Author: Sumesh Sharma

  • Jalandhar की मकसूदां मंडी में पूर्व Sarpanch पर तेजधार हथियारों से हुआ हमला..

    Jalandhar की मकसूदां मंडी में पूर्व Sarpanch पर तेजधार हथियारों से हुआ हमला..

    Jalandhar की मकसूदां मंडी में पूर्व Sarpanch पर तेजधार हथियारों से हुआ हमला..

     जालंधरः थाना मकसूदां में मंड चौकी के अधीन आते गांव मंड के पास बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित गिफ्ट सैंटर की दुकान चला रहे पूर्व सरपंच पर सरपंची के चुनाव को लेकर कुछ व्यक्तियों ने सरेआम तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंड चौकी की पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते पीड़ित पूर्व सरपंच के बेटे नीरज ने बताया कि वीरवार रात 8 बजे के करीब उनके पिता साथ वाली दुकान पर बैठे थे तथा वह और उसकी बहन अपनी दुकान में बैठे थे। इसी दौरान सरपंची का चुनाव लड़ने वाला चाहवान व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और उनके पिता को फोन किया तथा विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंची का चुनाव लड़ने वाले चाहवान व्यक्ति ने उसके पिता को अपशब्द भी कहे।

    बेटे ने बताया कि उसके पिता ने जब उक्त व्यक्ति का विरोध किया तो वह वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद उक्त व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल सवार साथियों सहित वापिस आया और आते ही उसके पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस लड़ाई को छुड़ाने के लिए जब उसकी बहन आगे आई तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। नीरज ने बताया कि जब अन्य दुकानदारों की मदद से पिता तथा बहन को छुड़ाने की कोशिश की तो हमलावर मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि साथी दुकानदारों की मदद से उसने पिता तथा बहन को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया तथा इसकी सूचना मंड चौकी की पुलिस को दी।

    उधर, मामले की जांच कर रहे मंड चौकी के इंचार्ज गुरमीत राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दुकान में लड़ाई हुई है। सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

  • जालंधर में नगर निगम के सीवरेज विभाग के करिंदों की गुंडागर्दी आई सामने

    जालंधर में नगर निगम के सीवरेज विभाग के करिंदों की गुंडागर्दी आई सामने

    *जालंधर में नगर निगम के सीवरेज विभाग के करिंदों की गुंडागर्दी आई सामने!*

    दुकान में घुसकर किया लेबर पर जानलेवा हमला, पुलिस की कार्रवाई भी स्वालों में?

    MBD NEWS: Jalandhar: जालंधर के नार्थ हल्के में नगर निगम के सीवरेज विभाग के कुछ कथित करिंदों की बढ़ती हुई भ्रष्टाचारी गतिविधियों और गुंडागर्दी से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। नार्थ हल्के में आम जनता इन सीवरेज के करिंदों से इतना परेशान हो चुकी है कि लोग इनके खिलाफ धरने और पुलिस कंप्लेंट देने के लिए मजबूर हैं पर पुलिस से भी जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा।

    ऐसी ही वारदात बीती रात नगर-निगम के सीवरेज विभाग के कथित कर्मचारियों सोनू व काका नामक लोगों ने होशियारपुर रोड पर नशे की हालत में अंजाम दी है। इन दोनों ने चिंतपूर्णी मार्बल्स नामक दुकान के मालिकों द्वारा ठीक करवाई जा रही पानी की पाइप का काम रुकवाने की कोशिश की और पैसे की मांग की। जब उन्हें पैसे नहीं दिए गए तो उन्होंने काम कर रहे एक प्रवासी मजूदर के साथ जानलेवा तरीके से मारपीट की और उसका गला दबाना चाहा।

    उल्लेखनीय यह है कि यह सीवरेज विभाग के ये करिंदे भ्रष्टाचार के लिए 24 घंटे तैयार रहते है। अगर ये ड्यूटी पर तैनात होते तो सुबह भी आकर दुकानदार से मिल सकते थे, लेकिन देर रात कौन सी ड्यूटी कर रहे थे। नशे की हालत में इन्होंने प्रवासी मजदूर को पहले सड़क पर पीटा, जब वह अपनी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागा तो दोनों निगम कर्मियों ने दुकान में घुसकर उसे मारना शुरू कर दिया।

    समय रहते होशियापुर रोड के बाजार वालों ने प्रवासी मजदूर को सीवरेज सप्लाई के करिंदे से ना बचाया होता तो करिंदे ने प्रवासी मजदूर की जान ले लेनी थी। अभी तक प्रवासी मजदूर अपना इलाज करवा रहा है।

    नगर-निगम के आला अधिकारियों ने नाम ना छापने पर बताया कि सीवरेज विभाग के इन करिंदों को वाटर सप्लाई विभाग से कोई लेना-देना नहीं। प्रशासन से आम जनता की माँग है कि ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त करिंदों को खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएं।

    हैरानी की बात यह है कि मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया लेकिन पुलिस कर्मचारियों में भी इन गुंडागर्दी करने वाले निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बजाय, इन्हें वहां से बता दिया। ताकि इनका मौके पर मेडिकल करवा कर यह साबित ना किया जा सके कि उन्होंने नशा किया हुआ है।

    मौके पर इकट्ठे हुए इलाके के दुकानदारों व पत्रकारों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि वह इस सारे मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

  • Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को आज मिल सकती है छुट्टी, बीते दिन हुए थे Fortis Hospital में दाखिल

    You are currently viewing Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को आज मिल सकती है छुट्टी, बीते दिन हुए थे Fortis Hospital में दाखिल

    Punjab Chief Minister Bhagwant Mann may get leave today, was admitted to Fortis Hospital yesterday.

    Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को आज मिल सकती है छुट्टी, बीते दिन हुए थे Fortis Hospital में दाखिल

    • चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि वह रूटीन चैकअप के लिए वहां पर गए थे। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखने का फैसला लिया था। इस दौरान डॉक्टरों की ओर से कुछ टेस्ट लिए गए जिनकी रिपोर्ट आज आएंगी। रिपोर्ट जांच के बाद ही सी.एम. मान भगवंत मान को आज छुट्टी मिल सकती है।

    डाक्टरों का कहना है कि CM मान की सेहत बिल्कुल ठीक है और उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हो रही है। उनके फेफड़ों में सूजन की लक्षण सामने आए थे जिससे चलते दिल पर दबाव बढ़ रहा था और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने लगता है। गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की खबर सामने आई थी।

  • Crime News: अमृतसर में Israeli महिला को लुटेरों ने बनाया शिकार, बैग छीन हुए फरार; Retreat सेरेमनी देखने जा रही थी बाघा बॉर्डर

    You are currently viewing Crime News: अमृतसर में Israeli महिला को लुटेरों ने बनाया शिकार, बैग छीन हुए फरार; Retreat सेरेमनी देखने जा रही थी बाघा बॉर्डर

    Crime News: Robbers made Israeli woman a victim in Amritsar, snatched her bag and ran away; Was going to Bagha border to watch retreat ceremony

    Crime News: अमृतसर में Israeli महिला को लुटेरों ने बनाया शिकार, बैग छीन हुए फरार; Retreat सेरेमनी देखने जा रही थी बाघा बॉर्डर

     

    • अमृतसर: महानगर में आए दिन हो रही लूटपाट और चोरी की घटनाओं के कारण जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। ऐसा ही मामला महानगर में उस वक्त देखने को मिला, जब इजरायल से श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद बाधा बार्डर जा रही थी तो रास्ते में लुटेरों ने महिला को शिकार बनाते हुए उसका बैग लूट कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस के पास की। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता महिला ने बताया कि वह इजराइल से श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए यहां आई थी। इसी बीच जब विदेशी महिला रिट्रीट सेरेमनी देखने बाघा बॉर्डर जा रही थी तो रास्ते में लुटेरों ने उसे निशाना बना लिया। महिला का कहना है कि लुटेरों ने पहले तो विदेशी महिला से फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन जब लुटेरे फोन लेने में असफल रहे तो वे विदेशी महिला के पास मौजूद बैग को लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जब बाइक सवार तीन लुटेरे घटना को अंजाम दे रहे थे तो वह चलते ऑटो से नीचे गिर गयी, जिससे उसे चोट लग गई।

    घटना के बाद पीड़िता महिला ने स्थानीय थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दिये बयानों में विदेशी महिला ने बताया कि उसके बैग में पासपोर्ट और अन्य कीमती सामान है। उन्होंने कहा कि वह इजराइल में इलाज करा रही हैं। जल्द ही उसे वापस लौटना है लेकिन उससे पहले ही उसके साथ लूटपाट हो गई जो बेहद चिंता का विषय है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इन लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab में पंचायत चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने इस्तीफे का किया खंडन

    Punjab में पंचायत चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने इस्तीफे का किया खंडन

     

    हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सुनील जाखड़ ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। एक साल पहले ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। सुनील जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं। इस्तीफा देने को लेकर उन्होंने चुप्पी साधे रखी है। उन्हें एक साल पहले ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि,  जाखड़ के इस्तीफे की खबरों के बीच उनके निजी सचिव संजीव त्रिखा ने खारिज किया है। त्रिखा का कहना है कि उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया है।

    बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और विचारों पर चर्चा के लिए बुलाई गई पार्टी की अहम बैठक से भी जाखड़ नदारद रहे। जाखड़ 10 जुलाई के बाद से पंजाब बीजेपी की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। वह पंजाब में पार्टी के सदस्यता अभियान से भी नदारद हैं. पार्टी के सूत्रों ने यह भी कहा था कि जाखड़ कुछ पारंपरिक भाजपा नेताओं के साथ असहज महसूस कर रहे थे।

  • फिल्म Emergency की रिलीज का रास्ता साफ,(सीबीएफसी) ने आखिरकार 13 बदलावों के साथ इस मूवी को दी U/A सर्टिफिकेट की मंजूरी

     फिल्म Emergency की रिलीज का रास्ता साफ,(सीबीएफसी) ने आखिरकार 13 बदलावों के साथ इस मूवी को दी U/A सर्टिफिकेट की मंजूरी

     

    नई दिल्ली- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को रिलीज करने में आ रही अड़चने अब हट गई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने आखिरकार 13 बदलावों के साथ इस मूवी को यू/ए प्रमाणपत्र के लिए मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब फिल्म रिलीज की जा सकती है।

    सीबीएफसी की संशोधन समिति ने सिख समूहों द्वारा की गई मांगों के मद्देनजर पूरी फिल्म की फिर से जांच की। इसके बाद बोर्ड ने फिल्म की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर ऐड करने के लिए कहा है, जिसमें कहा गया कि फिल्म ‘सच्ची घटनाओं से प्रेरित’ है और यह एक ‘नाटकीय परिवर्तन’ है। वहीं, एक सूत्र ने कहा कि हम चाहते हैं कि दर्शकों को यह साफ हो जाए कि यह घटनाओं का एक नाटकीय संस्करण है, ताकि इसमें दिखाई की गई हर बात को पूरा सच न माना जाए। कम से कम तीन सीन से ‘संत’ शब्द और भिंडरावाले का नाम हटाने का सुझाव दिया गया है, जहां भिंडरावाले का करैक्टर फ्रेम में नहीं है, लेकिन अन्य ऐतिहासिक व्यक्तियों के बीच बातचीत में चर्चा की जा रही है। उदाहरण के लिए, बोर्ड चाहता है कि इसे उस सीन से हटा दिया जाए, जिसमें संजय गांधी और तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के बीच बातचीत दिखाई गई है और एक अन्य सीन में इंदिरा गांधी और सेना प्रमुख के बीच बातचीत दिखाई गई है। बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं से फिल्म के 2 घंटे 11 मिनट के एक सीन में सिखों द्वारा गैर-सिखों पर की गई हिंसा को कम करने के लिए कहा है। साथ ही एक अन्य सीन को हटाने का अनुरोध किया है, जिसमें सिखों को बस के सामने गैर-सिखों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है। ये सीन उन सिख समूहों द्वारा आपत्तिजनक पाए गए जिन्होंने फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई थी।

