उड़ीसा रेल दुर्घटना में माता-पिता खो चुके बच्चों की पढ़ाई का ज़िम्मा उठाएंगे गौतम अडानी

उड़ीसा रेल दुर्घटना में माता-पिता खो चुके बच्चों की पढ़ाई का ज़िम्मा उठाएंगे गौतम अडानी

 

 
 

नई दिल्ली- गौतम अडानी ने कोरोमंडल ट्रेन हादसे पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हादसे में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है, उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी अब अडानी ग्रुप उठाएगा। बता दें, ओडिशा हादसे में करीब 288 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसमें बच्चे, बूढ़े समेत कई लोग शामिल हैं। ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

गौतम अडानी ने किया ऐलान
अरबपति बिजनेसमैन गौतम अडानी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से उनका मन काफी दुखी है। लोगों का दुख कुछ हद तक कम करने के लिए अडानी ग्रुप ने फैसला किया है कि वो हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की स्कूली पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ितों और उनके परिजनों को हिम्मत और बच्चों का फ्यूचर अच्छा बने ये हम सबकी जिम्मेदारी है।

10 लाख के मुआवजे का हुआ ऐलान
कोरोमंडल ट्रेन एक्सीडेंट में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उधर, रेल मंत्रालय ने भी मृतकों के परिजनों के 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इसके अलावा तमिलनाडु के CM MK स्टालिन और वेस्ट बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी अपने राज्यों के पीड़ितों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *