Author: Sumesh Sharma

  • जल्द ही भारत होगा दुनिया के लिए अगला सेमीकंडक्टर हब: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

    जल्द ही भारत होगा दुनिया के लिए अगला सेमीकंडक्टर हब: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

    बेंगलुरु : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से कहा गया कि भारत दुनिया का अगला सेमीकंडक्टर हब बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि देश में इस सेक्टर में बड़ी संख्या में निवेश किया जा रहा है।

    वैष्णव ने न्यूयॉर्क में हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष टेक सीईओ के बीच हुई राउंड टेबल बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि इस दौरान तीन शीर्ष एग्जीक्यूटिव्स ने कहा कि ऐसा जोश हमने पिछले 35 से 40 वर्षों में इतिहास में किसी और देश में नहीं देखा है।

    केंद्र सरकार की ओर से अब तक 1.52 लाख करोड़ रुपये के निवेश मूल्य के पांच सेमीकंडक्टर प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

    चिप उत्पादन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिकी की माइक्रोन टेक्नोलॉजी 2025 की शुरुआत भारत में चिप का उत्पादन करना शुरू कर देगी। वहीं, सीजी पावर सेमीकंडक्टर सुविधा का कंस्ट्रक्शन चल रहा है और टाटा की ओर से असम में बनाई जा रही एटीएमपी सुविधा में भी काम तेजी से किया जा रहा है और इसका कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है।

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की वृद्धि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को मजबूती मिलेगी। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री, सभी उद्योगों का आधार है। चिप का इस्तेमाल मेडिकल डिवाइस, मोबाइल फोन, लैपटॉप, कार, ट्रक, ट्रेन , टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है।

    साथ ही कहा कि अब तक सरकार की ओर से गई सभी पहल जिसमें डिजिटल इंडिया मिशन और टेलीकॉम इंडिया मिशन शामिल हैं, उसने सामान्य नागरिकों के हाथ में टेक्नोलॉजी आई है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत का सेमीकंडक्टर मार्केट 2026 तक 64 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह 2019 के बाजार मूल्य से करीब 3 गुना होगा।

    जानकारों के मुताबिक, अपनी भारत अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा सेमीकंडक्टर सेक्टर में एक बड़ा खिलाड़ी बनने की तरफ बढ़ रहा है। सेमीकॉम इंडिया प्रोग्राम और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) जैसी पहल के कारण भारत को इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिलेगी। इससे बड़ी संख्या में भारत में नौकरियां भी पैदा होंगी।

  • जम्मू-कश्मीर को दहलाने में जुटे आंतकियों की साजिश हुई नाकाम , भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

    जम्मू-कश्मीर को दहलाने में जुटे आंतकियों की साजिश हुई नाकाम , भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

     

    श्रीनगर  : जम्मू-कश्मीर में बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक (explosives recovered in jammu-kashmir )बरामद किए गए हैं। हथियारों के जखीरे को देखकर आशंका जताई जा रही है कि आतंकी (terrorists) बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे। जम्मू के घरोटा में रिंग रोड के पास संदिग्ध विस्फोटक मिलने के बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद आतंकियों के हथियार बरामद किए हैं। सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

    IED

    Huge amount of arms and explosives recovered in jammu-kashmir : अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के झुल्लास इलाके में हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है। सेना के अधिकारियों के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी शुरू की गई और एक संदिग्ध आतंकवादी के बैग से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। अधिकारियों ने कहा कि बरामद सामान में एके 47 रायफल और पाकिस्तानी मूल की पिस्तौल के राउंड और आरसीआईईडी, टाइम्ड डिस्ट्रक्शन आईईडी, स्टोव आईईडी, आईईडी के लिए विस्फोटक और चीनी ग्रेनेड जैसे विस्फोटक शामिल हैं।

    अधिकारियों के अनुसार बरामद किए गए सभी हथियार और विस्फोटक पूरी तरह से सही स्थिति में हैं और आतंकियों के उपयोग के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, “सुचारू चुनावों और आगामी चुनाव परिणामों को देखते हुए यह भारतीय सेना द्वारा सुरक्षा ग्रिड को परेशान करने की किसी भी संभावना को नकारने की एक बड़ी सफलता है।”

  • दर्दनाक सड़क हादसाः लकड़ी से भरी Tractor-Trolley से Tempo-Traveller की भीषण टक्कर, दो लोगों की Death, कई घायल

    You are currently viewing दर्दनाक सड़क हादसाः लकड़ी से भरी Tractor-Trolley से Tempo-Traveller की भीषण टक्कर, दो लोगों की Death, कई घायल

    Tragic road accident: Fierce collision of tempo-traveller with tractor-trolley laden with wood, two dead, many injured

    दर्दनाक सड़क हादसाः लकड़ी से भरी Tractor-Trolley से Tempo-Traveller की भीषण टक्कर, दो लोगों की Death, कई घायल

    •  होशियारपुरः होशियारपुर के अन्तर्गत आते गांव बागपुर के पास शनिवार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टैंपो ट्रैवलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में टैंपो ट्रैवलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और टैंपो ट्रैवलर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घायलों को तुरंत उपचार के भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, भजन गायक भूपिंदर बब्बल की टीम टैंपो ट्रैवलर में सवार होकर मां वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रही थी। इस दौरान जब टैंपो ट्रैवलर होशियारपुर के गांव बागपुर के पास पहुंचा तो अचानक से अनियंत्रित हो गया और लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में टैंपो ट्रैवलर सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त टैंपो ट्रैवलर में करीब 12 लोग सवार थे।

    उधर, हादसे की सूचना मिलते ही हरियाना थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना में अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया हैं।

  • Kangana पर फूटा मशहूर पंजाबी गायक Jasbir Jassi का गुस्सा, दी बड़ी चेतावनी

    You are currently viewing Kangana पर फूटा मशहूर पंजाबी गायक Jasbir Jassi का गुस्सा, दी बड़ी चेतावनी

    Famous Punjabi singer Jasbir Jassi got angry on Kangana, called Kangana a danger to look at; gave a big warning

    Kangana पर फूटा मशहूर पंजाबी गायक Jasbir Jassi का गुस्सा, दी बड़ी चेतावनी

     

    •  नई दिल्लीः आए दिन अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के आपत्तिजनक बयानों को लेकर जहां पंजाबी के लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है, वहीं मशहूर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी का कंगना पर गुस्सा फूटगया है और उन्होंने कंगना को शरेआम धमकी देते कहा कि पंजाब के बारे में बुरी बातें बोलना बंद करे नहीं तो उन्हें बेनकाब कर देंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार मशहूर गायक जस्सी ने कंगना को धमकी देते हुए कहा- इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, वे ऐसा करना बंद कर दें। मैं अब यह कहने के लिए मजबूर हूं क्योंकि वह पंजाब को बहुत ज्यादा निशाना बना रही हैं। एक बार वह दिल्ली में मेरी कार में मेरे और एक फीमेल फ्रेंड के साथ शराब पीकर बैठी थीं और उनका खुद पर कोई कंट्रोल नहीं था। उन्होंने जितनी शराब और ड्रग्स का सेवन किया है, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने किया होगा। अगर वह पंजाब के बारे में बात करना बंद नहीं करती हैं, तो मैं उनकी सभी कहानियों को सबके सामने खोल कर रख दूंगा।”

    बता दें कि पंजाबी गायक जसबीर जस्सी, जो दिल ले गई कुड़ी, लौंग दा लश्कारा और अन्य जैसे फेमस गानों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब के बारे में बुरा-भला कहने के खिलाफ चेतावनी दी और धमकी देकर कहा कि अगर वह उनके राज्य यानी पंजाब के बारे में बुरी बातें करती रहेंगी तो वह उन्हें बेनकाब कर देंगे।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में एक रैली के दौरान, कंगना को भीड़ को संबोधित करते हुए यह कहते हुए देखा गया कि पड़ोसी राज्य पंजाब में नशे की लत है और राज्य के युवा शराब के आदी हैं, जबकि हिमाचल इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने हिमाचल के युवाओं से पंजाब के लोगों से प्रभावित न होने का भी आग्रह किया।

  • Panchayat चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा, Sarpanch पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने आई महिला Candidate की फाइलें फाड़ी, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing Panchayat चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा, Sarpanch पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने आई महिला Candidate की फाइलें फाड़ी, जांच में जुटी पुलिस

    Violence increased before Panchayat elections, files of female candidate who came to file nomination papers for the post of Sarpanch torn, police engaged in investigation.

    Panchayat चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा, Sarpanch पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने आई महिला Candidate की फाइलें फाड़ी, जांच में जुटी पुलिस

    •  फाजिल्काः पंजाब में पंचायत चुनावों का ऐलान होने के बाद जहां सभी दावेदार अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं, वहीं इसी दौरान हिंसक घटनाओं में भी इजाफा हो गया है। इसी के तहत शनिवार को जलालाबाद के पंचायत चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सरपंच पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने आई एक महिला उम्मीदवार की फाइलें फाड़ दी गईं। वहीं पुलिस ने पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    महिला कैंडिडेट की फाइल फाड़ने पर विवाद।  - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव मोहकम अराइयां से सरपंच पद की उम्मीदवार के लि अपना नामकांन पत्र दाखिल करने आई मोहकम अराइयां निवासी कुलविंदर कौर पत्नी चंद सिंह चुनाव के लिए फार्म भरने जलालाबाद स्थित कार्यालय में गई थी। जहां उक्त आरोपियों ने पीड़ित महिला के हाथ से फाइलें छीनकर फाड़ दी और इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी की और उसे बेइज्जत किया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमजीत पुत्र हंसराज, जोतप्रीत पत्नी प्रेमजीत, शिलोबाई पत्नी हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जलालाबाद के नामांकन केंद्र के बाहर हुई गुंडागर्दी के चलते पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग आपस में लड़ रहे थे। उनके पास धारदार हथियार, तलवारें, लाठी-डंडे थे। उन्होंने एक-दूसरे को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी हाईटेंशन तारों की चपेट में आई करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, 7 लोग घायल..

    श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी हाईटेंशन तारों की चपेट में आई करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, 7 लोग घायल..

     

    मोगा  : पंजाब के मोगा में नगर कीर्तन के दौरान करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी ले जा रही बस के हाईटेंशन तारों से टकराने ये हादसा हुआ। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    2 devotees died due to electrocution : कोट इस खान के निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि गांव में ही गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब स्थित है। प्रबंधक कमेटी की ओर से आज यहां नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उक्त नगर कीर्तन रखा गया था। बस में पवित्र पालकी सजाई गई थी। जैसे ही नगर कीर्तन गांव के बीच में पहुंचा तो पालकी साहिब के ऊपरी खंभे हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ गए। जिससे बस में करंट आ गया।

    हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। जिनकी पहचान हरजिंदर कौर, कुलदीप कौर, सुरजीत सिंह, कुलदीप कौर, जोगिंदर कौर, मंजीत कौर और राज कौर के रूप में हुई है। 2 महिलाओं की भी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। कोट इसे खां के एसएचओ अर्शप्रीत सिंह ने कहा- हम अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।

  • PM मोदी ने जारी की पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त..

    PM मोदी ने जारी की पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त..

     

    मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने करीब 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) की 18वीं किस्त भी जारी की। इससे पहले पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) वाशिम पहुंचे। यहां उन्होंने जगदंबा माता मंदिर, पोहरादेवी में दर्शन पूजा-अर्चना की। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसानों को केंद्र सरकार की ओर से कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

    पिछली 17वीं किस्त 18 जून को पीएम मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से रिलीज की थी। दरअसल इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद कर उन्हें खेतीबाड़ी के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आय में सुधार हो सके। पिछली बार 18 जून 2024 को 9.25 करोड़ किसानों को ये राशि मिली थी, यानी इस बार लगभग 25 लाख नए किसान भी लाभार्थियों में शामिल हुए हैं।

  • भारत-पाक रिश्तों पर चर्चा के लिए नहीं, एससीओ बैठक के लिए जा रहा हूं इस्लामाबाद: जयशंकर

    भारत-पाक रिश्तों पर चर्चा के लिए नहीं, एससीओ बैठक के लिए जा रहा हूं इस्लामाबाद: जयशंकर

     

    नई दिल्ली- विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने वाले हैं। उन्होंने पड़ोसी देश की अपनी आगामी यात्रा के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच किसी वार्ता की संभावना से इनकार किया है।

    जयशंकर ने माना कि दोनों देशों के बीच संबंधों की प्रकृति को देखते हुए उनकी पाकिस्तान यात्रा पर मीडिया का खासा ध्यान रहेगा लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दौरा किसी बातचीत के लिए नहीं हो रहा है। उल्लेखनीय है कि लगभग एक दशक में यह पहली बार है कि देश के विदेश मंत्री पाकिस्तान का दौरा करेंगे। दोनों देशों के बीच संबंध खास तनावपूर्ण रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण पाकिस्तानी धरती से संचालित होने वाली आतंकी गतिविधियां हैं।

    विदेश मंत्री ने कहा, “यह (यात्रा) एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए होगी। मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने नहीं जा रहा हूं। मैं एससीओ के एक अच्छे सदस्य के रूप में वहां जा रहा हूं। आप जानते हैं, मैं एक विनम्र और सभ्य व्यक्ति हूं, इसलिए उसी के अनुसार व्यवहार करूंगा।” पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की बैठक की मेजबानी कर रहा है। अपनी यात्रा के बारे में विस्तार से बताते हुए जयशंकर कहा, “मैं इस महीने पाकिस्तान जाने वाला हूं। यह यात्रा एससीओ शासनाध्यक्षों की मीटिंग के लिए है। आम तौर पर, राष्ट्राध्यक्षों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के लिए प्रधानमंत्री जाते हैं। इस साल यह मीटिंग इस्लामाबाद में हो रही है क्योंकि पााकिस्तान ग्रुप का एक नया सदस्य है।”

    आईसी सेंटर फॉर गवर्नेंस द्वारा आयोजित सरदार पटेल व्याख्यान में जयशंकर ने पाकिस्तान पर उसकी आतंकी गतिविधियों को लेकर परोक्ष हमला भी किया। विदेश मंत्री ने कहा, “आतंकवाद एक ऐसी चीज है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। हमारे एक पड़ोसी ने आतंकवाद का समर्थन करना जारी रखा है। इस क्षेत्र में यह हमेशा नहीं चल सकता। यही कारण है कि हाल के वर्षों में सार्क की बैठकें नहीं हुई हैं।’ जयशंकर ने आगे कहा, “हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि क्षेत्रीय गतिविधियां बंद हो गई हैं। वास्तव में, पिछले 5-6 वर्षों में, हमने भारतीय उपमहाद्वीप में कहीं अधिक क्षेत्रीय एकीकरण देखा है। आज, यदि आप बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका के साथ हमारे संबंधों को देखें, तो आप पाएंगे कि रेलवे लाइनों को बहाल किया जा रहा है, सड़कों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है और बिजली ग्रिड का निर्माण किया जा रहा है।”

  • पूजा सामग्री का जलप्रवाह करने गए बाप-बेटा Pathankot Chakki पुल River में बहे, 1 का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    You are currently viewing पानी में पूजा सामग्री बहाने गए बाप-बेटा Pathankot Chakki पुल River में बहे, 1 का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    Father and son who went to throw puja material in water, Pathankot Chakki bridge washed away in river, body of one recovered, search for the other continues

     पूजा सामग्री का जलप्रवाह करने गए बाप-बेटा Pathankot Chakki पुल River में बहे, 1 का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

     

    •  पठानकोटः पठानकोट के अन्तर्गत आती बंसत कॉलोनी में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब यहां चक्की पुल दरिया में पूजा की सामग्री विसर्जन करने गए पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पिता के शव को बरामद कर लिया है, जबकि 12 साल के बेटे की तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों में से एक का पांव फिसलने से वह पानी में डूब गया। वहीं एक को डूबता देख बचाव के लिए दूसरे ने भी पानी में छलांग लगा दी जिस वजह से दोनों पानी में डूब गए।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोपहर के समय विनय महाजन अपने 12 साल के बेटे औजस महाजन के साथ स्कूटी पर सवार होकर चक्की दरिया में पूजा सामग्री बहाने के लिए आए थे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार द्वारा उनकी तलाश शुरू की गई। परिवार ने चक्की दरिया के किनारे उनकी स्कूटी देखी तो तुरंत पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ चक्की दरिया में सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद उन्होंने विनय महाजन का शव दरिया से बरामद कर लिया, जबकि नदी में डूबे बच्चे की तलाश की जा रही है पर पानी का बहाव तेज होने के चलते इसमें समय लग सकता है। वहीं, पुलिस ने बरामद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Mohali में बड़ी वारदात, दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मृतक Security Guard की करता था नौकरी

    You are currently viewing Mohali में बड़ी वारदात, दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मृतक Security Guard की करता था नौकरी

    Major incident in Mohali, a person was brutally murdered by stabbing him with knives in broad daylight, the deceased used to work as a security guard

    Mohali में बड़ी वारदात, दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मृतक Security Guard की करता था नौकरी

    • मोहालीः पंजाब में बेखौफ अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन अपराधी तेजधार हथियारों से हत्या और गोलाबारी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार सुबह मोहाली  के अधीन आते डेराबस्सी से सामने आया है यहां हमलावरों ने दिन-दिहाड़े बाइक सवार व्यक्ति की सरे बाजार चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

    वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान हरबंस सिंह (45) निवासी गांव रामपुर बाण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हरबंस सिंह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हरबंस सिंह आज सुबह बाइक पर अपनी महिला रिश्तेदार के साथ जा रहा था तो इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया जिससे हरबंस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर हमलावरों ने हरबंस सिंह की हत्या क्यों की। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है।