Category: NATIONAL

  • माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

    बड़ा हादसा; माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

     

     
     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक भीषण हादसा हो गया। अमृतसर से कटरा जा रही बास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों का उपचार जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि 4 की मौत जीएमसी जम्मू में हुई है। मरने वालों और घायलों की अभी पहचान की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि बस संख्या UP81CT-3537 अमृतसर से वैष्णो देवी (कटरा) जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 10 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है।

    सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

  • पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

    पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

     

     
     

    नई दिल्ली : देश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने कुछ राहत प्रदान की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में अगले दो दिन तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इन राज्यों के साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

    आईएमडी के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक, उत्तरी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 मई को, पंजाब में 29 मई को और उत्तराखंड में 29 से 31 मई के दौरान कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है और तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश और ओले गिर सकते हैं। हरियाणा और दिल्ली में मंगलवार को भी कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना भी नहीं है। पांच दिन बाद तापमान में दो से चार डिग्री के बीच बढ़ोतरी हो सकती है।

    सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से पहले के 24 घंटे में दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कुछ तटवर्ती इलाकों और पूर्वोत्तर के राज्यों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 60-70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चली।

    आईएमडी ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में आंधी और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, उन इलाकों में लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी जाती है। बारिश के समय लोगों को पेड़ के नीचे भी नहीं छिपना चाहिए।

    उत्तराखंड के जोशीमठ के अटलाकुड़ी में सोमवार को ग्लेशियर खिसककर हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर आ गया, जिससे सुबह करीब दो घंटे तक यात्रा बाधित रही। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के सेवादार और एसडीआरएफ के जवानों ने बर्फ हटाई, जिसके बाद करीब 1900 तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब भेजा गया। सुबह करीब पांच बजे घांघरिया से 800 तीर्थयात्रियों का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ, लेकिन चार किलोमीटर की दूरी पर अटलाकुड़ी में ग्लेशियर आने से छह बजे यात्रा रुक गई। बर्फ हटाने में करीब दो घंटे लगे तब जाकर सुबह आठ बजे यात्रा सुचारु हो पाई।

    हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला और मंडी में बादल झमाझम बरसे। कुल्लू जिला में अंधड़ के कारण पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग को रोकना पड़ा। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। वहीं कुछ हिस्सों में दोपहर दो बजे शहर में एकाएक मौसम बदलने के साथ अंधड़ और तेज बारिश हुई। शहर के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। शिमला में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा मंडी में 25, भुंतर में नौ, सुंदरनगर में छह, कुफरी में 11 और मशोबरा में पांच मिलीमीटर बारिश हुई है।

    कुल्लू, मनाली, धर्मशाला में बूंदाबांदी हुई। जिला कांगड़ा में सोमवार शाम को हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है। हमीरपुर जिला में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 5:30 बजे के बाद गरज के साथ बारिश हुई। कई स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई है। ऊपरी इलाकों में बारिश के चलते गेहूं, व लहसुन आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 मई तक बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है। दो जून तक के लिए यलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में मानसून के सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जताया है। दक्षिण पश्चिम मानसून से जून से सितंबर तक प्रदेश में सक्रिय रहने के आसार हैं। सीजन के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मानसून के सामान्य से अधिक रहने की संभावनाएं भी जताई गई है।

  • पटना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर रेलवे पुलिस

    पटना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर रेलवे पुलिस

     

     
     

    पटना : बिहार की राजधानी पटना जंक्शन को सोमवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई जिसके बाद आनन फानन में पटना जंक्शन सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने फौरन स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की जांच के साथ-साथ प्लेटफार्म की भी जांच की। खास तौर पर यात्रियों के बैग एंड बैगेज की जांच की गई।

    जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग 11 बजे पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये धमकी RPF को फोन पर मिली जिसके बाद पटना जंक्शन ने आरपीएफ पोस्ट को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने पूरे पटना जंक्शन की जांच की।

    वहीं इस मामले में रेल DSP हेड क्वार्टर सुशांत रेल डीएसपी लॉयन ऑर्डर JRF समेत कई अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। यह धमकी भरा कॉल सहरसा से आया है। पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को सहरसा से गिरफ्तार कर लिया है।

  • सुरक्षाबलों पर हमले की बड़ी साजिश हुई नाकाम, 5 शक्तिशाली IED बरामद

    सुरक्षाबलों पर हमले की बड़ी साजिश हुई नाकाम, 5 शक्तिशाली IED बरामद

     

     
     

    रांची : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के जंगल से सोमवार को पांच शक्तिशाली आईईडी बरामद हुआ है। इनमें एक 20 किलो का, एक12 किलो का, एक 6 किलो का और दो 5-5 किलो के आईईडी बरामद हुए हैं। सभी आईईडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया।

    पुलिस ने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियानों में लगे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए भाकपा (माओवादियों) द्वारा आईईडी लगाए गए थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने जिले के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगाए गए पांच शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाकर उनकी योजना पर पानी फेर दिया।

    एक अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस को मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसी को लेकर, जिला पुलिस ने सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर के साथ मिलकर 11 जनवरी से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू की थी। बता दें, बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है।

    पुलिस ने कहा कि इस साल जनवरी से भाकपा (माओवादियों) द्वारा किए गए आईईडी विस्फोटों में 10 वर्षीय लड़के और दो बुजुर्ग महिलाओं सहित आठ ग्रामीणों की मौत हो गई और सीआरपीएफ कर्मियों सहित लगभग 20 लोग घायल हो गए थे।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हंगामा कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

     संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हंगामा कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    MBD WEB NEWS  (जालन्धर) थाना रामा मंडी के अंतर्गत पड़ते सुच्ची पिंड में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिवार वालों ने इलाके की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान कुलविंदर के रूप में हुई है। मृतक की मां सत्या व बहन जसविंदर ने आरोप लगाया कि गत दोपहर कुलविंदर का उसकी पत्नी सोनिया से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सोनिया ने रामामंडी थाने में पुलिस को शिकायत दी थी।
    इस मामले के बाद गत दोपहर पुलिस कर्मी घर आए और कमरे का दरवाजा बंद कर कुलविंदर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कुलविंदर के पेट में लात मारी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और जब उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाना रामा मंडी की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से इंसाफ की अपील करते हुए कहा कि उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर थाना इंचार्ज नवदीप सिंह ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जो भी इस मामले में आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • अगर आप भी है आम के शौकीन तो खाने से पहले आम को इतने समय तक भिगोकर रखें, सेहत को मिलेंगे भरपूर फायदे

    अगर आप भी है आम के शौकीन तो खाने से पहले आम को इतने समय तक भिगोकर रखें, सेहत को मिलेंगे भरपूर फायदे

     

     

    Mango Saoking: कुछ लोग आम खाने से पहले इन्हें भिगोकर खाते हैं. डॉक्टर भी आम खाने से पहले इन्हें भिगोकर खाने की सलाह देते हैं. आइए जानते है कि आखिर आम को खाने से पहले कितनी देर भिगोने के बाद खाया जाना चाहिए.

    Mangoes in Summer: गर्मियों के मौसम में आम का सीजन भी कहा जाता है. आम को बच्चे और बड़े भी चाव से खाते हैं. टेस्टी होने के साथ-साथ आम में कई सारे न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं. आम में विटामिन-सी, ए और के साथ-साथ फाइबर, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम आदि भरपूर मात्रा में होते हैं.

    आम न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी को सुधारता है बल्कि इसे आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन आपको बता दें कि आम खाने के भी कुछ नियम होते हैं. शायद आपने में भी नोटिस किया होगा कि कुछ लोग आम खाने से पहले इन्हें भिगोकर खाते हैं. डॉक्टर भी आम खाने से पहले इन्हें भिगोकर खाने की सलाह देते हैं. आइए जानते है कि आखिर आम को खाने से पहले कितनी देर भिगोने के बाद खाया जाना चाहिए.

    आम को भिगोना क्यों जरूरी

    आम को भिगोना इसलिए जरूरी है कि इससे हीट निकल जाती है. आम को भिगोने से उनमें मौजूद एक्स्ट्रा फाइटिक एसिड निकल जाता है. इससे पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद मिलती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तोफाइटिक एसिड शरीर को कुछ मिनरल्स जैसे आयरन, जिंक, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स को अवशोषित करने से रोकता है, जिससे मिनरल्स की कमी हो जाती है. ये एसिड शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिसकी वजह से भी आमों को भिगोना चाहिए.

     

    कितने समय तक भिगोना चाहिए

    हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो आम को खाने से पहले करीब 1 घंटे से पहले भिगोकर रखना चाहिए. हालांकि, अगर आप जल्दी में हैं तो आप इसे आधा घंटे पहले भी भिगोकर खा सकते हैं. आम में थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जिससे हमारे शरीर का तापमान बढ़ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आम को पानी में भिगोने से इसे कम करने में मदद मिलती है, जिससे त्मुंहासों और दानों के साथ-साथ सिरदर्द, कब्ज और आंत की दूसरी समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है. तो अब आप भी आम को खाने से पहले उन्हें कुछ समय के लिए भिगो दिया करें, जिससे आपकी हेल्थ को नुकसान न पहुंचे.

  • दिल दहलाने वाला murder, 16 साल की नबालिग युवती पर पहले चाकू से किए 40 वार फिर पत्थर से कुचला

     दिल दहलाने वाला murder, 16 साल की नबालिग युवती पर पहले चाकू से किए 40 वार फिर पत्थर से कुचला

     

     
     

    नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की पर पहले सरेआम चाकू से 40 वार किए गए और उसके बाद भी जब सिरफिरे का दिल नहीं भरा तो उसने पत्थर से लड़की को कुचल दिया। इस बेहद ही सनसनीखेज वारदात को रविवार को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 16 साल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल और लड़की के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

    आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • भीषण हादसा; बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो; 7 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की हादसे में गई जान 

     भीषण हादसा; बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो; 7 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की हादसे में गई जान

     

     

     
     

    गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी के जलुकबाड़ी इलाके में रविवार देर रात हुए बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है हादसे में जान गंवाने वाले लोग एक स्कॉर्पियो कार में सवार थे, उनकी गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर पर टकरा गई थी। गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त थुबे प्रतीक विजय कुमार ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस ने पाया है कि मरने वाले छात्र हैं। यह घटना जलुकबाड़ी इलाके में हुई थी।

    पुलिस ने बताया कि ये भीषण सड़क हादसा जलुकबाड़ी फ्लाईओवर पर रविवार रात को हुआ. इस सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज (एईसी) के कम से कम सात छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि छात्र एक स्कॉर्पियो कार में यात्रा कर रहे थे. सड़क दुर्घटना स्कॉर्पियो कार के चालक के गाड़ी पर कंट्रोल खो देने के बाद हुई. जिसके बाद स्कॉर्पियो जलुकबारी फ्लाईओवर रोड पर खड़ी एक बोलेरो डीआई पिकअप वैन से टकराने के बाद एक डिवाइडर से टकरा गई.

    जलुकबाड़ी फ्लाईओवर रोड एक्सीडेंट में मारे गए छात्र-छात्राएं को पहचान गुवाहाटी से अरिंदम भवाल और नियोर डेका, शिवसागर से कौशिक मोहन, नागांव से उपांग्शु सरमाह, माजुली से राज किरण भुइयां, डिब्रूगढ़ से इमोन बरुआ और मंगलदोई से कौशिक बरुआ के रूप में की गई है. शुरुआत में मिली जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो कार में दस लोग सवार थे. दस में से सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को गंभीर हालत में तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया. घटना के बाद वहां पहुंची पुलिस छात्रों की जान नहीं बचा सकी, क्योंकि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

  • अंतरिक्ष में भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी, ISRO ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट NVS-01

    अंतरिक्ष में भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी, ISRO ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट NVS-01

     

     

     
     

    श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से नैविगेशन सैटेलाइट NVS 01 लॉन्च किया। स्वदेशी जीएसएलवी रॉकेट की मदद से इसका प्रक्षेपण किया गया। बता दें कि NVS-01 भारत के नाविक (NavIC) सैटेलाइट सीरीज का पहला सैटेलाइट है।

    इसरो ने GSLV F12 रॉकेट के जरिए इस सैटेलाइट को लॉन्च पैड नंबर 2 से लॉन्च किया। लॉन्च के बाद इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने कहा, ‘हम सात पुराने NavIC सैटेलाइट के सहारे काम चला रहे थे लेकिन उनमें से भी सिर्फ 4 ही काम कर रहे हैं। तीन खराब हो चुके हैं। अगर हम इन तीनों को बदलते तो बाकी के चार भी खराब हो जाते इसलिए हमने 5 नेक्स्ट जेनेरेशन NavIC सैटेलाइट NVS छोड़ने का फैसला किया।’

    इसरो ने कहा कि प्रक्षेपण के करीब 20 मिनट बाद, रॉकेट लगभग 251 किमी की ऊंचाई पर भू-स्थिर स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में उपग्रह को स्थापित करेगा। एनवीएस-01 अपने साथ एल1, एल5 और एस बैंड उपकरण ले जाएगा। पूर्ववर्ती की तुलना में, दूसरी पीढ़ी के उपग्रह में स्वदेशी रूप से विकसित रुबिडियम परमाणु घड़ी भी होगी।

  • वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग ,भिंड के जखमौली सिंध नदी के बीहड़ में उतारा गया

    वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग ,भिंड के जखमौली सिंध नदी के बीहड़ में उतारा गया

     
     

    भिंड : भिंड में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जखमौली गांव के नजदीक सिंध नदी के बीहड़ में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कर उतारा गया। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भारतीय वायु सेना ने खुद इसकी जानकारी दी। मौके पर नयागांव, ऊमरी थाना पुलिस मौजूद है।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, टेक ऑफ करते समय लड़ाकू अपाचे हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद दोनों पायलटों ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करने का निर्णय लिया। पायलटों ने इसे भिड़ के बीहड़ में एक खेत में उतारा। गांव वालों ने जब खेत में हेलीकॉप्टर को उतरते देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।

    सूचना मिलते ही नयागांव, ऊमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले गांव वालों को हेलीकॉप्टर के पास से हटाया और मौके पर जवानों को तैनात कर दिया। जवानों ने हेलीकॉप्टर के पास सुरक्षा घेरा बना लिया है। किसी को भी पास आने नहीं दिया जा रहा है।