बच्चों को गेम खेलने के बहाने छात्राओं को बुलाकर हेडमास्टर करता था गंदा काम

बच्चों को गेम खेलने के बहाने छात्राओं को बुलाकर हेडमास्टर करता था गंदा काम

 

 
 

जयपुर : राजस्थान पुलिस ने सरकारी स्कूल के एक प्रधानाध्यापक को छह नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की पहचान रमेशचंद्र कटारा के रूप में हुई है, जो लड़कियों को छुट्टियों के दौरान गेम खेलने के बहाने बुलाता था और उनसे छेड़छाड़ करता था।

डूंगरपुर के एसपी कुंदन कावरिया ने कहा कि कटारा के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। छात्राओं ने आपबीती अपने माता-पिता से साझा की। आरोपी को शिक्षा विभाग ने निलंबित भी कर दिया है। पूछताछ के दाैरान कटारा ने बताया कि उसे पाेर्न फिल्में देखने की लत है। उसने 6 बच्चियाें से दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। 4 बच्चियाें काे घर ले गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *