जयराम रमेश के गिनती में देरी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस को जवाब,जानें पूरी खबर..

 जयराम रमेश के गिनती में देरी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस को जवाब,जानें पूरी खबर..

 

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपडेट करने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है. इस पर चुनाव आयोग ने कहा है कि कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है.

हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आती दिख रही है. भरसक मेहनत और तमाम दावों के बीच कांग्रेस सत्ता की कुर्सी से दूर दिख रही है. इस बीच नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को ही कठघरे में खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है. क्या बीजेपी प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. उनके इस आरोप का चुनाव आयोग ने जवाब दिया है.

चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणामों के बारे में जानकारी देने में देरी का कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है. इन्हें प्रमाणित करने के लिए रिकॉर्ड में कुछ नहीं है. चुनाव आयोग ने इस आरोप को गैर-जिम्मेदार, निराधार और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है. जयराम रमेश ने अपने बयान में चुनाव आयोग के साथ ही बीजेपी पर भी सवाल उठाए थे. इस पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है.

बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार के लिए बहाने बनाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तथ्यात्मक रूप से यह कांग्रेस का गलत रुख है. उसके एजेंट मतदान केंद्रों पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को देखते हुए केवल बहाना बना रही है. अंतिम परिणाम आने तक रुझानों पर निष्कर्ष निकाले जाने के लिए प्रतीक्षा की जानी चाहिए.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *