उत्तर भारत की कांपी धरती, 5.4 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर में

उत्तर भारत की कांपी धरती, 5.4 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर में

 

 

अभी तक न ही भारत और न ही पाकिस्तान के किसी इलाके से भूकंप के चलते किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.

Earthquake: उत्तर भारत में कांपी धरती, 5.4 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर में

भूकंप. (सांकेतिक)
 

भारत और पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में भी भूकंप के ये झटके महसूस किए गए . ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए हैं. हालांकि अभी तक न ही भारत और न ही पाकिस्तान के किसी इलाके से भूकंप के चलते किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई गई है. भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के डोडा में बताया जा रहा है. भूकंप का केंद्र डोडा में जमीन की सतह से 6 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है. भूकंप का केंद्र कारगिल से 158 किलोमीटर, हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली से 163 किलोमीटर दूर है. पाकिस्तान से मिल रही जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है.

दिल्ली एनसीआर के इलाके में एक बार फिर भूकंप आया है. पंजाब तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कुछ इलाकों में कंपन महसूस की गई. भूकंप के झटकों का अहसास 20 सेकंड तक रहा. इससे पहले मई के महीने में भी भूकंप के झटके लगे थे, तब भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *