MP के जिस आदिवासी पर प्रवेश शुक्ला ने किया था पेशाब, CM शिवराज ने धोए उसके पैर, माफी भी मांगी

MP के जिस आदिवासी पर प्रवेश शुक्ला ने किया था पेशाब, CM शिवराज ने धोए उसके पैर, माफी भी मांगी

सीधी जिले में बीते दिनों पेशाब कांड हुआ था, जिसके बाद अब पीड़ित शख्स से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की है. इस घटना के आरोपी प्रवेश शुक्ला पर राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है, आरोपी के घर पर अतिक्रमण को तोड़ा गया है.

MP: जिस आदिवासी पर प्रवेश शुक्ला ने किया था पेशाब, CM शिवराज ने धोए उसके पैर, माफी भी मांगी

शिवराज सिंह चौहान ने धोए पीड़ित
मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड के पीड़ित से गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की है. शिवराज ने पीड़ित से माफी मांगी है, इतना ही नहीं उन्होंने उसके पैर धोकर दुख भी व्यक्त किया है. बीते दिनों ही सीधी जिले का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रवेश शुक्ला नाम के शख्स ने आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब किया था.CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर पीड़ित दशमत को बुलाया था, जहां उनके पैर धोकर माफी मांगी है. इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि उनका मन काफी द्रवित है. गौरतलब है कि राज्य में इस साल चुनाव होने हैं, ऐसे में जब से आरोपी का नाम भाजपा के साथ जोड़ा गया था उसी के बाद से बीजेपी बैकफुट पर थी.

पीड़ित से मिलकर क्या बोले शिवराज? बता दें कि पीड़ित शख्स का नाम दशमत रावत है, ऐसे में सीएम ने उनके परिवार के बारे में जानकारी भी ली है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दशमत को ‘सुदामा’ कहा और खुद का दोस्त बताया.

शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित से उनके परिवार को सरकार की ओर से मिल रही योजनाओं के लाभ के बारे में बात की. साथ ही कहा कि जब भी तुम्हें किसी चीज़ की जरूरत हो तो तुम मुझे सूचित करो.

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधी का ना कोई धर्म होता है और ना ही कोई पार्टी, जाति होती है. यही वजह है कि अपराधी पर कड़ा एक्शन लिया गया है, मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी में भी भेदभाव ना करे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *