Author: Sumesh Sharma

  • पंजाब के CM Bhagwant Mann की अचानक बिगड़ी तबीयत, मोहाली के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    You are currently viewing पंजाब CM Bhagwant Mann की अचानक बिगड़ी तबीयत, Mohali के अस्पताल में भर्ती

    Punjab CM Bhagwant Mann’s health suddenly deteriorated, admitted to Mohali hospital

    पंजाब के CM Bhagwant Mann की अचानक बिगड़ी तबीयत, मोहाली के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    • चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की बुधवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो जाने के चलते उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    CM दफ्तर की तरफ से यह जानकारी दी गई है। सीएम के भर्ती होने के बाद से पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में क्यों भर्ती कराना पड़ा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल लाया गया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की बात सामने आई थी। भगवंत मान को 20 जुलाई 2022 की रात को पेट में तेज दर्द के बाद दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां गैस्ट्रो डॉक्टर ने उनका इलाज किया था और उन्हें पेट में इंफेक्शन बताया था।

  • व्यवहार से तंग आकर 59 टुकड़ों में काटा; हत्यारे के सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

     व्यवहार से तंग आकर 59 टुकड़ों में काटा; हत्यारे के सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

    बेंगलुरु : बेंगलुरु शहर में एक दिल दहला देने वाला अपराध हुआ है। यहां एक 26 साल की महिला महालक्ष्मी की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काट दिया और उन टुकड़ों को एक फ्रिज में रख दिया। संदिग्ध हत्यारे ने अपनी मौत से पहले लिखे नोट में इसकी जानकारी दी है। उसने यह क्रूर अपराध इसलिए किया क्योंकि वह महालक्ष्मी के व्यवहार से तंग आ चुका था। पुलिस ने पीड़िता महालक्ष्मी के सहकर्मी मुक्ति रंजन रॉय का लिखा सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। इस नोट में उसने बेंगलुरु शहर को हिला देने वाले भयानक अपराध को कबूल किया है।

    सूत्रों ने बताया कि सुसाइड नोट उसकी डायरी में लिखा गया था। आरोपी ने अपनी डायरी में लिखा था, मैंने 3 सितंबर को अपनी प्रेमिका महालक्ष्मी की हत्या कर दी है। सूत्रों ने बताया कि उसने नोट में यह भी लिखा कि वह उसके घर गया था और उसकी 3 सितंबर को हत्या कर दी। उसने कहा था, मैं उसके व्यवहार से तंग आ चुका था। मैंने निजी मामलों को लेकर उससे झगड़ा किया और महालक्ष्मी ने मुझ पर हमला किया। उसके कृत्य से क्रोधित होकर मैंने उसे मार डाला।

    डायरी में उसने लिखा, उसकी हत्या करने के बाद मैंने उसके शरीर के 59 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। पुलिस, हत्यारे मुक्ति रंजन रॉय के बारे में जानकारी जुटा रही थी, तभी उसे यह नोट मिला। रॉय ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह ओडिशा के भद्रक जिले के एक गांव में पेड़ से लटका हुआ मिला था।

    पुलिस सूत्रों ने बताया, संदिग्ध हत्यारा बुधवार को पांडी गांव पहुंचा था और घर पर ही रुका था। वह दोपहिया वाहन पर घर से निकला था। स्थानीय लोगों को उसका शव मिला। मुक्ति रंजन हत्या की घटना के बाद से लापता था। कर्नाटक पुलिस ने उसकी तलाश के लिए चार टीमें ओडिशा भेजी थीं। संदिग्ध हत्यारे ने 1 सितंबर से काम पर आना बंद कर दिया था। महालक्ष्मी का काम का आखिरी दिन भी 1 सितंबर को ही था।

    पुलिस ने कहा कि संदिग्ध हत्यारा वहां टीम का हेड था जहां महालक्ष्मी काम करती थी। हत्या का मामला पिछले शनिवार को तब सामने आया जब पड़ोसियों ने दो दिनों से महालक्ष्मी के घर से दुर्गंध आती देखी और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि महालक्ष्मी की मां और बहन शनिवार को उसके घर पहुंची और उन्होंने यह खौफनाक मंजर देखा। महालक्ष्मी की हत्या कर दी गई थी, उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया था।

    हालांकि फ्रिज चालू था, लेकिन शव में कीड़े लग गए थे। फ्रिज के पास एक सूटकेस मिला। पुलिस को संदेह है कि महालक्ष्मी की हत्या महीने की शुरुआत में की गई और उसके शव को चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से टुकड़ों में काटा गया था।

    त्रिपुरा की रहने वाली महालक्ष्मी बेंगलुरु के एक मशहूर मॉल में काम करती थी। जिस इलाके में महालक्ष्मी पिछले पांच महीने से रह रही थी, वहां के लोगों के मुताबिक, वह अकेली रहती थी और अपने पड़ोसियों से ज्यादा घुलती-मिलती नहीं थी। कुछ दिनों तक उसका भाई उसके साथ रहा। पुलिस को यह भी पता चला है कि वह शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी था, लेकिन वह अलग रहती थी।

  • भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने के बोला गया; युद्ध की आशंका के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी

    भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने के बोला गया; युद्ध की आशंका के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी

    बेरूत : इजरायल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष जोरों पर है। इसी बीच भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है। जानकारी है कि भारत ने अपने नागरिकों (Idian citizens) को लेबनान छोड़ने (Left lebanon) की सलाह दी है। साथ ही भारतीयों को लेबनान की यात्रा नहीं करने के लिए कहा गया है। अटकलें हैं कि इजरायल जल्द ही लेबनान पर आक्रमण की तैयारी कर रहा है।

    Indian citizens leave Lebanon; India issued advisory amid fear of war : जानकारी के मुताबिक बेरूत में भारतीय दूतावास की तरफ से जारी एडवाइजरी (Advisory) में कहा गया है, ‘लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी जाती है।’ आगे कहा गया, ‘जो किसी वजह से वहां रुके हुए हैं, उन्हें गंभीर सतर्कता बरतने, गतिविधियों को सीमित करने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की हिदायत दी जाती है।’ दूतावास की तरफ से ईमेल आईडी- cons.beirut@mea.gov.in और आपातकाल के लिए नंबर +96176860128 भी जारी किया गया है।

    बेरूत में भारतीय दूतावास की वेबसाइट मुताबिक, मुल्क में करीब 4 हजार भारतीय रहते हैं। इससे पहले 1 अगस्त को भी भारतीय दूतावास ने नागरिकों को लेबनान छोड़ने के लिए कहा था। दरअसल, तब हमास और हिजबुल्ला के नेताओं की मौत को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ था।

  • मातृ वंदना योजना सम्बन्धी फर्जी कॉल से रहें सावधान: जिला प्रोग्राम अधिकारी

    मातृ वंदना योजना सम्बन्धी फर्जी कॉल से रहें सावधान: जिला प्रोग्राम अधिकारी

    मातृ वंदना योजना सम्बन्धी फर्जी कॉल से रहें सावधान: जिला प्रोग्राम अधिकारी

    MBD NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा) 25 सितंबर: जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने लोगों को आगाह किया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को फर्जी कॉल आ रही हैं, जिनसे उन्हें सावधान रहने की जरूरत है।
    उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को पहला बच्चा होने पर 5,000 रुपये और दूसरा बच्चा लड़की होने पर 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में दी जाती है। उन्होंने कहा कि कॉल करने वालों ने लाभार्थियों को यूपीआई आईडी और बैंक खाता नंबर साझा करने के लिए कहा जा रहा है, जबकि इस योजना के लाभार्थियों को विभाग द्वारा डीबीटी के माध्यम से सीधे आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में पैसा भेजा जाता है।
    उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लाभार्थी को कोई फोन नहीं किया जाता है और न ही लाभार्थी से कोई ओटीपी या बैंक खाता मांगा जाता है। उन्होंने जालंधर जिले के लाभार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि अगर ऐसी कोई फर्जी कॉल आती है तो वे बैंक खाते आदि के बारे में जानकारी सांझा न करे।

  • भाजपा जालंधर ने मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस

    भाजपा जालंधर ने मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस

    *पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए गए मार्ग पर चल कर सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना चाहिए: राकेश राठौर*

    *भाजपा जालंधर ने मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस*

    MBD NEWS जालंधर 25 सितंबर (सुमेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के मॉडल नंबर 2 के अध्यक्ष कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस स्थानीय राम नगर में सदस्यता अभियान चलाकर मनाया गया

    इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर,भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारी सदस्य रमन पब्बी,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला सचिव अमित भाटिया, मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर आए हुए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करके मनाया । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि आज अगर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है तो उसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बहुत बड़ा योगदान है

    राकेश राठौर ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर और उनके दिए गए प्रेरणा स्रोतों से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए राठौर ने कहा आज अगर भारतीय जनता पार्टी भारत देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनकर उभरी है तो यह सब उनके मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो पाया है। आज भारतीय जनता पार्टी का जितना भी विस्तार हुआ है तो यह सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए गए मार्ग पर चलकर ही संभव हो पाया है इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित , जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान,मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सोढ़ी, मंडल महामंत्री तरुण छाबड़ा,गुरदीप सिंह, राजकुमार राजू, कमल भगत, मनप्रीत कलेर,जितेंद्र चोपड़ा,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

  • पंजाब में  हुआ पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान,जानें किस तारीख़ को होगा चुनाव…

     

    पंजाब में  हुआ पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान,जानें किस तारीख़ को होगा चुनाव…

    Punjab Panchayat elections will be held on October 15

    पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को पंचायत चुनाव की घोषणा की गई है। इसके तहत 15 अक्तूबर को पंजाब में पंचायत चुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया 15 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी। वहीं, चुनाव के लिए 27 सिंतबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो चार अक्तूबर तक चलेगी। 5 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी और 7 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिया पंजाब चुनाव आयोग कमिशनर राज कमल चौधरी की तरफ से बुधवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रोल रोल की अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य में 13,237 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 19,010 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। मतदान बैलेट पेपर से होगा। 1,33,97,932 कुल मतदाता ग्राम पंचायत चुनाव में वोट डालेंगे। चुनाव में 83,437 सरपंच चुने जाएंगे। 2018 में 4 हजार पंचायतें सर्वसम्मति से बनी थी।

    चुनाव के लिए उम्मीदवारों को नॉमिनेशन फीस 100 रुपये जमा करवाने होगी। एससी कैंडीडेट्स के लिए 50 रुपये नॉमिनेशन फीस होगी। वहीं, चुनावी खर्च में सरपंच पद के उम्मीदवार 40 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे। वहीं पंच के लिए 30 हजार रुपये है। 2018 के पंचायत चुनाव में चुनावी खर्च सरपंच उम्मीदवारों के लिए 30 हजार और पंच के लिए 20 हजार रुपये था। हर जिले में इलेक्शन आब्जर्वर लगाए जाएंगे। बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी होगा। आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव को लेकर पूरी जानकारी sec.punjab.gov.in पर साझा की जाएगी।

    राज्य चुनाव आयोग कमिश्नर ने बताया कि बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी होगा।  सरपंच और पंच चुनाव के लिए अलग सिंबल रखे गए हैं। कुल चुनाव सिंबल 173 होंगे। इनमें जिला परिषद चुनाव के लिए 32 सिंबल हैं। ब्लॉक समिति के लिए 32, पंचों के लिए 70 और सरपंच के लिए 38 सिंबल रखे गए हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 साल रखी गई है। वहीं सरपंच के लिए गुलाबी बैलट पेपर और पंच के लिए सफेद बैलट पेपर होगा।

    ग्राम पंचायत चुनाव में अलग से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट सभी राजनीतिक दलों को भेजी जाएगा। सरकार किसी भी ग्राम के लिए कोई ग्रांट और सरकारी मशीनरी का प्रयोग नहीं करेगी। चुनाव को संपन्न करवाने के लिए 96 हजार से अधिक स्टाफ को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

  • नवनियुक्त निकाय मंत्री Dr. Ravjot ने संभाला पदभार, Punjab के कई बड़े नेता रहे मौजूद

    You are currently viewing नवनियुक्त निकाय मंत्री Dr. Ravjot ने संभाला पदभार, Punjab के कई बड़े नेता रहे मौजूद

    Newly appointed civic body minister Dr. Ravjot took charge, many big leaders of Punjab were present.

    नवनियुक्त निकाय मंत्री Dr. Ravjot ने संभाला पदभार, Punjab के कई बड़े नेता रहे मौजूद

    • चंडीगढ़ः बुधवार को पंजाब के नवनियुक्त निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने निकाय भवन पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर पंजाब के कई सीनियर नेताओं सहित कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, जालंधर से पार्टी के नेता पवन कुमार टीनू, बटाला के विधायक शैरी कलसी समेत कई नेता मौजूद थे।

    पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल किए डॉ. रवजोत सिंह ने संभाला पदभार। - Dainik Bhaskar

    मिली जानकारी के अनुसार डा. रवजोत सिंह द्वारा पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, हरदीप सिंह मुंडिया पंजाब सिविल सचिवालय में शाम 4 बजे राज्य के कई मंत्री और AAP नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल किए है। इनमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत के नाम शामिल हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सबसे मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से 2 अनुसूचित जाती, 2 जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्‌टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।

  • Jalandhar नगर निगम की कमान संभालेंगे IAS अधिकारी अंकुरजीत सिंह

    You are currently viewing Jalandhar नगर निगम की कमान संभालेंगे IAS अधिकारी अंकुरजीत सिंह

    IAS officer Ankurjit Singh will take command of Jalandhar Municipal Corporation

    Jalandhar नगर निगम की कमान संभालेंगे IAS अधिकारी अंकुरजीत सिंह

    • चंडीगढ़: आँखों की रोशनी खो जाने के बाद IAS अधिकारी बने अंकुरजीत सिंह के हाथ आज जालंधर नगर निगम की डोर होगी। बता दें कि जालंधर में नए नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर आईएएस अधिकारी अंकुरजीत सिंह होंगे। आज यानी बुधवार को वह जालंधर नगर निगम पहुंच कर चार्ज संभालेंगे। अहम बात यह है कि उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी खोने के बाद भी यह मुकाम हासिल किया है और आज वह जालंधर नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर के तौर पर काम शुरू करेंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया था। इस फेरबदल दौरान अंकुरजीत को आप सरकार ने ये जिम्मेदारी सौंपी थी। अंकुरजीत हरियाणा के यमुनानगर से हैं मध्यम वर्ग के परिवार से संबंध रखने वाले अंकुरजीत सिंह देख नहीं सकते।

    बताया जा रहा है कि अंकुरजीत सिंह शुरू से ही नेत्रहीन नहीं थे, जब वह स्कूल में थे तो उन्हें धीरे-धीरे दिखाई देना बंद हो गया था। उन्हें इस बारे में तब पता चला, जब उन्हें क्लास में बैठकर ब्लैकबोर्ड कम नजर आया। जिसके बाद उन्हें एक दम से दिखना बंद हो गया था। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और भगवान द्वारा दी गई परिस्थिति से लड़े, जिसका नतीजा ये रहा कि वह आईएएस अधिकारी बने और अपने परिवार वह जिले का नाम रोशन किया।

  • बड़ा हादसा, Truck और ट्रॉली की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की  हुई मौत…

    You are currently viewing Hoshiarpur में बड़ा हादसा, Truck और ट्रॉली की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death

    Major accident in Hoshiarpur, massive head-on collision between truck and trolley, 1 dead

    बड़ा हादसा, Truck और ट्रॉली की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की  हुई मौत…

    •  होशियारपुर: होशियारपुर के अन्तर्गत आते कस्बा भूंगा के पास बुधवार सुबह उस वक्त भयानक सड़क हादसा हो गया, जब यहां होशियारपुर से जम्मू हाईवे पर सेब से भरे एक ट्रक की लकड़ी से भरी ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि सेब से भरा ट्रक दसूहा से होशियारपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान जब वह होशियारपुर से जम्मू हाईवे पर पहुंचा तो सामने से आ रही लकड़ी से भरी ट्रॉली के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक बीच सड़क पर पलट गया, जिससे होशियारपुर से जम्मू हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा JCB बुला कर ट्रक को साइड करवाया जा रहा है।

  • कृषि कानूनों पर बयान देकर कंगना की मुश्किलें बढ़ीं, BJP ने किया किनारा; बोलीं- मैं अपने शब्द वापस लेती हूं

    कृषि कानूनों पर बयान देकर कंगना की मुश्किलें बढ़ीं, BJP ने किया किनारा; बोलीं- मैं अपने शब्द वापस लेती हूं

     

    नई दिल्ली : मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानूनों को लेकर दिए बयान से देश की सियासत में हलचल मचा दी है। कंगना ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री से कानून वापस लाने की मांग करनी चाहिए। उनके इस बयान पर विरोध और विवाद शुरू होने के बाद बीजेपी ने कंगना के शब्दों से किनारा कर लिया।

    कंगना ने कहा, पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने कृषि कानूनों पर सवाल उठाए और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री जी से निवेदन करना चाहिए। मेरी इस बात से कई लोग निराश हैं। जब ये कानून आए थे, तब बहुत से लोगों ने समर्थन किया था, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने संवेदनशीलता से इन्हें वापस लिया। अगर मेरे विचार से कोई निराश किया है, तो मुझे खेद है। मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।

    बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस मामले में स्पष्ट किया कि कंगना का बयान पार्टी के दृष्टिकोण को नहीं दर्शाता। वहीं, विपक्षी दलों ने इसे बीजेपी का छिपा एजेंडा करार दिया है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कंगना के बयान ने बीजेपी की असल मंशा को उजागर कर दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगते हुए कहा कि इस मुद्दे पर स्पष्टता जरूरी है।

    कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “कंगना का कहना है कि तीन कृषि कानूनों को लागू करने का समय आ गया है। लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कोई ताकत इन कानूनों को फिर से लागू नहीं कर सकेगी।”

    यह ध्यान देने योग्य है कि मोदी सरकार ने 2021 में किसानों के भारी विरोध के बाद तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि वह किसानों को समझा नहीं पाए और कहीं न कहीं चूक हुई है।