दिल्ली में अब ‘आतिशी’ सरकार, कैबिनेट में 5 मंत्री, मुकेश अहलावत नया चेहरा

दिल्ली में अब ‘आतिशी’ सरकार, कैबिनेट में 5 मंत्री, मुकेश अहलावत नया चेहरा

 

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद 17 सितंबर को आतिशी आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता चुनी गई थीं. उसी दिन केजरीवाल ने इस्तीफा भी दिया और साथ ही साथ आतिशी ने उपराज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया था. आतिशी सरकार में पांच कैबिनेट मंत्री शामिल हैं.

 

दिल्ली में अब 'आतिशी' पारी, कैबिनेट में 5 मंत्री, मुकेश अहलावत नया चेहरा

आतिशी के साथ 5 विधायकों ने भी ली है मंत्री पद की शपथ

दिल्ली को आतिशी के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है. आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की 17वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई. उनके साथ आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इसमें चार पुराने चेहरे हैं जबकि मुकेश अहलावत के रूप में एक नए चेहरे को शामिल किया गया है. आतिशी सरकार में एक मुस्लिम चेहरे को भी शामिल किया गया है.

आतिशी दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक हैं. पहली बार 2020 में उन्होंने चुनाव जीता और विधायक निर्वाचित हुईं. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद 2023 में आतिशी को पहली बार मंत्री बनाया गया. शिक्षा के साथ-साथ कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं. पार्टी से जुड़े सियासी मुद्दों पर काफी मुखर भी रहीं केजरीवाल की अनुपस्थिति में पार्टी संगठन को एकजुट करके रखने में अहम भूमिका निभाई है.

आतिशी: एक साल पहले मंत्री बनीं, अब CM- दिल्ली में आतिशी की गिनती अरविंद केजरीवाल की करीबी के साथ-साथ मनीष सिसोदिया के भरोसेमंद के रूप में होती है. सिसोदिया जब शिक्षा मंत्री थे तब भी आतिशी ने उनके साथ काम किया था. हर छोटे-बड़े मुद्दों पर मुखर रही हैं. पार्टी नेताओं के जेल में रहते हुए सरकार में काफी एक्टिव रहीं और एक साथ कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी लेकर चलीं. बड़े नेताओं की अनुपस्थिति में पार्टी संगठन और नेताओं को एकजुट बनाने में अहम भूमिका रही है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *