Author: Sumesh Sharma

  • अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मी की सरकारी पिस्टल छीन कर खुद को मारी गोली,हुई मौत..

    अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मी की सरकारी पिस्टल छीन कर खुद को मारी गोली,हुई मौत..

     

    अमृतसर  : अमृतसर में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मी की सरकारी पिस्टल छीन कर खुद को गोली मार दी। व्यक्ति की मौत हो गई। फायरिंग के दौरान वहां हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन की जा रही है।

    गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आए एक वीआईपी के सुरक्षाकर्मी से वहां पर घूम रहे प्रवासी ने पिस्तौल छीन ली। जब तक किसी को कुछ समझ आता तब तक व्यक्ति ने सरकारी रिवॉल्वर से खुद को शूट कर दिया। जख्मी हालत में उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति प्रवासी है, फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • किसानों ने महापंचायत में किया बड़ा ऐलान,जानिए  अक्टूबर की कौन की तारीख को देशभर में रेलवे ट्रैक किए जाएगे जाम, पुलिस अलर्ट

     किसानों ने महापंचायत में किया बड़ा ऐलान,जानिए  अक्टूबर की कौन की तारीख को देशभर में रेलवे ट्रैक किए जाएगे जाम, पुलिस अलर्ट

     

     

    कुरूक्षेत्र – हरियाणा के कुरूक्षेत्र में किसानों की महापंचायत (Mahapanchayat of farmers) में बड़ा फैसला लिया गया है। किसानों ने 3 अक्टूबर को देशभर में रेल ट्रैक (Rail track) जाम करने का ऐलान किया है। किसान महापंचायत में सरवन सिंह पंधेर (Sarwan Singh Pandher) के साथ जगजीत सिंह डल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित कई किसान नेता शामिल हुए।

    इस मौके किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा में पंचायतें कर भाजपा (BJP) की ओर से किसानों पर किए अत्याचार को याद कराया जाएगा। किसान हरियाणा में भाजपा की हार में हिस्सेदार बनेगा। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार के अत्याचार किसानों पर किए हैं, अब हरियाणा में इसका बदला लेने का समय आ गया है। हम पंचायत कर हरियाणा के किसानों को याद दिला रहे हैं कि किस प्रकार से किसानों पर बल का प्रयोग किया गया और किस प्रकार से किसान शुभकरण को शहीद किया गया। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को भारत भर में 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। आने वाले समय में किसान आंदोलन को और भी गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और आने वाले समय में इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

  • जानें देश में किस जगह पर ट्रेन को पलटाने की हुई साजिश? रेलवे ट्रैक पर मिला छोटा गैस सिलेंडर

    जानें देश में किस जगह पर ट्रेन को पलटाने की हुई साजिश? रेलवे ट्रैक पर मिला छोटा गैस सिलेंडर

     

     

    कानपुर  : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर ट्रेन (Train) को उड़ाने की साजिश सामने आई है। कानपुर देहात जिले में रेलवे ट्रैक (Railway track) पर गैस सिलेंडर (Gas cylinder) मिला है, जिससे टकराने के बाद कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें हाल में ही कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई थी। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा गया था। इसके अलावा रेलवे लाइन के पास पेट्रोल और बारूद भी बरामद किया गया था।

    जानकारी के मुताबिक, नॉर्थर्न सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज डिवीजन के पेरम्बूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एलपीजी का छोटा सिलेंडर मिला था। यहां से मालगाड़ी गुजरने वाली ही थी कि लोको पायलट ने उससे पहले ही मालगाड़ी को रोक दिया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। जिस जगह रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला है, वो कानपुर देहात जिले में पड़ता है।

    रेलवे सुरक्षा बल के एसपी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पांच किलो की क्षमता वाला एलजीपी का खाली सिलेंडर रखा हुआ पाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन की स्पीड काफी धीमी थी। लोको पायलट ने जब सिलेंडर को देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाई और उसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस मामले में आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।

    बता दें 8 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को ब्लास्ट कर उड़ाने की साजिश सामने आई थी। कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर रखे एलपीजी गैस से भरे सिलेंडर टकराई थी। उसके बाद तेज आवाज भी हुई थी। इतना ही नहीं घटनास्थल पर पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस के साथ बारूद भी मिला था। जिसके बाद इस घटना की आतंकी साजिश के एंगल से जांच की जा रही है।

  • तिरुपति बाला जी मंदिर लड्डू विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा , याचिका दायर कर की गई SIT जांच की मांग

    तिरुपति बाला जी मंदिर लड्डू विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा , याचिका दायर कर की गई SIT जांच की मांग

     

     

    नई दिल्ली : तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसादम (Laddu prasadam) में पशु की चर्बी के इस्तेमाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में एक जनहित याचिका दायर की गई। याचिका में इस पूरे मामले की जांच के लिए SIT गठित किए जाने की मांग की गई है।

     बता दें हिन्दू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे पहले इसी मसले पर वकील सत्यम सिंह राजपूत ने एक पत्र याचिका भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को प्रेषित की थी। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला द्वारा मिलावट की पुष्टि की गई है।

    यह पूरा विवाद 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के आरोप और एक रिपोर्ट के खुलासे से शुरू हुआ। चंद्रबाबू नायडू ने रिपोर्ट के हवाले से आरोप लगाया कि तिरुपति के प्रसाद में प्रयुक्त कथित देसी घी जानवरों की चर्बी वाली वसा से युक्त है। उनके इस दावे के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। इसके अलावा, तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद पर उठा विवाद आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट तक भी पहुंचा है। यह याचिका पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी ने दायर की है।

  • दिल्ली में सरकार के गठन के तुरंत बाद मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा ,जानें किसे कौन सा विभाग मिला..

    दिल्ली में सरकार के गठन के तुरंत बाद मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा ,जानें किसे कौन सा विभाग मिला..

     

    दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को राज निवास पर मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी है. इसके अलावा पांच विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. केजरीवाल के इस्तीफे के बाद पार्टी ने दिल्ली की कमान आतिशी को देने का फैसला किया था.

     

    Delhi CM Oath ceremony Live: दिल्ली सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ

    दिल्ली में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है
    दिल्ली सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. आतिशी ने अपने पास 13 विभाग रखे हैं. जबकि सौरभ भारद्वाज को 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. गोपाल राय को तीन और कैलाश गहलोत को 5 विभाग दिए गए हैं. इमरान हुसैन को दो और मुकेश अहलावत को 5 विभाग मिले हैं.
    • Delhi
  • दिल्ली में अब ‘आतिशी’ सरकार, कैबिनेट में 5 मंत्री, मुकेश अहलावत नया चेहरा

    दिल्ली में अब ‘आतिशी’ सरकार, कैबिनेट में 5 मंत्री, मुकेश अहलावत नया चेहरा

     

    अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद 17 सितंबर को आतिशी आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता चुनी गई थीं. उसी दिन केजरीवाल ने इस्तीफा भी दिया और साथ ही साथ आतिशी ने उपराज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया था. आतिशी सरकार में पांच कैबिनेट मंत्री शामिल हैं.

     

    दिल्ली में अब 'आतिशी' पारी, कैबिनेट में 5 मंत्री, मुकेश अहलावत नया चेहरा

    आतिशी के साथ 5 विधायकों ने भी ली है मंत्री पद की शपथ

    दिल्ली को आतिशी के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है. आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की 17वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई. उनके साथ आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इसमें चार पुराने चेहरे हैं जबकि मुकेश अहलावत के रूप में एक नए चेहरे को शामिल किया गया है. आतिशी सरकार में एक मुस्लिम चेहरे को भी शामिल किया गया है.

    आतिशी दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक हैं. पहली बार 2020 में उन्होंने चुनाव जीता और विधायक निर्वाचित हुईं. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद 2023 में आतिशी को पहली बार मंत्री बनाया गया. शिक्षा के साथ-साथ कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं. पार्टी से जुड़े सियासी मुद्दों पर काफी मुखर भी रहीं केजरीवाल की अनुपस्थिति में पार्टी संगठन को एकजुट करके रखने में अहम भूमिका निभाई है.

    आतिशी: एक साल पहले मंत्री बनीं, अब CM- दिल्ली में आतिशी की गिनती अरविंद केजरीवाल की करीबी के साथ-साथ मनीष सिसोदिया के भरोसेमंद के रूप में होती है. सिसोदिया जब शिक्षा मंत्री थे तब भी आतिशी ने उनके साथ काम किया था. हर छोटे-बड़े मुद्दों पर मुखर रही हैं. पार्टी नेताओं के जेल में रहते हुए सरकार में काफी एक्टिव रहीं और एक साथ कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी लेकर चलीं. बड़े नेताओं की अनुपस्थिति में पार्टी संगठन और नेताओं को एकजुट बनाने में अहम भूमिका रही है.

  • आतिशी कुछ देर में लेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ…

    आतिशी कुछ देर में लेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ…

    Delhi CM Oath ceremony Live: आतिशी आज बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री, शाम 4.30 बजे लेंगी शपथ

    आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

    अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची आतिशी

    मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंची आतिशी. राजनिवास में शपथग्रहण से पहले आतिशी और सभी कैबिनेट मंत्री की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हो रही है.

     

    दिल्ली को आज नया सीएम मिल जाएगा. आतिशी ​​​​​आज दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. इसके साथ ही वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित कई नेता शामिल होंगे

    आतिशी आज अब से कुछ देर बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी. शाम साढ़े चार बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसके साथ ही वह दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी. शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल, सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई नेता शामिल होंगे. आतिशी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

    आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं. अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद के लिए आतिशी के नाम की घोषणा की थी. इसके बाद आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें सभी विधायकों ने आतिशी के नाम पर मुहर लगाई. आतिशी सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी.

    आतिशी के साथ जो पांच विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, उनमें गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत का नाम शामिल है. इनमें से राय, गहलोत, भारद्वाज और हुसैन निवर्तमान केजरीवाल सरकार में मंत्री हैंजबकि मुकेश अहलावत को पहली बार मंत्री बनाया जा रहा है. अहलावत को आम आदमी पार्टी के विधायक राजकुमार आनंद की जगह कैबिनेट में जगह मिली है. आनंद लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे. वे केजरीवाल कैबिनेट में सामाजिक कल्याण मंत्री थे

  •  ‘आप’ विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को गहरा सदमा, पत्नी का हुआ निधन…

     ‘आप’ विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को गहरा सदमा, पत्नी का हुआ निधन…

     

     

    अमृतसर : अमृतसर उत्तरी हलके से आप के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह (MLA Kunwar Vijay Pratap Singh) को गहरा सदमा लगा है। उनकी पत्नी मधुमिता (Wife passes away) का शनिवार सुबह निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक कल रात सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज सुबह उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 10.30 बजे शिवपुरी दुर्गियाना मंदिर में किया जाएगा।

     

  • क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका रवाना हुए पीएम मोदी

    क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका रवाना हुए पीएम मोदी

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका में पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और संयुक्त राष्ट्र के ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और वहां भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को इस यात्रा से पहले कहा, ‘आज, मैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा उनके गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित किए जा रहे क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं।”

    पीएम मोदी ने आगे कहा, “मैं क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।”

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उनकी बैठक ‘हमें अपने लोगों और वैश्विक भलाई के लाभ के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए नए रास्तों की समीक्षा करने और उनकी पहचान करने की अनुमति देगी’।

    प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह भारतीय प्रवासी समुदाय और अमेरिकी महत्वपूर्ण व्यावसायिक नेताओं से बातचीत करेंगे। उनका कहना है कि यह यात्रा दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी लोकतंत्रों (भारत और अमेरिका) के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को वैश्विक समुदाय के लिए मानवता की बेहतरी के लिए आगे का रास्ता तय करने का अवसर बताते हुए कहा, “मैं मानवता के छठे हिस्से के विचारों को साझा करूंगा क्योंकि शांतिपूर्ण और सुरक्षित भविष्य में उनकी हिस्सेदारी दुनिया में सबसे अधिक है।”

  • तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब सभी मंदिरों के प्रसाद की होगी चैकिंग..

    तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब सभी मंदिरों के प्रसाद की होगी चैकिंग..

     

     

    नई दिल्ली- आंध्र प्रदेश के पवित्र तीर्थस्थल तिरुपति मंदिर में प्रसाद को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच, कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों में दिए जाने वाले प्रसाद की जांच का निर्णय लिया है।

    कर्नाटक के मुजराई मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि राज्य के प्रमुख मंदिरों में प्रसाद बनाने में अब से केवल नंदिनी घी का उपयोग किया जाएगा, जो कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) द्वारा आपूर्ति किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मंदिरों में दिए जाने वाले प्रसाद की गुणवत्ता की भी सख्त जांच की जाएगी। रेड्डी ने कहा कि आज या कल एक सर्कुलर जारी किया जाएगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी प्रमुख मंदिरों में प्रसाद में केवल नंदिनी घी का ही उपयोग हो। हम प्रसाद की गुणवत्ता की भी नियमित रूप से जांच करेंगे।

    बता दें कि इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने यह आरोप लगाया कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में परोसे जाने वाले लड्डू में घटिया सामग्री और पशु वसा का उपयोग किया गया था। नायडू के इस दावे के बाद, वाईएसआरसीपी के नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) धार्मिक मुद्दों का राजनीतिकरण कर रही है। रेड्डी ने यह भी कहा कि मंदिर में उपयोग किए जाने वाले घी और अन्य सामग्रियों के लिए सख्त गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाता है, और किसी भी उत्पाद को तभी उपयोग किया जाता है जब वह मान्यता प्राप्त गुणवत्ता परीक्षण से गुजरता है।