Tag: पूजा सामग्री का जलप्रवाह करने गए बाप-बेटा Pathankot Chakki पुल River में बहे

  • पूजा सामग्री का जलप्रवाह करने गए बाप-बेटा Pathankot Chakki पुल River में बहे, 1 का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    You are currently viewing पानी में पूजा सामग्री बहाने गए बाप-बेटा Pathankot Chakki पुल River में बहे, 1 का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    Father and son who went to throw puja material in water, Pathankot Chakki bridge washed away in river, body of one recovered, search for the other continues

     पूजा सामग्री का जलप्रवाह करने गए बाप-बेटा Pathankot Chakki पुल River में बहे, 1 का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

     

    •  पठानकोटः पठानकोट के अन्तर्गत आती बंसत कॉलोनी में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब यहां चक्की पुल दरिया में पूजा की सामग्री विसर्जन करने गए पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पिता के शव को बरामद कर लिया है, जबकि 12 साल के बेटे की तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों में से एक का पांव फिसलने से वह पानी में डूब गया। वहीं एक को डूबता देख बचाव के लिए दूसरे ने भी पानी में छलांग लगा दी जिस वजह से दोनों पानी में डूब गए।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोपहर के समय विनय महाजन अपने 12 साल के बेटे औजस महाजन के साथ स्कूटी पर सवार होकर चक्की दरिया में पूजा सामग्री बहाने के लिए आए थे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार द्वारा उनकी तलाश शुरू की गई। परिवार ने चक्की दरिया के किनारे उनकी स्कूटी देखी तो तुरंत पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ चक्की दरिया में सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद उन्होंने विनय महाजन का शव दरिया से बरामद कर लिया, जबकि नदी में डूबे बच्चे की तलाश की जा रही है पर पानी का बहाव तेज होने के चलते इसमें समय लग सकता है। वहीं, पुलिस ने बरामद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।