क्या सच मे हो चुकी है खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत? भारत में था मोस्ट वांटेड

क्या सच मे हो चुकी है खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत? भारत में था मोस्ट वांटेड

 

नई दिल्ली- खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू मौत की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार पन्नू की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। हालांकि इसकी किसी तरफ से औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि ​​​​​​पन्नू पिछले काफी समय से भारत विरोधी बातें करता रहता था। वह आए दिन कोई न कोई वीडियो जारी कर खालिस्तान समर्थकों को उकसाता था। पन्नू पिछले काफी समय से अंडरग्राउंड था। पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या, फिर लंदन में अवतार सिंह खांडा की मौत और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल के बाद पन्नू को डर था कि उसकी भी हत्या हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *