Tag: 1 गंभीर Injured

  • 2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    You are currently viewing 2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    Fierce head-on collision between 2 vehicles, 1 dead, 1 seriously injured

    2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

     

    • नवांशहरः नवांशहर के अन्तर्गत आते कस्बा जाडला के राहों रोड पर बीती देर रात उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यहां स्विफ्ट कार और थार गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में स्विफ्ट कार चालक की मौत हो गई, जबकि थार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप े हुए गायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के पुलिसकर्मी ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बकाया कि स्विफ्ट कार को सतपाल सिंह उर्फ पाला निवासी गांव राणेवाल बाग चला रहा था और थार कार को पलविंदर सिंह गांव गरचा का रहने वाला चला रहा था। पुलिस कर्मी ने बताया कि थार चालक बलाचौर के एक रेस्टोरेंट से अपने गांव गरचा के लिए जा रहा था तथा स्विफ्ट कार चालक अपने गांव से बलाचौर की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब दोनों वाहन राहों रोड पर पहुंचे तो स्विफ्ट कार चालक आगे जा रहे टिप्पर को ओवरटेक कर रहा था, कि बलाचौर की तरफ से आ रही थार के साथ टकरा गई।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एसएफएफ के इंचार्ज एएसआई ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित दो मिनट में घटना स्थल पर पहुंच गए और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए नवांशहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जहां डॉक्टरों ने स्विफ्ट कार चालक सतपाल सिंह उर्फ पाला को मृत घोषित दिया जबकि थार कार चालक का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जाडला चौकी पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • दर्दनाक सड़क हादसा; कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार, छह युवक-युवतियों की Death, 1 गंभीर Injured

    You are currently viewing Dehradun में दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार, छह युवक-युवतियों की Death, 1 गंभीर Injured

      दर्दनाक सड़क हादसा; कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार, छह युवक-युवतियों की Death, 1 गंभीर Injured

    • देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां कंटेनर से टकराने के बाद एक कार सीधा पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार सवार छह युवक-युवत‍ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था क‍ि इस दौरान कार के परखच्‍चे तक उड़ गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास देर रात हुआ। इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकरा गई।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार किशननगर चौक से रही थी। इस दौरान जब कार ओएनजीसी चौक पर पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण पहले कंटेनर को टक्कर मारी। टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। इसके बाद कार गलत दिशा में करीब 100 मीटर पर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार के परखच्चे तक उड़ गए और कार सवार छह युवक-युवत‍ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

    मृतकों की पहचान गुनीत (19) निवासी जीएमएस रोड, कुणाल (23) वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल (23) निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल (24) निवासी कालिदास रोड, कामाक्षा (20) निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है। वहीं, सिधेश अग्रवाल (25) गंभीर रूप से घायल है।

  • तेज रफ्तार Car ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों को मारी टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    You are currently viewing तेज रफ्तार Car ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों को मारी टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    तेज रफ्तार Car ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों को मारी टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    फाजिल्काः फाजिल्का में बुधवार सुबह 5 बजे के करीब उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां अरनीवाला में सैर कर रहे दो व्यक्तियों में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में सैर कर रहे दोनों व्यक्ति करीब 20 से 25 फीट दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने कार चालक खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी बलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके चाचा सरदार कंवलजीत सिंह पन्नीवाला में बाइक एजंसी चलाते है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना कि तरह आज सुबह 5 बजे के करीब अपने साथी सुरिंदर कुमार के साथ सैर पर निकले थे और अरनीवाला के पास सैर कर रहे थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में उसके चाचा और उनके साथी 20 से 25 फुट दूर जाकर झाड़ियों में जा गिरे।

    बलजीत सिंह ने बताया कि वह भी उनके पीछे आ रहा था अंधेरा होने के कारण उन्होंने भाग कर मोबाइल की टॉर्च ऑन कर अपने चाचा को ढूंढा और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया जबकि साथी सुरिंदर कुमार का इलाज किया जा रहा है।

    उधर, मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे थाना अरनीवाला के एसएचओ लेख राज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।