रयासों में समर्थन और सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न देशों में सक्रिय लीडर और सदस्यों के प्रत्यर्पण और निर्वासन के लिए विदेशों में एलईए के साथ अंतरराष्ट्रीय संपर्क और सहयोग आवश्यक है।

    डीजीपी चंडीगढ़ प्रवीर रंजन ने प्रभावित राज्यों के पुलिस बलों के बीच घनिष्ठ अंतर-राज्य समन्वय और संयुक्त अभियानों पर प्रकाश डाला क्योंकि आपराधिक सिंडिकेट चंडीगढ़ सहित पूरे देश में सक्रिय है।

    बैठक के दौरान विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने चल रही जांच में अपने निष्कर्ष और प्रगति के बारे प्रस्तुत दी। एनआईए, हरियाणा पुलिस, पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने प्रस्तुतियां दीं और इन आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े संचालन, कार्यप्रणाली और प्रमुख व्यक्तियों के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को किया फोन, यूक्रेन पर बातचीत का आह्वान दोहराया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को किया फोन, यूक्रेन पर बातचीत का आह्वान दोहराया

     

     
     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में बातचीत की और कूटनीति के लिए अपना आह्वान दोहराया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पुतिन ने मोदी को रूस में हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी।

    24 जून को एक निजी रूसी सैन्य कंपनी वैगनर समूह द्वारा रूसी सरकार के खिलाफ तख्तापलट की असफल कोशिश की गई थी। यह रूसी रक्षा मंत्रालय और वैगनर समूह के नेता येवगेनी प्रिगोझिन के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ। इस बीच, पीएमओ के बयान के मुताबिक, यूक्रेन के हालात पर चर्चा करते हुए मोदी ने बातचीत और कूटनीति का अपना आह्वान दोहराया।

    बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। वे संपर्क में बने रहने और दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयास जारी रखने पर सहमत हुए।

    क्रेमलिन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, रूस में 24 जून की घटनाओं के संबंध में नरेंद्र मोदी ने कानून और व्यवस्था की रक्षा, देश में स्थिरता सुनिश्चित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रूसी नेतृत्व के निर्णायक कार्यों के प्रति समझ और समर्थन व्यक्त किया। द्विपक्षीय सहयोग के सामयिक मुद्दों पर चर्चा करते समय, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख संयुक्त परियोजनाओं के आगे लगातार कार्यान्वयन के महत्व को रेखांकित किया और 2022 के दौरान और इस वर्ष की पहली तिमाही में व्यापार में पर्याप्त वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया।

    शंघाई सहयोग संगठन और जी20, जिसकी भारत इस समय अध्यक्षता करता है, के साथ-साथ ब्रिक्स प्रारूप में बातचीत पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा, मोदी ने अपने अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें उनकी हाल की वाशिंगटन यात्रा के दौरान के संपर्क भी शामिल हैं। बयान में कहा गया, यूक्रेन के आसपास की स्थिति पर भी चर्चा की गई। रूसी राष्ट्रपति ने विशेष सैन्य अभियान क्षेत्र में मामलों की वर्तमान स्थिति का अपना आकलन दिया, जिसमें संघर्ष को हल करने के लिए राजनीतिक और राजनयिक कदम उठाने से कीव के पूरी तरह इनकार करने पर जोर दिया गया।