पूजा सामग्री का जलप्रवाह करने गए बाप-बेटा Pathankot Chakki पुल River में बहे, 1 का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
इस संबंधी जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोपहर के समय विनय महाजन अपने 12 साल के बेटे औजस महाजन के साथ स्कूटी पर सवार होकर चक्की दरिया में पूजा सामग्री बहाने के लिए आए थे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार द्वारा उनकी तलाश शुरू की गई। परिवार ने चक्की दरिया के किनारे उनकी स्कूटी देखी तो तुरंत पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ चक्की दरिया में सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद उन्होंने विनय महाजन का शव दरिया से बरामद कर लिया, जबकि नदी में डूबे बच्चे की तलाश की जा रही है पर पानी का बहाव तेज होने के चलते इसमें समय लग सकता है। वहीं, पुलिस ने बरामद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।








Leave a Reply