Author: Sumesh Sharma

  • Loot का विरोध करने पर लुटेरों ने मारी युवक को गोली, इलाज के दौरान हुई Death

    You are currently viewing Loot का विरोध करने पर लुटेरों ने मारी युवक को गोली, इलाज के दौरान हुई Death

    Loot का विरोध करने पर लुटेरों ने मारी युवक को गोली, इलाज के दौरान हुई Death

     अमृतसर: पंजाब में आए दिन हो रही लूटपाट, हत्याओं और चोरों की घटनाओं से यहां लोगों में दहशत पाई जा रही है, वहीं अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदिहाड़े वारादातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के जंडियाला गुरु के गांव वडाला जोहल में उस वक्त सामने आया जब लुटेरों द्वारा एक युवक से लूटपाट की कोशिश की गई तो युवक के विरोध के कारण लुटेरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक युवक की पहचान अनिल कुमार हाल निवासी गांव वडाला जोहल के रूप में हुई है।

    वहीं इस वारदात की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने कहा कि 15 दिन पहले यूपी से अमृतसर के गांव वडाला जोहल में काम करने आया था। दो दिन पहले ही उसके भाई के पास से घर के बाहर तीन युवकों ने मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, जब भाई ने फोन नहीं छोड़ा तो उन्होंने उसे गोली मार दी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये। भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी विक्टर मसीह ने बताया कि ये प्रवासी लोग हैं और वडाला जोहल गांव में काम करने आए थे। इसी दौरान तीन युवकों ने अनिल कुमार को गोली मार दी और उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गये। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसपास सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत का जालंधर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

    कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत का जालंधर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

    कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत का जालंधर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर


    – मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया

    – कहा, पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहल के आधार पर लागू करने को प्राथमिकता दी जाएगी

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 24 सितंबर: पंजाब के रक्षा सेवाएं, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंद्र भगत द्वारा कैबिनेट मंत्री का पद संभालने के बाद जालंधर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कैबिनेट मंत्री को बधाई देते फूलों के गुलदस्ते भेंट कर प्यार एंव एकता प्रकट की।
    सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने अपने पिता पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बोलते हुए, मोहिंद्र भगत ने जालंधर के लोगों, विशेषकर जालंधर वेस्ट के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा उन पर विश्वास कर सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
    कैबिनेट मंत्री ने राज्य के लोगों की सेवा करने की अपनी वचनबद्धता दोहराई और कहा कि वह लोगों के मुद्दों को हल करने के लिए 24 घंटे मौजूद रहेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लगन से लागू करने की जरूरत पर जोर देते हुए जालंधर को राज्य का अग्रणी जिला बनाने का वादा किया। उन्होंने जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता का धन्यवाद किया और कहा कि आज इस क्षेत्र का प्रत्येक मतदाता मंत्री बन गया है।
    उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनसे बेझिझक संपर्क कर सकता है और वह लोगों की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
    इस मौके पर अन्यों के अलावा विधायक रमन अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, सीनियर नेता पवन कुमार टीनू, दिनेश ढल्ल, राजविंदर कौर थियाडा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन और एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह भी मौजूद थे।

  • रूडसैट इंस्टीट्यूट द्वारा मैनज़ सैलून कोर्स की शुरुआत

    रूडसैट इंस्टीट्यूट द्वारा मैनज़ सैलून कोर्स की शुरुआत

    रूडसैट इंस्टीट्यूट द्वारा मैनज़ सैलून कोर्स की शुरुआत

    शिक्षार्थियों को दिया जाएगा मुफ़्त प्रशिक्षण

    MBD NEWS जालंधर, 24 सितम्बर: रुरल् डिवैल्पमैंट एंड सेल्फ इम्पलायमैंट प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट जालंधर द्वारा मैनज़ सैलून कोर्स की शुरु किया गया, जिसमें शिक्षार्थियों को बिल्कुल मुफ़्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
    कोर्स की शुरुआत मौके शिक्षार्थियों को संबोधन करते हुए ज़िला रोज़गार उत्पति, कौशल विकास एंव प्रशिक्षण ब्यूरो के डिप्टी डायरैक्टर नीलम महे ने इंस्टीट्यूट द्वारा किए प्रयासो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस कोर्स के शुरू होने से इलाके के युवाओं को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस एक महीने के मुफ़्त कोर्स दौरान विशेषज्ञों द्वारा शिक्षार्थियों को अपेक्षित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें भविष्य में अपना कारोबार स्थापित करने में मददगार साबित होगा।
    नीलम महे ने युवाओं को सरकार द्वारा चलाए जाते ऐसे मुफ़्त प्रशिक्षण कोर्स में दाख़िला ले कर अपना भविष्य संवारने और अपने गाँव-शहर में अन्य युवाओं को भी सरकार की इस प्रकार की कल्याण योजनाओं से अवगत करवाने की अपील की। उन्होंने इस कोर्स में दाख़िला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
    इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर संजीव चौहान ने कहा कि संस्था द्वारा आने वाले समय में भी इस प्रकार की पहलकदमियां जारी रखी जाएंगी। इस मौके इंस्टीट्यूट का स्टाफ भी मौजूद था।

  • पोस्टमार्टम के लिए पड़ी लाश उठ खड़ी हुई …अस्पताल में लोग लगे चिल्लाने

    पोस्टमार्टम के लिए पड़ी लाश उठ खड़ी हुई …अस्पताल में लोग लगे चिल्लाने

     

     

    पटना : यहां सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में एक मुर्दा युवक (dead youth) के जिंदा होने से हडक़ंप मच गया। थोड़ी ही देर में लाश का पोस्टमार्टम होना था लेकिन उससे पहले ही लाश उठ खड़ी हुई। सदर अस्पताल में जिराइन गांव का राकेश कुमार नशे की हालत में दवाई लेने आया था। वह अस्पताल के शौचालय में गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

    सफाईकर्मी ने अस्पताल प्रबंधन की मदद से दरवाजा खुलवाया तो राकेश जमीन पर लेटा था। अस्पताल स्टाफ और पुलिस को लगा कि राकेश मर गया है। सभी लोग लाश को पोस्टमार्टम (post mortem) रूम में ले जाने की व्यवस्था करने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि बॉडी का पोस्टमार्टम करवाते हैं ताकि पता चल सके कि मौत कैसे हुई है। इतने में राकेश उठ खड़ा हुआ और सब भौंचक्के रह गए।

    जांच में पता चला कि युवक नशे की हालत में था। इस कारण वह शौचालय में बेहोश होकर गिर गया था। हालांकि, जब वह देखने गए तो युवक उठकर खड़ा हो गया और खुद चलकर नीचे उतरा। हालांकि जब राकेश उठा तो कुछ लोग डर भी गए थे और चिल्लाने लगे। बाद में मामला शांत हो गया।

  • खानें पीनें वाली चीजों में गंदी चीजों की मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने जारी किए ये निर्देश

    खानें पीनें वाली चीजों में गंदी चीजों की मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने जारी किए ये निर्देश

     

    लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने खानपान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट या गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई (Action) के निर्देश दिए हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में घटी ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने प्रदेश के सभी होटल (Hotel), ढाबा (Dhaba), रेस्टोरेंट (Restaurant) आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, सत्यापन के साथ ही आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा (Health Protection) सुनिश्चित करते हुए नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के भी निर्देश दिए।

    सीएम योगी (CM Yogi) ने बैठक में निर्देश दिए कि हाल के दिनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में जूस, दाल और रोटी जैसी खानपान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट, गंदी चीजों की मिलावट की घटनाएं देखने को मिली हैं। ऐसी घटनाएं वीभत्स हैं और आम आदमी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली हैं। ऐसे कुत्सित प्रयास कतई स्वीकार नहीं किए जा सकते। उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं नहीं हों, इसके लिए ठोस प्रबंध किए जाने आवश्यक हैं। ऐसे ढाबा, रेस्टोरेंट आदि खानपान के प्रतिष्ठानों की जांच की जानी आवश्यक है। प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाकर इन प्रतिष्ठानों के संचालक सहित वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन किया जाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस व स्थानीय प्रशासन संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई शीघ्रता से संपन्न कराई जाए।

    उन्होंने कहा कि खानपान के प्रतिष्ठानों पर संचालक, प्रोपराइटर, मैनेजर आदि के नाम और पता प्रमुखता से डिस्प्ले किए जाने चाहिए। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आवश्यकतानुसार संशोधन भी किया जाए। सभी ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट आदि खानपान के प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी की व्यवस्था हो। ना केवल ग्राहकों के बैठने के स्थान पर बल्कि प्रतिष्ठान के अन्य हिस्सों को भी सीसीटीवी से कवर होना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि हर प्रतिष्ठान संचालक सीसीटीवी की फीड को सुरक्षित रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस या स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएगा।

    सीएम योगी ने कहा कि खानपान के केंद्रों पर साफ-सफाई होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि खाद्य पदार्थों को तैयार करने तथा सर्विस के समय संबंधित व्यक्ति मास्क, ग्लव्स का उपयोग जरूर करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आमजन के स्वास्थ्य हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। ऐसा प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। खाद्य पदार्थों को बनाने, बेचने अथवा अन्य संबंधित गतिविधियों से जुड़े नियमों को व्यवहारिकता का ध्यान रखते हुए और सख्त किया जाए। नियमों की अवहेलना पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

  • बड़ा हादसा; ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; ऑटो में से शवों को निकालने के लिए मंगवानी पड़ी JCB

    बड़ा हादसा; ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; ऑटो में से शवों को निकालने के लिए मंगवानी पड़ी JCB
     

    दमोह : दमोह जिले में एक दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो में सवार 10 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

    ट्रक के नीचे से ऑटो को निकालने के लिए जेसीबी बुलवाई गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। तभी पीछे से आ रहा एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे ऑटो से शव और घायलों को बाहर निकाला गया।

    ऑटो ट्रक के नीचे घुस गया, जिसमें कुछ लोग फंस गए थे। उन्हें निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

    हादसे में मरने वालों में ऑटो चालक आलोक गुप्ता भी शामिल हैं। घायलों में गायत्री पति सिद्धू, रीता बाई पति राजेश और एक बच्चा शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि ड्राइवर छतरपुर के बक्सवाहा का रहने वाला नीरज सिंह लोधी (22) है और वह शराब के नशे में था। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

    दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

  • Punjab सरकार ने किया बड़ा फेरबदल बनाई नई टीम, पांच नए मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ

    Punjab सरकार ने किया बड़ा फेरबदल बनाई नई टीम, पांच नए मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ

    MBD NEWS जालंधर(सुमेश शर्मा) पंजाब कैबिनेट में एक बार फिर बड़ा फेरबदल कर दिया गया है।  पंजाब कैबिनेट में आज 5 नए चेहरे शामिल कर कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया हैं, वहीं 4 मंत्रियों कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है। नए चेहरों में बरिंदर कुमार गोयल (लहरा), मोहिंदर भगत (जालंधर), हरदीप सिंह मुंडिया (साहनेवाल), तरनप्रीत सिंह सौंद (खन्ना), डा. रवजोत सिंह (शाम चुरासी) शामिल हैं। जिसके मद्देनजर आज चंडीगढ़ में आज पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जहां पर पांचों मंत्रियों ने अपने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
    बता दें कि जालंधर वैस्ट से विधायक महिंद्र भगत का मंत्री बनना लगभग पहले से ही तय था, क्योंकि सी.एम. मान ने जालंधर उपचुनाव के दौरान जालंधर वासियो ंसे महिंद्र भगत को मंत्री बनाने बारे वायदा  किया गया था, जिसे आज पूरा कर दिया गया है। वहीं अन्य चार मंत्री जो कैबिनेट में शामिल हुए हैं, वे बिल्कुल नए हैं और उन्हें लेकर फिलहाल किसी तरह की कोई चर्चा नहीं थी।

  • पंजाब के भोगपुर में रात को गांव लौटते समय युवक की गोली मारकर हत्या..

    पंजाब के भोगपुर में रात को गांव लौटते समय युवक की गोली मारकर हत्या..

     

    जालंधर – जिले के भोगपुर के पास बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसपाल सिंह उर्फ शालू के रूप में हुई है, जो भोगपुर का ही रहने वाला था। भोगपुर के पास स्थित मोगा रेलवे फाटक के पास उक्त युवक को गोलियां मारी गई। इस मामले में आदमपुर के डीएसपी सुमित सूद ने कहा कि, ये घटनाबीती देर रात करीब साढ़े दस बजे की है। मृतक शालू अपनी बाइक पर सवार होकर भोगपुर सिटी से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान रेलवे फाटक के पास उस पर गोलियां चलाई गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि, पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा कि उक्त आरोपियों ने शालू को कितनी गोलियां मारी। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

  • PM मोदी ने America से दी खुशखबरी; नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा दुनिया का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट

     

    नोएडा : जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। इसके साथ ही, भारत (India) और अमेरिका (America) के बीच हुए एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत, नोएडा में दुनिया का पहला सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट (Semiconductor Fabrication Plant) स्थापित किया जाएगा।

    अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान, भारत और अमेरिका ने मिलकर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, दोनों देश मिलकर भारत में एक सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट स्थापित करेंगे। यह प्लांट अमेरिकी सैन्य बलों और भारतीय रक्षा बलों को चिप्स की आपूर्ति करेगा।

    क्या है सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट?
    सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट वह जगह होती है जहां सेमीकंडक्टर चिप्स का निर्माण किया जाता है। सेमीकंडक्टर चिप्स इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का आधार होते हैं। इनका उपयोग कंप्यूटर, मोबाइल फोन, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है।

    क्यों है यह डील महत्वपूर्ण?
    सैन्य सुरक्षा: यह डील भारत की सैन्य सुरक्षा को मजबूत करेगी।
    टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता: भारत को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
    रोजगार सृजन: इस प्लांट के स्थापित होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
    आर्थिक विकास: यह भारत के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स हब: जेवर एयरपोर्ट के पास बनने वाला इलेक्ट्रॉनिक्स हब, भारत को एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादक देश बनाने में मदद करेगा। इस हब में कई बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी।

    पीएम मोदी का विजन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को सेमीकंडक्टर चिप्स का एक बड़ा उत्पादक देश बनाने का लक्ष्य रखा है। इस डील के साथ, भारत इस दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ गया है।

  • Arvind kejriwal की कुर्सी पर नहीं बैठीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी, CM का पदभार संभाला..

    Arvind kejriwal की कुर्सी पर नहीं बैठीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी, CM का पदभार संभाला..

     

    नई दिल्ली : दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सीएम पद की कमान संभाल ली। सीएम आतिशी आज पहली बार दिल्ली सचिवालय पहुंची, लेकिन सीएम आतिशी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं। सीएम आतिशी सचिवालय अपनी एक कुर्सी लेकर पहुंची और वो उसी कुर्सी पर बैठीं जोकि सफेद रंग की है, उनकी कुर्सी के साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की लाल रंग की कुर्सी रखी हुई है।