
तेज रफ्तार Car ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों को मारी टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured
फाजिल्काः फाजिल्का में बुधवार सुबह 5 बजे के करीब उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां अरनीवाला में सैर कर रहे दो व्यक्तियों में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में सैर कर रहे दोनों व्यक्ति करीब 20 से 25 फीट दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने कार चालक खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी बलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके चाचा सरदार कंवलजीत सिंह पन्नीवाला में बाइक एजंसी चलाते है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना कि तरह आज सुबह 5 बजे के करीब अपने साथी सुरिंदर कुमार के साथ सैर पर निकले थे और अरनीवाला के पास सैर कर रहे थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में उसके चाचा और उनके साथी 20 से 25 फुट दूर जाकर झाड़ियों में जा गिरे।
बलजीत सिंह ने बताया कि वह भी उनके पीछे आ रहा था अंधेरा होने के कारण उन्होंने भाग कर मोबाइल की टॉर्च ऑन कर अपने चाचा को ढूंढा और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया जबकि साथी सुरिंदर कुमार का इलाज किया जा रहा है।
उधर, मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे थाना अरनीवाला के एसएचओ लेख राज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply