Author: Sumesh Sharma

  • खुर्दपुर रेलवे स्टेशन पर 2 ASI के शव बरामद, फैली सनसनी

    You are currently viewing खुर्दपुर रेलवे स्टेशन पर 2 ASI के शव बरामद, फैली सनसनी

    Bodies of 2 ASIs recovered at Khurdpur railway station, sensation spread

    खुर्दपुर रेलवे स्टेशन पर 2 ASI के शव बरामद, फैली सनसनी

    आदमपुरः महानगर के अन्तर्गत आते कस्बा आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 2 पुलिसकर्मियों के शव बरामद हुए। सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई प्रीतम दास और एएसआई जीवन लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एएसआई होशियारपुर के रहने वाले थे।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश राजू ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को अपनी ड्यूटी पर थे। वह अपने कमरे से बाहर निकले ही थे कि खुर्दपुर स्टेशन पर निर्माण किए जा रहे एक भवन के पास कुछ सामान पड़ा दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा तो वहां दो लोगों के शव पड़े थे। जिसके बाद तुरंत मामले की जानकारी आदमपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस तथा जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि ये दोनों पुलिसकर्मी हैं जो होशियारपुर में ड्यूटी पर थे।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस के एएसआई प्रीतम सिंह और जीवन लाल चोरी के दो आरोपियों को पेशी के लिए सोमवार को दोपहर जालंधर लेकर आए थे। दोनों को दोपहर के वक्त कोर्ट में पेश कर दिया जा चुका था। जिसके बाद एक आरोपी को जालंधर देहात पुलिस के थाना आदमपुर में छोड़ना था। वहीं, दूसरे नाबालिग आरोपी को लेकर दोनों एएसआई होशियारपुर के जुवेनाइल होम छोड़ने के लिए रवाना हो गए थे। शाम के वक्त दोनों एएसआई नाबालिग को लेकर होशियारपुर की ओर निकले तो दोनों रास्ते में ही कहीं लापता हो गए। जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों के शव सोमवर रात आदमपुर रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुए। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आज होगी पहली Cabinet Meeting, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले.

    You are currently viewing Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आज होगी पहली Cabinet Meeting, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    First cabinet meeting to be held today after reshuffle in Punjab cabinet, big decisions can be taken

    Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आज होगी पहली Cabinet Meeting, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले.

     चंडीगढ़ः पंजाब में होने जा रहे ग्राम पंचायत चुनाव से ठीक पहले पंजाब सरकार ने मंगलवार यानि आज कैबिनेट की अहम मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग आज दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बता दें कि मंत्री मंडल में पांच मंत्रियों के फेरबदल के बाद ये पहली कैबिनेट मीटिंग हो रही है।

    बताया जा रहा है कि पहले मीटिंग पीएपी जालंधर में होनी थी मगर फिर किन्हीं कारणों से उक्त मीटिंग का वेन्यू जालंधर से बदल कर चंडीगढ़ कर दिया गया है। मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी क्योंकि आने वाले दिनों में 4 विधानसभा हलकों में उपचुनाव होने हैं। गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट में शामिल 5 नए मंत्रियों की यह पहली मीटिंग है। इससे पहले 2 सितंबर को मीटिंग हुई थी, जिसमें सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट पर वैट बढ़ाया था। हालांकि अब त्योहारों का सीजन आने वाला है। इसके मद्देनजर सरकार लोगों को ध्यान में रख कर बड़े फैसले ले सकती है।

  • जयराम रमेश के गिनती में देरी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस को जवाब,जानें पूरी खबर..

     जयराम रमेश के गिनती में देरी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस को जवाब,जानें पूरी खबर..

     

    Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपडेट करने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है. इस पर चुनाव आयोग ने कहा है कि कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है.

    हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आती दिख रही है. भरसक मेहनत और तमाम दावों के बीच कांग्रेस सत्ता की कुर्सी से दूर दिख रही है. इस बीच नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को ही कठघरे में खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है. क्या बीजेपी प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. उनके इस आरोप का चुनाव आयोग ने जवाब दिया है.

    चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणामों के बारे में जानकारी देने में देरी का कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है. इन्हें प्रमाणित करने के लिए रिकॉर्ड में कुछ नहीं है. चुनाव आयोग ने इस आरोप को गैर-जिम्मेदार, निराधार और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है. जयराम रमेश ने अपने बयान में चुनाव आयोग के साथ ही बीजेपी पर भी सवाल उठाए थे. इस पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है.

    बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार के लिए बहाने बनाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तथ्यात्मक रूप से यह कांग्रेस का गलत रुख है. उसके एजेंट मतदान केंद्रों पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को देखते हुए केवल बहाना बना रही है. अंतिम परिणाम आने तक रुझानों पर निष्कर्ष निकाले जाने के लिए प्रतीक्षा की जानी चाहिए.

  • पुरानी रंजिश के चलते 6-7 हमलावरों ने एक घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी मौके से फरार

    You are currently viewing पुरानी रंजिश के चलते 6-7 हमलावरों ने एक घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी मौके से फरार

    Due to old rivalry, 6-7 attackers opened fire outside a house, the accused fled from the spot

    पुरानी रंजिश के चलते 6-7 हमलावरों ने एक घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी मौके से फरार

     गुरदासपुरः गुरदासपुर के अन्तर्गत आते कस्बा डेरा बाबा नानक के गांव हरदोरवाल कलां में उस वक्त दहशत फैल गई, जब यहां पुरानी रंजिश के चलते 6 से 7 साथ हमलावरों ने एक घर के सदस्यों पर गोलियां चलाई और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ भी की। गोलाबारी की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मालेवाल थाना प्रभारी एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और वहां से 3 खाली कारतूस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीती देर शाम वह अपने खेतों से घर लौट रहे थे इस दौरान रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मामूली बहस के बाद वह अपने घर लौट आए और कुछ देर बाद वे युवक अपने साथियों को साथ लेकर उनके घर आए और सीधे फायरिंग कर दी।

    गनीमत रही कि इस गोलाबारी में वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब; आम आदमी पार्टी के युवा नेता की गोलियां मार हुई हत्या..

    पंजाब; आम आदमी पार्टी के युवा नेता की गोलियां मार हुई हत्या..

     

     

    अमृतसर- पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ के एक नेता को गोली मारे जाने की बड़ी खबर सामने आई है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव तलवंडी मोहर सिंह के ‘आम आदमी पार्टी’ से जुड़े युवा नेता राजविंदर सिंह को गांव ठक्करपुरा के पास रास्ते में रोक कर गोलियां मारी गईं। सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक कार्यालय से अपनी कार में गांव लौटते समय ये हमला हुआ। इस हमले में राजविंदर सिंह के एक साथी को भी गोली लगी है। राजविंदर सिंह को गंभीर हालत में पट्टी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीन हमलावर आए। जिन्होंने पहले रास्ते में राजविंदर सिंह से हाथ मिलाया और फिर उन पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने अपने चेहरे नहीं ढके थे, और वारदात को अंजाम देने के बाद वे फरार होने में सफल हो गए। राजविंदर सिंह शादीशुदा थे और उनकी एक छोटी बच्ची है।

    यह भी खबर है कि राजविंदर सिंह का गांव तलवंडी मोहर सिंह पंचायत चुनावों में एस.सी. कैटेगरी के लिए आरक्षित था, लेकिन राजविंदर सिंह की सक्रिय भूमिका के कारण ही गांव में एक दलित महिला को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया था।

  • वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर एयर शो देखने पहुंची हजारों की भीड़, भगदड़ मचने से 5 लोगों की दम घुटने से मौत

    वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर एयर शो देखने पहुंची हजारों की भीड़, भगदड़ मचने से 5 लोगों की दम घुटने से मौत

     

     

    चेन्नई : भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर बहुप्रतीक्षित एयर शो रविवार को समाप्त हो गया। विपक्षी दलों और मीडिया के अनुसार मरीना बीच के सामने भीड़ में फंस गए पांच लोगों की दम घुटने और बेहोशी के कारण मौत हो गई है। लेकिन पुलिस और सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, जिसमें कहा गया कि कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

    विपक्षी पार्टी के बयानों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एयर शो के लिए समुद्र तट पर उमड़ी 15 लाख लोगों की भारी भीड़ में फंस गए पांच लोग बेहोश हो गए और उनका दम घुट गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई और कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    लेकिन स्वास्थ्य मंत्री मा.सुब्रमण्यम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और सरकार की ओर से कोई ढिलाई नहीं बरती गई। उनके एक पन्ने के बयान में और संपर्क करने पर किसी के हताहत होने का कोई जिक्र नहीं किया गया। सूत्रों ने यह भी कहा कि मौतों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • जानें किस जगह कोयला खदान में हुआ धमाका, 7 मजदूरों की मौत; टुकड़ों में बंटे दिखे शव

     जानें किस जगह कोयला खदान में हुआ धमाका, 7 मजदूरों की मौत; टुकड़ों में बंटे दिखे शव

     
     0 

    कोलकाता (उत्तम हिन्दू न्यूज): पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के वादुलिया में स्थित गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और आपातकालीन सेवाएं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

    प्रारंभिक जांच के अनुसार, कोयला क्रशिंग के दौरान हुए इस विस्फोट की वजह से खदान के अंदर मौजूद मजदूर फंस गए थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि कई मजदूरों के शव टुकड़े-टुकड़े हो गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विस्फोट की घटना असावधानी के कारण हुई हो सकती है।

    देखें VIDEO-

    यह खदान पीडीसीएल द्वारा लीज पर ली गई है और राज्य सरकार के अधीन आती है। विस्फोट से पहले यह जांच क्यों नहीं की गई कि खदान के अंदर कोई मजदूर है या नहीं, इस सवाल को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। घटना के बाद खनन प्राधिकार के अधिकारी मौके से चले जाने से संदेह और गहरा गया है। पुलिस इस मामले में साजिश की आशंका से भी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है।

    स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जा सकता है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही, घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार वहन करेगी।

    गौरतलब है कि बीरभूम में यह पहला खनन हादसा नहीं है। कुछ दिन पहले ही एक अन्य खदान में धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 युवकों की Death, 2 गंभीर Injured

    You are currently viewing दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 युवकों की Death, 2 गंभीर Injured

    Fierce head-on collision between two motorcycles, 3 youths dead, 2 seriously injured

    दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 युवकों की Death, 2 गंभीर Injured

    लोहियां खासः महानगर के अन्तर्गत आते लोहियां खास में शनिवार देर रात उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यहां कपूरथला रोड पर पड़ते गांव ताशपुर के पास 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक लोहियां की ओर आ रहा थे तथा दूसरी ओर से मोटरसाइकिल सवार लोहियां से डडविंडी की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह गांव ताशपुर के गेट के पास मोड़ पर पहुंचे तो दोनों मोटरसाइकिलें की आपस में भीषण टक्कर हो गईं,टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुल्तानपुर लोधी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से हुए घायल युवकों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया। लेकिन जहां मौजूद डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कपूरथला रैफर कर दिया। वहीं एक घायल युवक को लोहियां के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जालंधर रैफर कर दिया जहां उसने भी घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।

    थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान अर्शदीप सिंह, जस्सा निवासी गांव वाड़ा बुध सिंह और अर्शदीप सिंह निवासी गांव महमुवाल माला थाना लोहियां के रूप में हुई है, जबकि हरप्रीत सिंह गांव महमुवाल माला और  जयदेव निवासी गांव वाड़ा बुध सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Jalandhar में Petrol Pump दिलवाने के नाम पर व्यक्ति से 5 Crore की ठगी, Police ने 7 लोगों पर किया मामला दर्ज

    You are currently viewing Jalandhar में Petrol Pump  दिलवाने के नाम पर व्यक्ति से 5 Crore की ठगी, Police ने 7 लोगों पर किया मामला दर्ज

    A person was cheated of Rs 5 crore in the name of getting a petrol pump in Jalandhar, police registered a case against 7 people.

    Jalandhar में Petrol Pump दिलवाने के नाम पर व्यक्ति से 5 Crore की ठगी, Police ने 7 लोगों पर किया मामला दर्ज

    •  जालंधरः महानगर में एक व्यक्ति से पेट्रोल पंप के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आ रहा है, जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने एक परिवार के 7 लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिल्हाल पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

    इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अमित जैन पुत्र सोम प्रकाश निवासी शंकर गार्डर न्यू रसीला नगर ने बताया कि आरोपियों ने उसे पेट्रोल पंप खरीद कर देने का वायदा कर करीब पांच करोड़ रुपए लिए और फिर न पेट्रोल पंप दिलवाया और ना ही पैसे वापस किए। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के बाद अमित जैन के बयानों पर न्यू शंकर गार्डन में रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पुलिस ने पीड़ित से सारे पैसे का हिसाब लेकर जांच के बाद ये केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस जल्द ही आरिपोयं के नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेंगे। फिल्हाल पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

  • रनवे पर लैंडिंग करते समय विमान का टायर फटा, बाल-बाल बची 146 यात्रियों की जान

     रनवे पर लैंडिंग करते समय विमान का टायर फटा, बाल-बाल बची 146 यात्रियों की जान

     

    चेन्नई : चेन्नई हवाई अड्डे (Chennai airport) पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एक मस्कट (Muscat) से 146 यात्रियों को लेकर चेन्नई आ रहे एक विमान का शनिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी।

    चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि विमान अभी उतरा ही था कि पीछे का एक टायर फट गया। विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है और सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

    शुरुआती जांच से पता चला कि हवाई जहाज के टायर की बाहरी परत जिसे ‘ट्रेड’ कहा जाता है, क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो लैंडिंग के दौरान हो सकती है। हवाई जहाज के टायर, कार के टायर से अलग होते हैं क्योंकि उनमें मजबूत ट्रेड होता है, जो लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान गीले रनवे पर पकड़ बनाने, गर्मी को दूर करने और पर्याप्त स्टेबिलिटी प्रदान करने में मदद करता है।