Author: Sumesh Sharma

  • जानें शहर में क्यों मचा हड़कंप; कारखाने में गैस लीक के कारण 4 लोग हुए बेहोश

    जानें शहर में क्यों मचा हड़कंप; कारखाने में गैस लीक के कारण 4 लोग हुए बेहोश

     

     

    जालंधर :  जालंधर में उस समय हंगामा मच गया जब दोमोरिया पुल के नजदीक एक बर्फ वाले कारखाने (Ice Factory) में गैस लीक (Gas Leak) हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दोमोरिया पुल के नजदीक सारा रास्ता बंद कर दिया है। सूचना मिली है कि इस हादसे में 4 लोग बेहोश हो गई है।

    जानकारी के अनुसार इस घटना में चार लोग बेहोश हुए है, वहीं फैक्टरी के अंदर कई कर्मचारियों के फंसे होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने दोनों तरफ से रास्ता बंद कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस (Police) ने एरिया सील कर दिया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, माईं हीरां गेट, हैनरी पेट्रोल पंप और दोमोरिया पुलिस की ओर जाने वाला नीचे का रास्ता बंद कर दिया गया है। सभी लोग फ्लाई ओवर के ऊपर से होकर जा रहे हैं।

  • मथुरा रेल हादसे के पीछे आतंकी साजिश की आशंका, ATS समेत सुरक्षा एजेंसी जांच में जुटी..

    मथुरा रेल हादसे के पीछे आतंकी साजिश की आशंका, ATS समेत सुरक्षा एजेंसी जांच में जुटी..

     

    बीते बुधवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में मालगाड़ी बड़े हादसे का शिकार हो गई थी। इसके 25 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। अब रेलवे सूत्रों ने इस मामले में आतंकी साजिश की आशंका जताई है।

     

    मथुरा के पास मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए और कई वैगन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। रात में हुए इस हादसे के कारण मथुरा पलवल रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था। अब रेलवे सूत्रों ने इस घटना के बारे में बड़ी जानकारी साझा की है। मथुरा रेल हादसे के पीछे आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि इस मामले में क्या अपडेट सामने आए हैं।

    कैसे हुई घटना?

    बीते बुधवार को रात 8 बजे मथुरा में वृंदावन रोड स्टेशन और अझई के बीच मालगाड़ी के 26 डिब्बे ट्रैक से उतर गए थे। इसके बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो गया था। अब रेलवे सूत्रों ने कहा है कि जिस तरह से मथुरा में मालगाड़ी को बेपटरी किया गया है उसके पीछे कोई साजिश हो सकती है

    रेलवे को आशंका है कि इस घटना के पीछे कोई आतंकी संगठन हो सकता है। गुरुवार को घटना में आतंकी कनेक्शन तलाशने के लिए एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया है। रेलवे की तरफ से सभी सुरक्षा एजेंसियों को कहा गया है कि सभी एंगल से इस हादसे की जांच की जाए।

  • तिरुपति में प्रसादम विवाद गहराया, CM नायडू के आरोप के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची YSRCP

    तिरुपति में प्रसादम विवाद गहराया, CM नायडू के आरोप के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची YSRCP

     

    सीएम चंद्रबाबू नायडू ने यह दावा किया था कि पिछली वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली सरकार ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री और जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया. इसके बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है.

    विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल किए जाने को लेकर विरोध और नाराजगी बढ़ती जा रही है. प्रसादम विवाद पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि प्रसाद तैयार करने में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल किए जाने के मामले में हमारी सरकार हरसंभव सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तिरुपति के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी होने के आरोपों की विस्तृत जांच की मांग की है. हालांकि YSRCP ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया और जांच की मांग करते हुए कोर्ट का रुख किया है.

    केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की ओर से तिरुपति के लड्डू में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल के संबंध में लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच की मांग की है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, “आंध्र के मुख्यमंत्री नायडू ने जो कुछ भी कहा है, यह बेहद चिंता का विषय है. मामले की विस्तृत जांच की जरुरत है और दोषी को दंडित किया जाना चाहिए.”

    विवाद पर बुधवार को कोर्ट में होगी सुनवाई

    इससे पहले एनडीए विधायक दल की बुधवार को बुलाई गई बैठक के दौरान सीएम नायडू ने दावा किया था कि पिछली वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली सरकार ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री और जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया.

    वहीं YSRCP के नेताओं ने ऐसे आरोपों से लगातार इनकार कर रहे हैं. पार्टी ने सीएम चंद्रबाबू की ओर से लड्डू प्रसादम पर लगाए गए आरोपों पर हाई कोर्ट का रुख किया है. हाई कोर्ट ने कहा कि वह अगले बुधवार को मामले की सुनवाई करेगी. वकील ने सीएम चंद्रबाबू की ओर से प्रसादम में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने के दावे को लेकर मौजूदा किसी जज या हाई कोर्ट कमेटी से जांच कराने की मांग की है.

  •  4 जगहों पर punjab में NIA के की रेड, खालिस्तानी समर्थकों से जुड़े मामले में हुई छापेमारी

     4 जगहों पर punjab में NIA के की रेड, खालिस्तानी समर्थकों से जुड़े मामले में हुई छापेमारी

     

    आज, यानी 20 सितंबर को पंजाब में 4 जगहों पर छापा मारा है. ये छापेमारी पंजाब के मोगा स्थित बिलासपुर में रहने वाले कुलवंत सिंह के यहां भी हो रही है. कुछ समय पहले कुछ आरोपियों के दर्ज बयान के दौरान कुलवंत सिंह का नाम सामने आया था.

    पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों और गैंगस्टर से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कार्रवाई करते हुए आज यानी 20 सितंबर को पंजाब में 4 जगहों पर छापा मारा है. इस केस में एनआईए ने पिछले साल अपने मुख्यालय में शिकायत दर्ज की थी. उस समय राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब समेत देश के अन्य हिस्सों में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर केस दर्ज किया था.

    छापेमारी पंजाब के मोगा स्थित बिलासपुर में रहने वाले कुलवंत सिंह के यहां भी हो रही है. पिछले कुछ मामलों में कुलवंत सिंह का नाम सामने आया है. कुछ समय पहले कुछ आरोपियों के दर्ज बयान के दौरान कलवंत सिंह का नाम संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की वजह से सामने आया था. कुलवंत पर यह आरोप भी है कि वह अपने सोशल मीडिया हैंडल से खालिस्तान समर्थक कंटेंट शेयर करता है.

    पंजाब में लगातार छापेमारी कर रही है एनआईए

    पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों और गैंगस्टरों से जुड़े मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लगातार छापेमारी कर रही है. कुछ दिन पहले खालिस्तानी समर्थक द्वारा कनाडा के ओटावा में भारतीय हाई कमीशन पर हुए हमले के मामले में पंजाब के कई जगहों पर रेड की गई थी. इस मामले में पंजाब के खंडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह का साला अमर जोत सिंह आरोपी है.इसी साल 12 मार्च को को एनआईए की टीम ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के 30 ठिकानों पर छापा मारा था .पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों और गैंगस्टरों की बढ़ती गठजोड़ से राज्य में आपराधिक और देशद्रोही गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बनती जा रही हैं.

  • लेबनान में हुए धमाकों के बाद फ्लाइट्स में पेजर, वॉकी टॉकी पर लगाया बैन, कतर एयरवेज ने भी लागू किया निर्देश

     

    दोहा- लेबनान (Lebanon) ने बेरूत एयर पोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स में वॉकी-टॉकी और पेजर ले जाने पर बैन लगा दिया है। यह कदम लेबनान में लगातार दो दिनों तक देश भर में पेजर और वॉकी-टॉकी में हुए विस्फोटों (Blast) के बाद उठाया गया। इन धमाकों की वजह से कई लोगों की मौत (Death) हो गई जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हुए।

    लेबनान के इस फैसले के बाद कतर एयरवेज (Qatar Airways) ने भी बेरूत-राफिक हरीरी इंटरनेशनल एयर पोर्ट से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए फ्लाइट में पेजर और वॉकी-टॉकी लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एयरलाइन ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ये नियम अगले आदेश तक लागू रहेंगे। कतर एयरवेज ने एक्स पर लिखा, “तत्काल प्रभाव से: लेबनान गणराज्य के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से प्राप्त निर्देश के बाद, बेरूत-राफिक हरीरी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (बीईवाई) से उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों के लिए विमान में पेजर और वॉकी-टॉकी ले जाने पर रोक रहेगी।”

    कतर एयरवेज ने कहा कि यह बैन चेक किए गए कैरी-ऑन लगेज और कार्गो दोनों पर लागू होगा। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने गुरुवार को बताया कि मंगलवार और बुधवार को कई पेजर और हैंडहेल्ड रेडियो में हुए धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई, जबकि 2,931 लोग घायल हुए। हालिया विस्फोटों ने इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच 11 महीने से चल रहे संघर्ष को एक खतरनाक मोड़ पर ला दिया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर बड़े हमले कर रहे हैं। इनमें इजरायली एयर स्ट्राइक और उत्तरी इजरायल पर हिजबुल्लाह के अटैक शामिल हैं।

    लेबनानी विदेश मंत्रालय ने विस्फोटों को ‘खतरनाक और जानबूझकर की गई इजरायली कार्रवाई’ बताया। लेबनान के आंतरिक सुरक्षा बलों ने कहा कि देश के कई हिस्सों में वायरलेस संचार उपकरणों में विस्फोट हुए लेकिन विशेष रूप से बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में धमाके हुए। बता दें यह इलाका हिजबुल्लाह का गढ़ है। तीन सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि जिन पेजरों में विस्फोट हुआ, वे हिजबुल्लाह ने हाल के महीनों में ही मंगाए थे। हिजबुल्लाह ने इन विस्फोटों के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इजरायल ने धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

  • पंजाब सरकार को मिली राहत; फिलहाल नहीं जमा करवाने पड़ेंगे 1000 करोड़, NGT के आदेश पर SC ने लगाई की रोक

    पंजाब सरकार को मिली राहत; फिलहाल नहीं जमा करवाने पड़ेंगे 1000 करोड़, NGT के आदेश पर SC ने लगाई की रोक

     

     

    नई दिल्ली- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की तरफ से पंजाब सरकार पर 1026 करोड़ रुपए के लगाए गए जुर्माने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने इस पर रोक लगा दी है।

    प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनजीटी के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की अपील पर केंद्र और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को नोटिस जारी किया। राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठा अधिवक्ता अभिषेक सांघवी ने दलील दी है।

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कुछ महीने पहले पंजाब सरकार पर एक हजार से अधिक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, जिस पर शीर्ष अदालत ने रोक लगाई है। दरअसल, एनजीटी ने पुराने कचरे और सीवरेज डिस्चार्ज के मैनेजमेंट पर ठोस कदम न उठाने के मामले में पंजाब सरकार पर यह जुर्माना लगाया था। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कहा कि पंजाब में इस समय 53.87 लाख टन पुराना कचरा पड़ा हुआ है। जबकि पिछले दो साल में राज्य सरकार सिर्फ 10 लाख टन कचरे को ही डिस्पोज कर पाई है। एनजीटी ने कहा कि अगर इसी स्पीड से काम चलता रहा तो 53.87 लाख टन पुराना कचरे को डिस्पोज करने में 10 साल लग जाएंगे।

  • कमिश्नरेट पुलिस ने वकील के घर पर हुई फायरिंग की घटना के रहस्य से पर्दा उठाया

    कमिश्नरेट पुलिस ने वकील के घर पर हुई फायरिंग की घटना के रहस्य से पर्दा उठाया

    कमिश्नरेट पुलिस ने वकील के घर पर हुई फायरिंग की घटना के रहस्य से पर्दा उठाया

    संपत्ति विवाद के चलते रची गई साजिश में विदेशी हाथ शामिल

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 19 सितंबर: पुलिस कमिश्नर श्री स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने वकील के घर पर हुई फायरिंग की घटना के रहस्य से पर्दा उठाया है।

    पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर 8 सितंबर को फायरिंग हुई थी। उन्होंने बताया कि एफआईआर नंबर 148 दिनांक 12-09-2024 धारा 109, 3(5) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना बस्ती बावा खेल जालंधर में दर्ज की गई थी। श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के पीछे के दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हथियार, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान, वर्तमान में ब्रैम्पटन, कनाडा में रहने वाले गुरपाल सिंह उर्फ ​​गोपा की पहचान शूटिंग के पीछे के मास्टरमाइंड के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शुभम उर्फ ​​शुभा के करीबी गुरपाल सिंह ने हमले की साजिश रची थी और गोलीबारी में इस्तेमाल कारतूस जालंधर में शुभम के अनुरोध पर जितेंद्र उर्फ ​​भोलू ने ध्रुव और पवन को मुहैया कराए थे। श्री स्वप्न शर्मा ने कहा कि गोलीबारी के पीछे का मकसद संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ था।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि अमरप्रीत सिंह औलख, जो पहले निस्वांत दुसाज से विवाहित थे, ने 3 ½ एकड़ जमीन की बहाली के लिए याचिका दायर की थी, जो उनके और उनके ससुर रघवीर सिंह दुसाज के बीच हुए समझौते का हिस्सा थी।

    हालांकि, उन्होंने कहा कि रघवीर सिंह की मृत्यु के बाद, जमीन बलराज कौर दुसाज को हस्तांतरित कर दी गई थी, जिसका अमरप्रीत सिंह ने अदालत में विरोध किया था। श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि मामले के चलते वकील गुरमोहन सिंह को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे फोन आए और कार्यवाही को प्रभावित करने के लिए 8 सितंबर 2024 को उनके घर पर गोलियां चलाई गईं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कनाडा में रहने वाले बलराज पाल दौसाज और उनके परिवार ने गुरपाल सिंह के साथ मिलकर यह गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि आगे की जांच से हमले की साजिश रचने में बलराज पाल दौसाज और उनके परिवार की भूमिका के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

  • फ़सलों के अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने और पराली प्रबंधन के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181- 2225005 जारी

    डिप्टी कमिश्नर द्वारा वातावरण की संभाल के लिए नई पहल

    फ़सलों के अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने और पराली प्रबंधन के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181- 2225005 जारी

    आग लगाने के रुझान में शामिल सरकारी कर्मचारियों ख़िलाफ़ होगी सख़्त कार्यवाही

    कहा, फ़सलों के अवशेष प्रबंधन के लिए मशीनरी की कोई कमी नहीं

    MBD NEWS जालंधर(सुमेश शर्मा) 19 सितम्बर: जिले में फ़सलों के अवशेष जलाने के रुझान को रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने नई पहल करते ज़िला स्तरीय हेल्पलाइन की शुरुआत की, जिस पर फ़सलों के अवशेष को आग लगाने की घटनाओं के बारे में सूचना देने के इलावा पराली / फसल के अवशेष प्रबंधन में सहायता भी प्राप्त की जा सकती है।

    डिप्टी कमिशनर ने सम्बन्धित विभागों के साथ समीक्षा मीटिंग दौरान बताया कि लोक फ़सलों के अवशेष को आग लगने की घटनाओं संबंधी 0181- 2225005 पर सूचना दे सकते है और किसान इसी नंबर को डायल करके फ़सलों के अवशेष प्रबंधन के लिए तकनीकी सहायता ले सकते है। उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन सप्ताह के सात दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चालू रहेगी।
    डा. अग्रवाल ने पराली/ फसलों के अवशेष जलाने विरुद्ध ‘ ज़ीरो- टालरैंस’ नीति पर ज़ोर देते चेतावनी दी कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसे तुरंत निलंबन और विभागीय कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि फ़सलों के अवशेष जलाने के प्रत्येक मामले में ज़िम्मेदारी तय की जाएगी और इस रुझान को रोकने के लिए अपनी ड्यूटी निभाने में असफल रहने वाले अधिकारियों विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

    डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि फ़सलों के अवशेष प्रबंधन संबंधित 6,342 मशीनों की खरीद की जा चुकी है और इनके उचित प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए गाँव स्तर पर मैपिंग की जा रही है। इसके इलावा किसानों की मदद के लिए 200 से अधिक बेलरों का प्रबंध भी किया गया है।
    डा. अग्रवाल ने सब- डिविज़न स्तरीय समितियाँ को फ़सलों के अवशेष जलाने के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय कदम उठाने की अपील की। उन्होंने ‘वातावरण के रखवाले’ पहलकदमी के बारे में भी बताया, जिसके अंतर्गत फ़सल के अवशेष को आग लगाने से गुरेज़ करने वाले किसानों को सम्मानित करने के साथ- साथ दफ़्तरों में सरकारी सेवाएं प्रदान करने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके इलावा ऐसी पंचायतों को 1 लाख रुपए के विकास कार्य दिए जाएंगे।
    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि फ़सलों के अवशेष- जलाने के साथ वातावरण प्रदूषित होता है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा होती है। मीटिंग दौरान अलग- अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • 21 तारीख को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का होगा शपथ ग्रहण समारोह, ये पांच कैबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ

    21 तारीख को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का होगा शपथ ग्रहण समारोह, ये पांच कैबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ

     

     

    नई दिल्ली- आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही है। इस बीच खबर है कि आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी इस्तीफा लेने वाले है।

    जानकारी के अनुसार आतिशी के साथ दिल्ली में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत सुल्तानपुरी से विधायक हैं। यह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। यह राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्री होते हैं। एक मंत्री की जगह अभी खाली है जो आतिशी की जगह पर बनेंगे।

    आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी, उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकार के गठन के प्रस्ताव के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा था। इससे पहले मंगलवार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी को चुना। मंगलवार शाम राजनिवास पहुंचे केजरीवाल ने केजरीवाल ने एलजी का सौंपा। साथ में आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल ने दोनों प्रस्तावों को बुधवार मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेज दिया। इसमें 21 सितंबर को आतिशी को शपथ दिलाने का प्रस्ताव भी एलजी ने राष्ट्रपति को दी थी।

  • हादसा टला; मथुरा के नजदीक ट्रेन के 26 डिब्बे पटरी से उतरे

     हादसा टला; मथुरा के नजदीक ट्रेन के 26 डिब्बे पटरी से उतरे

     

     

    मथुरा- उत्तर मध्य रेलवे में आगरा मंडल के मथुरा पलवल रेल खण्ड के वृन्दावन रोड और आझई स्टेशन के बीच दिल्ली की तरफ जा रही कोयले से लदी एक मालगड़ी के 26 वैगन बुधवार देर रात पटरी से उतर गये जिसके कारण इस रेलखंड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

    मालगाड़ी के बेपटरी होने के चलते 18 गाड़ियों का निरस्तीकरण कर दिया गया है वहीं 18 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है और तीन गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा डिवीजन की डीसीएम एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी के चालक और गार्ड सुरक्षित हैं तथा किसी प्रकार की जान-माल की हानि नही हुई है। इंजन के चार वैगन के बाद के डिब्बे पलटे है।आगरा मंडल के डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा उनकी देखरेख में रिलीफ का काम शुरू होने जा रहा है।

    उधर एक्सीडेन्ट रिलीफ ट्रेन भी मौके पर पहुंच गई है। मालगाड़ी के डिब्बे पलटने के कारण चार में से तीन लाइने बाधित हो गई हैं।मथुरा जंकशन स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर एस के श्रीवास्तव ने भी 26 वैगन के पलटने की पुष्टि की है। एनसीआर मुख्यालय प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डिब्बे 1954 बजे पटरी से उतरे थे। इसके कारण जहां 18 गाड़ियों का निरस्तीकरण कर दिया गया है वहीं 18 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है और तीन गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण कर दिया गया है।लाइनों को पुनः संचालित करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।