    वहीं, जी एंटरटेनमेंट का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने प्रस्तावित कट्स और बदलावों को स्वीकार करने के बारे में निर्देश लेने के लिए समय मांगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 सितंबर को होगी।

  • दीपावली-छठ पूजा के लिए चलेंगी 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन, 1 करोड़ यात्रियों को मिलेगी सुविधा

     दीपावली-छठ पूजा पर लोगों की सुविधा के लिए चलेंगी 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन, 1 करोड़ यात्रियों को मिलेगी सुविधा

     

    नई दिल्ली : दीपावली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Pooja) के दौरान ट्रेन (Train) में यात्रियों (Passengers) की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे (Railway) ने 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन (Special train) चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा, सौ से ज्यादा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से करीब एक करोड़ यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने यह जानकारी दी।

    वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि रेलवे ने दीपावली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Pooja) को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे करीब 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने जा रही है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सफर करने का अवसर मिल सके।

    उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान 12,500 विशेष ट्रेनों (Special Train) का संचालन करने की मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त, 2024-2025 में 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। रेलवे के अनुसार, इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। आपको बताते चलें, साल 2023 और 2024 में पूजा विशेष ट्रेनों की संख्या 4,429 थी।

    इससे पहले 25 सितंबर को आनंद विहार से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की बात कही। स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन एसी स्पेशल होगी, जो आनंद विहार से लखनऊ होते हुए बरौनी पहुंचेंगी। ट्रेन सुबह 9 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। एसी स्पेशल ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा और हाजीपुर में रुकेंगी। इस ट्रेन में 16 थर्ड एसी, 2 पावर कार समेत 18 कोच होंगे।

    बता दें कि हर साल दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर प्रस्थान करते हैं। यूपी-बिहार के लोगों के लिए यह त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक अहम अवसर होता है। इस दौरान स्थिति ऐसी हो जाती है कि दो-तीन महीने पहले से ही अधिकांश ट्रेन की टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं। ट्रेनों में भारी भीड़ होने के कारण यात्रा करना अक्सर मुश्किल हो जाता है।

  • डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) ने लोगों को “आंखों के मुफ्त कैंप” का लाभ लेने की अपील की

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) ने लोगों को “आंखों के मुफ्त कैंप” का लाभ लेने की अपील की

  • Jalandhar के लद्देवाली युनिवर्सिटी रोड में Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, चला पीला पंजा

    You are currently viewing Jalandhar के इस इलाके में Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, चला पीला पंजा

    Big action by Municipal Corporation in this area of ​​Jalandhar, yellow claw started

    Jalandhar के लद्देवाली युनिवर्सिटी रोड में Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, चला पीला पंजा

    • जालंधर : महानगर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि वीरवार को अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए लद्देवाली युनिवर्सिटी रोड पर स्थित निर्माणधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर पीला पंजा चला दिया।

    बताया जा रहा है कि यहां अवैध रूप से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था। इसे लेकर मालिक को नोटिस भी जारी किया गया था पर मालिक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया और न ही निर्माण रोका। इसके बाद निगम ने आज अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर कार्रवाई करते हुए डिच मशीन चला दी।

  • Punjab का सबसे मंहगा Toll Plaza कल से होने जा रहा है फ्री, जानें पूरा मामला…

    You are currently viewing Punjab का सबसे मंहगा Ladowal Toll Plaza कल से होने जा रहा है फ्री, जानें पूरा मामला….

    Punjab’s most expensive Ladowal Toll Plaza is going to be free from tomorrow, know the whole matter….

    Punjab का सबसे मंहगा Toll Plaza कल से होने जा रहा है फ्री, जानें पूरा मामला…

     

    • लुधियानाः पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा कल यानि शुक्रवार को एक बार फिर से लोगों के लिए फ्री होने जा रहा है। बता दें कि वहां से गुजरने वाले लोगों को किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। यह फैसला टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में हुआ है। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कहा कि पिछले कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

    इस संबंधी दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी द्वारा टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। जिसके चलते 27 सितंबर को टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री कर दिया जाएगा।