प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल में मनाई गांधी जयंती, छात्राओं से की मुलाकात, दिया ये संदेश
पीएम नरेंद्र मोदी गांधी जयंती के मौके पर स्कूल पहुंचे. जहां उन्होंने छात्राओं के साथ लंबी बातचीत की. उन्होंने छात्राओं को महात्मा गांधी से जुड़ी कई बातें बताई और उनसे भी कई सवाल किए. पीएम मोदी ने छात्राओं को सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर योगा तक को लेकर कई जानकारी दी.
पीएम मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर अपने एक्स पर स्कूल में साफ-सफाई करते हुए कई फोटोज शेयर कीं. इस दौरान उन्होंने छात्राओं से खूब बातचीत की. उन्होंने छात्राओं से पूछा कि स्वच्छता से क्या क्या फायदे होते हैं? तभी छात्राओं में से एक ने जवाब दिया कि इससे हमें बीमारी नहीं होती. इसके साथ ही पीएम मोदी ने जब छात्राओं से पूछा कि अगर शौचालय नहीं होगा तो क्या होगा? तब छात्राओं ने जवाब दिया कि इससे बीमारियां फैलती हैं. तब पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि पहले के समय में 100 में 60 प्रतिशत लोगों के घरों में टॉयलेट नहीं था, तब सारी बीमारियों का कारण यही बनता था और उसमें सबसे ज्याद कष्ट मताओं और बहनों को होता था.
पीएम मोदी ने छात्राओं से बात करते हुए आगे बताया कि जब से स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया, तो सबसे पहले स्कूलों में टॉयलेट बनाए गए, छात्राओं के लिए अलग बनाए. आज छात्राएं स्कूल में पढ़ रही हैं. फिर पीएम मोदी ने स्कूली छात्राओं से सवाल किया कि इसका फायदा हुआ की नहीं हुआ? जिसके जवाब में सभी लड़कियों ने खुश होकर हां में जवाब दिया.








Leave a Reply