Category: NATIONAL

  • आसमान से बरस रही है आफत! आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से 18 की मौत, सरकार ने दिए मुआवजे के निर्देश

    आसमान से बरस रही है आफत! आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से 18 की मौत, सरकार ने दिए मुआवजे के निर्देश

    उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। यहां अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से कुल तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग झुलस गए। सदर तहसील इलाके के मिल एरिया थाना क्षेत्र में अधेड़ की मौत हुई। मृतक अधेड़ संदी नागिन गांव का रहने वाला था और छेदी का पुरवा गांव में किसी काम से आया था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। दूसरी घटना भदोखर थाना क्षेत्र के सराय दामू की है, जहां बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई। मृतका अन्य महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी। तीसरी घटना सलोन तहसील के डीह थाना इलाके के गोइरा गांव में हुई। गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर मोहित की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मोहित मवेशियों को चरा रहा था। इस दौरान एक गाय की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं भदोखर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में 3 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जिसमें 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    उधर महोबा जनपद में भी झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी सहित 7 ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 70 बकरियां, एक भैंस सहित 80 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, महोबा में तीन तहसील बिलखी, सूपा और तेलीपहाड़ी में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई।

    प्रयागराज में बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई मौतें हुई। प्रयागराज जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गया। कौशांबी जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हुई। गंगापार के हंडिया थाना क्षेत्र के भूई गांव में 12 वर्षीय लड़की काजल की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय छोटा भाई अतुल झुलस गया। हंडिया थाना क्षेत्र में ही आरांव गांव के 65 वर्षीय राम जी की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। बुधवार शाम 5:00 बजे भैंस चराने के दौरान आकाशी बिजली गिरी थी। यमुनापार के जसरा में तातारगंज निवासी 50 वर्षीय नवल सिंह की भी मौत हुई। वे खेत में मेड़ बांधते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आए। कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के बूदां गांव में 12 वर्षीय पंकज की भी मौत हुई। घटना के वक्त पंकज मवेशी चरा कर घर लौट रहा था।

    झांसी जिले से भी कई जगह बिजली गिरने की खबर आई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की भी मौत हुई। एटा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बदायूं जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हुई। बाइक से जा रहे दो युवकों और स्कूल से लौट रही कक्षा 6 की बच्ची की मौत हो गई। अयोध्या जिले में आकाशीय बिजली गिरने से महिला किसान की मौत हो गई। घटना के वक्त महिला खेत में धान का बेरन लगा रही थी।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस ट्रेलर से टकराई, दो की मौत- कई लोग घायल

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस ट्रेलर से टकराई, दो की मौत- कई लोग घायल

    रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राज्य की राजधानी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा का चुनावी बिगुल फूंकेंगे। पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न इलाकों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इसी बीच सभा में शामिल होने के लिए जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस ट्रेलर से टकरा गई।

    इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में कुल 40 भाजपा कार्यकर्ता सवार थे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बता दें कि यह हादसा छत्तीसगढ़ के बेलतरा में हाइवे पर हुआ है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस अंबिकापुर से पीएम की सभा में शामिल होने रायपुर जा रही थी।

  • MP के जिस आदिवासी पर प्रवेश शुक्ला ने किया था पेशाब, CM शिवराज ने धोए उसके पैर, माफी भी मांगी

    MP के जिस आदिवासी पर प्रवेश शुक्ला ने किया था पेशाब, CM शिवराज ने धोए उसके पैर, माफी भी मांगी

    सीधी जिले में बीते दिनों पेशाब कांड हुआ था, जिसके बाद अब पीड़ित शख्स से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की है. इस घटना के आरोपी प्रवेश शुक्ला पर राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है, आरोपी के घर पर अतिक्रमण को तोड़ा गया है.

    MP: जिस आदिवासी पर प्रवेश शुक्ला ने किया था पेशाब, CM शिवराज ने धोए उसके पैर, माफी भी मांगी

    शिवराज सिंह चौहान ने धोए पीड़ित
    मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड के पीड़ित से गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की है. शिवराज ने पीड़ित से माफी मांगी है, इतना ही नहीं उन्होंने उसके पैर धोकर दुख भी व्यक्त किया है. बीते दिनों ही सीधी जिले का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रवेश शुक्ला नाम के शख्स ने आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब किया था.CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर पीड़ित दशमत को बुलाया था, जहां उनके पैर धोकर माफी मांगी है. इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि उनका मन काफी द्रवित है. गौरतलब है कि राज्य में इस साल चुनाव होने हैं, ऐसे में जब से आरोपी का नाम भाजपा के साथ जोड़ा गया था उसी के बाद से बीजेपी बैकफुट पर थी.

    पीड़ित से मिलकर क्या बोले शिवराज? बता दें कि पीड़ित शख्स का नाम दशमत रावत है, ऐसे में सीएम ने उनके परिवार के बारे में जानकारी भी ली है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दशमत को ‘सुदामा’ कहा और खुद का दोस्त बताया.

    शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित से उनके परिवार को सरकार की ओर से मिल रही योजनाओं के लाभ के बारे में बात की. साथ ही कहा कि जब भी तुम्हें किसी चीज़ की जरूरत हो तो तुम मुझे सूचित करो.

    CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधी का ना कोई धर्म होता है और ना ही कोई पार्टी, जाति होती है. यही वजह है कि अपराधी पर कड़ा एक्शन लिया गया है, मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी में भी भेदभाव ना करे.

  • जानें किस जगह चोरों ने खेतों से उड़ाए लाखों रुपये के टमाटर

    जानें किस जगह चोरों ने खेतों से उड़ाए लाखों रुपये के टमाटर

    बेंगलुरु : देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल- डीजल के अलावा सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। देशभर में टमाटर की कीमतों ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश के कई राज्यों में टमाटर के दाम 150 रुपये प्रति किलो के पार हो गए हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच कर्नाटक के हासन जिले में चोरों ने एक किसान के खेत में डाका मारा है। चोरों से खेतों से लाखों रुपये के टमाटर चोरी कर लिए।

    इस मामले में किसान ने पुलिस को शिकायत दी है। किसान धरनी ने कहा कि उसके खेत से चोरों ने कई किलो टमाटर चुरा लिए हैं। टमाटरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। धरनी ने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन पर टमाटर की फसल उगाई थी। टमाटर की फसल काटकर वो उसे बाजार में बेचने की प्लानिंग कर रही थी, लेकिन तभी चोरों ने टमाटरों पर हाथ साफ कर दिया।

  • मणिपुर में प्रशासन से नही थम नहीं रहा हिंसा का दाैर, स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या

    मणिपुर में प्रशासन से नही थम नहीं रहा हिंसा का दाैर, स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या

     

    इंफाल : मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्कूल के बाहर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    इंफाल पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह महिला जब शिशु निकेतन स्कूल के बाहर खड़ी हुई थी, तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यहां एक दिन पहले ही यहां स्कूल खोले गए हैं। प्रदेश में जारी हिंसा के बीच सरकार ने इंटरनेट पर बैन को 10 जुलाई तक बढ़ा दिया है। राज्य में 64 दिनों से कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच हिंसा जारी है। अब तक 135 से ज्यादा लोग इस हिंसा में अपनी जान गंवा चुके हैं और 400 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। मणिपुर सरकार ने 8वीं तक के स्कूल खोलने के आदेश दिए थे।

  • BJP से गठबंधन की चल रही अफवाहों पर सुखबीर बादल ने लगाया विराम, कहा-हमारा सिर्फ BSP से गठबंधन

    BJP से गठबंधन की चल रही अफवाहों पर सुखबीर बादल ने लगाया विराम, कहा-हमारा सिर्फ BSP से गठबंधन

     

     

    चंडीगढ़ – शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने भाजपा से गठबंधन की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन सिर्फ बसपा से है। यहां अकाली दल की बैठक के दाैरान सुखबीर बादल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा बसपा से गठबंधन है और किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं है।

    सुखबीर बादल ने कहा कि पानी समेत कई मुद्दों के बारे में भी आज भी बैठक में चर्चा संभव है। सुखबीर बादल के इस बयान के बाद पंजाब में भाजपा और अकाली दल की गठबंधन की चर्चाएं थमती नजर आ रही हैं। वहीं पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं भाजपा की सीनियर लीडरशिप ने अकाली दल के साथ फिलहाल किसी भी गठजोड़ से इनकार कर दिया है। विजय रुपाणी, मनजिंदर सिंह सिरसा व अन्य सीनियर लीडिरों ने साफ कहा कि 2024 में भाजपा सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके बाद भी 117 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा खुद को तैयार कर रही है।

