उच्च शिक्षण संस्थानों में अब से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए NET/SET अनिवार्य, UGC ने जारी किया नोटिस

उच्च शिक्षण संस्थानों में अब से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए NET/SET अनिवार्य, UGC ने जारी किया नोटिस

 

नई दिल्ली  : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। इसके तहत अब शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सीधी भर्ती के लिए NET/SET/SLET अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, इस नियम के कुछ अपवाद भी हैं। यूजीसी ने NET/SET परीक्षा के बिना असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता प्राप्त करने के वैकल्पिक तरीके भी प्रदान किए हैं।

जिन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री है, वे NET/SET परीक्षा उत्तीर्ण किए बिना असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य हैं। इसके अलावा यूजीसी की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान भी NET/SET परीक्षा के बिना असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य हैं। यूजीसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए जो मानदंड रखे हैं, उसके तहत उम्मीदवारों के पास कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा मास्टर डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। हालांकि, SC/ST/OBC/PWD श्रेणियों के उम्मीदवारों को पांच प्रतिशत की छूट दी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट या स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री है, उन्हें NET या SET में उपस्थित होने से छूट दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *