Category: NATIONAL

  • ED द्वारा अपने ही पूर्व डिप्टी डॉयरेक्टर को किया गया गिरफ्तार, 500 करोड़ की हेराफेरी से जुड़ा है मामला

    ED द्वारा अपने ही पूर्व डिप्टी डॉयरेक्टर को किया गया गिरफ्तार, 500 करोड़ की हेराफेरी से जुड़ा है मामला

     

     

    लखनऊ : प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बुधवार को अपने ही पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत के लखनऊ स्थित घर पर छापा मारा है। उनके अपार्टमेंट से टीम ने कई दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लिया है। ईडी की टीम सावंत गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोर्ट में पेश करना है। सावंत जब मुंबई में ईडी थे, तब उन पर एक हीरा कंपनी से 500 करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगा था।

    आईआरएस अधिकारी सचिन सावंत वर्तमान में लखनऊ में ही तैनात हैं। वह सीमा शुल्क और जीएसटी के लिए काम कर रहे हैं। सावंत काफी समय से ED के रडार पर थे। भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों को लेकर ईडी टीम मुंबई से लखनऊ पहुंची। ईडी टीम ने शालीमार वन वर्ल्ड स्थित सावंत के आवास पर छापेमारी की।

    देर तक चले अभियान में ईडी टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसके साथ ही बैंक से जुड़ी डिटेल भी जुटाई। ईडी ने सावंत के घर से बरामद सभी चीजों को अपने कब्जे में लेकर साथ ले गई है। टीम ने सचिन सावंत को भी गिरफ्तार कर लिया है और मुंबई के लिए रवाना हो गई है। ईडी की टीम ने उनके मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है।

  • कनाडा में अब वर्क प‍रमिट वालों को भी होगी पढ़ाई करने की अनु‍मति,अस्‍थाई तौर पर नियमों में तीन साल के लिए किए गए ये बदलाव

    कनाडा में अब वर्क प‍रमिट वालों को भी होगी पढ़ाई करने की अनु‍मति,अस्‍थाई तौर पर नियमों में तीन साल के लिए किए गए ये बदलाव

    चंडीगढ़ : कनाडा में वर्क परमिट होल्‍डर अब साथ ही साथ अध्‍ययन भी कर सकेंगे। अस्‍थाई तौर पर नियमों में तीन साल के लिए ये बदलाव किए गए हैं। वर्क परमिट की अवधि तक कॉलेजों में पढ़ने वालों को अलग से स्‍टडी प‍रमिट की जरूरत नहीं होगी। कनाडाई सरकार ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नीति पेश की जो भारतीयों सहित सभी आप्रवासियों के लिए फायदेमंद होगी, ताकि उनके करियर, नौकरी और स्थायी निवास की संभावनाओं को बढ़ावा मिल सके।

    कनाडा आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता (आईआरसीसी) ने कहा,हर साल, हजारों अस्थायी विदेशी कर्मचारी कनाडा में अपना कौशल लाते हैं, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को चलाने और महत्वपूर्ण श्रम बाजार अंतराल को भरने में मदद मिलती है। जबकि वे कनाडा की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, विदेशी श्रमिकों को कभी-कभी उन अध्ययन कार्यक्रमों में बाधाओं का सामना करना पड़ता है जिनमें वे अपने सपनों को आगे बढ़ाने और नए अवसर पैदा करने के लिए नामांकन कर सकते हैं। आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री सीन फ्रेज़र ने एक नए अस्थायी उपाय की घोषणा की जिसमें अध्ययन कार्यक्रमों की अवधि पर कोई सीमा नहीं होगी। साथ ही अस्थायी विदेशी कर्मचारी अध्ययन परमिट के बिना नामांकन कर सकते हैं।

    तत्‍काल प्रभाव से, विदेशी श्रमिकों को अतिरिक्त प्रशिक्षण और शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जो उनके करियर में मदद कर सकता है। इस परिवर्तन से पहले, विदेशी कर्मचारी काम करते हुए अध्ययन कर सकते थे, लेकिन केवल छह महीने या उससे कम के कार्यक्रमों में। लंबे कार्यक्रमों के लिए, उन्हें एक अलग अध्ययन परमिट के लिए आवेदन करना पड़ता था। यह उन लोगों के लिए एक बाधा रही है जो आगे पढ़ाई करना चाहते थे और अधिक प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते थे।

    इस नए तीन-वर्षीय अस्थायी उपाय के साथ, विदेशी कर्मचारी उनका वर्क परमिट वैध रहने तक पूर्णकालिक या अंशकालिक अध्ययन कर सकते हैं। कार्यक्रम की अवधि पर कोई प्रतिबंध नहीं है। अस्थायी उपाय उन लोगों पर लागू होता है जिनके पास वैध वर्क परमिट है या जिन्होंने 7 जून को या उससे पहले अपने वर्क परमिट को नवीनीकृत करने के लिए आवेदन जमा किया है, और काम करने के लिए अधिकृत हैं। यदि कोई विदेशी कर्मचारी अपने वर्क परमिट की अवधि से अधिक समय तक अध्ययन करना चाहता है, तो उस स्थिति में उसे अध्ययन परमिट के लिए आवेदन करना होगा।

    कनाडा की लगभग संपूर्ण श्रम शक्ति वृद्धि का कारण आप्रवासन है। कनाडा की जनसंख्या वृद्धि का लगभग 75 प्रतिशत आप्रवासन से आता है, ज्यादातर आर्थिक श्रेणी में। वर्ष 2036 तक कनाडा की आबादी का 30 प्रतिशत अप्रवासी होंगे, जबकि 2011 में यह 20.7 प्रतिशत था। हालांकि, यह अस्थायी सार्वजनिक नीति अधिक विदेशी नागरिकों को इस संभावना को बढ़ाने में मदद कर सकती है कि उन्हें एक्सप्रेस एंट्री के माध्यम से स्थायी निवास के लिए आवेदन करने का निमंत्रण प्राप्त होगा। उदाहरण के लिए, उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करके या अंशकालिक अध्ययन के दौरान योग्यता कार्य अनुभव प्राप्त करके उम्मीदवार अपने सीआरएस स्कोर को बढ़ाने में सक्षम हो सकते हैं।

  • निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने  किया ऐलान 10 राज्यसभा सीटों पर  24 जुलाई को होंगे मतदान, इन सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म

    निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने  किया ऐलान 10 राज्यसभा सीटों पर  24 जुलाई को होंगे मतदान, इन सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म

     

     
     

    नई दिल्ली- निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने राज्यसभा की दस सीटों के लिए मतदान का एलान किया है। इनके लिए मतदान 24 जुलाई को होगा। इसमें गोवा की एक, पश्चिम बंगाल की छह और गुजरात की तीन सीटें शामिल हैं।

    पश्चिम बंगाल में डोला सेन, डेरेक ओ’ब्रायन, प्रदीप भट्टाचार्य, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रे और शांता छेत्री का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा, गुजरात में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिनेश जेमलभाई अनावडिया और लोखंडवाला जुगल सिंह माथुरजी का कार्यकाल भी इसी तारीख को खत्म हो रहा है। गोवा में विनय तेंदुलकर का कार्यकाल 28 जुलाई को खत्म होने जा रहा है।

    चुनाव के लिए अधिसूचना छह जुलाई को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तारीख 13 जुलाई होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारिख 17 जुलाई होगी। मतदान और मतगणना 24 को होगी।

  • अगर आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं ये WhatsApp तो हो जाएं सावधान! पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

    अगर आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं ये WhatsApp तो हो जाएं सावधान! पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

     

     
     0 

    नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): मुंबई पुलिस ने उन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिन्होंने व्हाट्सएप पिंक नामक ऐप डाउनलोड किया है। मुंबई पुलिस ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, “व्हाट्सएप पिंक – एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए एक रेड अलर्ट”, साथ ही एक तस्वीर के साथ इस ऐप को डाउनलोड करने के नतीजों और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया है।

    तस्वीर में लिखा है, “‘अतिरिक्त फीचर्स के साथ नए पिंक लुक वाले व्हाट्सएप के बारे में हाल ही में व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं के बीच चल रही खबर एक अफवाह है जो दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर के माध्यम से आपके मोबाइल को हैक कर सकती है।”

    “यह कोई असामान्य उदाहरण नहीं है, जब जालसाज भोले-भाले उपयोगकर्ताओं को साइबर धोखाधड़ी करने के लिए अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह की नई तरकीबें और तरीके अपनाते हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए जागरूक, सतर्क और चौकस रहने की जरूरत है। डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहें।” व्हाट्सएप को गुलाबी रंग में डाउनलोड करने से मोबाइल फोन के सारे डाटा यह ऐप चुरा लेता है। इसमें फोन में सेव नंबरों और तस्वीरों का दुरुपयोग, वित्तीय नुकसान, आपकी साख का दुरुपयोग, स्पैम संदेश और बहुत कुछ हो सकता है। मुंबई पुलिस ने लोगों को तत्‍काल ह्वाट्सऐप पिंक को अनइंस्‍टाल करने की सलाह दी है।

  • बड़ा हादसा; बारात से लौट रही कार खाई में गिरने से 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

     बड़ा हादसा; बारात से लौट रही कार खाई में गिरने से 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

     0 

    रामपुर : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक कार हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य सवार घायल है। घायल युवती को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को मौके से निकाला है। रामपुर के शलून कैंची के पास ऑल्टो कार HP06B-3901 सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों में तीन लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।

    सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अविनाश मांटा उम्र 24 वर्ष पुत्र देविंद्र मांटा निवासी गांव चकली डाकघर दियोठी रामपुर शिमला, सुमन उम्र 22 वर्ष पुत्र भाग चंद गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला, हिमानी उम्र 22 वर्ष पुत्री दलीप सिंह गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला और संदीप उम्र 40 वर्ष पुत्र चेत राम गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। हादसे में शिवानी उम्र 22 वर्ष पुत्री दलीप कुमार गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला घायल है।

  • दरिंदगी की सारी हदें पारः दुष्कर्म के बाद नाबालिगा के प्राइवेट पार्ट में भर दिया कांच, फंदा लगाकर पेड़ से लटकाया

    दरिंदगी की सारी हदें पारः दुष्कर्म के बाद नाबालिगा के प्राइवेट पार्ट में भर दिया कांच, फंदा लगाकर पेड़ से लटकाया

     

     
     

    पाकुड़िया (पाकुड़) : झारखंड के पाकुड़िया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया हैं। यहां एक नाबालिग प्रेमी ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए पहले अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी का दिल नहीं भरा तो नाबालिगा के प्राइवेट पार्ट में कांच भर दिया। इसके बाद डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर साक्ष्य को छुपाने और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गमछी के सहारे पेड़ पर लटका दिया। इसमें उसके नाबालिग दोस्त ने भी साथ दिया। पुलिस ने मंगलवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों को सुधारगृह भेज दिया है।

    दरअसल, 20 जून को धावाडंगाल डैम के पास पेड़ से नाबालिग लड़की का शव बरामद किया था। नाबालिग लड़की के कपड़े में लगे खून के धब्बे से स्पष्ट हो गया था कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में नाबालिग प्रेमी ने बताया कि लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से उसका मोबाइल हमेशा बिजी रहा करता था। बाद में पता चला कि लड़की का किसी और से अफेयर है। तभी प्रेमी ने ठान प्रेमिका की हत्या करने का प्लान बनाया। योजना के तहत प्रेमी ने अपने दोस्त के मोबाइल से फोन कर लड़की को धावाडंगाल डैम के पास बुलाया। लड़की के पहुंचने के बाद प्रेमी का दोस्त दूर जाकर खड़ा हो गया।

    अंधेरा होने के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों के बीच दूसरे लड़के से बात करने को लेकर बहस शुरू हो गई। प्रेमी ने डंडा से लड़की के पीठ प्रहार कर दिया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद प्रेमी ने लड़की के गुप्तांग में कांच का टुकड़ा भर दिया। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ लड़की को गमछी के सहारे पेड़ में लटका दिया।

    इस प्रकरण में हत्या आरोपित प्रेमी व लड़का का दोस्त नाबालिग हैं। जिस कारण पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके बाद बाल सुधार गृह दुमका भेज दिया गया।

  • पश्चिम बंगाल की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, कमर और पैर में आई चोट

    पश्चिम बंगाल की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, कमर और पैर में आई चोट

     

     
     

    सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को मंगलवार को खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं, तभी उनका हेलीकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के ऊपर उड़ान भरते समय खराब मौसम वाले क्षेत्र में पहुंच गया।

    एक अधिकारी ने कहा, “यहां बहुत तेज बारिश हो रही है। ऐसे में पायलट ने आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने का फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल हो गईं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर से उतरते समय मुख्यमंत्री के पैर और कमर में चोट लगी है। सेवक एयरबेस पर उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

    अधिकारी ने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद फैसला किया गया कि बनर्जी सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक जाएंगी और वहां से कोलकाता की उड़ान भरेंगी। मुख्यमंत्री बनर्जी पंचायत चुनाव के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान आठ जुलाई को होगा।

  • चक्का जाम; पंजाब रोडवेज की 3000 बसों के पहिए थमे- चिलचिलाती धूप में यात्री हुए परेशान

     चक्का जाम; पंजाब रोडवेज की 3000 बसों के पहिए थमे- चिलचिलाती धूप में यात्री हुए परेशान

     

     

     
     

    चंडीगढ़ : सरकारी स्वामित्व वाली पंजाब रोडवेज और पनबस के संविदा कर्मचारी मंगलवार को नौकरियों को नियमित करने और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए, जिससे 3,000 से अधिक बसें सड़कों से नदारद रहीं, इससे कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करन पड़ा।

    दोनों रोडवेज के सभी 27 डिपो में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों, खासकर महिलाओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। राज्य की बसों में महिलाओं की यात्रा निःशुल्क है। विरोध प्रदर्शन में पटियाला, लुधियाना, जालंधर, मोगा, अमृतसर और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर यात्री प्रभावित हुए।

    कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए निजी बसों या टैक्सियों का विकल्प चुनना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराज्यीय मार्गों और राज्य के भीतर बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

  • प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, लाल किले से कर रहे थे पीछा

    प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, लाल किले से कर रहे थे पीछा

     

     
     

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने प्रगति मैदान टनल के अंदर 24 जून को दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की है, लेकिन तत्काल कोई अन्य विवरण जारी नहीं किया है। 24 जून को, एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से दो बाइक पर सवार चार लोगों ने टनल के अंदर बंदूक की नोक पर लगभग 2 लाख रुपये लूट लिए थे।

    पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान पटेल साजन कुमार के रूप में हुई, जो चांदनी चौक में ओमिया एंटरप्राइजेज में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करता था, उसने तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में आकर इस घटना के संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त जिगर पटेल के साथ कैश से भरा बैग देने के लिए गुरुग्राम जा रहा था।

    पुलिस ने कहा, उन्होंने लाल किले से एक ओला कैब किराए पर ली और रिंग रोड पर गुरुग्राम जाते समय, जब वे टनल में दाखिल हुए, तो दो मोटरसाइकिलों पर चार लोगों ने उनकी कैब को रोका और बंदूक की नोक पर उनका बैग लूट लिया। अधिकारी ने कहा कि उनकी शिकायत के आधार पर, उन्होंने आईपीसी की धारा 397 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की।

  • सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर, पुलिस का जवान भी घायल,जानें किस जगह हुई ये मुठभेड़…

     

     
     

    श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हुवरा गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड में एक स्‍थानीय आतंकी मारा गया। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं पाई। उसके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना के जवानों ने जब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्‍त अभियान शुरू किया तो गोलीबारी शुरू हो गई।

    इलाके की घेेरेबंदी के बाद सुुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। गौरतलब है कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच अनेक बार मुठभेड हो चुकी है।