नवनियुक्त निकाय मंत्री Dr. Ravjot ने संभाला पदभार, Punjab के कई बड़े नेता रहे मौजूद

You are currently viewing नवनियुक्त निकाय मंत्री Dr. Ravjot ने संभाला पदभार, Punjab के कई बड़े नेता रहे मौजूद

Newly appointed civic body minister Dr. Ravjot took charge, many big leaders of Punjab were present.

नवनियुक्त निकाय मंत्री Dr. Ravjot ने संभाला पदभार, Punjab के कई बड़े नेता रहे मौजूद

  • चंडीगढ़ः बुधवार को पंजाब के नवनियुक्त निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने निकाय भवन पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर पंजाब के कई सीनियर नेताओं सहित कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, जालंधर से पार्टी के नेता पवन कुमार टीनू, बटाला के विधायक शैरी कलसी समेत कई नेता मौजूद थे।

पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल किए डॉ. रवजोत सिंह ने संभाला पदभार। - Dainik Bhaskar

मिली जानकारी के अनुसार डा. रवजोत सिंह द्वारा पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, हरदीप सिंह मुंडिया पंजाब सिविल सचिवालय में शाम 4 बजे राज्य के कई मंत्री और AAP नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल किए है। इनमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत के नाम शामिल हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सबसे मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से 2 अनुसूचित जाती, 2 जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्‌टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *