सीएम मान ने विरोधी पार्टियों को कहा एक थाली के चट्टे बट्टे, मजीठिया और सिद्धू को लगी मिर्ची 

 

सीएम मान ने विरोधी पार्टियों को कहा एक थाली के चट्टे बट्टे, मजीठिया और सिद्धू को लगी मिर्ची

 

 
 

जालंधर  : अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की जफ्फी पर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट करके बिना नाम लिए इन पर निशाना साधा वहीं सिद्धू और मजीठिया ने भी ट्वीट वार शुरू कर दी।

सीएम मान ने किया ट्वीट
मान ने ट्वीट में लिखा कि जब जनरल डायर को रोटियां खिलाने वाले, धार्मिक स्थानों पर टैंक चढ़ाने वाले, गुरु साहिबों की बेअदबियां करवाने वाले, देश को धर्म के नाम पर लड़ाने वाले, किसान विरोधी कानून बनाने वाले, तस्करों को गाड़ी में बठाने वाले, बात बात पर ताली मारने वाले हो जाएं सारे इकट्ठे तो इसे कहते हैं- एक थाली के चट्टे बट्टे।

मजीठिया ने ट्वीट के जरिए दिया जवाब
इसके जवाब में बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट किया कि जब। दरबार साहिब हमले के लिए जिम्मेदार परिवार को गले लगाया। जिन्हें गुरु घरों पर धारा 144 मिलती है। विमान से उतारना है मातृत्व की शपथ लेने वाले। अपने बच्चों को गोद नहीं ले रहे हैं। सिख नौजवान और एनएसए पाने वाले और सुरक्षा हटाकर सिद्धू मुसेवाले की हत्या करने वाले। लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार। गोल्डी बराड़ और बीएमडब्ल्यू झूठे। शहीद भगत सिंह की जगह उनकी तस्वीरें लगाने वाले, एसवाईएल के जरिए हरियाणा को पानी की गारंटी देने वाले, दिल्ली से दूर रहकर पंजाब को नियंत्रित करने वाले। पंजाब पर 45000 करोड़ का कर्ज। जो जेलों में अध्यक्ष के रूप में बैठे हैं। कटारुचुक के विचार उत्तेजक। बच्चों के झूठे उपहार खाने वाले। जो शराब के नशे में तृप्ति का ट्वीट कर रविवार मनाते हैं।

नवजोत सिद्धू ने भी ट्वीट के ज़रिए घेरी मान सरकार
लोकतंत्र को विजिलैंस तंत्र बनाने वाले, दिल्ली के इशारे पर पंजाब को प्यादा बन रिमोट कंट्रोल से चलाने वाले, पंजाब के माफीयों को कमीश्नन लेकर सुरक्षा कवच पहनाने वाले। मीडिया को इश्तेहारों के लालच पर नचाने वाले। पंजाब पर कर्जे कर्जा चढ़ाने वाले। केंद्र सरकार के साथ सौदे कर पंजाब को गिरवी रखवाने वाले। पंजाब के अमन-अमान को राजनीतिक मनसुबों में उल्झाने वाले। झूठ बेचकर फोके ऐलानों के पुलिंदे बनाने वाले। पूजने वाली मां की झूठी कस्में खाने वाले। केसरी शहीदों वाली पग सिरपर बांधकर शादी का सेहरा सजाने वाले अपने चेहरे पर लगी धूड़ को शीशे की धूल समझ के मिटाने वाले। नैतिक लैकचरिंग करदे ने…. फेर पंजाब दे लोग ने मित्रा……

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *