पंजाब के भोगपुर में रात को गांव लौटते समय युवक की गोली मारकर हत्या..

पंजाब के भोगपुर में रात को गांव लौटते समय युवक की गोली मारकर हत्या..

 

जालंधर – जिले के भोगपुर के पास बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसपाल सिंह उर्फ शालू के रूप में हुई है, जो भोगपुर का ही रहने वाला था। भोगपुर के पास स्थित मोगा रेलवे फाटक के पास उक्त युवक को गोलियां मारी गई। इस मामले में आदमपुर के डीएसपी सुमित सूद ने कहा कि, ये घटनाबीती देर रात करीब साढ़े दस बजे की है। मृतक शालू अपनी बाइक पर सवार होकर भोगपुर सिटी से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान रेलवे फाटक के पास उस पर गोलियां चलाई गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि, पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा कि उक्त आरोपियों ने शालू को कितनी गोलियां मारी। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *