Author: Sumesh Sharma

  • तेज रफ्तार Car ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों को मारी टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    You are currently viewing तेज रफ्तार Car ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों को मारी टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    तेज रफ्तार Car ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों को मारी टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    फाजिल्काः फाजिल्का में बुधवार सुबह 5 बजे के करीब उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां अरनीवाला में सैर कर रहे दो व्यक्तियों में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में सैर कर रहे दोनों व्यक्ति करीब 20 से 25 फीट दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने कार चालक खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी बलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके चाचा सरदार कंवलजीत सिंह पन्नीवाला में बाइक एजंसी चलाते है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना कि तरह आज सुबह 5 बजे के करीब अपने साथी सुरिंदर कुमार के साथ सैर पर निकले थे और अरनीवाला के पास सैर कर रहे थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में उसके चाचा और उनके साथी 20 से 25 फुट दूर जाकर झाड़ियों में जा गिरे।

    बलजीत सिंह ने बताया कि वह भी उनके पीछे आ रहा था अंधेरा होने के कारण उन्होंने भाग कर मोबाइल की टॉर्च ऑन कर अपने चाचा को ढूंढा और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया जबकि साथी सुरिंदर कुमार का इलाज किया जा रहा है।

    उधर, मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे थाना अरनीवाला के एसएचओ लेख राज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े कारोबारी के घर पर बोला धावा, लाखों रूपए के गहने लूट हुए फरार

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े कारोबारी के घर पर बोला धावा, लाखों रूपए के गहने लूट हुए फरार

    Terror of fearless robbers, raided businessman’s house in broad daylight, looted jewelery worth lakhs of rupees and absconded

    बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े कारोबारी के घर पर बोला धावा, लाखों रूपए के गहने लूट हुए फरार

    जालंधर : महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आती राजा गार्डन कॉलोनी से सामने आया है यहां लुटेरों ने बीते दिन एक कारोबारी के घर पर धावा बोलते हुए वहां से लाखों रूपए की नकदी और सोने के गहने लूट मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिन दिहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए स्पोर्ट्स कारोबारी जगदीश कोहली के बेटे पुण्यातम कोहली ने बताया कि बीते दिन दोपहर वह अपने पिता के साथ शोरूम में था, वहीं उनकी पत्नी अपनी माता का पता लेने अस्पताल गई थी जबकि बेटी ट्यूशन चली गई। रात को जब वह घर लौटे तो देखा कि कमरे का सामान उथल-पुथल था जब उन्होंने अलमारियां चैक की तो उसमें रखे सोने के गहने जिसकी कीमत लाखों रूपए थी गायब थे।

    पुण्यातम कोहली ने बताया कि जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखा कि दोपहर बाद करीब 4 बजे के आसपास दो चोर आते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने आसपास के लोग इक्ट्ठा किए तो घर की बैक साइड पर जाकर पता लगा कि चोर खाली प्लाट से घर में घुसे थे। पुण्यातम कोहली ने बताया कि बीते एक माह में राजा गार्डन में यह चौथी चोरी की वारदात है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सात की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात लुटेरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • लुटेरों ने दिनदहाड़े Gun Point पर Jewelery Shop को बनाया निशाना, 2 हजार रुपए की नकदी सहित चांदी की चेन लूट हुए फरार

    You are currently viewing लुटेरों ने दिनदहाड़े Gun Point पर Jewelery Shop को बनाया निशाना, 2 हजार रुपए की नकदी सहित चांदी की चेन लूट हुए फरार

    Robbers targeted jewelery shop at Gun Point in broad daylight, looted silver chain along with cash worth Rs 2,000 and escaped.

    लुटेरों ने दिनदहाड़े Gun Point पर Jewelery Shop को बनाया निशाना, 2 हजार रुपए की नकदी सहित चांदी की चेन लूट हुए फरार

    लुधियानाः पंजाब में बेखौफ लुटेरों के हौंसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और चीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के अन्तर्गत आते काराबारा रोड से सामने आया है यहां लुटेरों ने दिन-दिहाड़े Gun Point पर ज्वेलरी शॉप पर धावा बोलते हुए वहां से 2 हजार रुपए की नकदी सहित चांदी की चैन लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि लूट की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए ज्वैलर मालिक राहुल वर्मा ने बताया कि वह आज सुबह दुकान से बाहर गए हुए थे और उनके मामा सुरेश कुमार ज्वेलरी शॉप पर मौजूद थे। इसी बीच 3 नकाबपोश लुटेरे दुकान के अंदर आए। और कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेते हुए वहां से 2 हजार रुपए की नकदी सहित 100-150 के करीब चांदी की चैन लेकर फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • इजराइल में रह रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की, एयरलाइंस भी अलर्ट

     इजराइल में रह रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की, एयरलाइंस भी अलर्ट

     

     

    नई दिल्ली- ईरानी सेना ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी। हमले में मुख्‍य रूप से “सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों” को निशाना बनाया गया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक बयान का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों ने पुष्टि की है कि ईरान से इजरायल की ओर बड़ी संख्‍या में मिसाइलें दागी गई हैं। वहीं, हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को हवाई यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस क्षेत्र में युद्ध की स्थिति पर सरकार की तरफ से पूरी निगरानी रखी जा रही है।

    केंद्र सरकार ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि भारतीय नागरिकों को आगाह किया जाता है कि वे बिना बहुत जरूरी ईरान की यात्रा ना करें। सरकार ने ये भी कहा है कि जो भारतीय फिलहाल ईरान में रह रहे हैं उनको सलाह दी जाती है कि वे तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखें। उधर जानकारी के मुताबिक ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए सरकार कुछ और भी बड़े कदम उठा सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इंडियन एयरलाइंस के लिए भी एडवाइजरी जारी कर सकती है। संभावना है कि दोनों देशों से सटे हवाई क्षेत्र में विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। वहीं युद्ध के हालात को देखते हुए एयर इंडिया अपने हवाई क्षेत्र का रूट बदलने पर भी विचार कर रही है। एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया है दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट ईरान के हवाई क्षेत्र के पास से गुजरती है, जिसका रूट बदला जा सकता है।

  • देश के आठ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी के मच गया हड़कंप,पुलिस ने बड़ा दी सुरक्षा..

    देश के आठ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी के मच गया हड़कंप,पुलिस ने बड़ा दी सुरक्षा..

     

    जयपुर- राजस्थान के आठ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया, “हनुमानगढ़ के रेलवे अधिकारी को एक अक्टूबर की शाम को एक पत्र मिला था। उपद्रवियों ने पत्र में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बूंदी, अलवर और उदयपुर रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हो गईं। हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन की तुरंत तलाशी ली गई, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले में हनुमानगढ़ जीआरपी थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”

    कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की जांच की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच कर रही है। सभी आठ रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इन सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस और जीआरपी पुलिस के साथ-साथ सुरक्षाबलों की भी तैनाती की जा रही है। डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।

    बीकानेर डीआरएम कार्यालय के पीआरओ डी. कुमावत ने बताया कि स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि धमकी देने वाले ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद के जम्मू-कश्मीर का एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी बताया है। पत्र में राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम हनुमानगढ़ स्टेशन अधीक्षक को उप-अधीक्षक जगत नारायण के नाम से एक पीला लिफाफा मिला। इस पर डाक टिकट लगा हुआ था। जब स्टेशन अधीक्षक ने पत्र खोला तो गोल टिकट पर पोस्ट ऑफिस कोड 14440 और पंजाबी में कुछ लिखा हुआ था। पत्र पर हनुमानगढ़ पोस्ट ऑफिस की 30 सितंबर की तारीख वाली टिकट लगी हुई थी।

    पत्र में कहा गया है, “ओह गॉड, मुझे माफ करना, हम जम्मू-कश्मीर में मारे जा रहे अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। हम 30 अक्टूबर को जयपुर, जोधपुर, अलवर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, बूंदी, उदयपुर, जयपुर डीविजन और एमपी रेलवे स्टेशनों पर बम फेंकेंगे। 2 नवंबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर, कई धार्मिक स्थलों और रेलवे स्टेशनों पर बम फेंकेंगे। हम राजस्थान और मध्य प्रदेश को खून से रंग देंगे। जैश-ए-मोहम्मद, खुदा हाफिज।”

  • बिहार; मुजफ्फरपुर में  रेस्क्यू में लगा वायु सेना का हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार,जानें क्या रहा कारण…

    बिहार; मुजफ्फरपुर में  रेस्क्यू में लगा वायु सेना का हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार,जानें क्या रहा कारण…

     

    मुजफ्फरपुर- बिहार में बाढ़ के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया। जिस कारण हेलिकॉप्टर की पानी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

    पायलट की सूझबूझ की वजह से यहां एक बड़ा हादसा टल गया है। राहत सामग्री बांटने के दौरान ऐसी स्थिति बन गई। बाढ़ राहत पैकेट गिराने के क्रम में हरपुर बेसी गांव में हेलिकॉप्टर से एक जवान पहले नीचे गिरा। उसके बाद तेजी से हेलिकॉप्टर नीचे आया। इस क्रम में हेलीकाप्टर का पिछला हिस्सा में पेड़ की टहनी से सट गया। जिसके बाद चौपर के पिछले हिस्से में आग लग गई। जिसके बाद पायलट ने पानी में ही चौपर की आपातकालीन लैंडिंग करा दी। पानी में तैर रहे जवानो को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। घायल जवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    बीडीओ औराई और औराई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल जवानो को अस्पताल लाया। इस इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद तमाम पदाधिकारी वहां पहुंचे। जिले के डीएम सुब्रत सेन ने बातचीत में कहा कि सेना के चारों जवानों को एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचा लिया है। हालांकि, उन्हें चोट आई है लेकिन सभी का इलाज चल रहा है और सभी सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि पायलट को रीढ़ में चोट आई है। इस हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि चौपर अचानक हवा में नियंत्रण खो देता है।

  • जालंधर ज़िले में शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों के साथ धान की कटाई करने पर पाबंदी

    जालंधर ज़िले में शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों के साथ धान की कटाई करने पर पाबंदी

     

    जालंधर ज़िले में शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों के साथ धान की कटाई करने पर पाबंदी

    धान की पराली/ अवशेष को आग लाने पर भी रोक

    MBD NEWS जालंधर, 1 अक्तूबर: अतिरिक्त ज़िला मैजिस्ट्रेट मेजर डा. अमित महाजन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए ज़िला जालंधर में शाम 6 बजे से ले कर सुबह 10 बजे तक कंबाइन के साथ धान की कटाई करने पर पाबंदी लगा दी गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि धान की कटाई के लिए केवल हारवैस्टर कंबाइन, जिनके पास बी.आई.एस. का सर्टिफिकेट हो, ही इस्तेमाल की जाए और सुपर एस.एम.एस.के बिना कोई भी कंबाइन नहीं चलाई जाएगी।
    अतिरिक्त ज़िला मैजिस्ट्रेट ने एक अन्य आदेश के द्वारा ज़िले में धान की पराली/ अवशेष को आग लाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
    यह दोनों आदेश 24 नवंबर 2024 तक लागू रहेंगे।

  • Jalandhar में पठानकोट बाईपास Chowk पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    You are currently viewing Jalandhar में पठानकोट बाईपास Chowk पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    Major accident at Pathankot Bypass Chowk in Jalandhar, driver narrowly escaped

    Jalandhar में पठानकोट बाईपास Chowk पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    • जालंधरः महानगर में पठानकोट बाईपास चौक के पास मंगलवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां स्थित कैपिटल अस्पताल के बाहर पठानकोट से आ रहा टाटा 407 कैंटर अचानक से अनियंत्रित होकर रेंलिंग से जा टकराया।

    टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों ने कैंटर से बाहर निकाल तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल कैंटर ड्राइवर की पहचान मनजीत के तौर पर हुई है।

    बताया जा रहा है कि आज सुबह पठानकोट की तरफ से आ रहा टाटा 407 कैंटर के ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण कैंटर बेकाबू हो गया और रेलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे के दौरान ड्राइवर मनजीत गंभीर घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे दौरान कैंटर चालक बाल-बाल बच गया। फिलहाल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Big News: बॉलीवुड अभिनेता Govinda के पैर में लगी गोली, Revolver को केस में रखते समय हुआ हादसा?

    You are currently viewing Big News: बॉलीवुड अभिनेता Govinda के पैर में लगी गोली, Revolver को केस में रखते समय हुआ हादसा?

    Big News: Bollywood actor Govinda shot in the leg, accident happened while keeping the revolver in the case?

    Big News: बॉलीवुड अभिनेता Govinda के पैर में लगी गोली, Revolver को केस में रखते समय हुआ हादसा?

     

    • मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को एक गंभीर हादसे का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे कि अचानक गोली चल गई। इस घटना में गोली गोविंदा के पैर में लग गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घटना मंगलवार सुबह साढ़े 4 बजे के करीब की बताई जा रही है। फिलहाल, ऑपरेशन करके उनके पैर से गोली निकाल ली गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि गोविंदा की बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि वे एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट गई और गोली चल गई जो उनके पैर में जा लगी। गोली लगने के कारण अभिनेता के पैर से काफी खून बह गया जिससे उनकी हालत काफी खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए अंधेरी के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके गोली निकाल दी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, एक्टर अभी भी ICU में हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदा की बेटी टीना इस समय अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं, और परिवार के अन्य सदस्य भी उनकी स्थिति का ध्यान रख रहे हैं। गोविंदा की स्थिति को लेकर सभी फैंस और शुभचिंतकों में चिंता बनी हुई है, और वे उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

  • दिल दहलाने वाला मामला; School Bus बनी आग का गोला, 25 बच्चों की जिंदा जलकर हुई मौत; हादसे की ये वजह आई सामने

    दिल दहलाने वाला मामला; School Bus बनी आग का गोला, 25 बच्चों की जिंदा जलकर हुई मौत; हादसे की ये वजह आई सामने

     

    बैंकॉक : थाईलैंड (Thailand) के बैंकॉक में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक स्कूल बस (School Bus) में आग लग गई, जिसमें कम से कम 25 बच्चों की जिंदा जलकर मौत (Death) हो गई। यह हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खू खोट इलाके में हुआ जब बस एक स्कूल ट्रिप (School Trip) से लौट रही थी।

    आग लगने की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, हालांकि चश्मदीदों ने बताया कि बस का टायर फटने से आग लग सकती है। बस में कुल 44 बच्चे और 5 शिक्षक सवार थे। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, बस में मौजूद भीषण गर्मी के कारण शवों को निकालने में काफी मुश्किल हुई। अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।

    थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। देश के गृह मंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने बताया कि बचाव दल के पहुंचने के बाद भी बस इतनी ज्यादा गर्म थी कि उसके अंदर जाना मुश्किल था।