  • क्या सच मे हो चुकी है खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत? भारत में था मोस्ट वांटेड

    क्या सच मे हो चुकी है खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत? भारत में था मोस्ट वांटेड

     

    नई दिल्ली- खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू मौत की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार पन्नू की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। हालांकि इसकी किसी तरफ से औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    बता दें कि ​​​​​​पन्नू पिछले काफी समय से भारत विरोधी बातें करता रहता था। वह आए दिन कोई न कोई वीडियो जारी कर खालिस्तान समर्थकों को उकसाता था। पन्नू पिछले काफी समय से अंडरग्राउंड था। पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या, फिर लंदन में अवतार सिंह खांडा की मौत और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल के बाद पन्नू को डर था कि उसकी भी हत्या हो सकती है।

  • दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर एक बार फिर से गोलियां चलने से हड़कंप, वकीलों में बहस के बाद हुई फायरिंग

    दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर एक बार फिर से गोलियां चलने से हड़कंप, वकीलों में बहस के बाद हुई फायरिंग

     

     

    नई दिल्ली: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वकीलों में हुई किसी बात को लेकर बहस के बाद गोलियां चलाई गईं। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गोलियां चलने से मौके पर हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हालात को काबू करने में जुट गई है।

    वकीलों के बीच हुई गोलीबारी का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में संकरी गली से गुजरते हुए वकीलों को देखा जा सकता है। गली के चौराहे पर वकीलों की भीड़ जमा है, तभी इस भीड़ में से एक हाथ में पिस्तौल उठती हुई नजर आ रही है। गोली चलाने के बाद शख्स को पीछे जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखने से ये मालूम पड़ रहा है, जैसे सभी वकील एक-दूसरे को भली-भांति जानते हैं, क्योंकि गोली चलने के दौरान कोई भी डर के इधर-उधर नहीं भागता है।

    पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि दोपहर करीब 1.35 बजे सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि तीस हजारी अदालत परिसर में गोलीबारी की घटना हुई है। डीसीपी ने कहा, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि तीस हजारी कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो समूहों ने कथित तौर पर हवा में फायरिंग की जिसमें कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि स्थिति सामान्य है और कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज की कार हुई हादसे की शिकार, बाल-बाल बची जान

      भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज की कार हुई हादसे की शिकार, बाल-बाल बची जान

     

    मेरठ : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार एक भीषण कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए हैं। इस दुर्घटना के समय कार में उनका बेटा भी मौजूद था। ये कार दुर्घटना बीती रात मेरठ में हुई थी। एक तेज रफ्तार ट्रक ने प्रवीण कुमार की गाड़ी में टक्कर मारी थी जिस वजह से ये दुर्घटना हुई।

    जानकारी के अनुसार, ये एक्सीडेंट तब हुआ जब प्रवीण कुमार मंगलवार रात पांडव नगर से आ रहे थे। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी जिसमें कार को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन प्रवीण और उनका बेटा बाल-बाल बच निकले।

    ताजा रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया है। मेरठ के प्रवीण कुमार ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैच, 68 वनडे मुकाबले और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस दौरान उन्होंने सभी फॉर्मेट मिलाकर 448 विकेट चटकाए। प्रवीण ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 30 मार्च 2012 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था, वो एक टी20 मुकाबला था।

  • पंजाब के इस शहर में 2 लाख रुपए रिश्वत लेते समय एसडीओ काबू

    पंजाब के इस शहर में 2 लाख रुपए रिश्वत लेते समय एसडीओ काबू

     

     

     

    फ़तेहगढ़ साहिब : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ दफ्तर फतेहगढ़ साहिब में तैनात एसडीओ पंचायती राज अमरजीत कुमार को फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट (यूसी) जारी करने के एवज में 2 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है।
    विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तहसील राजपुरा के गांव बसंतपुरा के निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर उक्त एसडीओ को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकत्र्ता ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त एसडीओ ने उसके गांव में करवाए गए विकास कामों संबंधी फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।
    प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त एसडीओ को सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकत्र्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 2 लाख रुपए लेते हुये मौके पर काबू कर लिया।
    इस सम्बन्धी एसडीओ अमरजीत कुमार के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।