Category: NATIONAL

  • मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने अमेरिका में साधा निशाना, बोले-मैं भारत का पहला व्यक्ति जिसे मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा मिली

     मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने अमेरिका में साधा निशाना, बोले-मैं भारत का पहला व्यक्ति जिसे मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा मिली

     

     

    वाशिंगटन डीसी/नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आज़ाद भारत के इतिहास में मानहानि के मामले में उन्हें ही अब तक सबसे बड़ी सजा मिली है। अमेरिका के छह दिन के दौरे पर गए गांधी ने वाशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने संबंधी सवाल पर कहा, मैं 1947 के बाद के इतिहास में भारत का पहला व्यक्ति हूं, जिसे मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा मिली है। उन्होंने कहा, आज़ाद भारत के इतिहास में अब तक किसी को भी इस तरह के मामले में इतनी अधिक सजा नहीं दी गई है, और वह भी पहले अपराध पर। मेरा मानना है कि मैंने संसद में अडानी को लेकर जो भाषण दिया, उसके बाद मेरी अयोग्यता का मामला सामने आया है। इससे पता चलता है कि भारत में क्या चल रहा है।

    गांधी ने आगे कहा, मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मेरे साथ ऐसा कुछ होगा, लेकिन मुझे लगता है कि इससे मुझे एक बड़ा अवसर मिला है। मेरे पास जो अवसर होता, शायद उससे बहुत बड़ा अवसर। राजनीति इसी तरह काम करती है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में पूरा विपक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष कर रहा है और इसीलिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा करने करने का निर्णय लिया। प्रेस की आजादी और संस्थाओं की स्वायत्तता संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा “भारत में संस्थाओं और प्रेस पर निश्चित कब्जा है। मैं कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पूरे भारत में घूमा और लाखों भारतीयों से सीधे बात की। वे मुझे खुश नहीं लग रहे थे। भारत में बढ़ती बेरोजगारी और मुद्रास्फीति दो महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दे हैं, जिनको लेकर लोगों में आक्रोश है। गांधी से जब चीनी अतिक्रमण को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह सच्चाई है कि चीन ने हमारे बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। उसने हमारी 1500 वर्ग किमी जमीन कब्जाई हुई है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यह एकदम अस्वीकार्य है, भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मत इसको लेकर भिन्न हो।

  • ठग गिरोह का हुआ पर्दाफाश; खुद की 2660 फर्जी कंपनियां और सरकार को लगा दिया 15 हजार करोड़ का चूना, माल्या और नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा

    ठग गिरोह का हुआ पर्दाफाश; खुद की 2660 फर्जी कंपनियां और सरकार को लगा दिया 15 हजार करोड़ का चूना, माल्या और नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा

     

     

    नोयडा : दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जिसने भारत के भगोडे कारोबारियों विजय माल्या और नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां.. नोएडा पुलिस ने जीएसटी नंबर सहित 2660 फर्जी कंपनियां बनाने वाले एक गिरोह के महिला समेत 8 लोगों को पकड़ा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि ये लोग सरकार को प्रति माह करीब 15000 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे थे।

    इस गिरोह ने फर्जी कंपनियां बनाकर देशभर में सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया। नोएडा पुलिस ने मामले में सरगना समेत 8 को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, विजय माल्या पर 9 हजार करोड़, जबकि नीरव मोदी पर 14 हजार करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोप है।

    नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरोपी दिल्ली-गाजियाबाद के तीन स्थानों पर ऑफिस खोलकर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेजों से तैयार 2600 से अधिक कंपनियों की सूची भी मिली है। पुलिस ने सरगना दीपक मुरजानी, विनीता, अश्वनी, यासीन, आकाश सैनी, राजीव, अतुल और विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

    जांच में आठ हजार लोगों के पैन की डिटेल के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस गिरोह ने पांच साल में सरकार को करीब 15 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान पहुंचाया है। गिरोह फर्जी कंपनी और फर्जी जीएसटी नंबर के आधार पर जीएसटी रिफंड ले लेता था। मार्च में मिली शिकायत के बाद पुलिस की तीन टीमों ने जांच कर गिरोह का खुलासा किया है।

    सेक्टर-20 पुलिस की ओर से पकड़ा गया ठग गिरोह 2660 फर्जी कंपनियों के जरिये देशभर में फर्जीवाड़ा कर रहा था। गिरोह में शामिल आठ आरोपियों से आठ लाख लोगों के पैन कार्ड के ब्योरे समेत फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गाजियाबाद और चंडीगढ़ में छापेमारी की।

    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि गिरोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है, जो देश के अलग-अलग हिस्से में बैठकर आरोपियों के साथ ठगी कर रहे थे। जांच में आरोपियों से 12 लाख 66 हजार रुपये नगद, 32 मोबाइल, चार लैपटॉप, 118 फर्जी आधार कार्ड, तीन कार, फर्जी जीएसटी नंबर के साथ ही अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी सबसे पहले फर्जी कंपनी और जीएसटी नंबर हासिल करने के लिए निजी वेबसाइट और अन्य आउसोर्सिंग कंपनियों के जरिए लोगों के पैन कार्ड का डाटा हासिल करते थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को कुछ रुपये का लालच देकर उनके आधार कार्ड में अपने नंबर को रजिस्टर्ड करा देते थे। इस प्रकार से एक ही व्यक्ति से मिलते-जुलते नामों के सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड में संशोधन कर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस काम को गिरोह का सरगना दीपक मुरजानी और उसकी पत्नी विनीता और उनके साथी करते थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों से फर्जी कंपानियां और उनकी जीएसटी नंबर हासिल करते लेते थे, जिसको आरोपी उसके साथ शामिल किए गए चार्टर्ड अकाउंटेंट को बेच देते थे।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरोह के सरगना दीपक मुरजानी द्वारा तैयार की गई फर्जी कंपनी और जीएसटी नंबर को गिरोह में शामिल 12 सीए हासिल कर लेते थे। इसके बाद वे पूरे देश में फैले उनके क्लाइंट को कम दरों में जीएसटी इनपुट क्रेडिट रिफंड और ब्लैक मनी को व्हाइट कराने के लुभावने ऑफर देते थे। वे सरकार से लाखों रुपये का इनपुट क्रेडिट का रिफंड भी अलग-अलग तरीके से ले लिया करते थे। गिरोह के सीए इन कंपनियों का जीएसटी बिल भी बेच देते थे।

    लक्ष्मी सिंह, (पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्ध नगर) ने कहा, ”फर्जी कंपनी बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मामले की जांच के लिए जीएसटी विभाग के साथ ही अन्य एजेसियों को भी सूचित किया है।”

  •  रक्षा मंत्री ने कही कड़वी लेकिन सच्ची बातें; जब-जब सेनाएं कमजोर हुई हैं, तब तब आक्रांताओं ने भारत को नुकसान पहुंचाया 

     रक्षा मंत्री ने कही कड़वी लेकिन सच्ची बातें; जब-जब सेनाएं कमजोर हुई हैं, तब तब आक्रांताओं ने भारत को नुकसान पहुंचाया

     

     
     

    नई दिल्ली : भारत का इतिहास इस बात का उदाहरण है कि जब-जब भारत में सेनाएं कमजोर हुई हैं, तब तब आक्रांताओं ने भारत को नुकसान पहुंचाया है। सेना किसी भी राष्ट्र की सिर्फ सीमाओं की सुरक्षा नहीं करती, बल्कि वह उस देश की सांस्कृतिक, आर्थिक और एक प्रकार से उस देश की पूरी सभ्यता की सुरक्षा करती है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इकनोमिक कॉन्क्लेव के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इसलिए एक सरकार के रूप में हमने यह सुनिश्चित किया है, कि हमारी सेनाएं सशक्त हों, उनके पास अत्याधुनिक हथियार हों और उनमें यूथफुलनेस बनी रहे। हमने हर वो कदम उठाया है जिससे भारत की सैन्य ताकत बढ़े और हम वापस भारत को एक सुपर पावर बना पाएं। रक्षा मंत्री ने स्पाइडर मैन फिल्म के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रेट पावर कम्स विद ग्रेट रिस्पांसिबिलिटी। उन्होंने कहा कि जब हम एक सुपर पावर के रूप में दुनिया के सामने आएंगे, तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लोकतंत्र, धार्मिक स्वतन्त्रता, मानव की गरिमा और वैश्विक शांति जैसे जो वैश्विक मूल्य हैं, वो पूरी दुनिया में कायम हो सके। हां, हमें यह भी ध्यान में रखना होगा, कि हम अपने विचार किसी पर न थोपें।

    रक्षा मंत्री ने बताया कि हम पहली ऐसी सरकार हैं, जिसने हथियारों के आयात के लिए खुद पर ही प्रतिबंध लगाया है। हमने सेनाओं की ओर से 411 आइटम की, एवं डिफेंस पीएसयू की 4,666 आइटम की सकारात्मक स्वदेशी लिस्ट जारी की है। इसमें शामिल लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट, हथियार, गोले बारूद, मिसाइल और अन्य रक्षा साजो सामान शामिल हैं, जिनका निर्माण अब केवल और केवल हमारे ही देश में होगा।

    आज हमारा स्वदेशी रक्षा उत्पाद का आंकड़ा भी 1 लाख करोड़ रूपए पार कर चुका है। रक्षा मंत्री ने कहा, अगर मैं निर्यात की बात करू, तो आज से 7-8 साल पहले रक्षा उपकरणों का निर्यात जहां एक हजार करोड़ रुपए भी नहीं हुआ करता था, वह आज लगभग 16 हजार करोड़ रुपए हो गया है। हमने मेक इन इंडिया और डिफेंस कॉरिडोर जैसी नई शुरूआत के माध्यम यह सुनिश्चित किया, कि हम भारतीय सेनाओं के इस्तेमाल के लिए अत्याधुनिक हथियार भारत में ही निर्मित करें, और यदि संभव हो तो हम उसे निर्यात भी करें। सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित हमारे जिन गांवों को आज तक नजरअंदाज किया गया, हमने उन्हें भी सडक़ों के माध्यम से देश के बाकी क्षेत्रों से जोड़ा है। अगर आप एयरपोर्टस की संख्या पर गौर करें तो 2014 की तुलना में आज हमारे पास दोगुने से अधिक एयरपोर्टस हैं। हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज से यात्रा कर सके, इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, हमारे देश में कई सारे राजनीतिक दल हैं। जाहिर सी बात है, राजनीतिक दल लोकतंत्र की धुरी होते हैं। बिना राजनीतिक दलों के लोकतंत्र बेहतर तरीके से चल ही नहीं सकता। लेकिन हमारे देश के कई राजनीतिक दलों में हमें यह देखने को मिलता है कि वह किसी विचारधारा पर प्रेरित राजनीति नहीं करते हैं बल्कि उनकी राजनीति किसी व्यक्ति व किसी परिवार व किसी जाति के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। यदि मैं भारत के राजनीतिक भविष्य की बात करूं, तो मेरी यह इच्छा है कि जैसे-जैसे हम भविष्य में आगे बढ़ते जाएं, वैसे-वैसे ही हमारा लोकतंत्र सु²ढ़ होता जाए। राजनीति का अपराधीकरण खत्म होता जाए, और हमारा देश भरोसे की राजनीति के मार्ग पर आगे बढ़े। राजनीति को जनता की सेवा का एक माध्यम समझा जाए। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि बीटीएस के बारे में जानने वाला हमारा युवा, तानसेन को भी उतना ही जाने। नेपोलियन के बारे में पढऩे वाला हमारा युवा समुद्रगुप्त की विजय यात्रा के बारे में भी जाने। शेक्सपियर के हैमलेट को पढऩे वाला हमारा युवा, भरतमुनि के नाट्यशास्त्र और कालिदास के अभिज्ञान शाकुंतलम को भी उतना ही जाने। आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से योग और आयुर्वेद को हमने एक वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया है

  •  Z+ सिक्योरिटी को CM भगवंत मान किया मना, केंद्र का ऑफर ठुकराया- पंजाब पुलिस पर जताया भरोसा

     Z+ सिक्योरिटी को CM भगवंत मान किया मना,
    केंद्र का ऑफर ठुकराया- पंजाब पुलिस पर जताया भरोसा

     

     
     

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र द्वारा स्वीकृत की गई जेड प्लस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने गुरुवार को केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्हें पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उनके लिए पंजाब पुलिस और सीएम सुरक्षा की स्पेशल टीम ही काफी है।

    बता दें कि केंद्र सरकार ने करीब एक सप्ताह पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान को मंजूरी दी थी और पूरा सुरक्षा कवच प्रदान करने को कहा था। केंद्र ने सीआरपीएफ को निर्देश दिए थे कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री मान को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय आधार पर ‘जेड प्लस’ सुरक्षा कवर प्रदान करे।

    पंजाब पुलिस सुरक्षा के अलावा जेड सुरक्षा कवर मुख्यमंत्री के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को सुरक्षित रखने के लिए स्वीकृत किया गया था। सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री को खतरे की धारणा पर रिपोर्ट तैयार करने के दौरान केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मान के लिए इस तरह के सुरक्षा कवर की सिफारिश की थी। सीआरपीएफ द्वारा इसके लिए 55 सशस्त्र जवानों की एक टीम सीएम मान के घर भेजी जानी थी।

    गौरतलब है कि मार्च में भगवंत मान की बेटी को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक तत्वों से धमकी भरे फोन आए थे। पटियाला के एक वकील ने दावा किया था कि अमेरिका में रहने वाली मान की बेटी सीरत कौर मान को खालिस्तानी समर्थक तत्वों ने कथित तौर पर फोन किया था और अपशब्द कहे थे। यह घटनाक्रम पंजाब में स्वयंभू सिख उपदेशक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई दौरान सामने आया था। राज्य पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया था, जिसने बाद में मोगा में आत्मसमर्पण कर दिया था।

    सीएम मान की सुरक्षा टीम ने गुरुवार को केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्हें पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उनके लिए पंजाब और सीएम सुरक्षा की स्पेशल टीम ही काफी है। इस फैसले की वजह बताते हुए चिट्ठी में लिखा गया है कि पंजाब और दिल्ली में दो सुरक्षा चक्र होने के चलते समस्या हो सकती है। बीते 25 मई को ही केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला वीवीआईपी सुरक्षा से संबंधित खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया था। जेड प्लस सुरक्षा के तहत सीएम भगवंत मान की सुरक्षा में 55 कमांडों तैनात होने वाले थे, जिमने 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो शामिल होते। केंद्रीय गृह मंत्रालय को खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट में खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ शुरू किये गए ऑपरेशन के चलते सीएम भगवंत मान की जान को खतरा बताया गया था।

  • इंडियन एयर फोर्स का ट्रेनी विमान हुआ हादसे का शिकार, पैराशूट ने बचाई दोनों पायलटों की जान

    इंडियन एयर फोर्स का ट्रेनी विमान हुआ हादसे का शिकार, पैराशूट ने बचाई दोनों पायलटों की जान

     

     
     

    बेंगलुरू : कर्नाटक के चामराजनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यरहां भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोट्र्स के अनुसार, इस विमान में दो पायलट सवार थे, जो सुरक्षित हैं। दोनों में एक महिला पायलट है। भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है, इसलिए जानकारी जुटाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। हादसे के वक्त अगर दोनों पायलट पैराशूट से न उतरते तो दोनों की मौत हो सकती थी। विमान का धुआं दूर-दूर से दिखाई दे रहा था और हादसास्थल पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।

  • हिसार में ट्रक और क्रूजर की टक्कर में 5 लोगों की मौत

    हिसार में ट्रक और क्रूजर की टक्कर में 5 लोगों की मौत

     

     

     
     

    हिसार : हांसी में दिल्ली रोड पर ट्रक और क्रूजर गाड़ी की टक्कर होने से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

    मृतकों में तीन लोगों की पहचान संदीप, प्रवीण और प्रदीप के रूप में हुई है जोकि पास के खरकड़ा गांव के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

  • 15 जून से पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यो में मानसून की बारिश के आसार

     15 जून से पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यो में मानसून की बारिश के आसार

     

     
     

    नई दिल्ली: अंडमान निकोबार द्वीप समूह के ऊपर 19 मई से अटके दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने 29 मई को रफ्तार पकड़ी है। 15 जून से देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सामान्य गति से चलते हुए मानसून को 22 से 26 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह को पार करते हुए बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन यह उस स्थिति में 31 मई को पहुंचा है। इस तरह से यह सामान्य की तुलना में करीब एक सप्ताह देरी से चल रहा है।

    मानसून की गति को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि एक जून को केरल और तमिलनाडु में पांच जून तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र व तेलंगाना तक पहुंच जाएगा। 15 जून से गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश होने लगेगी। 20 जून से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर तक बारिश होगी। मानसून का यह दौर आठ जुलाई तक जारी रहेगा।

  • फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा, क्रू से पहले गाली गलौज फिर की मारपीट कोशिश…

     फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा, क्रू से पहले गाली गलौज फिर की मारपीट कोशिश…

     

    एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार से एक यात्री के हंगामे की खबर सामने आई है, यात्री ने क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी की और इसके बाद उन पर हमला भी कर दिया.

    Air India : फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा, क्रू को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट

    एअर इंडिया (फाइल)
    नई दिल्ली. एयर इंडिया ने रेगुलेटर से शिकायत की है कि उनकी फ्लाइट में एक पैसेंजर ने फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर से गलत व्यवहार किया है. पैसेंजर ने न सिर्फ क्रू मेंबर्स के साथ गाली-गलौज की बल्कि उसने मार-पीट की कोशिश भी की है. एयर इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि पैसेंजर को एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया था.एयर इंडिया की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 29 मई को उनकी फ्लाइट AI882 एक पैसेंजर ने क्रू पर मौजूद लोगों से गलत व्यवहार किया. पैसेंजर ने पहले क्रू मेंबर्स को किसी बात पर आक्रामक होते हुए गाली-गलौज की. इसके बाद उसने क्रू पर शारीरिक हमला भी किया.

    दिल्ली एयरपोर्ट पर उतने के बाद भी पैसेंजर की आक्रमकता शांत नहीं हुई. जिसके बाद उसे सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया है. एयर इंडिया ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी रेगुलेटर को भी दी है. हालांकि अभी तक यात्री की पहचान से संबंधित कोई जानकारी पुलिस या एयर इंडिया की ओर से नहीं दी गई है.

  • खून पसीने की मेहनत के बाद कमाए मेडल आज शाम गंगा में बहाएंगे ; पहलवानों का ऐलान- अब India Gate पर होगा आमरण अनशन

    खून पसीने की मेहनत के बाद कमाए मेडल आज शाम गंगा में बहाएंगे ; पहलवानों का ऐलान- अब India Gate पर होगा आमरण अनशन

     

     
     

    नई दिल्‍ली : यौन उत्‍पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे आज शाम हरिद्वार पहुंचेगे और अपने सारे मैडल गंगा में बहा देंगे। पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि इन मेडलों को हम गंगा में बहाने जा रहे हैं, क्योंकि वह गंगा मां हैं। जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं, उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत कर इन मेडलों को हासिल किया था।

    विनेश फोगाट ने ट्विटर पर लिखा, हमारे साथ 28 मई को जो हुआ वो आप सबने देखा। हम महिला पहलवान ऐसा महसूस कर रही हैं जैसे इस देश में हमारा कुछ बचा ही नहीं। फोगाट ने लिखा, हमें वो पल याद आ रहे हैं, जब हमने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीते थे। अब लग रहा है कि ये मेडल क्यों जीते थे। उन्होंने आगे लिखा, ये मेडल हमें नहीं चाहिए। हम इन मेडल को गंगा में बहाने जा रहे हैं।

    फोगाट ने मेडल प्रवाहित करने के बाद आमरण अनशन का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, इन मेडल के गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, इसलिए हम अब इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। फोगाट ने कहा, इंडिया गेट हमारे उन शहीदों की जगह है जिन्होंने देश के लिए अपनी देह त्याग दी। हम उनके जितने पवित्र तो नहीं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते वक्त हमारी भावना भी उन सैनिकों जैसी ही थी।

  • कर्नाटक में ट्रेनिंग के दौरान विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

    कर्नाटक में ट्रेनिंग के दौरान विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

     

     

    कर्नाटक में प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से विमान में सवार दोनों पायलटों को चोटें आई हैं.

    Emergency Landing: कर्नाटक में ट्रेनिंग के दौरान विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

    एक बार फिर ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

    बेलगावीः कर्नाटक में प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से विमान में सवार दोनों पायलटों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए वायुसेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    यह घटना कर्नाटक की है, जहां पर रेडबर्ड एविएशन से संबंधित एक टू सीटर वाले ट्रेनिंग एयरक्रॉफ्ट को बेलगावी में सांबरा हवाई अड्डे के पास इमरजेंसी लैंडिंग की. उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हालांकि इस दौरान दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं. दोनों पायलट को वायुसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी

    सूत्रों के मुताबिक, इस ट्रेनिंग विमान ने एक पायलट और एक ट्रेनी पायलट को लेकर बेलगावी के सांबरा एयरपोर्ट से आज सुबह साढ़े नौ बजे उड़ान भरी थी, हालांकि, उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली.

    विमान में तकनीकी खराबी की वजह विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और इसे बेलगावी जिले के होनिहाला गांव में एक खेत में उतारा गया. यह बेलागवी में फ्लाइट ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनर्स के लिए एक ट्रेनिंग विमान था.

    हादसे के बाद पहुंचे IAF के अफसर

    हादसे की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स के जवान, ट्रेनिंग स्कूल के अफसर और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. हालांकि हादसे में किसी तरह के जानमाल की कोई खबर नहीं है. जिस खेत में लैंडिंग कराई गई वहां पर ज्यागा लोगों की संख्या नहीं लग रही है.