जालन्धर : सवारियों से भरी बस की ओवरटेकिंग से टकराए वाहन,ऑटो के उड़े पड़खचे…

जालन्धर : सवारियों से भरी बस की ओवरटेकिंग से टकराए वाहन,ऑटो के उड़े पड़खचे…

जालन्धर 6 जुलाई (शर्मा) : जालन्धर के कपूरथला रोड पर स्थित वरियाना के पास सवारियों से भरी तेज रफ्तार प्रिंस कम्पनी की प्राइवेट बस की ओवर टेकिंग ने एक व्यक्ति की जान ले ली।बस चालक की और से मारी गई टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के पड़खचे तक उड़ गए। जिसके बाद बस सवार मौके से फरार हो गया। यह सारा हादसा पास लगे CCTV में कैद हो गई।

वीरवार सुबह करीब 10:30 बजे कपूरथला जालंधर रोड पर स्थित वरियाना के पास उस समय एक बड़ा हादसा हो गया। जब एक सवारियों से भरी हुई प्राइवेट बस के चालक द्वारा इनोवा कार को ओवरटेकिंग के चक्कर में अपने साथ घसीटता ले गया। ओवरटेकिंग के चक्कर में बस जब इनोवा कार से टकराई तो वह इनोवा कार ऑटो में जा घुसी और ऑटो के साथ-साथ वहां पर खड़े एक ट्रक में बुरी तरह से टकरा गई। वही पास से निकल रहा एक साइकिल सवार की इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे के दौरान ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार एक महिला सवारी व साइकिल सवार को चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस सारी घटना के बाद प्राइवेट बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी में घायलों को ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *