Author: Sumesh Sharma

  •  1 अक्टूबर से बदल जाएगा punjab के स्कूलों का समय, ये होंगी नई Timings

     1 अक्टूबर से बदल जाएगा punjab के स्कूलों का समय, ये होंगी नई Timings

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब (Punjab) के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 अक्टूबर (1 October) से बदलने जा रहा है। नए समय के अनुसार, प्राइमरी स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होकर दोपहर 2:50 बजे छुट्टी देंगे। शिक्षा विभाग (Education Department) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जो पूरे पंजाब के 19,000 से अधिक स्कूलों पर लागू होंगे।

    पंजाब में स्कूल का समय साल में तीन बार बदलता है। 1 अप्रैल (1 April) से 30 सितंबर (30 September) तक स्कूलों का समय (Timings) सुबह 8 बजे से 2 बजे तक होता है, जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से 2:30 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से 2:50 बजे तक रहेगा। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3:20 बजे तक होगा।

  • साजिश; ट्रेन को पलटाने के लिए  रेलवे ट्रैक पर रखा था कंक्रीट का खंभा; आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

    साजिश; ट्रेन को पलटाने के लिए  रेलवे ट्रैक पर रखा था कंक्रीट का खंभा; आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

     

     

    महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में रेल पटरी (Rail track) पर कंक्रीट का खंभा रखने का मामला सामने आया है। खंभे को एक पैसेंजर ट्रेन (Train) के चालक ने देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी जिससे हादसा होने से टल गया। रेल अधिकारियों की शिकायत के आधार पर महोबा में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में भी लिया है।

     पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक दुबे ने बताया, ‘‘कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-महोबा रेल मार्ग पर ‘फेंसिंग पिलर’ रखने के आरोप में 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब एक पैसेंजर ट्रेन के चालक ने रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस को पटरी पर खंभा रखे जाने की सूचना दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया, ‘‘आरपीएफ के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। नाबालिग ने पटरी पर खंभा रखने की बात कबूल की है।’’ अधिकारी ने बताया कि खंभा पटरी से हटाए जाने के तुरंत बाद ही मार्ग पर रेल यातायात सुचारू हो गया।

  • मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण देते हुए अचानक बेहोश होकर मंच पर गिरे,जानें पूरी खबर…

     मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण देते हुए अचानक बेहोश होकर मंच पर गिरे,जानें पूरी खबर…

    जम्मू- जसरोटा विधानसभा (Jasrota Assembly Constituency) क्षेत्र के बरनोटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) भाषण देते हुए अचानक बेहोश होकर मच पर ही गिर गए। जिसके बाद वहां मौजूद लोग सहम गए।

     

     

    मल्लिकार्जुन खड़गे के गिरने के बाद कुछ देर के लिए भाषण रोकना पड़ा। थोड़ी देर बाद उन्होंने बैठकर कुछ मिनट भाषण दिया, लेकिन बीच में फिर रुक गए। बाद में उन्होंने खड़े होकर 2 मिनट भाषण दिया। जाते-जाते सबको यह कहकर संबोधन किया कि वह 83 साल के हैं अभी मरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तब तक नहीं मरूंगा जब तक मोदी को सत्ता से हटा नहीं लूंगा।

  • फिल्म इमरजेंसी को नहीं होने देंगे रिलीज: SGPC

     फिल्म इमरजेंसी को नहीं होने देंगे रिलीज: SGPC

     

    अमृतसर- हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद व बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर पंजाब में ग्रहण लगा रहेगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा है कि फिल्म इमरजेंसी को किसी भी सूरत में रिलीज होने नहीं दिया जाएगा।

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की हुई आंतरिक कमेटी की बैठक के दौरान शिरोमणि कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को रिलीज होने नहीं दिया जाएगा, क्योंकि इस फिल्म में सिख पंथ की महान शख्सियत जरनैल सिंह खालसा भिंडरांवाले के किरदार को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

    वहीं बैठक के दौरान पास किए गए प्रस्तावों में शताब्दी समारोहों के दौरान विभिन्न सिख संगठनों द्वारा सहयोग देने के लिए जहां धन्यवाद किया गया, वहीं भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार द्वारा शताब्दी समारोहों के दौरान नकारात्मक रुख अपनाने के लिए कड़ी निंदा भी की गई। इस मौके पर भाई रजिंदर सिंह मेहता, भाई गुरबख्श सिंह खालसा और अन्य आंतरिक कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे।

  • चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग ने सर्च अभियान चलाया  25520 लीटर शराब, 430 बोतल अवैध शराब, 10 लोहे के ड्रम और एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद कर नष्ट किए

    चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग ने सर्च अभियान चलाया 25520 लीटर शराब, 430 बोतल अवैध शराब, 10 लोहे के ड्रम और एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद कर नष्ट किए

    चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग ने सर्च अभियान चलाया

    25520 लीटर शराब, 430 बोतल अवैध शराब, 10 लोहे के ड्रम और एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद कर नष्ट किए

    MBD NEWS जालंधर, 28 सितंबर:चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते सतलुज दरिया के नजदीक गांव भोडे, संगोवाल, बुर्ज डगाडा, माओ साहिब, वेहरां, कैमवाला, बूटे दिया छन्ना, रामपुर और बाउपुर आदि गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया ।
    इस कार्रवाई के दौरान कुल 25520 लीटर शराब, 430 बोतल अवैध शराब, 10 लोहे के ड्रम और एल्युमीनियम के बर्तन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए गए।
    तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे सहायक कमिश्नर (आबकारी) जालंधर वेस्ट रेंज नवजीत सिंह ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) जालंधर जोन जालंधर की देखरेख में सुबह 7 बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस बीच सतलुज नदी के किनारे 30-35 किलोमीटर तक तलाशी की गई।
    उन्होंने बताया कि कुल 25520 लीटर शराब, 430 बोतल अवैध शराब, 10 लोहे के ड्रम और एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि इनके पास से 4 चालू भट्टियां सहित 8 ड्रम बरामद किए और प्रत्येक ड्रम में करीब 40 लीटर लाहन थी, जिससे कुल करीब 320 लीटर लाहन पकड़ा गया। इसके अलावा 42 प्लास्टिक तिरपाल जब्त किए गए, जिसमें 600 लीटर प्रति के हिसाब से कुल 25,200 लीटर कचरा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि एल्युमीनियम के 4 बर्तन पकड़े गए, जिनमें करीब 80 बोतल अवैध शराब थी। उन्होंने बताया कि 2 रबर ट्यूब जब्त की गई, जिनमें करीब 350 बोतल अवैध शराब थी।
    नवजीत सिंह ने बताया कि रेड पार्टी को दूर से आता देख मौके पर मौजूद लोग भाग गए। लावारिस होने के कारण बरामद सामान, अवैध शराब व बर्तनों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    सर्च टीम में आबकारी अधिकारी सुनील गुप्ता, सरवन सिंह, जसपाल सिंह, अनिल कुमार, आबकारी इंस्पैक्टर साहिल रंगा और आबकारी पुलिस स्टाफ शामिल था।

  • जानें किस जगह एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Delhi में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    5 members of the same family committed suicide in Delhi, bodies of all found lying in a closed room, police engaged in investigation

    जानें किस जगह एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    • नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में वसंत कुंज के अधीन आते रंगपुरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव घर से बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बता दें कि मृतकों में एक पिता और उसकी चार बेटियां शामिल हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो देखा कि कमरा बंद था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस की टीम को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो पॉंचों के शव अंदर पड़े हुए थे। चार बेटियों के पेट और गले में लाल कलावा बंधा था और सभी बेटियों के शव एक डबल बेड पर और पिता हीरालाल का शव दूसरे कमरे में मिला।

    फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन वे इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

    बताया जा रहा है कि मृतक हीरालाल पेशे से एक कारपेंटर था, और उसकी पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस के अनुसार, उसकी बेटियां दिव्यांग थीं जिस कारण वह चल-फिरने में असमर्थ थीं। वहीं, पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

  • पटाखा बनाने वाली अवैध Factory में लगी भीषण आग, बच्ची सहित 3 लोगों की जिंदा जलने से Death, 7 बुरी तरह से झुलसे

    You are currently viewing पटाखा बनाने वाली अवैध Factory में लगी भीषण आग, बच्ची सहित 3 लोगों की जिंदा जलने से Death, 7 बुरी तरह से झुलसे

    A massive fire broke out in an illegal firecracker manufacturing factory, 3 people including a girl burnt to death, 7 badly burnt

    पटाखा बनाने वाली अवैध Factory में लगी भीषण आग, बच्ची सहित 3 लोगों की जिंदा जलने से Death, 7 बुरी तरह से झुलसे

     सोनीपतः सोनीपत जिले के अन्तर्गत आते गांव रिढाऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां गाव के बीचों-बीच स्थित एक मकान में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते मकान में काम कर रहे 10 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रुप से घायल हो गए। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया।

    वहीं, धमाके की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घायलों को तुरंत उपचार के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। वहीं, मृतकों के शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जोकि यहां दिवाली के त्योहार पर पटाखा बनाने के लिए आए थे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    बताया जा रहा है कि एक घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी और इस फैक्टरी से 10-12 लोग काम करते थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे के करीब तेज धमाके के साथ फैक्टरी में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों में दरारें आ गईं।

    उधर, मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एसीपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि गांव के बीचों-बीच स्थित वेद नाम के शख्स के मकान में पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी और शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ और पूरा मकान गिर गया। उन्होंने बताया कि यह फैक्टरी कब से चलाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है और वेद को भी हिरासत में ले लिया गया है।

  • पंजाब सरकार ने अपने पांच पूर्व मंत्रियों को जारी किया नोटिस, जानें क्या है वजह…

    पंजाब सरकार ने अपने पांच पूर्व मंत्रियों को जारी किया नोटिस, जानें क्या है वजह…

     

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार (Punjab Government) ने पांच पूर्व मंत्रियों (Former Minister) को सरकारी कोठी खाली करने के लिए नोटिस (Notice) जारी किया है। इसमें बलकार सिंह (Balkar singh, अनमोल गगन मान (Anmol gagan maan) और जिम्पा (Jimpa) सहित उन मंत्रियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इन मंत्रियों को निर्देश किया गया है कि वह 15 दिनों के भीतर अपनी सरकारी कोठी खाली कर दें। सरकार की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इन कोठियों को तत्काल प्रभाव से खाली किया जाए, ताकि नए मंत्रियों को आवास प्रदान किया जा सके।

    पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet singh Meet), चेतन सिंह जौड़ामाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को सरकारी कोठी खाली करने के लिए कहा गया है।

    नियमों का हवाला दे लिखा गया है- नियमों के मुताबिक, किसी भी कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) द्वारा पद से हटने के बाद सरकारी रिहायश में अधिक से अधिक 15 दिनों तक रिटेन किया जा सकता है इसलिए आप आवास खाली कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दें, ताकि नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित किए जा सकें।

    बता दें कि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरों को शामिल किया गया है। पंजाब सरकार में तरुण प्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) मंत्री बने हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant singh maan) ने मंगलवार को सभी नए मंत्रियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उनसे उनके विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई थी।

    सरकार की ओर से लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को देखते हुए कैबिनेट (Cabinet) में बदलाव किया गया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पंजाब की 13 में से सिर्फ 3 सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। अफवाह है कि इस कारण से ही मान सरकार के कैबिनेट में यह बदलाव किया गया।

  • अब विदेशों में बज रहा भारत की Vande Bharat का डंका, Canada और मलेशिया समेत इन देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

    अब विदेशों में बज रहा भारत की Vande Bharat का डंका, Canada और मलेशिया समेत इन देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका बजने लगा है। तेजस फाइटर के बाद अब वंदे भारत ट्रेन पर दुनियाभर के देशों की नजर है। देश में वंदे भारत एक्सप्रेस तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं और कई रूट्स पर इसे चलाने की मांग बढ़ रही है। चिली, कनाडा और मलेशिया जैसे देशों ने वंदे भारत को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक, वंदे भारत को खरीदने में दिखाई गई दिलचस्पी के कई कारण हो सकते हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, इसमें सबसे बड़ा कारण वंदे भारत ट्रेन की लागत है, जहां अन्य देशों में निर्मित समान सुविधाओं वाली ट्रेनों की लागत 160-180 करोड़ रुपये के बीच होती है, वहीं भारत वंदे भारत का निर्माण बहुत कम कीमत पर हुआ है। भारत की वंदे भारत ट्रेन की कीमत 120 से 130 करोड़ रुपये है।

    इसके अलावा, वंदे भारत गति पकड़ने के मामले में भी दूसरे देशों को मात दे रही है। सूत्रों की माने तो वंदे भारत को 0 से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने में सिर्फ 52 सेकंड लगते हैं, जो जापान की बुलेट ट्रेन से भी अधिक है। बता दें, जापान की बुलेट ट्रेन को 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 54 सेकंड का समय लगता है।

  • बांग्लादेशियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, खुद CM ने शेयर की तस्वीर..

    बांग्लादेशियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, खुद CM ने शेयर की तस्वीर..

     

    गुवाहाटी : असम सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि राज्य पुलिस ने हाल ही में 17 बांग्लादेशियों को राज्य की सीमा से वापस भेजा है। इनमें 9 वयस्क और 8 बच्चे शामिल हैं। सरमा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इन सभी के नाम भी साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

    बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के बाद से बीएसएफ ने असम की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। कई लोग हिंसा से बचने के लिए भारत आने की कोशिश कर रहे हैं। असम सरकार ने घुसपैठ के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। राज्य सरकार ने पहले भी कई बार बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला है।